Q21. निम्नलिखित शब्दों का उनके सही विवरण से मिलान करें:
सूची-I – सूची-II
(A) वित्तीय संघवाद – (1) वित्तीय संसाधनों का बँटवारा
(B) सहकारी संघवाद – (2) केन्द्र राज्य का संयुक्त कार्य
(C) प्रतिस्पर्धी संघवाद – (3) निवेश के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाला राज्य
(D) विषम संघवाद – (4) कुछ राज्यों को विशेष दर्जा
(A) (B) (C) (D)
(a) (1) (2) (3) (4)
(b) (2) (1) (4) (3)
(c) (3) (4) (2) (1)
(d) (4) (3) (1) (2)
Show Answer/Hide
Q22. भारत के तीसरे लोकसभा अध्यक्ष (1962-1967) कौन थे ? व्याख्या:
(a) एम. अनन्त शयनम अयंगर
(b) सरदार हुकुम सिंह
(c) डॉ. गुरु दयाल सिंह ढिल्लों
(d) बलीराम भगत
Show Answer/Hide
प्रथम अध्यक्ष: श्री जी. वी. मावलंकर (1952–1956)
द्वितीय अध्यक्ष: श्री एम. अनन्त शयनम अयंगर (1956–1962)
तृतीय अध्यक्ष: सरदार हुकुम सिंह (1962–1967)
Q23. निम्नलिखित संवैधानिक प्रावधानों का संघ राज्य सम्बन्धों में उनके संगत प्रावधानों से सही मिलान करें:
स्तंभ-A – स्तंभ-B
(A) अनुच्छेद 246 – (1) अन्तर्राज्यीय परिषद्
(B) अनुच्छेद 263 – (2) संघ की आपातकालीन शक्तियाँ
(C) अनुच्छेद 3562 – (3) विधायी शक्तियों का विवरण
(D) अनुच्छेद 280 – (4) वित्त आयोग
(A) (B) (C) (D)
(a) (3) (1) (2) (4)
(b) (4) (3) (1) (2)
(c) (2) (1) (4) (3)
(d) (3) (4) (2) (1)
Show Answer/Hide
Q24. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 371 (च) किस राज्य के लिए विशेष प्रावधान करता है? व्याख्या: 36वें संविधान संशोधन 1975 के तहत सिक्किम को भारत का पूर्ण राज्य बनाया गया और अनुच्छेद 371 (च) के अंतर्गत इसके लिए विशेष प्रावधान जोड़े गए। अन्य जानकारी: 371A (नागालैंड), 371C (मणिपुर), 371D (आंध्र प्रदेश)।
(a) नागालैण्ड
(b) मणिपुर
(c) आन्ध्र प्रदेश
(d) सिक्किम
Show Answer/Hide
Q25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
आयोग – सम्बन्धित अनुच्छेद
I. निर्वाचन आयोग – अनुच्छेद 324
II. वित्त आयोग – अनुच्छेद 280
III. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग – अनुच्छेद 338 ख
IV. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग – अनुच्छेद 329
उपरोक्त में से कौन सा गलत सुमेलित है ?
(a) I
(b) II
(c) III
(d) IV
Show Answer/Hide
Q26. भारत के संविधान में केंद्र-राज्य सम्बन्ध’ के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
कथन I: संसद को किसी ऐसे विषय के सम्बन्ध में, जो समवर्ती सूची या राज्य सूची में प्रमाणित नहीं है, विधि निर्माण की अनन्य शक्ति है।
कथन II: संसद को ऐसी शक्ति के अंतर्गत ऐसे कर के अधिरोपण के लिए, जो समवर्ती सूची या राज्य सूची में से किसी में भी वर्णित नहीं है, विधि बनाने की शक्ति है।
निम्न दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
(a) केवल 1
(b) केवल I
(c) I एवं II दोनों
(d) न तो I और न ही II
Show Answer/Hide
Q27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन I:अनुच्छेद 354 बाह्य आक्रमण और आंतरिक अशांति से राज्य की सुरक्षा करने के लिए संघ सरकार का कर्तव्य प्रावधानित करता है।
कथन II: अनुच्छेद 358 आपातकाल के दौरान, अनुच्छेद 19 के उपबन्धों के निलंबन को प्रावधानित करता है। निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है ?
(a) कथन I सही है।
(b) कथन II सही है।
(c) कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं।
(d) कथन I तथा कथन II दोनों गलत हैं।
Show Answer/Hide
Q28. संविधान में दी गई समवर्ती सूची में निम्नलिखित में से कौन सा सम्मिलित नहीं है ? व्याख्या: वन, कारखाने और विद्युत समवर्ती सूची के विषय हैं।, पथकर राज्य सूची की प्रविष्टि 59 का विषय है।
(a) बन
(b) कारखाने
(c) पथकर
(d) विद्युत
Show Answer/Hide
Q29. भारत में संघवाद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत का संविधान विभिन्न क्षेत्रों को अलग पहचान की मान्यता देता है।
II. भारत का संविधान राज्यों को अधिक शक्ति प्रदान करता है।
III. राज्यों द्वारा स्वायत्तता की माँग की प्रकृति राजनीतिक है, जिसे आपसी बातचीत के द्वारा हल किए जाने की आवश्यकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) I और III
(b) II और III
(c) I और II
(d) I, II और III
Show Answer/Hide
Q30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: उच्च न्यायालयों को अनुच्छेद 226 के अंतर्गत रिट जारी करने की शक्ति दी गई है।
कथन II: रिट जारी करने की शक्ति केवल मौलिक अधिकारों के हनन के मामलों में ही प्रयुक्त की जा सकती है।
सही विकल्प का चुनाव कीजिए:
(a) कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की व्याख्या करता है ।
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन I की व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है।
(d) कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है।
Show Answer/Hide
