UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

Q121. भारत में अंग्रेजों की ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति निम्न में से किस एक से सम्बन्धित थी ?
(a) पंथ निरपेक्षवाद
(b) जातिवाद

(c) सम्प्रदायवाद
(d) सभी (a), (b) और (c)

Show Answer/Hide

Answer – (c)

व्याख्या: अंग्रेजों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को कमजोर करने के लिए मुख्य रूप से धार्मिक आधार पर संप्रदायवाद (1909 के मार्ले-मिंटो सुधारों के तहत पृथक निर्वाचन मंडल आदि) को बढ़ावा दिया।

 

Q122. भारत में साम्प्रदायिकतावाद के दुष्परिणामों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा सही है ?
(a) राजनीतिक अस्थिरता
(b) राष्ट्रीय एकता में बाधा

(c) आर्थिक संकट
(d) सभी (a), (b) और (c)

Show Answer/Hide

Answer – (d)

व्याख्या: संप्रदायवाद से राजनीतिक अस्थिरता, हिंसा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को खतरा और आर्थिक संसाधनों का नुकसान होता है।

 

Q123. उत्तराखण्ड राज्य के हर जिले की एक महिला या किशोरी को कौन सा अवार्ड मिलता है, जिसने किसी फील्ड में बहुत बढ़िया काम किया हो और 2022 वर्ष से 51,000 रुपये और एक तारीफ सर्टिफिकेट दिया जाता है ?
(a) आदि शक्ति पुरस्कार
(b) राज्य महिला वंदन पुरस्कार

(c) बिशनी देवी शाह पुरस्कार
(d) तीलू रौतेली पुरस्कार

Show Answer/Hide

Answer – (d)

व्याख्या: उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अदम्य साहस व उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को प्रतिवर्ष वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार प्रदान किया जाता है (वर्ष 2022 से इसकी धनराशि बढ़ाकर ₹51,000 की गई है)।

 

Q124. निम्नलिखित जनमत उपकरणों का उनकी प्रकृति से मिलान कीजिये एवं नीचे दिए कूटों का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये:

सूची-I

सूची-II

(A) जनमत सर्वेक्षण

(1) चुनाव पूर्व मनोदशा सर्वेक्षण

(B) निर्गत मतानुमान

(2) मतदान के बाद सर्वेक्षण

(C) जनमत संग्रह

(3) जनता की पसन्द की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति

(D) मीडिया बहस

(4) जनता की धारणा को आकार देना

कूट :
(A) (B) (C) (D)

(a) (3) (4) (1) (2)
(b) (1) (4) (3) (2)
(c) (1) (2) (3) (4)
(d) (4) (3) (1) (2)

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q125. भारतीय संविधान के संदर्भ में, धार्मिक अधिकार के सम्बन्ध में निम्न में से कौन एक सत्य है ?
(a) राज्य का अपना कोई धर्म नहीं है।
(b) राज्य का अपना धर्म है ।
(c) धार्मिक मामले में राज्य तटस्थ है।
(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (a)

व्याख्या: भारतीय पंथनिरपेक्षता का अर्थ है कि राज्य सर्वधर्म समभाव का पालन करता है और उसका अपना कोई आधिकारिक राजकीय धर्म नहीं है।

 

Q126. उत्तराखण्ड राज्य मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिये :
II. 8 जनवरी, 1994 को मानवाधिकार संरक्षण संसदीय विधेयक “मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के रूप में अस्तित्व में आया ।
II. इस अधिनियम के अंतर्गत 2010 में उत्तराखण्ड राज्य मानवाधिकार आयोग क्रियाशील हुआ।

III. न्यायमूर्ति विजेन्दर जैन उत्तराखण्ड राज्य मानवाधिकार आयोग के पहले अध्यक्ष थे ।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) I, II और III
(b) I और II

(b) I और III
(d) II और III

Show Answer/Hide

Answer – (a)
 

Q127. निम्नलिखित सक्रियतावादी और उनके आंदोलन युग्मों पर विचार कीजिये :
1. राधा बहिन भट्ट –         अग्रणी पर्यावरणविद् और कार्यकर्ता
2. रिधिमा पांडे    –           जलवायु कार्यकर्ता
3. गौरा देवी       –         रेनी गाँव में चिपको आन्दोलन का नेतृत्व किया
4. शोभित डे      –           टिहरी आन्दोलन में भाग लिया

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
नीचे दिये गये कूटों से उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) 2,3 और 4

(b) 1, 2 और 3
(c) 1,3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (b)
 

Q128. महिला सशक्तिकरण के लिये उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “सखी निवास” निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
(a) उच्च शिक्षा या प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली तथा कामकाजी महिलाओं के छात्रावास से
(b) प्रसवोपरान्त देखरेख सम्बन्धी वार्ड से
(c) केवल अनुसूचित जनजाति की महिलाओं से
(d) केवल उच्च पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं से

Show Answer/Hide

Answer – (a)

व्याख्या: ‘सखी निवास’ (Working Women Hostel) योजना कामकाजी महिलाओं तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण/उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली युवतियों को सुरक्षित एवं किफायती आवास/छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संचालित है।

 

Q129. “नंदा गौरा योजना” के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
I. यह कन्या बाल विकास के लिये उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित एक योजना है।
II इसमें पात्र परिवार की दो बालिकाओं के जन्म पर प्रत्येक बालिका के जन्म के समय ₹ 11,000 की धनराशि दी जाती है।

III. बालिका द्वारा कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करने पर ₹21,000 की धनराशि दी जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I और II
(b) I और III
(c) I और III
(d) I, I और III

Show Answer/Hide

Answer – (a)

Q130. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रभाव के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. 1858 के भारत सरकार अधिनियम द्वारा भारतीय प्रशासन का नियंत्रण ईस्ट इण्डिया कम्पनी से छीनकर ब्रिटिश राजमुकुट को सौंप दिया गया ।
II. 1858 में सर हेनरी राविन्सन ईस्ट इण्डिया कम्पनी के डाइरेक्टर थे और कम्पनी की समाप्ति के पक्ष में थे

III. 1857 के विद्रोह के बाद, भारतीय सेना के संगठन में किसी भी परिवर्तन को प्रारम्भ नहीं किया गया।
IV. 1861 में भारतीय सिविल सेवा अधिनियम पारित किया गया जिसके अनुसार प्रत्येक वर्ष लंदन में एक प्रतियोगिता परीक्षा हुआ करेगी, ताकि संश्रावित जनपद सेवा में भर्ती की जा सके ।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) केवल I, III और IV
(b) केवल II और IV

(c) केवल I, I और III
(d) केवल III और IV

Show Answer/Hide

Answer – (b)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop