Q10. संसद के दोनों सदस्यों की संयुक्त बैठक भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ? व्याख्या: किसी साधारण विधेयक पर गतिरोध उत्पन्न होने की स्थिति में राष्ट्रपति अनुच्छेद 108 के तहत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाते हैं, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करते हैं।
(a) अनुच्छेद 105
(b) अनुच्छेद 108
(c) अनुच्छेद 106
(d) अनुच्छेद 110
Show Answer/Hide
Q11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।
II. मंत्री, राष्ट्रपति की इच्छा तक / प्रसादपर्यन्त अपने पद धारण करेंगे।
III. मंत्रि-परिषद्, लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) केवल III
(d) I, II एवं II
Show Answer/Hide
Q12. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को किसी भी मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श लेने की शक्ति प्रदान करता है ? व्याख्या: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 143 राष्ट्रपति को सार्वजनिक महत्त्व के प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श मांगने की शक्ति देता है। (हालाँकि न्यायालय का परामर्श मानना राष्ट्रपति के लिए बाध्यकारी नहीं है)।
(a) अनुच्छेद 138
(b) अनुच्छेद 143
(c) अनुच्छेद 243
(d) अनुच्छेद 213a
Show Answer/Hide
Q13. निम्नलिखित कथनों में से कौन से कथन राज्य विधायिका के बारे में सही हैं ?
I. विधान परिषद्, किसी साधारण विधेयक को अधिकतम 3 महीनों तक रोक सकती है।
II. राज्य की द्विसदनीय विधान मंडल में बिलों के गतिरोध पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नहीं है।
III. धन विधेयक को दोनों सदनों की मंजूरी आवश्यक होती है।
IV. विधान सभा, विधान परिषद् की तुलना में अधिक शक्तिशाली होती है।
(a) केवल I, II और III
(b) केवल I, II और IV
(c) केवल II, III और IV
(d) I, II, III और IV
Show Answer/Hide
Q14. भारत के संविधान में राज्य विधान परिषद् में सदस्यों की न्यूनतम संख्या कितनी है ? व्याख्या: अनुच्छेद 171(1) के अनुसार, विधान परिषद् के कुल सदस्यों की संख्या विधान सभा की कुल संख्या के एक-तिहाई (1/3) से अधिक नहीं होगी, परंतु किसी भी स्थिति में 40 से कम नहीं होगी।
(a) 30 सदस्य
(b) 40 सदस्य
(c) 50 सदस्य
(d) 60 सदस्य
Show Answer/Hide
Q15. राज्यपाल के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा / कौन से कथन सही है/हैं
1. कोई व्यक्ति राज्यपाल नियुक्त होने का पात्र तभी होगा जब वह भारत का नागरिक है और तीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है।
2. राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी ।
(a) केवल ।
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो न ही 2
Show Answer/Hide
Q16. विधान सभाओं और विधान परिषदों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
|
विषय |
अनुच्छेद |
|
I. विधान सभाओं की संरचना |
अनुच्छेद 170 |
|
II. विधान परिषदों की संरचना |
अनुच्छेद 171 |
|
III. राज्य के विधान मंडलों की अवधि |
अनुच्छेद 172 |
|
IV. राज्य के विधान मंडल की सदस्यता के लिए अर्हता |
अनुच्छेद 173 |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(a) I और II
(b) I, II और III
(c) I, II, III और IV
(d) इनमें से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य होगा कि वह राज्य के कार्यों के प्रशासन सम्बन्धी और विधान विषयक प्रस्तावों सम्बन्धी मंत्रि-परिषद् के सभी निर्णय राज्यपाल को सूचित करे ।
कथन II: किसी राज्य की सरकार की समस्त कार्यपालिका की कार्यवाही राज्यपाल के नाम से की जाएगी।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) I एवं II दोनों
(b) केवल I
(c) केवल II
(d) न तो और न ही
Show Answer/Hide
Q18. सरकारिया कमीशन द्वारा राज्यपाल के चयन हेतु निम्नलिखित में से क्या सुझाव दिए गए ?
1. उसे उक्त राज्य के बाहर का व्यक्ति होना चाहिए।
2. उसे एक प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ होना चाहिए।
3. उसे स्थानीय राजनीति से असंलग्न होना चाहिए।
4. उसे सत्ताधारी दल का सदस्य होना चाहिए।
सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) 1, 2 और 3
(b) 1 और 3
(c) 2, 3 और 4
(d) 2 और 3
Show Answer/Hide
Q19. संघ एवं राज्यों के मध्य सम्बन्धों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. संघ एवं राज्यों के विधायी संबंधों का भारत के संविधान के भाग XII, अध्याय में उल्लेख किया गया है ।
II. अनुच्छेद 248 के अन्तर्गत विधायन की सभी अवशिष्ट शक्तियाँ संसद को दी गई हैं।
III. अनुच्छेद 263 में राज्यों के मध्य सामंजस्य के लिए अन्तर-राज्य परिषद् के गठन के प्रावधान हैं।
IV. भारत के संविधान के भाग XII का अध्याय I संघ एवं राज्यों के मध्य वित्तीय सम्बन्धों की व्यवस्था करता है।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?
(a) केवल II, III एवं IV
(b) केवल 1 II एवं III
(c) केवल I, III एवं IV
(d) सभी
Show Answer/Hide
Q20. भारत से बाह्य राज्य क्षेत्रों के सम्बन्ध में संघ की अधिकारिता भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ? व्याख्या: अनुच्छेद 260 भारत के बाहर के राज्यक्षेत्रों के संबंध में संघ की अधिकारिता (Jurisdiction of the Union in relation to territories outside India) का प्रावधान करता है।
(a) अनुच्छेद 260
(b) अनुच्छेद 261
(c) अनुच्छेद 262
(d) अनुच्छेद 258
Show Answer/Hide
