Q41. निम्न में से कौन सा/से कथन राष्ट्रीय दल के संबंध में सही है/हैं ?
1. उसे कम से कम 4 या अधिक राज्यों में 6% वैध मत प्राप्त होने चाहिए।
2. उसे कुल लोकसभा की सीटों का कम से कम 5% जीतना होगा।
3. उसकी मान्यता केवल निर्वाचन आयोग द्वारा ही निरस्त या बरकरार रखी जा सकती है।
4. राज्य दल से राष्ट्रीय दल बनने के लिए लोकसभा में न्यूनतम 2 सीटें होना आवश्यक है ।
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 3
(c) 1,3 और 4
(d) केवल 3
Show Answer/Hide
Q42. निम्नलिखित चुनाव सुधार समितियों को उनके गठन के वर्ष के अनुसार (कालक्रमबद्ध) व्यवस्थित करें:
A. चुनावों के लिए राज्य वित्त पोषण पर इन्द्रजीत गुप्ता समिति
B. चुनावी कानूनों में सुधार पर कानून आयोग की रिपोर्ट
C. बोहरा समिति रिपोर्ट 1983
D. द्वितीय प्रशासनिक सुधार समिति 2005
(a) A, B, C, D
(b) B, A, D, C
(c) C, B, A, D
(d) C, A, B, D
Show Answer/Hide
Q43. चुनाव आयोग ने चुनाव संचालन नियम, 1961 में संशोधन करके ‘अनुपस्थित मतदाता’ सुविधा शुरू की । यह बैकल्पिक पोस्टल बैलेट सिस्टम नियम 27A में बताए गए निम्नलिखित में से किन समूहों के लिए बढ़ाया गया है ?
1. वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक आयु)
2. दिव्यांग व्यक्ति
3. आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्ति
4. फिजिकल टाइम वाउचर इकट्ठा करने वाले राजनीतिक दल के प्रतिनिधि
सही उत्तर चुनें:
(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 1, 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4
Show Answer/Hide
Q44. लोकपाल की नियुक्ति के लिए चयन समिति के सदस्यों में निम्न में से कौन शामिल नहीं होता है ?
(a) भारत का प्रधान न्यायाधीश या उनका नामित न्यायाधीश
(b) लोकसभा में विपक्ष के नेता
(c) उप-राष्ट्रपति
(d) प्रधानमंत्री
Show Answer/Hide
Q45. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी, 2016 को की गई ।
II. नीति आयोग एक गैर संवैधानिक निकाय है।
III. नीति आयोग की स्थापना सहकारी संघवाद के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु की गई है।
IV. नीति आयोग को खास कानूनी समर्थन प्राप्त है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं ?
(a) केवल 1 II एवं III
(b) केवल II एवं III
(c) केवल II. III एवं IV
(d) केवल 1 एवं IV
Show Answer/Hide
Q46. सूची-1 का सूची-II के साथ मिलान कीजिए एवं कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए:
|
सूची-I (समिति का नाम) |
सूची-II (गठन का वर्ष) |
|
(I) अशोक मेहता समिति |
(A) 1985 |
|
(II) जी. वी. के. राव समिति |
(B) 1977 |
|
(III) के संथानम समिति |
(C) 1986 |
|
(IV) एल. एम. सिंघवी समिति |
(D) 1963 |
कूट :
(I) (II) (III) (IV)
(a) (A) (D) (C) (B)
(b) (B) (A) (D) (C)
(c) (B) (C) (D) (A)
(d) (C) (B) (A) (D)
Show Answer/Hide
Q47. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में यह कहा गया है कि “संसद के प्रत्येक सदन या किसी राज्य के विधान मण्डल के सदन या प्रत्येक सदन के निर्वाचन के लिए एक साधारण निर्वाचक नामावली होगी” ? व्याख्या: अनुच्छेद 325 प्रावधान करता है कि धर्म, मूलवंश, जाति या लिंग के आधार पर किसी भी व्यक्ति को निर्वाचक नामावली में शामिल करने से वंचित नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए केवल एक ही साधारण निर्वाचक नामावली होगी।
(a) अनुच्छेद 323
(b) अनुच्छेद 324
(c) अनुच्छेद 325
(d) अनुच्छेद 327
Show Answer/Hide
Q48. वर्ष 1962 में एक संसदीय समिति का गठन किया गया जो भ्रष्टाचार की समस्या एवं सुझावों पर विचार करें। इसके अध्यक्ष थे, व्याख्या: संथानम समिति की सिफारिशों के आधार पर ही 1964 में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) का गठन किया गया था।
(a) डी. पी. कोहली
(b) एन. विट्ठल
(c) के. सन्धानम
(d) एल. एम. सिंघवी
Show Answer/Hide
Q49. सुभाषचन्द्र बोस ने राष्ट्रीय आन्दोलन में महिलाओं की सहभागिता के लिए कौन सा महिला संघ 1928 में स्थापित किया था ? व्याख्या: 1928 में सुभाषचंद्र बोस की प्रेरणा से लतिका घोष द्वारा ‘महिला राष्ट्रीय संघ’ की स्थापना की गई थी ताकि स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं को जोड़ा जा सके।
(a) भारतीय महिला परिषद्
(b) सेवा सदन
(c) महिला राष्ट्रीय संघ
(d) अखिल भारतीय महिला संघ
Show Answer/Hide
Q50. अखिल भारतीय किसान सभा के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(I) अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की स्थापना साम्यवादी नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती ने की थी।
(II) एन. जी. रंगा को अखिल भारतीय किसान सभा का पहला सचिव चुना गया था ।
(III) आचार्य नरेन्द्र देव वर्ष 1939 एवं 1942 में अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष थे ।
उपर्युक्त में से सही कथन कौन से हैं?
(a) केवल (I) और (II)
(b) केवल (I) और (III)
(c) केवल (II) और (III)
(d) सभी
Show Answer/Hide
