UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

Q61. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
कथन I :
नव-प्रत्यक्षवाद का तर्क है कि चिंतनमूलक दर्शन केवल ऐसे प्रश्नों से सरोकार रखता है जिन्हें अनुभवमूलक दृष्टि से नहीं परखा जा सकता ।
कथन II:
वैज्ञानिक आधार पर जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जा सकता, ऐसे प्रश्न केवल छद्म प्रश्न हैं।

कथन III: ज्ञान को सामाजिक विज्ञान की स्पष्ट पद्धति पर ही आधारित होना चाहिये।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-कौन से सही हैं ?
(a) केवल I और III
(b) केवल I और II
(c) I, II और III

(d) केवल II और III

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q62. 19वीं शताब्दी के समाजशास्त्री अगस्त कॉम्टे के अनुसार, मानव मस्तिष्क का इतिहास इन चरणों में विकसित होता है :
(a) धार्मिक → पराभौतिक → वैज्ञानिक
(b) पराभौतिक → वैज्ञानिक → धार्मिक
(c) धार्मिक → वैज्ञानिक → पराभौतिक
(d) वैज्ञानिक → धार्मिक → पराभौतिक

Show Answer/Hide

Answer – (a)

व्याख्या: यह ऑगस्ट कॉम्टे का ‘तीन चरणों का नियम’ कहलाता है।

Q63. राजनीतिक सिद्धान्त की विशेषताओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
I. राजनीतिक सिद्धान्त मनुष्य का बौद्धिक और नैतिक सृजन है.

II. राजनीतिक सिद्धान्त अनुशासन आधारित नहीं है ।
III. राजनीतिक सिद्धान्त मुख्यतः विचारक द्वारा देखे गये सत्य की खोज का एक प्रयोग है और इसे प्रायः एक ग्रन्थ के माध्यम से व्यक्त किया जाता है ।
IV. राजनीतिक सिद्धान्त में मनुष्य, समाज एवं इतिहास की व्याख्या निहित है ।
उपर्युक्त में से कौन से कथन गलत हैं ?
(a) केवल 1 III एवं IV

(b) केवल I एवं IV
(c) केवल II, III एवं IV
(d) केवल III एवं IV

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q64. राजनीतिक सिद्धान्त किन तीन तत्वों पर आधारित है ?
I. तथ्यात्मक कथन

II. क्या होगा ?
III. होने का कारण क्या है।
IV. क्या हो सकता है ?
(a) केवल 1 एवं IV
(d) केवल III एवं IV
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) I, II और III सही हैं।

(b) II, III और IV सही हैं।
(c) I II और IV सही हैं।
(d) I, III और IV सही हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (d)

Q65. डेविड ईस्टन द्वारा दिये गये राजनीतिक सिद्धान्त के पतन के कारणों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
I. आज के राजनीतिक वैज्ञानिकों में उद्देश्य का अभाव ही राजनीतिक सिद्धान्त के वर्तमान पतन का मुख्य कारण है।

II. राजनीतिक वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययनों को सैद्धान्तिक दिशा देने में शायद ही कोई सफलता प्राप्त की हो।
III. राजनीतिक विज्ञान पर बहुत लम्बे समय से अति-तथ्यात्मकता का प्रभुत्व रहा है।
IV. राजनीतिक वैज्ञानिक नवीन सिद्धान्त विकसित करने में सक्षम हैं जो सदैव के लिये मान्य हैं।
उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) केवल I एवं IV

(b) केवल II एवं III
(c) केवल I, II एवं III
(d) केवल I, III एवं IV

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q66. आधुनिक उदारवाद किस पहलू में विश्वास नहीं रखते हैं ?
I. सामाजिक उदारवाद

II. सकारात्मक स्वतंत्रता
III. पालने से कब्र तक कल्याण
IV. न्यूनतम राज्य
V. अतिशय व्यक्तिवादी स्वरूप
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें:
कूट :
(a) I और II सही

(b) II और III सही
(c) III और IV सही
(d) IV और V सही

Show Answer/Hide

Answer – (d)

Q67. अधिकांश उदार लोकतान्त्रिक सिद्धान्तकारों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा कथन स्वतन्त्रता व समानता के मध्य सम्बन्ध की सबसे अच्छी व्याख्या दर्शाता है ?
(a) दोनों मूल रूप से विरोधी हैं और एक पर बल अनिवार्य रूप से दूसरे को कमतर करना है।

(b) दोनों आवश्यक हैं और जब कभी वह संघर्ष करें तो अराजकता या उत्पीड़न से बचने के लिये उन्हें सन्तुलित किया जाना चाहिये ।
(c) सच्ची स्वतन्त्रता केवल तभी मौजूद हो सकती है जब पूर्ण समानता प्राप्त हो जिससे वे अन्योन्याश्रित हो जाएँ।
(d) स्वतन्त्रता एक राज्य प्रदत्त अधिकार है जबकि समानता एक प्राकृतिक स्थिति है जिसे राज्य को समान रूप से लागू करना चाहिये ।

Show Answer/Hide

Answer – (b)

व्याख्या: आधुनिक लोकतांत्रिक विचारक स्वतंत्रता और समानता को एक-दूसरे का पूरक मानते हैं तथा दोनों के बीच संतुलन स्थापित करने पर बल देते हैं।

Q68. मध्य 1800 ई. के दौरान किसने लोकतन्त्र को नगरीय समाज से सम्बद्ध किया ?
(a) जेम्स ब्राइस

(b) एलेक्सिस डी टॉकविल
(c) एडमण्ड बुर्क
(d) जेम्स मैडीसन

Show Answer/Hide

Answer – (b)

व्याख्या: टॉकविल ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘Democracy in America’ (1835/1840) में अमेरिकी समाज और लोकतंत्र का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया था।

Q69. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिये :

सूची-I (सिद्धान्त)

सूची-II (सिद्धान्तकार)

(A) विकासात्मक लोकतन्त्र

(i) एन्थनी डाऊन्स

(B) लोकतन्त्र का कार्यविधिक सिद्धान्त

(ii) जोसेफ शुम्पीटर

(C) लोकतन्त्र का आर्थिक सिद्धान्त

(iii) रिचर्ड एल. स्कलर

(D) बहुतंत्र

(iv) रॉबर्ट डहल

कूट :
(A) (B) (C) (D)
(a) (ii) (iii) (iv) (i) 
(b) (i) (ii) (iv) (iii)
(c) (iii) (ii) (i) (iv) 
(d) (iii) (ii) (iv) (i)

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q70. बोदां ने सम्प्रभुता पर तीन प्रतिबन्ध स्वीकार किये हैं, वो कौन से हैं?
सही विकल्प चुनें:
(a) राजनीतिक कानून, परम्परागत कानून, अन्तर्राष्ट्रीय कानून

(b) सामाजिक परम्परायें, आर्थिक नियम, संविधान
(c) राजा के आदेश, ईश्वर के आदेश, संविधान
(d) ईश्वरीय कानून, प्रकृति के कानून, मौलिक कानून

Show Answer/Hide

Answer – (d)

व्याख्या: अपनी कृति ‘Six Books of the Commonwealth’ (1576) में बोदां ने राजा को निरंकुश माना, लेकिन स्पष्ट किया कि संप्रभु ईश्वरीय नियमों, प्राकृतिक नियमों और राज्य के बुनियादी संवैधानिक नियमों से बंधा होता है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop