UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper I) – 18 July 2026 (Answer Key)

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा आयोजित विशेष अधीनस्थ (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 (UKPSC Government Lecturer Exam – 2025) के राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय की परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 जुलाई 2026 को किया गया था। अधीनस्थ प्रवक्ता परीक्षा के राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय की उत्तर कुंजी (Answer Key) । 

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) Conduct the UKPSC Lecturer Exam – 2025. UKPSC Government Lecturer Political Science Subject Exam Paper held on 18 July, 2026. UKPSC Lecturer Exam Paper 2025 Paper with Answer Key. 

Exam  UKPSC Lecturer Exam 2026 
Subject  राजनीति विज्ञान (Political Science) (Paper I)
Date of Exam 
18 July, 2026
Total Questions  150
Paper Set  C

UKPSC Lecturer Exam 2026 (Answer Key)
Paper – I (Political Science)

Q1. संविधान संशोधन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

विषय

संविधान संशोधन

I. संघ राज्य क्षेत्र मिज़ोरम बनाया गया

संविधान (सत्ताईसवाँ संशोधन) अधिनियम

II. सिक्किम को पूर्ण राज्य बनाया गया

संविधान (छत्तीसवाँ संशोधन) अधिनियम

III. अरुणाचल प्रदेश को राज्य बनाया गया

संविधान (चौवनवाँ संशोधन) अधिनियम

IV. मिज़ोरम को राज्य बनाया गया

संविधान (पचपनवाँ संशोधन) अधिनियम

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) I और II

(b) I और III
(c) II और IV
(d) II और III

Show Answer/Hide

Answer – (a)

व्याख्या: युग्म I और II सही सुमेलित हैं।

Q2. भारत के संविधान में संशोधन की प्रक्रिया है।
(a) केवल कठोर

(b) केवल लचीली
(c) कठोर एवं लचीलेपन का मिश्रण
(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (c)

व्याख्या: भारतीय संविधान न तो अत्यधिक कठोर है (जैसे अमेरिका का) और न ही अत्यधिक लचीला (जैसे ब्रिटेन का)। इसके कुछ अनुच्छेदों को साधारण बहुमत से (लचीला) और कुछ को विशेष बहुमत तथा राज्यों के अनुमोदन से (कठोर) संशोधित किया जाता है।

Q3. भारत के संविधान की प्रस्तावना से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए:
I. संविधान एक परिचयात्मक कथन जिसे ‘प्रस्तावना’ कहते हैं, के साथ प्रारम्भ होता है।

II. भारत के संविधान की प्रस्तावना संविधान सभा के ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ पर आधारित है।
III. केशवानन्द भारती बाद में भारत के उच्चतम न्यायालय के द्वारा यह कहा गया कि प्रस्तावना संविधान का भाग नहीं है।
निम्नांकित कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चुनाव कीजिए:
(a) I और III सही हैं।

(b) I और II सही हैं ।
(c) II और III सही हैं।
(d) I, II और III सही हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (b)

व्याख्या: I और II सही हैं।

Q4. निजता के अधिकार को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और स्वतंत्रता का मूल किस केस के तहत भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने मौलिक अधिकार बताया था ?
(a) न्यायामूर्ति के. एस. पुट्टास्वामी बनाम भारतीय संघ

(b) लिलि थॉमस बनाम भारतीय संघ
(c) अरुणा आर. शानबाग बनाम भारतीय संघ
(d) विशाखा बनाम राजस्थान राज्य

Show Answer/Hide

Answer – (a)

व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से निर्णय दिया कि निजता का अधिकार अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का अभिन्न अंग है।

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I :
कभी-कभी समाज के हित में संविधान में परिवर्तन करना आवश्यक हो जाता है।
कथन II :
संविधान सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े साधनों में से एक है।

उपरोक्त कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है ?
(a) कथन सही नहीं है, किन्तु कथन II सही है ।

(b) कथन सही है, किन्तु कथन II सही नहीं है ।
(c) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की सही व्याख्या करता है ।
(d) कथन I और कथन II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन I की सही व्याख्या नहीं करता है ।

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I:
भारतीय संसद, अनुच्छेद 368 के अधीन संविधान के किसी भी भाग, जिसमें मौलिक अधिकार भी
सम्मिलित हैं, में संशोधन कर सकती है।
कथन II : बशर्ते कि इससे संविधान की मूल संरचना प्रभावित न हो ।
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चुनाव करें
(a) कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है ।

(b) कथन II सही है, किन्तु कथन I गलत है।
(c) कथन I तथा कथन II दोनों सही हैं।
(d) कथन I तथा कथन II दोनों गलत हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (c)

Q7. संवैधानिक संशोधन के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

संवैधानिक संशोधन

विषय

I. 52वाँ संशोधन अधिनियम, 1985

राजनीतिक दल बदल के आधार पर अयोग्यता

II. 73वाँ संशोधन अधिनियम, 1992

पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा

III. 61वाँ संशोधन अधिनियम, 1989

मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना

V. 86वाँ संशोधन अधिनियम, 2002

शिक्षा का अधिकार (अनुच्छेद 21-A)

उपर्युक्त में से कौन से युग्म सही सुमेलित हैं ?
(a) I II और III
(b) II और III
(c) I और II
(d) I, II, III और IV

Show Answer/Hide

Answer – (d)

Q8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I:
अनुच्छेद 75(2) के अन्तर्गत, मंत्रीगण, प्रधानमंत्री के प्रसादपर्यंत / इच्छा तक पद धारण करेंगे।

कथन II: अनुच्छेद 75(1A) के अन्तर्गत, प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
उपर्युक्त कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल I

(b) केवल II
(c) I एवं II दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (b)

व्याख्या: कथन I: अनुच्छेद 75(2) के अनुसार मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करते हैं (प्रधानमंत्री के नहीं)। अतः यह कथन गलत है।
कथन II: 91वें संशोधन अधिनियम (2003) द्वारा अनुच्छेद 75(1A) जोड़ा गया, जिसके अनुसार मंत्रियों की कुल संख्या (प्रधानमंत्री सहित) लोकसभा की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी। यह कथन सही है।

Q9. संविधान (92वें संशोधन) अधिनियम, 2003 के द्वारा निम्नलिखित में से किस भाषा को शामिल करने के लिए
संविधान की आठवीं अनुसूची में संशोधन किया गया है
I. नेपाली

II. बोडो
III. संथाली
IV. मैथिली
V. डोगरी
नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
(a) I, II, IV और V

(b) I, II, III और IV
(c) II, III, IV और V
(d) III, IV, V और ।

Show Answer/Hide

Answer – (c)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop