Q101. आर्थिक श्रम में निहित अलगाववाद की संकल्पना का प्रतिपादक कौन है ? व्याख्या: मार्क्स ने पूंजीवादी व्यवस्था में मजदूर के अपने उत्पाद और श्रम से अलगाव (Alienation) का सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक और आर्थिक विश्लेषण प्रस्तुत किया था।
(a) बर्नस्टीन
(b) ग्राम्शी
(c) माओ
(d) कार्ल मार्क्स
Show Answer/Hide
Q102. माओ के राजनीतिक सिद्धान्तों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(I) राजनीतिक शक्ति बन्दूक की नली से पैदा होती है।
(II) माओ ने युद्ध की अनिवार्यता का सिद्धान्त दिया ।
(III) माओ ने लोकतान्त्रिक अधिनायकवाद के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया है।
(IV) माओ ‘फोर बर्डस’ के सिद्धान्त को स्पष्ट करता है,
उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?
(a) केवल (I), (II) और (III)
(b) केवल (II). (III) और (IV)
(c) केवल (I), (III) और (IV)
(d) केवल (I), (II) और (IV)
Show Answer/Hide
Q103. लेनिन के राजनीतिक विचारों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
(I) लेनिन ने इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या और आर्थिक नियतिवाद को ग्रहण किया है।
(II) वह वर्ग संघर्ष एवं सर्वहारा वर्ग की अन्तिम विजय में विश्वास नहीं करते थे ।
(III) लेनिन चाहते थे कि राज्य के संबंध में धर्म को निजी मामला माना जाये ।
(IV) लेनिन लोकतान्त्रिक केन्द्रबाद में विश्वास करते थे
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) केवल (I), (II) और (III)
(b) केबल (I), (III) और (IV)
(c) केवल (II), (III) और (IV)
(d) केवल (I), (II) और (IV)
Show Answer/Hide
Q104. रॉल्स के न्याय सिद्धान्त के अन्तर्गत, न्याय के अनेक लक्षण स्वीकार किये गए हैं, जो इस प्रकार हैं :
(A) न्याय समाज का प्रथम सद्गुण
(B) प्रक्रियात्मक न्याय की प्रधानता
(C) सामाजिक न्याय से सरोकार
(D) प्राकृतिक न्याय का समर्थन
उपरोक्त में से कौन सा / से बिन्दु गलत है/हैं ?
(a) (A) और (B) गलत हैं।
(b) (C) और (D) गलत हैं।
(c) केवल (A) और (D) गलत हैं।
(d) केवल (D) गलत है।
Show Answer/Hide
Q105. निम्नलिखित में से कौन सी पुस्तक वी. आई. लेनिन द्वारा नहीं लिखी गयी ? व्याख्या: यह पुस्तक रोज़ा लक्ज़मबर्ग (Rosa Luxemburg) द्वारा 1899 में लिखी गई थी। अन्य तीनों पुस्तकें (What Is To Be Done?, Imperialism, Two Tactics of Social-Democracy) लेनिन की प्रसिद्ध रचनाएं हैं।
(a) क्या किया जाना चाहिये ?
(b) साम्राज्यवाद पूँजीवाद की अन्तिम अवस्था
(c) सामाजिक सुधार और क्रान्ति
(d) लोकतान्त्रिक क्रान्ति में सामाजिक लोकतन्त्र की दो रणनीतियाँ
Show Answer/Hide
Q106. निम्नलिखित में से 2025 तक, किस राज्य / किन राज्यों में महिलाओं के लिये पंचायतों में 50% आरक्षण है ?
I. झारखण्ड
II. उत्तराखण्ड
III. सिक्किम
IV. हिमाचल प्रदेश
नीचे दिये गये कूटों से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) I और II
(b) केवल II
(c) II, III और IV
(d) I, II, III और IV
Show Answer/Hide
Q107. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :
|
सूची-1 (राज्य) |
सूची -II (बलवंतराय मेहता समिति की संस्तुतियों के पश्चात् स्थापित पंचायतों का स्तर) |
|
(A) पश्चिम बंगाल |
(1) एकस्तरीय |
|
(B) तमिलनाडु |
(2) द्वि-स्तरीय |
|
(C) राजस्थान |
(3) त्रि-स्तरीय |
|
(D) जे & के |
(4) चार स्तरीय |
कूट :
(A) (B) (C) (D)
(a) (4) (3) (2) (1)
(b) (4) (2) (3) (1)
(c) (4) (1) (2) (3)
(d) (1) (2) (3) (4)
Show Answer/Hide
Q108. उत्तराखण्ड में पंचायती राज संस्थायें किन अधिनियमों के तहत शासित की जाती हैं ?
I. उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2016
II उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम, 2017
III. उत्तराखण्ड पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2018
IV. उत्तराखण्ड पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये:
कूट :
(a) I और IV
(b) II और IV
(c) II और II
(d) I और III
Show Answer/Hide
Q109. वर्ष 2025 तक, उत्तराखण्ड राज्य के सन्दर्भ में निम्नांकित युग्मों पर विचार कीजिये :
|
नगरीय क्षेत्र का नाम |
स्थानीय निकाय |
|
I. बद्रीनाथ |
नगरपालिका परिषद् |
|
II. हल्द्वानी |
नगर निगम |
|
III. केदारनाथ |
नगर पंचायत |
उपर्युक्त कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II
(b) I और III
(c) II और III
(d) I, II और III
Show Answer/Hide
Q110. उत्तराखण्ड पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019 द्वारा कुछ नवीन प्रावधान लाये गये :
I. सदस्यों हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान।
II. पंचायत राज संस्थाओं में ऐसे उम्मीदवारों को निरस्त किया जायेगा यदि उनके दो से अधिक जीवित बच्चे हैं।
उपरोक्त दिये गये कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? सही विकल्प का चयन कीजिये ।
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I एवं II दोनों
(d) न ही I न ही II
Show Answer/Hide
