UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper II) – 18 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper II) – 18 July 2026 (Answer Key)

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा आयोजित विशेष अधीनस्थ (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 (UKPSC Government Lecturer Exam – 2025) के राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय की परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 जुलाई 2026 को किया गया था। अधीनस्थ प्रवक्ता परीक्षा के राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय की उत्तर कुंजी (Answer Key) । 

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) Conduct the UKPSC Lecturer Exam – 2025. UKPSC Government Lecturer Political Science Subject Exam Paper held on 18 July, 2026. UKPSC Lecturer Exam Paper 2025 Paper with Answer Key. 

Exam  UKPSC Lecturer Exam 2026 
Subject  राजनीति विज्ञान (Political Science) (Paper II)
Date of Exam 
18 July, 2026
Total Questions  150
Paper Set  C

UKPSC Lecturer Exam 2026 (Answer Key)
Paper – II (Political Science)

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये
I. अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध एक व्यापक शब्द है, जबकि अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति अधिक संकीर्ण है ।

II. अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध वर्णनात्मक है, जबकि अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति विश्लेषणात्मक है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल 1

(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) दोनों गलत हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: कथन I सही है: ‘अंतर्राष्ट्रीय संबंध’ (International Relations) एक व्यापक अवधारणा है, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यापारिक सभी प्रकार के संबंध शामिल होते हैं। वहीं ‘अंतर्राष्ट्रीय राजनीति’ (International Politics) केवल राज्यों के बीच राजनीतिक संबंधों और शक्ति के संघर्ष तक सीमित है, इसलिए यह अधिक संकीर्ण है।
कथन II सही है: अंतर्राष्ट्रीय संबंध मुख्य रूप से विभिन्न घटनाओं और संबंधों का विवरण देते हैं (वर्णनात्मक), जबकि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति यह विश्लेषण करती है कि राज्य ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं और शक्ति का संतुलन कैसे बनता है (विश्लेषणात्मक)।

Q2. निम्नलिखित सूचियों का मिलान कीजिए और सही उत्तर चुनिए :-

सूची-I (संस्था)

सूची -II (कार्य)

A. केन्द्रीय सूचना आयोग

1. सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अपीलें एवं शिकायतें सुनना ।

B. सतर्कता आयोग

2. लोक अधिकारियों के विरुद्ध शिकायतों की जाँच ।

C. लोकपाल

3. प्रशासनिक भ्रष्टाचार की रोकथाम ।

D. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक

4. सरकारी व्यय का ऑडिट करना ।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
A B C D

(a) 1 2 3 4
(b) 4 1 3 2
(c) 2 3 1 4
(d) 1 3 2 4

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Q3. निम्नलिखित में से किसको / किनको अन्तर्राष्ट्रीय सम्बंधों का अभिकर्त्ता माना जाता है ?
(A) राज्य अभिकर्त्ता
(B) गैर-राज्य अभिकर्त्ता
(C) बहुराष्ट्रीय निगम
(D) उप राज्य अभिकर्त्ता
(a) केवल (A) और (B)
(b) केवल (B) और (C)

(c) केवल (C)
(d) उपर्युक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में निर्णय लेने और घटनाओं को प्रभावित करने वाली सभी इकाइयों को अभिकर्त्ता माना जाता है:
राज्य अभिकर्त्ता: संप्रभु देश (जैसे भारत, अमेरिका)।
गैर-राज्य अभिकर्त्ता: अंतर्राष्ट्रीय संगठन (जैसे संयुक्त राष्ट्र/UN)।
बहुराष्ट्रीय निगम (MNCs): बड़ी वैश्विक कंपनियां (जैसे गूगल, एप्पल)।
उप-राज्य अभिकर्त्ता: किसी देश के भीतर के राज्य या प्रांतीय सरकारें जो वैश्विक स्तर पर व्यापार या सांस्कृतिक संबंध बनाती हैं।

Q4. “अपने सरलतम व संकीर्णतम भाव में, अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध का आशय राज्यों के बीच सम्बन्धों से है।”
निम्नलिखित विद्वानों में से उपरोक्त कथन किसका है ?
(a) स्टेफनी लॉसन

(b) डब्ल्यू. सी. ओल्सन
(c) जेम्स एन. रोज़ेनाऊ
(d) जे. एस. गुडमैन

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: प्रसिद्ध विचारक स्टेफनी लॉसन ने अपनी पुस्तक International Relations में यह स्पष्ट किया है कि यदि अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को उसके सबसे सरल और संकीर्ण अर्थ में देखा जाए, तो इसका सीधा तात्पर्य केवल “राज्यों के बीच संबंधों” से होता है।

Q5. किसने कहा, “राजनीतिक शक्ति बन्दूक की नली से उत्पन्न होती है” ?
(a) ट्रूमैन
(b) ख्रुश्चेव

(c) माओ
(d) नेहरू

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: यह प्रसिद्ध कथन चीन के साम्यवादी नेता माओ त्से-तुंग का है। उनका मानना था कि राजनीतिक सत्ता की स्थापना और उसकी रक्षा के लिए सैन्य शक्ति और हिंसा का सहारा लेना अनिवार्य होता है।

Q6. अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति का आधार मानव स्वभाव था और मानव स्वार्थी और सत्ता का लोभी था, यह किसने कहा ?
(a) वुडरो विल्सन
(b) ईवान्स और न्यूहान
(c) हंस जे. मॉर्गेनथाऊ
(d) कैनेथ वाल्टज़

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: यथार्थवाद के प्रमुख विचारक हंस जे. मॉर्गेनथाऊ ने अपनी पुस्तक Politics Among Nations में लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का मूल आधार मानव स्वभाव है। उन्होंने मानव स्वभाव को स्वार्थी, सत्ता-लोभी और स्व-हित से प्रेरित माना है, जिसके कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों के बीच हमेशा शक्ति का संघर्ष चलता रहता है।

Q7. वेस्टफेलिया की सन्धि किस वर्ष में हस्ताक्षरित हुई थी ?
(a) 1645
(b) 1646
(c) 1647
(d) 1648

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: वेस्टफेलिया की संधि पर 1648 में हस्ताक्षर किए गए थे। इस संधि ने यूरोप में 30-वर्षीय युद्ध को समाप्त किया और आधुनिक संप्रभु राज्य प्रणाली की नींव रखी।

Q8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन I:
राजनीति के सभी रूप शक्ति के बारे में होते हैं।
कथन II:
साफ्ट पॉवर धमकियों या पुरस्कारों के उपयोग के खिलाफ होती है ।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में निम्न में से कौन सा एक सही है ?
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की सही व्याख्या करता है।

(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन I की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(c) कथन I सही है, किन्तु कथन II सही नहीं है ।
(d) कथन I सही नहीं है, किन्तु कथन II सही है

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: कथन I सही है: राजनीति विज्ञान का मुख्य केंद्र बिंदु ‘शक्ति’ है; राजनीतिक प्रक्रियाएं शक्ति प्राप्त करने या उसे प्रभावित करने के इर्द-गिर्द घूमती हैं।
कथन II सही है: ‘सॉफ्ट पावर’ (Soft Power – जो जोसेफ नाई द्वारा दी गई अवधारणा है) संस्कृति, मूल्यों और नीतियों के माध्यम से दूसरों को आकर्षित करने पर बल देती है, न कि धमकियों या पुरस्कारों पर।
दोनों कथन अपने-अपने स्थान पर सत्य हैं, लेकिन कथन II इस बात की व्याख्या नहीं करता कि राजनीति शक्ति के बारे में क्यों होती है।

Q9. अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति के सन्दर्भ में विचार कीजिए :
I. राष्ट्र समुदाय हैं, उनकी आवश्यकताएँ और इच्छाएँ राष्ट्रीय हित हैं ।
II. राष्ट्रों या हितों के बीच असहमति ही संघर्ष है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) दोनों सही हैं।
(d) दोनों गलत हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: कथन I सही है: अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में राष्ट्रों के समूह मिलकर एक वैश्विक समुदाय बनाते हैं और उनकी आवश्यकताएं तथा लक्ष्य ही उनके राष्ट्रीय हित कहलाते हैं।
कथन II सही है: जब विभिन्न राष्ट्रों के हित आपस में टकराते हैं या उनमें असहमति होती है, तो वहीं से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में संघर्ष का जन्म होता है।

Q10. “अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति का अध्ययन राज्य प्रणाली के साथ अनिवार्य रूप से जुड़ा है।” निम्नलिखित में से किस विद्वान ने यह कथन लिखा है ?
(a) पामर और पर्किन्स
(b) मॉर्गेनथाऊ

(c) थॉम्पसन
(d) स्प्राउट

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के प्रसिद्ध विद्वान पामर और पर्किन्स ने अपनी रचनाओं में यह रेखांकित किया है कि अंतर्राष्ट्रीय राजनीति का अध्ययन अनिवार्य रूप से राज्य प्रणाली के इर्द-गिर्द घूमता है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop