Q111. उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र तथा मैदानी क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के गठन के लिये निर्धारित जनसंख्या कितनी है ? व्याख्या: ‘उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम’ के अंतर्गत पर्वतीय (पहाड़ी) क्षेत्रों में न्यूनतम 500 की आबादी तथा मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम 1,000 की आबादी पर एक ग्राम पंचायत का गठन किया जा सकता है।
(a) पर्वतीय क्षेत्र में 300 तथा मैदानी क्षेत्र में 500 की जनसंख्या
(b) पर्वतीय क्षेत्र में 500 तथा मैदानी क्षेत्र में 800 की जनसंख्या
(c) पर्वतीय क्षेत्र में 500 तथा मैदानी क्षेत्र में 1000 की जनसंख्या
(d) पर्वतीय क्षेत्र में 600 तथा मैदानी क्षेत्र में 1200 की जनसंख्या
Show Answer/Hide
Q112. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. उत्तराखण्ड में महिलाओं को पंचायती राज निकायों में 50% आरक्षण प्राप्त है।
2. पंचायती राज में महिला आरक्षण ने स्थानीय निर्णय लेने में उनकी भागीदारी को बढ़ाया। पंचायती राज नियोजन और विकास में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देता है।
3. ग्राम सभा ग्रामीण स्व-शासन की नींव है ।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट:
(a) 1 और 4 केवल
(b) 2 और 3 केवल
(c) 1, 2, 3 और 4
(d) 1 और 2 केवल
Show Answer/Hide
Q113. आधुनिक लोकतान्त्रिक भारत में राजनीतिक दलों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये :
(I) प्रतिक्रियावादी राजनीतिक दल पुरानी सामाजिक आर्थिक तथा राजनीतिक संस्थाओं से चिपके रहना चाहते हैं।
(II) रूढ़िवादी दल जो यथास्थिति में विश्वास रखते हैं ।
(III) उदारवादी दल जिनका लक्ष्य विद्यमान संस्थाओं में सुधार करना है।
(IV) भारत में दो दलीय व्यवस्था विद्यमान है ।
गलत कथन को चुनिये
(a) केवल (I)
(b) केवल (II)
(c) केवल (III)
(d) केवल (IV)
Show Answer/Hide
Q114. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A) : यह राजनीति नहीं जो जाति पर हावी होती है, यह जाति है, जिसका राजनीतिकरण होता है।
कारण (R) : भारतीय राजनीतिक व्यवस्था जाति पर आधारित है।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Show Answer/Hide
Q115. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): उत्तराखण्ड राज्य में शहरी स्थानीय निकाय यू.पी. नगरपालिका अधिनियम, 1916 एवं यू.पी. नगर निगम अधिनियम, 1959 द्वारा शासित होते हैं।
कारण (R): ये दोनों ही अधिनियम उत्तराखण्ड में अंगीकृत एवं संशोधित हैं।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Show Answer/Hide
Q116. उत्तराखण्ड के पहले पंचायत चुनाव 2003 कितने जिलों में सम्पन्न हुए थे ? व्याख्या: फरवरी 2003 में हुए उत्तराखंड के प्रथम पंचायत चुनाव राज्य के 13 में से 12 जिलों में आयोजित हुए थे (हरिद्वार जिले का चुनाव बाद में अलग से कराया गया था)।
(a) 5 जिलों में
(b) 6 जिलों में
(c) 12 जिलों में
(d) सभी 13 जिलों में
Show Answer/Hide
Q117. निम्नांकित युग्मों पर विचार कीजिये
|
राजनीतिक दल का नाम |
गठन का वर्ष |
|
I. नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी |
1990 |
|
II. बहुजन समाज पार्टी |
1984 |
|
III. भारतीय जनता पार्टी |
1980 |
|
IV. उत्तराखण्ड क्रान्ति दल |
1979 |
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II
(b) II और I
(c) I और III
(d) III और IV
Show Answer/Hide
Q118. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(i) भारत में राजनीतिक दलों का पंजीकरण भारत के चुनाव आयोग द्वारा किया जाता है।
(ii) भारत में दल-बदल रोकने का प्रावधान दसवीं अनुसूची में किया गया है।
(iii) भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की मान्यता संसद द्वारा दी जाती है।
(iv) संविधान में पद राजनीतिक दलों का उल्लेख सीधे तौर पर नहीं किया जाता है।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिये
कूट :
(a) (i), (ii), (iv)
(b) (ii), (iii)
(c) (i), (iii), (iv)
(d) सभी (i), (ii), (iii) एवं (iv)
Show Answer/Hide
Q119. राज्य निर्माण के सम्बन्ध में, जो क्षेत्रवाद पर आधारित था, निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है ? व्याख्या: छत्तीसगढ़: 1 नवंबर 2000, उत्तराखंड: 9 नवंबर 2000, झारखंड: 15 नवंबर 2000, तेलंगाना: 2 जून 2014
(a) छत्तीसगढ़ – तेलंगाना – उत्तराखण्ड – झारखण्ड
(b) तेलंगाना – छत्तीसगढ़ – उत्तराखण्ड – झारखण्ड
(c) उत्तराखण्ड – छत्तीसगढ़ – झारखण्ड – तेलंगाना
(d) छत्तीसगढ़ – उत्तराखण्ड – झारखण्ड – तेलंगाना
Show Answer/Hide
Q120. निम्न में से किस बाद में पहली बार, भारत के उच्चतम न्यायालय ने ‘पंथ निरपेक्षवाद’ संविधान का आधारभूत ढाँचा है, घोषित किया ? व्याख्या: एस. आर. बोम्मई मामले में 9 जजों की संविधान पीठ ने स्पष्ट रूप से निर्णय दिया कि ‘पंथनिरपेक्षता’ भारतीय संविधान के बुनियादी ढांचे (Basic Structure) का हिस्सा है।
(a) एस. आर. बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
(b) मेनका गाँधी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
(c) केशवानन्द भारती बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
(d) इंदिरा सहानी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया
Show Answer/Hide
