Q81. वैचारिक शक्ति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(I) वैचारिक शक्ति राजनीतिक शक्ति को अधिक सूक्ष्म आधार प्रदान करती है।
(II) व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका वैचारिक शक्ति के परंपरागत रूप से मान्यता प्राप्त अंग हैं।
(III) किसी समाज में शासक वर्ग द्वारा शासन की सर्वोत्तम प्रणाली के सम्बन्ध में समर्पित और प्रचारित विचार राजनीतिक विचारधारा का निर्माण करते हैं।
(IV) वैचारिक शक्ति प्रभुत्वशाली वर्ग की उस जोड़-तोड़ करने वाली शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है जो लोगों के विचारों और भावनाओं पर अपना प्रभाव रखती है।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) केवल (I) और (III)
(b) केवल (I), (II) और (IV)
(c) केवल (II) और (IV)
(d) केवल (I), (III) और (IV)
Show Answer/Hide
Q82. लोकतन्त्र में वैधता को प्रोत्साहित किया जाता है।
(i) सहमति के द्वारा, जहाँ नागरिक शासन करने के औपचारिक अधिकार राजनीतिक प्राधिकार को संनिविष्ट करते हैं ।
(ii) समझौते, सहयोजन और वार्ता की एक प्रक्रिया द्वारा जिससे कि विरोधी हित व समूह शान्ति से एक साथ रहने का एक मार्ग निकालते हैं।
(iii) एक प्रतिसंभरण (फीडबैक ) व्यवस्था द्वारा जो दीर्घकालिक राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करती है।
नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
(a) केवल (i) सही है ।
(b) केवल (ii) सही है।
(c) केवल (i) और (ii) सही हैं।
(d) सभी (i), (ii) और (iii) सही हैं।
Show Answer/Hide
Q83. निम्नलिखित युग्मों को मिलाइये :
(A) इनहिलेशन ऑफ कास्ट – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(B) रिडल्स इन हिंदूइज्म – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(C) ग्राम स्वराज्य – महात्मा गाँधी
(D) आत्म शुद्धि – दयानन्द सरस्वती
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
(a) केवल (A)
(b) केवल (C)
(c) (A), (B) और (C)
(d) केवल (D)
Show Answer/Hide
Q84. ‘शुद्धिकरण’ शब्द का प्रयोग वीर सावरकर ने किस सन्दर्भ में किया था ? व्याख्या: सावरकर ने उन लोगों को पुनः हिंदू धर्म में लाने के लिए ‘शुद्धि आंदोलन’ चलाया जिनका मतांतरण हो गया था, साथ ही उन्होंने मराठी/हिंदी भाषा में विदेशी शब्दों के स्थान पर देशी शब्दों के प्रयोग (भाषा शुद्धि) पर जोर दिया।
(a) शुद्ध भोजन
(b) जल शुद्धिकरण
(c) पुनर्धर्मान्तरण व भाषा सुधार
(d) अंग्रेजी साम्राज्य को स्वीकृति
Show Answer/Hide
Q85. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने निम्न में से किसको ‘निम्न समझौता’ घोषित किया ? व्याख्या: अम्बेडकर ने कांग्रेस/गाँधी जी तथा ब्रिटिश सरकार के बीच द्वितीय गोलमेज सम्मेलन (1931) में दलितों के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े समझौतों के संदर्भ में असंतोष व्यक्त किया था।
I. प्रथम गोलमेज सम्मेलन
II. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
III. असहयोग आन्दोलन
IV. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) केवल III
(b) केवल I
(c) केवल II
(d) केवल IV
Show Answer/Hide
Q86. मनु के अनुसार, परिषद् में मन्त्रियों की कितनी संख्या होनी चाहिये ? व्याख्या: ‘मनुस्मृति’ (अध्याय 7, श्लोक 54) में राजा को परामर्श देने के लिए 7 से 8 योग्य, कुलीन और अनुभवी मंत्रियों (अमात्यों) की नियुक्ति का विधान किया गया है।
(A) 25 या 26
(B) 7 या 8
(C) 10 या 11
(D) 4 या 5
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) (A) सही है।
(b) (B) सही है।
(c) (D) या (C) गलत है।
(d) (A) और (C) सही हैं।
Show Answer/Hide
Q87. सेना के सम्बन्ध में कौटिल्य के सुझाव के अनुसार कौन सा कथन सही है ?
(1) संकट के समय ब्राह्मण और वैश्यों को हथियार उठाने की अनुमति है, लेकिन शूद्रों को नहीं ।
(2) सेना वंशानुगत और बफादार होनी चाहिये, और राजा की इच्छानुसार कार्य करनी चाहिये ।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) केवल (1) सही है।
(b) केवल (2) सही है।
(c) (1) और (2) दोनों सही हैं।
(d) कोई भी सही नहीं है।
Show Answer/Hide
Q88. नीचे दो कथन दिये गये हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है:
अभिकथन (A) : निर्बलों की अहिंसा जैसी कोई चीज नहीं है। दुर्बलता और अहिंसा परस्पर विरोधी हैं।
कारण (R) : कायरता और अहिंसा पानी और आग की भाँति एकसाथ नहीं रह सकते ।
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) गलत व्याख्या करता है।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
Show Answer/Hide
Q89. महात्मा गाँधी विश्वास करते थे :
I. राजनीतिक शक्ति में
II. आर्थिक शक्ति में
III. पूँजीपतियों के विरुद्ध हिंसा में
IV. नैतिक मूल्यों एवं सर्वोदय की सर्वोच्चता में
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) केवल III
(b) केवल IV
(c) केवल II
(d) केवल ।
Show Answer/Hide
Q90. मनु ने न्यायपालिका के कार्य के अन्तर्गत कितने विषयों को रखा है ? व्याख्या: मनुस्मृति में राजा के समक्ष आने वाले मुकदमों/विवादों के 18 व्यवहार पद (विषय) बताए गए हैं (जैसे- ऋण न चुकाना, धरोहर, चोरी, सीमा विवाद, संपत्ति विवाद आदि)।
I. 13 विषय
II. 15 विषय
III. 18 विषय
IV. 20 विषय
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये
कूट :
(a) केवल III
(b) केवल IV
(c) केवल II
(d) केवल I
Show Answer/Hide
