Q91. कार्ल मार्क्स और एफ. एंगेल्स द्वारा संयुक्त रूप में लिखी गयी पुस्तकें चुनें:
1. दास कैपिटल
2. होली फैमिली
3. एंटी डिव्हरिंग
4. कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) 1, 3 और 4
(b) केवल 1
(c) 2, 3 और 4
(d) 1, 2 और 3
Show Answer/Hide
Q92. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A): प्लेटो के लिये ज्ञान न तो प्रत्यक्ष ज्ञान है न ही राय है।
कारण (R): सही मत (राय) ज्ञान है।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की गलत व्याख्या करता है ।
(c) (A) सही है, (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, (R) सही है।
Show Answer/Hide
Q93. हीगल ने द्वन्द्ववाद की प्रक्रिया में जिन तीन कड़ियों की चर्चा की है, उनका क्रम किस प्रकार है ? व्याख्या: हीगल के अनुसार विचार (Idea) का विकास इस त्रिपदी प्रक्रिया (Thesis → Antithesis → Synthesis) के माध्यम से होता है।
(a) बाद, प्रतिवाद, संवाद
(b) संवाद, वाद, प्रतिवाद
(c) प्रतिवाद, बाद, संवाद
(d) इनमें से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q94. बेंथम के अनुसार, सुख-दुख के प्रमुख स्रोत हैं : व्याख्या: उपयोगितावादी जेरेमी बेंथम ने सुख और दुख के 4 बाह्य स्रोत (प्राकृतिक, राजनीतिक, नैतिक, और धार्मिक) बताए हैं जो मनुष्य की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक संवेदनाओं से संचालित होते हैं।
A. दैवीय एवं असुरी
B. पराभौतिक एवं प्राकृतिक
C. सामाजिक एवं आर्थिक
D. शारीरिक और मनोवैज्ञानिक संवेदनायें
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) केवल A
(b) केवल A और B
(c) केवल A और C
(d) केवल D
Show Answer/Hide
Q95. प्लेटो का न्याय सम्बन्धी विचार है:
A. न्याय आत्मा का विशेष गुण है।
B. कार्य विशेषीकरण
C. अहस्तक्षेप का सिद्धान्त
D. न्याय शक्तिशाली का लाभ है।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) केवल A
(b) केवल D
(c) केबल D और C
(d) D गलत है।
Show Answer/Hide
Q96. अरस्तू के अनुसार परिवार व्याख्या: अरस्तू का प्रसिद्ध कथन है कि “राज्य प्रकृति की उपज है” और परिवार मनुष्य की प्राथमिक प्राकृतिक संस्था है जो कालक्रम में राज्य के पूर्व की अवस्था है।
I. कृत्रिम संस्था
II. प्राकृतिक संस्था
III. राज्य के पूर्व की अवस्था
IV. इनमें से कोई नहीं
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) केवल II
(b) केवल I
(c) केवल II और III
(d) केवल IV
Show Answer/Hide
Q97. जे. एस. मिल के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से सही है/हैं ?
I. गुणात्मक सुख
II. सकारात्मक स्वतन्त्रता
III. राज्य का नकारात्मक कार्य
IV. मात्रात्मक सुख
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो 1, न ही II
Show Answer/Hide
Q98. कार्ल मार्क्स द्वारा अपनी पुस्तक ‘इकनॉमिक एंड फिलॉस्फिक मेनुस्क्रिप्ट ऑफ 1844’ में दिये गये अलगाव के निम्नलिखित स्तरों पर विचार करें :
1. मनुष्य दूसरे लोगों से अलग हो जाता है।
2. मनुष्य अन्य स्पीशीज बीइंग से अलग पड़ जाता है।
3. मनुष्य श्रम की प्रक्रिया से अलग हो जाता है।
4. मनुष्य अपनी ही मेहनत के उत्पाद से अलग हो जाता
सही क्रम का चुनाव करें :
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 2, 3, 4, 1
(d) 3, 4, 1, 2
Show Answer/Hide
Q99. ग्राम्शी ने पूँजीवादी समाज को ‘प्रभुत्व की संरचना’ के आधार पर अंतर किया है, जो इस प्रकार है: व्याख्या: ग्राम्शी ने उपरिसंरचना (Superstructure) को दो भागों में विभाजित किया: नागरिक समाज (जहाँ सहमति द्वारा प्रभुत्व बनाया जाता है) और राजनीतिक समाज (जहाँ राज्य की प्रत्यक्ष शक्ति/दबाव कार्य करता है)।
(A) राजनीतिक समाज, नागरिक समाज
(B) नागरिक समाज, आर्थिक समाज
(C) सामाजिक व्यवस्था, आर्थिक समानता
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर चुनें:
कूट :
(a) केवल (A)
(b) केवल (B)
(c) केवल (C)
(d) केवल (D)
Show Answer/Hide
Q100. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है: अभिकथन (A): राज्य की सत्ता उत्तम जीवन के लिये है न कि केवल जीवन व्यतीत करने के लिये ।
कारण (R): राज्य समुदायों का समुदाय ही नहीं है अपितु सर्वोच्च समुदाय है।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की गलत व्याख्या करता है।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Show Answer/Hide
