Q71. अरस्तू ने विभिन्न प्रकार के न्याय के बीच अंतर किया है। किस प्रकार का न्याय किसी समाज के सदस्यों के बीच सम्पत्ति, सम्मान और अवसरों के निष्पक्ष आबंटन से सम्बन्धित है ? व्याख्या: अरस्तू ने न्याय को मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा: वितरणात्मक न्याय (सम्पत्ति, पद व सम्मान का नागरिक की योग्यता/योगदान के आधार पर आबंटन) और सुधारात्मक/कम्यूटेटिव न्याय (अपराध या क्षति का निवारण)।
(a) प्रक्रियात्मक न्याय
(b) प्रतिशोधात्मक न्याय
(c) क्षतिपूरक न्याय
(d) वितरणात्मक न्याय
Show Answer/Hide
Q72. निम्नलिखित में से कौन सा माओ द्वारा क्रान्ति के शास्त्रीय मार्क्सवादी सिद्धान्त संशोधन का सर्वश्रेष्ठ तरीके से वर्णन करता है ? व्याख्या: कार्ल मार्क्स ने क्रान्ति का नेतृत्व ‘शहरी औद्योगिक सर्वहारा (मजदूरों)’ के हाथ में माना था, जबकि माओ त्से-तुंग ने चीनी परिस्थितियों के अनुसार यह माना कि कृषि-प्रधान समाज में किसान ही क्रान्ति का मुख्य आधार हैं।
(a) क्रान्ति का नेतृत्व शहरी सर्वहारा द्वारा किया जाना चाहिये ।
(b) किसान चीन में मुख्य क्रान्तिकारी शक्ति है ।
(c) वर्ग संघर्ष को पूरी तरह से खारिज कर दिया और राष्ट्रीय मुक्ति पर ध्यान केन्द्रित किया ।
(d) साम्यवाद को प्राप्त करने के लिये केवल एकल हिंसक क्रान्ति पर्याप्त होगी ।
Show Answer/Hide
Q73. स्वतन्त्रता के नकारात्मक सिद्धान्त को मानने वाले विचारक हैं: व्याख्या: शास्त्रीय/परंपरागत उदारवादी विचारक (जॉन लॉक, एडम स्मिथ, थॉमस पेन, हर्बर्ट स्पेंसर) स्वतंत्रता को “राज्य के हस्तक्षेप के अभाव” (Negative Liberty) के रूप में परिभाषित करते हैं।
(a) लॉक, एडम स्मिथ, थॉमस पेन, स्पेन्सर
(b) हीगल, ग्रीन, बार्कर, लास्की
(c) प्लेटो और सिसिरो
(d) प्रोध और लेनिन
Show Answer/Hide
Q74. लौकिक प्रभुसत्ता से तात्पर्य है कि “जनता ही अन्तिम एवं सर्वोच्च शक्ति की स्वामिनी है एवं सारी शक्तियों का स्रोत है।” व्याख्या: जीन-जाक रूसो ने ‘सामान्य इच्छा’ (General Will) के माध्यम से ‘लोकप्रिय/लौकिक संप्रभुता’ का प्रतिपादन किया, जिसका अर्थ है कि अंतिम एवं सर्वोच्च शक्ति जनता में निहित है।
प्रभुसत्ता का यह सिद्धान्त किस विचारक से जुड़ा हुआ है ?
(a) हॉब्स
(b) लॉक
(c) रूसो
(d) जे.एस. मिल
Show Answer/Hide
Q75. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये :
राजनीतिक सिद्धान्तकार एवं शक्ति की उनकी परिभाषा
(I) बर्ट्रेण्ड रसेल – शक्ति एक प्रकार के प्रभाव के रूप में
(II) एच. वी. वाइज़मैन – विरोध के बावजूद अपनी इच्छा पूरी करवाने की क्षमता के रूप में शक्ति
(III) स्टेफेन एल. बास्बी – सामान्यतया शक्ति किसी दूसरे की मर्जी अथवा इच्छा के खिलाफ कोई कार्य करवाना है।
(IV) रॉबर्ट डहल – शक्ति इच्छित प्रभाव के उत्पादन के रूप में है।
उपर्युक्त में से कौन सा युग्म गलत सुमेलित है ?
(a) केवल (I) (II) और (IV)
(b) केवल (I) और (III)
(c) केवल (II), (III) और (IV)
(d) केवल (I) और (IV)
Show Answer/Hide
Q76. सूची-1 का सूची-II से मिलान कीजिये :
|
सूची-I |
सूची-II |
|
(1) सरकार के लिये एक विशेष अभिजात वर्ग की आवश्यकता है। |
(i) उदारबाद |
|
(2) जनसंख्या का बहुमत प्रभावशाली स्व- शासन के लिये अक्षम है। |
(ii) मार्क्सवाद |
|
(3) राजनीतिक लोकतन्त्र आर्थिक सम्बन्धों में लोकतन्त्र की उपेक्षा करता है । |
(iii) नारीवाद |
|
(4) लोकतान्त्रिक प्रणालियाँ समाज में लैंगिक विभाजन को प्रतिबिम्बित करती हैं। |
(iv) अनुदारवाद |
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिये
कूट :
(1) (2) (3) (4)
(a) (i) (iii) (ii) (iv)
(b) (ii) (i) (iv) (iii)
(c) (iv) (i) (ii) (iii) (iv)
(d) (iii) (ii) (i) (iv)
Show Answer/Hide
Q77. वैधता के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. एक राज्य वैध है यदि लोग मानते हैं कि वह उनके लिये आवश्यक है।
2. जब तक राज्य की वैधता पर कोई प्रश्न नहीं उठता, तब तक राज्य को बल प्रयोग की आवश्यकता शायद ही करनी पड़ेगी ।
3. वैधता लोगों से आती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/कौन से सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 2
(d) तीनों कथन सत्य हैं।
Show Answer/Hide
Q78. रॉबर्ट डहल की पुस्तक ‘हू गवरन्स डेमोक्रेसी एण्ड पावर इन एन अमेरिकन सिटी (1961)’ में शक्ति का वर्णन है : व्याख्या: डहल का बहुलवादी (Pluralist) दृष्टिकोण शक्ति को प्रत्यक्ष निर्णय निर्माण में भाग लेने और प्रभाव डालने की क्षमता के रूप में मापता है।
(a) निर्णय निर्माण की शक्ति के रूप में
(b) एजेण्डा – विनिश्चयन की शक्ति के रूप में
(c) विचार नियंत्रण की शक्ति के रूप में
(d) संरचनात्मक नियन्त्रण की शक्ति के रूप में
Show Answer/Hide
Q79. मराठी पाक्षिक बहिष्कृत भारत’ का प्रकाशन किसने किया था ? व्याख्या: बाबासाहब अम्बेडकर ने 3 अप्रैल 1927 को मुंबई से मराठी भाषा में ‘बहिष्कृत भारत’ नामक पाक्षिक पत्र का प्रकाशन शुरू किया था।
(a) बी. जी. तिलकू
(b) सावित्री बाई फुले
(c) राम मनोहर लोहिया
(d) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
Show Answer/Hide
Q80. निम्न में से कौन ‘हिन्दुत्व’ पुस्तक के लेखक हैं ? व्याख्या: वीर सावरकर ने 1923 में रत्नागिरी जेल में रहते हुए ‘हिन्दुत्व’ नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी थी।
(a) स्वामी विवेकानन्द
(b) महात्मा गाँधी
(c) बलराज मधोक
(d) विनायक दामोदर सावरकर
Show Answer/Hide
