Q31. भारतीय संविधान के ग्यारहवीं अनुसूची के बारे में, निम्नलिखित विषयों पर विचार कीजिए:
I. भूमि उपयोग का विनयमन और भवनों का निर्माण
II. आर्थिक और सामाजिक विकास योजना
III. पेयजल
IV. ईंधन और चारा
नीचे दिए गए कूटों के आधार पर सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
(a) I और II
(b) II और III
(c) III और IV
(d) II और IV
Show Answer/Hide
Q32. ऐसा माना जाता है और बल दिया गया कि नीति आयोग की स्थापना के बाद से भारत में केन्द्र-राज्य संबंध एक नए युग में प्रवेश कर चुके हैं एवं इस संघवाद के नए रूप को जाना जाता है : व्याख्या: नीति आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास सूचकांकों के आधार पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोग को बढ़ावा देना है।
(a) सौदेबाजी वाला संघवाद
(b) कॉम्पिटिटिव संघवाद
(c) एकात्मक संघवाद
(d) केन्द्रीकृत संघवाद
Show Answer/Hide
Q33. निम्नलिखित ऐतिहासिक मामलों का उनके महत्व के साथ सही मिलान करें:
|
सूची-I |
सूची-II |
|
(A) केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य |
(1) मूल संरचना सिद्धान्त |
|
(B) मेनका गाँधी बनाम भारतीय संघ |
(2) अनुच्छेद 21 का विस्तार |
|
(C) विशाखा बनाम राजस्थान राज्य |
(3) यौन उत्पीड़न के विरुद्ध दिशा निर्देश |
|
(D) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य |
(4) संसद मूल अधिकार में संशोधन नहीं कर सकती |
कूट :
(A) (B) (C) (D)
(a) (3) (2) (4) (1)
(b) (2) (1) (4) (3)
(c) (1) (2) (3) (4)
(d) (1) (4) (2) (3)
Show Answer/Hide
Q34. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग वर्णित है, जबकि इसे औपचारिक रूप से हटाया नहीं गया है ? व्याख्या: 99वें संविधान संशोधन अधिनियम (2014) द्वारा अनुच्छेद 124A जोड़ा गया था। हालाँकि, सर्वोच्च न्यायालय ने 2015 में इसे असंवैधानिक घोषित कर निरस्त कर दिया था, लेकिन यह तकनीकी रूप से संविधान की पुस्तक में दर्ज हुआ था।
(a) अनुच्छेद 124 (A)
(b) अनुच्छेद 125
(c) अनुच्छेद 131(A)
(d) अनुच्छेद 131 (2)
Show Answer/Hide
Q35. भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
|
भारत के संविधान के उपबंध |
अनुच्छेद |
|
I. कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति |
अनुच्छेद 126 |
|
II. तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति |
अनुच्छेद 128 |
|
III. उच्चतम न्यायालय का अभिलेख न्यायालय होना |
अनुच्छेद 129 |
|
IV. उच्चतम न्यायालय की आरम्भिक आधिकारिता |
अनुच्छेद 130 |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) II और IV
(b) 1 II और IV
(c) I और III
(d) I, II, III और IV
Show Answer/Hide
Q36. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन भारित होगा : व्याख्या: न्यायाधीशों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उनका वेतन भारत की संचित निधि पर भारित होता है, जिस पर संसद में चर्चा तो हो सकती है, परंतु मतदान नहीं होता।
(a) भारत की संचित निधि पर एवं संसद द्वारा गैर-मतदान योग्य है।
(b) भारत की आकस्मिक निधि पर एवं संसद द्वारा गैर मतदान योग्य है।
(c) भारत की संचित निधि पर एवं संसद द्वारा मतदान योग्य है।
(d) भारत की आकस्मिक निधि पर एवं संसद द्वारा मतदान योग्य है।
Show Answer/Hide
Q37. भारत के उच्चतम न्यायालय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. वर्तमान समय में, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग द्वारा नियुक्त किए जाते हैं ।
II. जब भारत के मुख्य न्यायमूर्ति का पद रिक्त होता है तब भारत के राष्ट्रपति कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति कर सकता है।
III. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को ऐसे बेतनों का संदान किया जाएगा जो संसद विधि द्वारा अवधारित करे ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I II और III
(b) I और II
(c) I और III
(d) I और III
Show Answer/Hide
Q38. भारत के चुनाव आयोग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. चुनाव आयोग एक स्थायी वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई है।
II भारत का संविधान चुनाव आयोग को संसद, राज्य विधान मण्डलों और राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के पदों के लिए चुनाव की देखरेख करने का अधिकार देता है।
III. चुनाव आयोग अपनी स्थापना के बाद से ही विशेष रूप से तीन स्थायी सदस्यों वाले बहु-सदस्यीय निकाय के रूप में कार्य कर रहा है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल II
(c) केवल II और III
(d) 1 II और III
Show Answer/Hide
Q39. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को ‘सिद्ध दुराचार अथवा अक्षमता’ के कारण पद से हटाया जा सकता है केवल : व्याख्या: अनुच्छेद 124(4) और 217(1)(b) के तहत, संसद के दोनों सदनों द्वारा विशेष बहुमत से पारित प्रस्ताव के आधार पर राष्ट्रपति के आदेश द्वारा हटाया जाता है। (नोट: संविधान में इसके लिए शब्द ‘संसद के समावेदन पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जाना’ प्रयुक्त है)।
(a) महाभियोग के द्वारा
(b) उच्चतम न्यायालय द्वारा
(c) संसद द्वार
(d) राज्य के राज्यपाल द्वारा
Show Answer/Hide
Q40. भारत में न्यायपालिका से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. न्यायालय की रिट जारी करने और न्यायिक पुनरावलोकन की शक्तियाँ न्यायपालिका को बहुत शक्तिशाली बना देती हैं।
II. न्यायपालिका को व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करने का दायित्व सौंपा गया है।
III. जनहित याचिकाओं (पी.आई.एल.) को स्वीकार करने के अभ्यास ने न्यायपालिका की शक्ति को घटा दिया है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I और II
(b) I और III
(c) II और III
(d) I II और III
Show Answer/Hide
