UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

Q141. भारतीय संविधान की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताओं पर विचार कीजिए:
I. संविधान लोकप्रिय संप्रभुता पर आधारित

II. लोकतंत्र का गणतान्त्रिक स्वरूप
III. साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व
IV. कल्याणकारी राज्य का आदर्श
निम्नांकित कूटों में से सही उत्तर को चुनिये :
कूट :
(a) I, II और IV
(b) I, II और III
(c) II, III और IV

(d) I, III और IV

Show Answer/Hide

Answer – (a)
 

Q142. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

पुस्तक

रचनाकार

I. डेमोक्रेटिक गवर्नमेण्ट इन इण्डिया

एन. श्रीनिवासन

II. द मेकिंग ऑफ इण्डियन कॉन्स्टीट्यूशन

बी. एन. राव

III. पार्लियामेण्ट इन इण्डिया

डब्ल्यू. एच. मारिस जोन्स

IV. डायनामिक्स ऑफ इण्डियन गवर्नमेण्ट एण्ड पॉलिटिक्स

जे. आर. सिवाच

उपर्युक्त में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(a) केवल I

(b) केवल II
(c) केवल III
(d) केवल IV

Show Answer/Hide

Answer – (*)

Q143. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

समिति का नाम

अध्यक्ष

I. संघ शक्ति समिति

जवाहरलाल नेहरू

II. मौलिक अधिकार उप-समिति

जे. बी. कृपलानी

III. संघ संविधान समिति

सरदार बल्लभभाई पटेल

IV. संचालन समिति

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

उपर्युक्त में से कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल I, II और IV

(b) केवल I और III
(c) केवल II और III
(d) केवल I और II

Show Answer/Hide

Answer – (a)

Q144. किस संवैधानिक संशोधन के अन्तर्गत शिक्षा का अधिकार भारतीय संविधान के मूल अधिकारों में सम्मिलित किया गया है ?
(a) 82वाँ
(b) 86वाँ
(c) 88वाँ
(d) 93वाँ

Show Answer/Hide

Answer – (b)

व्याख्या: इसके तहत अनुच्छेद 21A जोड़कर 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया।

Q145. भारतीय संविधान के निम्न लक्षणों पर विचार कीजिए:

भाग

लक्षण / विशेषताएँ

स्रोत

I. भाग- III

मौलिक अधिकार

संयुक्त राज्य अमेरिका

II. भाग IV

राज्य के नीति निदेशक तत्त्व

आयरलैण्ड

III. भाग XI

केन्द्र-राज्य सम्बन्ध

ब्रिटेन

उपर्युक्त में से कौन सा/से युग्म गलत सुमेलित है / हैं ?
(a) केवल I

(b) केवल II
(c) केवल III
(d) केवल I और II

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q146. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: अनुच्छेद 32 को भारतीय संविधान की आत्मा कहा गया है।
कथन II: अनुच्छेद 32 नागरिकों को सर्वोच्च न्यायालय में सीधे याचिका दायर करने का अधिकार देता है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा एक सही है ?
(a) कथन और कथन I दोनों सही हैं तथा कथन II कथन की सही व्याख्या करता है।
(b) कथन और कथन II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन सही है, किन्तु कथन II गलत है।
(d) कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (a)[/toggle 

Q147. राज्य के नीति निदेशक तत्वों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

भारत के संविधान में उपबंध

अनुच्छेद

I. राज्य द्वारा अनुसरणीय कुछ नीति सिद्धांत

39

II. सहकारी समितियों का संवर्धन

45

III. पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन और वन तथा जीवों की रक्षा

48 ‘क’

उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II

(b) II और III
(c) I और III
(d) सभी तीन
[toggle]Answer – (c)

Q148. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

याचिका का नाम

अर्थ

(I) परमादेश

हम आदेश देते हैं।

(II) बंदी प्रत्यक्षीकरण

आपके पास शरीर है।

(III) अधिकार पृच्छा

किसी मुकदमें को निचली अदालत से उच्च न्यायालय में स्थानान्तरित करना ।

(IV) प्रतिषेध

निचली अदालतों को अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण करने या बाहर जाने से रोकना ।

उपर्युक्त में से कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) केवल (I) एवं (II)

(b) केवल (II), (III) एवं (IV)
(c) केवल (II) एवं (IV) 
(d) केबल (I), (II) एवं (IV)

Show Answer/Hide

Answer – (d)

Q149. मेनका गाँधी बनाम भारतीय संघ केस भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है ?
(a) अनुच्छेद 22
(b) अनुच्छेद 21

(c) अनुच्छेद 17
(d) अनुच्छेद 20

Show Answer/Hide

Answer – (b)

व्याख्या: इस ऐतिहासिक फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने ‘प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता’ (अनुच्छेद 21) के दायरे को व्यापक बनाते हुए इसमें “विदेश जाने का अधिकार” और “विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया” के स्थान पर “सम्यक विधि प्रक्रिया” (Due Process of Law) के सिद्धांत को समाविष्ट किया।

Q150. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए एवं कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:

सूची-I (अनुच्छेद)

सूची-II (प्रावधान)

(1) 20(1)

(A) दोहरे दंड से संरक्षण

(II) 20 (2)

(B) आत्म- अभिशासन से संरक्षण

(III) 20 (3)

(C) कार्योत्तर विधियों से संरक्षण

(IV) 19(1)(a)

(D) वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार

कूट :
(I) (II) (III) (IV)
(a) (A) (C) (B) (D)

(b) (C) (A) (B) (D)
(c) (B) (D) (C) (A)
(d) (D) (C) (A) (B)

Show Answer/Hide

Answer – (b)

Read Also :
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में)  Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language
Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language
Click Here
Uttarakhand UKPSC Previous Year Exam Paper  Click Here
Uttarakhand UKSSSC Previous Year Exam Paper  Click Here

 

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop