Uttarakhand GK in Hindi - Page 5

उत्तराखण्ड की मूर्तिकला (Sculpture of Uttarakhand)

उत्तराखण्ड की मूर्तिकला (Sculpture of Uttarakhand)

उत्तराखण्ड में अधिकांश मूर्तियाँ स्थापत्य कृतियों के रूप में मिलती हैं। इनका निर्माण प्रायः मन्दिरों की प्राचीरों, गवाक्षों, आधार पीठिकाओं, छतों, द्वार स्तम्भों तथा शिलापट्टिकाओं पर हुआ है। उत्तराखण्ड में विभिन्न धर्मों से सम्बन्धित अनेक मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं।

शैव धर्म से सम्बन्धित मूर्तियाँ 

  • लकुलीश की मूर्तियाँ – जागेश्वर के लकुलीश मन्दिर में शिव की मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं, इनमें शिव का ‘त्रिरूप’ उल्लेखनीय है। जिनमें मध्य मुख जटाओं से मण्डित है तथा कानों से लटकते आभूषण कारुणिक आभा को दर्शाते हैं। बायाँ मुख परोपकारिता का सूचक है तथा दायाँ मुख सृष्टि के संहारकर्ता का रौद्र रूप प्रतीत होता है। 
  • नृत्य की मुद्रा में शिव – शिव का यह रूप भारत में सदैव से प्रधान रहा है। उत्तराखण्ड के अधिकांश मन्दिरों में शिव के इसी रूप को उभारा गया है। इस सन्दर्भ में जागेश्वर के नटराज मन्दिर तथा गोपेश्वर मन्दिर में प्राप्त नृत्यधारी मूर्तियाँ उल्लेखनीय हैं। 
  • वज्रासन मुद्रा – केदारनाथ मन्दिर की द्वारपट्टिका पर शिव की वज्रासन मुद्रा उत्कीर्ण है। शिव का वीणाधर स्वरूप, नाग, डमरू तथा अमरफल से मण्डित है। इसमें द्वारपट्टिका का बहुत-सा भाग खण्डित हो चुका है। 
  • बैजनाथ की मूर्ति – इस मूर्ति के चार हाथ हैं, जो विभिन्न मुद्राओं में दिखाई देते हैं। बाईं जाँघ पर पार्वती जी विराजमान हैं, जिन्होंने माला, हार एवं करधनी इत्यादि आभूषण धारण किए हुए हैं। बैजनाथ का प्राचीन नाम ब्रह्मनाथ है। 
  • शिव की संहारक मूर्ति – लाखामण्डल से शिव की संहारक मूर्ति प्राप्त हुई है। यह मूर्ति धनुषाकार मुद्रा में आठ भुजाओं से युक्त है। इस मूर्ति को शिव के त्रिपुरान्तक रूप एवं अपस्मार रूप से जोड़ा जाता है। शैली और सज्जा की दृष्टि से यह मूर्ति 8वीं शताब्दी की मानी जाती है। 
  • शिव-पार्वती की एक संयुक्त मूर्ति – यह मूर्ति स्थापित है। इसमें शिव ललितासन में पार्वती की ओर उन्मुख हैं। 
  • बद्रीनाथ की मूर्ति – इस मूर्ति के अधिकांश लक्षण कालीमठ की प्रतिमा से मिलते हैं। इस मूर्ति की दस भुजाएँ तथा तीन मुख हैं, जो अब तक प्राप्त शैव मूर्तियों में सबसे विशिष्ट लक्षण हैं। इस मूर्ति के साथ गरुड़ प्रतिमा पर एक 10वीं शताब्दी का अभिलेख उत्कीर्ण है, जिसके आधार पर इस प्रतिमा को 10वीं शताब्दी का स्वीकार किया जा सकता है। 
  • नृत्य करते गणपति की मूर्ति – जोशीमठ में गणेश की केवल एक नृत्यधारी मूर्ति मिलती है, जो शैली एवं मुद्रा की दृष्टि से उत्तराखण्ड की विशिष्ट कृति है। इस मूर्ति में गणेश देवता नृत्य मुद्रा में आठ भुजाओं से युक्त हैं। 
  • लाखामण्डल की मूर्ति  – यह गणपति की एक विशिष्ट मूर्ति है। मूर्ति के चार हाथ एवं छः सिर हैं, जो क्रमशः दो पंक्तियों में तीन-तीन की संख्या में स्थापित हैं। इसमें गणपति एक मोर की पीठ पर सवार हैं तथा दोनों ओर दो मोर हैं, जो देवता की ओर निहार रहे हैं। इस मूर्ति पर दक्षिण कला का प्रभाव दिखाई पड़ता है। 

वैष्णव धर्म से सम्बन्धित मूर्तियाँ 

  • शैव धर्म के पश्चात् उत्तराखण्ड का दूसरा प्रमुख धर्म वैष्णव धर्म है। यहाँ केदार की भाँति पंचबद्री की कल्पना तथा विष्णु के विभिन्न जन्मों से सम्बन्धित मूर्तियाँ मिलती हैं। वैष्णव धर्म से सम्बन्धित निम्नलिखित मूर्तियाँ उल्लेखनीय हैं – 
  • विष्णु की देवलगढ़ की खड़ी मूर्ति –  इस मूर्ति में साज-सज्जा पर विशेष बल दिया गया है, जिससे शरीर के खाली भागों को सुगमता से देखना कठिन है। 
  • वामन मूर्ति – विष्णु के 5वें अवतार के प्रतीक वामन की प्रतिमा काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) में मिली है, जो रेतीले पत्थर से निर्मित है। 
  • शेषशयन मूर्ति – विष्णु के इस रूप की अधिकांश मूर्तियाँ उत्तराखण्ड के मन्दिरों की प्राचीरों, पट्टिकाओं, छतों तथा द्वारों पर उत्कीर्ण मिलती हैं। बैजनाथ तथा द्वाराहाट (अल्मोड़ा) की स्वतन्त्र मूर्तियाँ उल्लेखनीय हैं। इन दोनों मूर्तियों में देवता शेषनाग की पीठ पर विश्राम अवस्था में विराजमान है। 

ब्रह्मा की मूर्तियाँ 

  • ब्रह्मा देवता की सर्वप्रथम मूर्ति द्वाराहाट (अल्मोड़ा) में रत्नदेव के छोटे मन्दिर की द्वारशीर्ष पट्टिका पर उत्कीर्ण मिलती है। देवता की चार भुजाएँ हैं और वह कमलासन पर आसीन हैं। 
  • इसकी दूसरी मूर्ति बैजनाथ संग्रहालय से प्राप्त हुई है। 

सूर्य तथा नवग्रहों की मूर्तियाँ 

सूर्य पूजा से सम्बन्धित उत्तराखण्ड में जितनी मूर्तियाँ मिलती हैं, उनमें जागेश्वर, द्वाराहाट तथा बैजनाथ की सूर्य प्रतिमाएँ उल्लेखनीय हैं। 

  • जागेश्वर की सूर्य मूर्ति – यह मूर्ति तीन फीट ऊँची है तथा काले पत्थर से निर्मित मण्डित रथ में खड़े हैं। मध्य के अश्व पर अरुण आसीन है। 
  • द्वाराहाट की सूर्य मूर्ति – इस मूर्ति में देवता समभंग मुद्रा में खड़े हैं।

देवियों की मूर्तियाँ 

  • मेखण्डा की पार्वती मूर्ति  – पार्वती को उमा या गौरी नामों से भी पुकारा गया है। उत्तराखण्ड में इनकी अनेक मूर्तियाँ मिलती हैं। मेखण्डा से प्राप्त प्रतिमा में देवी अंजलि हस्त मुद्रा में आसीन हैं। यह कला की दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण मूर्ति है। 
  • लाखामण्डल की गौरी प्रतिमा  – इस मूर्ति में देवी को तपस्या करते हुए दिखाया गया है। देवी चार लपटों के मध्य खड़ी हैं। शैली की दृष्टि से यह मूर्ति 8वीं-9वीं शताब्दी की प्रतीत होती है। 
  • दुर्गा की मूर्तियाँ – बैजनाथ संग्रहालय से प्राप्त दुर्गा खड़ी मूर्ति तथा जागेश्वर एवं कालीमठ की सिंहवाहिनी प्रतिमाएँ विशिष्ट हैं। 
  • महिषासुर मर्दिनी  – शक्ति रम्भा देवी का देवी के इस रूप की प्रथम मूर्ति चम्बा से मिली है। 
  • गजलक्ष्मी मूर्ति – राज्य में द्वाराहाट (अल्मोड़ा) से प्राप्त हुई है। 

 

Read Also :

उत्तराखण्ड में चित्रकला (Painting in Uttarakhand)

उत्तराखण्ड में चित्रकला (Painting in Uttarakhand)

उत्तराखण्ड राज्य (Uttarakhand State) में चित्रकला धार्मिक पर्व व तीज-त्योहारों में और विविध संस्कारों में देखने को मिलती है। इसके अतिरिक्त पूजा, अनुष्ठान आदि में भी इसके कई रूप देखने को मिलते हैं। राज्य में चित्रकला कालक्रम को निम्न प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता है 

प्राचीनकालीन चित्रकला (Ancient Painting)

उत्तराखण्ड राज्य में ग्वारख्या, लाखु, ल्वेथाप, किमनी गाँव, हुड़ली, पेटशाल, फलसीमा आदि प्रागैतिहासिक गुफाओं में चित्रकला के सबसे प्राचीनतम (शैलचित्र) नमूने के रूप में मिलते हैं।

  • ग्वारख्या गुफा शैल चित्र  – चमोली स्थित इन गुफा शैलों पर पशुओं का चित्रांकन किया गया है। यह लाखु गुफा शैल चित्र से अधिक आकर्षक और चटकदार हैं। 
  • लाखु गुफा शैल चित्र – अल्मोड़ा के लाखु गुफा शैल चित्र में मानव को अकेले और समूह में नृत्य करते हुए तथा पशुओं को भी चित्रित किया गया है। इन चित्रों को रंगों से सुसज्जित किया गया है। 
  • ल्वेथाप शैल – चित्र अल्मोड़ा स्थित इस शैल चित्र में मानव को शिकार करते हुए प्रदर्शित किया गया है। इसमें एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर मानव की नृत्य मुद्राओं को दिखाया गया है। 
  • किमनी गाँव शैल – चित्र चमोली स्थित किमनी गाँव के शैल चित्र में हथियार एवं पशुओं को चित्रित किया गया है। इन चित्रों का रंग सफेद है। 

मध्य एवं आधुनिककालीन चित्रकला (Middle and Modern Painting)

विद्वानों के अनुसार गढ़वाल में चित्रकला का आरम्भ 16वीं शताब्दी मध्य में आरम्भ हुआ। यह काल महाराजा बलभद्र शाह (1473-1498 ई.) का था। 

  • महाराजा बलभद्र शाह ने काशी के कलाकारों से अपनी राजधानी श्रीनगर (गढ़वाल) में एक राजमहल का निर्माण करवाया था। उनके समय में राजप्रासाद में एक चित्रशाला भी निर्मित की गई थी। 
  • महाराजा फतेहशाह द्वारा चित्रकला का पोषण किया गया, साथ ही साहित्यकारों को भी प्रश्रय भी दिया गया। 
  • गढ़वाल नरेश पृथ्वीपति के शासनकाल (1658 ई.) में मुगल शाहजादा सुलेमान शिकोह के दो चित्रकार तुवर श्यामदास और हरदास गढ़वाल में बस गए तथा हरदास के वंशजों ने गढ़वाल शैली के विकास के लिए कार्य किया। 
  • 16वीं से 19वीं शताब्दी के मध्य जम्मू से लेकर गढ़वाल तक पहाड़ी चित्रशैली प्रचलित थी। ‘गढ़वाली चित्रशैली’ एक प्रकार से पहाड़ी चित्रशैली की ही एक मुख्य धारा है। 
  • हरदास के पुत्र हीरालाल को गढ़वाल शैली का सुत्रपात कर्ता तथा मोलाराम तोमर (1743-1833) को सबसे महान् चित्रकार माना जाता है। 

गढ़वाली चित्रशैली की प्रमुख कृतियाँ (Major Works of Garhwali Painting)

नाम वर्ष  कृतियाँ 
डॉ. कुमार स्वामी  1916  राजपूत पेण्टिंग्स
(ऑक्सफोर्ड) 
बैरिस्टर मुकुन्दीलाल 1921  सम नोट्स ऑन मोलाराम
(रूपम कलकत्ता) 
अजीत घोष  1929  द स्कूल ऑफ राजपूत पेण्टिंग्स 
ज. सी. फ्रेंच  1931  हिमालयन आर्ट (प्रकाशन लन्दन से) 
वी. आर्चर  1954  गढ़वाल पेण्टिंग (प्रकाशन लन्दन से) 
किशोरीलाल वैद्य  1969  पहाड़ी चित्रकला 
बैरिस्टर मुकुन्दीलाल  1973  गढ़वाल पेण्टिंग्स
Read Also :

उत्तराखण्ड के वाद्य यन्त्र (Musical Instruments of Uttarakhand)

उत्तराखण्ड के प्रमुख वाद्य यन्त्र
(Major Musical Instruments of Uttarakhand)

ढोल 

  • यह साल की लकड़ी और ताँबे का बना होता है। इसके बाईं ओर बकरी की तथा दाईं ओर भैंस या बारहसिंहा की खाल चढ़ी होती है। 

दमाऊँ/दभामा

  • यह ताँबे का नौ इंच गहरे कटोरे की भाँति बना होता है तथा इस पर मोटा चमड़ा चढ़ा होता है। यह चन्द्र ढोल के साथ बजाया जाता है। 

मशकबीन

  • यह कपड़े का थैलीनुमा वाद्य यन्त्र है, जिसमें 5 बाँसुरी जैसे यन्त्र लगे होते हैं। इसमें एक नली हवा फूंकने के लिए होती है।

हुड़की

  • यह एक फुट लम्बा वाद्य यन्त्र है जिसकी दोनों पुड़ियों को बकरी की खाल से बनाया जाता है। यह दो प्रकार की होती है, छोटी हुड़की को साइत्या कहते हैं तथा बड़ी हुड़की को हुडुक कहते हैं। 

मोछंग

  • यह एक छोटा वाद्य यन्त्र है, जो लोहे की पतली शिराओं से बना होता है। यह मुख्यतः पशुचारक वनों में बजाते हैं। यह होंठों पर स्थिर कर एक अंगुली से बजाया जाता है। 

रणसिंघा

  • यह ताँबे का बना पूँक वाद्य यन्त्र है। पूर्व में यह युद्ध के समय बजाया। जाता था। वर्तमान में इसका प्रयोग दमाऊँ के साथ देवताओं को नृत्य करवाने में किया जाता है। 

अल्गोजा

  • यह बाँस या रिंगाल की बनी बाँसुरी होती है। इसे प्रायः खुदेड़ और झुमैला लोक गीतों के साथ बजाया जाता है। 

बिणाई

  • यह वाद्य यन्त्र लोहे का बना होता है। इसे दोनों सिरों को दाँतों के बीच में दबाकर बजाया जाता है।

 

Read Also :

उत्तराखण्ड के प्रमुख लोकगीत

उत्तराखण्ड के प्रमुख लोकगीत
(Major Folk Songs of Uttarakhand)

उत्तराखण्ड के प्रमुख लोकगीतों का विवरण निम्न हैं – 

चौफुला गीत

  • यह प्रेम व मिलन का गीत है। यह स्त्री व पुरुष द्वारा सामूहिक रूप से गाया जाने वाला नृत्य प्रधान गीत है। इस गान में रति, हृास, अनुनय तथा मनुहार चारों भावों का समावेशन होता है। 

खुदेड़ गीत

  • यह एक विरह गीत है। इस गीत का विषय अपने प्रियजनों; जैसे-मायके वालों, पति-पत्नी से बिछड़ना होता है। 

चौमासा गीत

  • यह राह विरह गीत है। अधिक वर्षा तथा प्रिया मिलन की आशा में गाया जाता है। 

झुमैलो गीत

  • यह गढ़वाल क्षेत्र में बसन्त पंचमी से विषुवत संक्रान्ति के बीच गाया जाने वाला वेदनापूर्ण गीत है। इसमें नारी हृदय की वेदना और सौन्दर्य को बखूबी प्रस्तुत किया जाता है। यह जौनसारी नृत्य की श्रेणी में नहीं आता। 

बारहमासा गीत

  • इस प्रकार के गीतों में गढ़वाली स्त्रियाँ बारह महीनों के लक्षणों का वर्णन करती हैं। ये गीत मुख्यतः मौसम, फूल तथा प्राकृतिक सौन्दर्य को वर्णित करते हैं।

बाजूबन्द नृत्य गीत

  • यह विवाह से सम्बन्धित गीत है, जो पेड़ के नीचे बैठकर गाया जाता है। यह रवाई-जौनपुर क्षेत्र में गाया जाने वाला प्रणय संवाद नृत्य गीत है। इसे दूड़ा नृत्य गीत भी कहते हैं। 

चैती पसारा गीत

  • औजी, बद्दी, मिरासी आदि जाति के लोग (चैत माह में) अपने यजमान (ब्राह्मण/क्षत्रिय) के यहाँ इस प्रकार के गीत गाते हैं तथा उनकी स्त्रियाँ नृत्य करती हैं। 

कुलाचार विरूदावली गीत

  • यह गीत औजी तथा बद्दी जाति के लोग मांगलिक अवसरों पर अपने यजमान के घर गाते हैं। इन गीतों में यजमान और उनकी जाति वंश का गुणगान किया जाता है। 

जागर

  • यह देवाताओं (क्षेत्रीय देवी-देवताओं) के गीत होते हैं। इनमें विभिन्न सम्प्रदायों (नाथ, वज्रयानी, सिद्ध तथा बौद्ध) का प्रभाव भी मिलता है। इन्हें देवताओं/पौराणिक व्यक्तियों के आह्वान/सम्मान में गाया जाता है। इसमें डमरू-थाली, हुड़की, ढोल-दमामा आदि वाद्य यन्त्रों का प्रयोग किया जाता है। 

छोपती गीत

  • यह सामूहिक रूप से गाया जाने वाला प्रिय-मिलन प्रधान गीत है। यह मुख्यतः खाई जौनपुर में अधिक प्रचलित है। इस गायन की विशेषता है कि इसमें हुड़का बजाने वाला ही गीत गाता है और अन्य व्यक्ति नाचते हैं। 

बैरगीत

  • कुमाऊँ क्षेत्र में प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होने वाला यह तर्क प्रधान नृत्य गीत है। इसमें बैरीया (कुशाग्र बुद्धि वाला) गायन के माध्यम से अपना पक्ष रखता है। 

हुड़के बोल गीत

  • ये गीत कृषि सम्बन्धित है तथा कुमाऊँ में प्रचलित है। इस गीत को कृषक हुड़के (वाद्य यन्त्र) के साथ खेतों में श्रम करते हुए गाते हैं।

बासन्ती गीत

  • बसन्त ऋतु के आगमन पर गढ़वाल क्षेत्र की किशोरियाँ घर के आँगन पर देहली को सजाती हुई गाती हैं। देहलियों और द्वारों को सजाने के लिए किशोरियाँ फंयूली के फूलों को प्रयोग में लाती हैं। यह विरह गीत है। 

ठुलखेल गीत

  • यह गीत भाद्रपद माह में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुमाँऊ क्षेत्र में पुरुषों द्वारा गाए जाते हैं।

छपेली गीत

  • यह गीत मेला एवं विवाह आदि उत्सवों पर गाया जाता है। 

भडौं गीत

  • गढ़वाल क्षेत्र में इन गीतों को पँवाड़ा गीत कहा जाता है। ये मुख्यतः वीरों की जीवनी से सम्बन्धित होते हैं। 

चूरा गीत

  • युवा चरवाहों को सीख देने के लिए बूढ़े चरवाहों द्वारा यह गीत गाया जाता है। 

भगनौल गीत

  • यह अनुभूति प्रधान (कुमाऊँ क्षेत्र के) गीत मेलों में हुड़के तथा नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए गाया जाता है। न्यौली भी इसी क्षेत्र का अनुभूति प्रधान गीत है। 

 

Read Also :

 

उत्तराखंड के जनपद, स्थापना वर्ष व मुख्यालय

उत्तराखंड के जनपद, स्थापना वर्ष व मुख्यालय

जनपद स्थापना वर्ष मुख्यालय
अल्मोड़ा 1891 अल्मोड़ा
बागेश्वर 5 सितम्बर, 1997 बागेश्वर
चमोली 14 फरवरी, 1960  गोपेश्वर
चम्पावत 15 दिसंबर 1997 चम्पावत
देहरादून 1871 देहरादून
हरिद्वार 28 दिसम्बर, 1988 हरिद्वार
नैनीताल 1891 नैनीताल
पिथौरागढ़ 24 फ़रवरी 1960 पिथौरागढ़
पौड़ी गढ़वाल 1840 पौड़ी
रुद्रप्रयाग 18 सितम्बर, 1997  रुद्रप्रयाग 
टिहरी गढ़वाल 01 अगस्त, 1949  नई टिहरी
उधमसिंह नगर अक्टूबर 1995 रुद्रपुर
उत्तरकाशी 24 फ़रवरी 1960 उत्तरकाशी

नोट : वर्ष 2012 में चार (डीडीहाट, रानीखेत, कोटद्वार, यमुनोत्री) नए जनपदों की घोषणा हुई।

 

Read Also :

 

Uttarakhand LT Exam Paper 2015 (Samanya / General) Answer Key

तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड बोर्ड (UBTER– Uttarakhand Board of Technical Education) द्वारा उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) की भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 29 मार्च, 2015 को किया गया । यह हिंदी, अंग्रेजी, कला, भौतिक विज्ञान तथा गणित, संगीत,  संस्कृत, विज्ञानं, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, भूगोल विषयों के अध्यापकों के पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था । इन परीक्षाओं का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) सहित यहाँ पर उपलब्ध है। यह उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) के सामान्य विषय (General / Samanya Subject) का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) के साथ उपलब्ध है।

UBTER (Uttarakhand Board of Technical Education) organized the Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper on 29th  March 2015. This Exam Paper Uttarakhand LT Exam Paper 2015 Question Paper with Answer Key. 

Post Name – उत्तराखंड सहायक अध्यापक (Uttarakhand LT (Licentiates Teacher))
Exam Paper Part – II- सामान्य (General)
Exam Date – 29 March 2015

Total Number of Questions – 200

Click Here To

Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper 2015 With Answer Key

भाग – 2  सामान्य (Part – 2 General)

भूगोल (प्रश्न संख्या 101 से 150 तक)
Geography (Question No 101 to 150)

101. उत्तराखण्ड के किस जनपद में सबसे अधिक तहसील है ?
(A) अल्मोड़ा
(B) चम्पावत
(C) रुद्रप्रयाग
(D) बागेश्वर

Show Answer/Hide

Answer – (A)

102. निम्नलिखित में से कौन सा अक्षांश भारत से गुजरता है ?
(A) भूमध्य रेखा
(B) आर्कटिक वृत्त
(C) मकर रेखा
(D) कर्क रेखा

Show Answer/Hide

Answer – (D)

103. भारत में निम्नलिखित राज्यों के गठन का सही क्रम क्या है ?
(1) सिक्किम
(2) मिजोरम
(3) गोवा
(4) अरुणाचल प्रदेश
(A) 3, 1, 2, 4
(B) 1, 2, 3, 4
(C) 1, 2, 4, 3
(D) 1, 4, 2, 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

104. भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलराशि कौन सी है ?
(A) पाक जलसंधि
(B) 8 डिग्री चैनल
(C) ग्रेट चैनल
(D) 10 डिग्री चैनल

Show Answer/Hide

Answer – (A)

105. कोयना नदी किस नदी की शाखा है ?
(A) कृष्णा
(B) नर्मदा
(C) कावेरी
(D) साबरमती

Show Answer/Hide

Answer – (A)

106. निम्नलिखित में से किस राज्य/राज्यों में मैंग्रोव वन पाये जाते हैं ?
(A) उड़ीसा
(B) पश्चिम बंगाल
(C) तमिलनाडु
(D) उपर्युक्त में से सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

107. बुशमैन प्रजाति निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से सम्बन्धित है ?
(A) कालाहारी मरुस्थल
(B) साइबेरिया
(C) अरब मरुस्थल
(D) कनाडाई टुण्ड्रा

Show Answer/Hide

Answer – (A)

108. इस्राइल की सीमाएँ निम्नलिखित देशों में किनके साथ है
(A) लेबनान, सीरिया, जार्डन, मिश्र
(B) लेबनान, सीरिया, तुर्की, जार्डन
(C) साइप्रस, तुर्की, जार्डन, मिश्र
(D) तुर्की, सीरिया, ईराक, यमन

Show Answer/Hide

Answer – (A)

109. निम्नलिखित में से कौन सी देशान्तर रेखा भारतीय मानक समय का निर्धारण करती है ?
(A) 85.5° पूर्व
(B) 86.5° पूर्व
(C) 84.5° पूर्व
(D) 82.5° पूर्व

Show Answer/Hide

Answer – (D)

110. निम्नलिखित केन्द्रशासित क्षेत्रों में सर्वाधिक बड़ा आकार किसका है ?
(A) पाण्डिचेरी
(B) लक्षद्वीप
(C) दमन और दीव
(D) चंडीगढ़

Show Answer/Hide

Answer – (A)

111. झारखण्ड की सीमाएँ किसके साथ स्पर्श नहीं करती हैं
(A) पश्चिम बंगाल
(B) उड़ीसा
(C) छत्तीसगढ़
(D) मध्य प्रदेश

Show Answer/Hide

Answer – (D)

112. निम्नलिखित में से किन राज्यों की सीमाएँ चीन के साथ लगती हैं ?
(1) जम्मू और कश्मीर
(2) सिक्किम
(3) अरुणाचल प्रदेश
(4) हिमाचल प्रदेश
(A) 1, 3, 4
(B) 1, 2, 3
(C) 1, 2
(D) 1, 2, 3, 4

Show Answer/Hide

Answer – (D)

113. कर्क रेखा निम्नलिखित में से किन राज्यों से गुजरती है ?
(1) गुजरात
(2) झारखण्ड
(3) असम
(4) मिजोरम
(A) 1, 2, 4
(B) 1, 2
(C) 1, 3, 4
(D) 1, 2, 3, 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

114. पोर्ट ब्लेयर किस द्वीप पर अवस्थित है ?
(A) उत्तरी अण्डमान
(B) लघु अण्डमान
(C) मध्य अण्डमान
(D) दक्षिणी अण्डमान

Show Answer/Hide

Answer – (D)

115. हीब्रू क्या है ?
(A) एक जानवर
(B) भाषा
(C) नदी
(D) पौधा

Show Answer/Hide

Answer – (B)

116. कौन सा वनस्पति क्षेत्र प्राकृतिक चरागाह कहा जाता है ?
(A) सवाना
(B) डाउन्स
(C) सेलवास
(D) प्रेयरी

Show Answer/Hide

Answer – (B)

117. विश्व में यूरेनियम का सर्वाधिक भण्डार अवस्थित है
(A) कनाडा में
(B) नाइजर में
(C) नाइजीरिया में
(D) जैरे में

Show Answer/Hide

Answer – (A)

118. एम्सटर्डम किसलिए प्रसिद्ध है ?
(A) मत्स्यन
(B) कट्लरी
(C) हीरा उद्योग
(D) रसायन

Show Answer/Hide

Answer – (C)

119. सू नहर किन झीलों को जोड़ती है ?
(A) सुपीरियर-यूरन
(B) इरी–ओन्टारियो
(C) यूरन-इरी
(D) सुपीरियर-मिसीगन

Show Answer/Hide

Answer – (A)

120. भारतीय क्षेत्र में अवस्थित ज्वालामुखीय द्वीप हैं
(A) कवरत्ती और न्यूमूर
(B) ग्रेट अण्डमान और लघु अण्डमान
(C) पम्बन और बैरन
(D) नारकोण्डम और बैरन

Show Answer/Hide

Answer – (D)

121. प्राकृतिक गैस का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राष्ट्र है
(A) सऊदी अरब
(B) वेनेजुएला
(C) रूस
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका

Show Answer/Hide

Answer – (C)

122. नीचे दिये गये कोडों में से सही उत्तर का चयन क हुए सूची I तथा सूची II का सही मिलान करें
.    सूची I        सूची II
(a) पुणे            (1) मोती शोधन
(b) तूतीकोरिन (2) आटोमोबाईल
(c) पिंजौर        (3) पोत निर्माण
(d) मार्मागाव   (4) इंजीनियरिंग वस्तु
कूट-
(a) (b) (c) (d)

(A) 1 3 4 2
(B) 2 1 4 3
(C) 1 2 3 4
(D) 4 1 3 2

Show Answer/Hide

Answer – (B)

123. गंगोत्री ग्लेशियर और सन्तोपथ ग्लेशियर किस क्षे स्थित है
(A) कुमाऊँ हिमालय में
(B) गढ़वाल हिमालय में
(C) नेपाल हिमालय में
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

124. ‘परी ताल’ स्थित है
(A) देहरादून में
(B) उत्तरकाशी में
(C) बागेश्वर में
(D) इनमें से कोई न

Show Answer/Hide

Answer – (C)

125. प्रसिद्ध तिलारी मैदान किस नदी के किनारे स्थित है ?
(A) काली
(B) पिण्डर
(C) रामगंगा
(D) यमुना

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Uttarakhand LT Exam Paper 2015 (Science) Answer Key

तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड बोर्ड (UBTER– Uttarakhand Board of Technical Education) द्वारा उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) की भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 29 मार्च, 2015 को किया गया । यह हिंदी, अंग्रेजी, कला, भौतिक विज्ञान तथा गणित, संगीत,  संस्कृत, विज्ञानं, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, भूगोल विषयों के अध्यापकों के पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था । इन परीक्षाओं का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) सहित यहाँ पर उपलब्ध है। यह उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) के विज्ञान विषय (Science Subject) का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) के साथ उपलब्ध है।

UBTER (Uttarakhand Board of Technical Education) organized the Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper on 29th  March 2015. This Exam Paper Uttarakhand LT Exam Paper 2015 Question Paper with Answer Key. 

Post Name – उत्तराखंड सहायक अध्यापक (Uttarakhand LT (Licentiates Teacher))
Exam Paper Part – II- विज्ञान (Science)
Exam Date – 29 March 2015

Total Number of Questions – 100

Click Here To

Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper 2015 With Answer Key

भाग – 2 – विज्ञान (Science)

101. निम्न में से कौन एक सुमेलित नहीं है
(A) पाइला ग्लोबोसा – मुक्ता
(B) एपिस इंडिका – शहद
(C) कीनिया लक्का – लाख
(D) बॉम्बिक्स मोरी – सिल्क

Show Answer/Hide

Answer – (A)

102. मधुमक्खियों का विशेष नृत्य ______ के लिए होता है।
(A) प्रजनन
(B) नये घर की खोज
(C) शत्रु मक्खियों का नाश
(D) भोजन स्रोत की सूचना

Show Answer/Hide

Answer – (D)

103. गन्ने का वानस्पति नाम क्या है
(A) सैकेरम मुंजा
(B) सैकेरम ओफीसिनेरम
(C) सैकेरम बारबेरी
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

104. चुकन्दर किस कुल में सम्मिलित है
(A) ऐपोसायनेसी
(B) सेलेपिडेसी
(C) चीनोपोडियेसी
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

105. न्यूक्लिक अम्ल का टुकड़ा जिसका प्रयोग जीन की स्थिति ज्ञात करने और संकरण बनाने में किया जाता है इसे कहते हैं
(A) रिट्रोवायरस
(B) प्रोब
(C) वैक्टर
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

106. षटगुणित (Hexaploid) गेहूँ में गुणसूत्रों की अगुणित (n) तथा मूलभूत (x) संख्याएँ क्या हैं
(A) n = 7 and x = 21
(B) n = 21 and x = 21
(C) n%21 and x = 14
(D) n=21 and x = 7

Show Answer/Hide

Answer – (D)

107. STP पर 112 सेमी.3 CH4 गैस का भार है
(A) 0.16 ग्राम
(B) 0.8 ग्राम
(C) 0.08 ग्राम
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

108. 32Ge76का समन्यूट्रॉनिक है
(A) 32Ge77
(B) 33Ge77
(C) 34Ge77
(D) 36Ge78

Show Answer/Hide

Answer – (*)

109. द्विध्रुव आघूर्ण का सही क्रम है
(A) CH4 < NF3 < H2O < NH3
(B) NF3 < H2O < NH3 < CH4
(C) H2O < NH3 < NF3 < CH4
(D) CH4 < NF3 < NH3 < H2O

Show Answer/Hide

Answer – (D)

110. 1 किलो पानी को 0°C और 1 वायुमण्डलीय दाब (atm pressure) पर जमने में परिवर्तित ऊर्जा होगी
(A) 236.7 kJg-1
(B) 333.4kJkg-1
(C) -333.4 kJg-1
(D) -236.7 kJg-1

Show Answer/Hide

Answer – (C)

111. किस यौगिक में 8 : 8 समन्वय पायी जाती है
(A) CsCI
(B) Mgo
(C) Al2O3
(D) उपरोक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (A)

112. वन-पारितन्त्र में शेर का पोषण स्तर है
(A) T3
(B) T4
(C) T2
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

113. RNA की 3-D संरचना कहलाती है
(A) क्लोवर लीफ मॉडल
(B) हेयर पिन मॉडल
(C) हेलीकल मॉडल
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

114. निम्न में से कौन सा एक रक्त समूह प्रणाली x के गुणसूत्र के वंशाणु से निर्धारित किया जाता है
(A) Yt
(B) ABO
(C) Xg
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

115. एक क्रॉस AABb x aaBb, इसका जीनोटाइप AaBB : AaBb : Aabb : aabb है, ये निम्न में से किस अनुपात में प्राप्त होंगे
(A) 1 : 1 : 1 : 1
(B) 0 : 3 : 1 : 0
(C) 1 : 2 : 1 : 0
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

116. डाईहाइब्रिड क्रास की F2 पीढ़ी में जीनोटाइप TIrr की प्रायिकता होती है
(A) 3/16
(B) 9/16
(C) 6/16
(D) 1/16

Show Answer/Hide

Answer – (D)

117. निम्न में से कौन सा चित्र DNA रेप्लीकेशन की सही विधि को दर्शाता है
Uttarakhand LT Science Exam Paper

Show Answer/Hide

Answer – (A)

118. SO2 और O2 की विसरण की दर का अनुपात है
(A) 1 : (√2)2
(B) 1 : 32
(C) 1 : √2
(D) 1 : 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

119. 92U235 + n→ विखण्डन उत्पाद + न्यूट्रॉन + 3.20 x 10-11 J. विखण्डन में ऊर्जा निकलेगी जब 92U235 का एक ग्राम विखण्डन में जाता है
(A) 12.75 x 108kJ
(B) 18.60 x 109 kJ
(C) 8.21 x 107 kJ
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

120. यदि एक अभिक्रिया PCl5 ⇌ PCl3 + CI2 के लिए 1 वायुमण्डलीय दाब पर वियोजन 20% होता है तो KCका मान है
(A) 0.04
(B) 0.05
(C) 0.07
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Uttarakhand LT Exam Paper 2015 (English) Answer Key

UBTER– Uttarakhand Board of Technical Education Conduct the Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Examination on 29 March, 2015. This is Teacher Post of Hindi, English, Art, Physics and Mathematics, Music, Sanskrit, Science, Commerce, Physical Education, Home Science and Social Science Subjects.  Those Papers With Answer Key Available here. This is Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) English Subject Question paper with answer key.

Post Name – Uttarakhand LT (Licentiates Teacher)
Exam Paper Part – II- English
Exam Date – 29 March 2015

Total Number of Questions – 100

Click Here To

Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper 2015 With Answer Key

Part – 2 – English

Direction: Read the following passage & answer questions from Q. No. 101 to 106 based on it.

PASSAGE

The goals of our present system of primary & secondary education are to prepare students for the examination system, which will take them to the best technical & professional institutions in the country. While the teaching of Science & Mathematics has been upgraded over the years and teaching of the Humanities & Social Sciences continues to be straight jacketed in grotesque ways. Those areas of the Indian locality that ought to form the proper subject like caste, poverty & environmental degradation, if we are to create a responsible & aware body of citizens, form no part of the syllabus. The capacity to think inadequately & critically about problems that plague modern Indian society, which really ought to be a prominent part of the humanities curriculum is perceived to be intractable from the point of view of the examiner. Least the evaluation becomes subjective; every effort is made to reduce both History and Economics to a series of facts, a one-to-one correlation between facts ensures proper systems of grading.

101. According to the author the teaching of Science & Mathematics develops the capacity of the students in which of the following
(I) Considering pros & cons of each decision
(II) Examining the problem minutely with proper analysis.
(A) Only I
(B) Only II
(C) Either I or II
(D) None of these

Show Answer/Hide

Answer – (D)

102. What seems to be the purpose of the author in writing this passage
(A) To critically look into the methods of teaching Science & Mathematics
(B) To reduce importance of Science subjects
(C) To point out the deficiencies in the curriculum and examination system
(D) To put up a case for improved & upgraded system of education

Show Answer/Hide

Answer – (C)

103. What problems does the author see in the improvement of teaching of Humanities & Social Science ?
(I) The present syllabus of the subject
(II) The difficulties of the examiners
(III) The present system of evaluation
(A) Only I
(B) Only II
(C) Only III
(D) All of above

Show Answer/Hide

Answer – (D)

104. The author seems to believe in which of the following
(I) The capacity to think can be developed by a properly designed curriculum of Humanities and Social Sciences
(II) Objective evaluation is necessary for Social Sciences
(III) Proper education can help a person to become a responsible & responsive citizen.
(A) Only I
(B) Only II
(C) Only III
(D) Both I & III

Show Answer/Hide

Answer – (D)

105. According to the author, the present educational system ultimately helps the students in which of the following –
(I) Understanding the real problems of people.
(II) Acquiring various techniques to face the challenges of the future.
(III) Getting admission to renowned technical institutions.
(A) Only I
(B) Only II
(C) Only III
(D) Only I & II

Show Answer/Hide

Answer – (C)

106. According to author which of the following is the main cause leading to the upgradation teaching of Maths & Science
(A) Science & Mathematics can solve our problems
(B) It inculcates proper values for becoming an ideal citizen
(C) The evaluation of these subjects is objective & critical
(D) None of the above

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Direction for questions 107 to 111 : In each of the following questions a word is given in capital letters followed by four alternative words marked (A)-(D). Select from the alternatives, the word nearest in meaning to the word given in capital letters.

107. ENDOGAMY
(A) Similar religious practice
(B) Similar child-rearing practice
(C) Marriage within a group
(D) Ceremony of marriage

Show Answer/Hide

Answer – (C)

108. OBLIVION
(A) Condition of being forgotten
(B) Condition of being angry
(C) Condition of being trustworthy
(D) Condition of being happy

Show Answer/Hide

Answer – (A)

109. QUARRY
(A) Pit
(B) Sand
(C) Museum
(D) Mardi grass

Show Answer/Hide

Answer – (A)

110. STARK
(A) Severe
(B) Tense
(C) Obvious
(D) Slent

Show Answer/Hide

Answer – (C)

111. RUDIMENTARY
(A) Advanced
(B) Supreme
(C) Basic
(D) Secondary

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Direction for questions from 112 to 116 : From the given options (A) – (D). Choose the one that is farthest in meaning to the word given in capital letter.

112. PUISSANCE
(A) Impotence
(B) Approval
(C) Denial
(D) Bicuspid

Show Answer/Hide

Answer – (A)

113. DORMANT
(A) Stretch
(B) Active
(C) Reliable
(D) Unexciting

Show Answer/Hide

Answer – (B)

114. CIRCUITOUS
(A) Direct
(B) Pleasurable
(C) Approximately
(D) Complex

Show Answer/Hide

Answer – (A)

115. INCITE
(A) Overlook
(B) Eugross
(C) Modify
(D) Calm

Show Answer/Hide

Answer – (D)

116. FUSION
(A) Correlation
(B) Blending
(C) Schism
(D) Illogicality

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Direction for Q. 117 to 123 : For each question below some alternative words for the sentence are given. You have to find out the cost appropriate alternative word.

117. Anything which destroys the effect of poison
(A) Antiseptic
(B) Antidote
(C) Serum
(D) Seramycin

Show Answer/Hide

Answer – (B)

118. Words used in ancient times but no longer in general use now
(A) Ancient
(B) Archaic
(C) Antiquated
(D) Extinct

Show Answer/Hide

Answer – (B)

119. A soldier who fights for the sake of money –
(A) Mercenary
(B) Senecure
(C) Honorary
(D) Equestrian

Show Answer/Hide

Answer – (A)

120. A long boring speech
(A) Harangue
(B) Filibuster
(C) Declamation
(D) Horology

Show Answer/Hide

Answer – (A)

121. Practice of borrowing ideas & words from others and using them as one’s own
(A) Pantomime
(B) Plagiarism
(C) Imitation
(D) Adaptation

Show Answer/Hide

Answer – (B)

122. Story told to illustrate a moral or spiritual truth
(A) Parable
(B) Paradigm
(C) Paragon
(D) Didactic

Show Answer/Hide

Answer – (A)

123. A person who looks at the dark side everything –
(A) Blind
(B) Sadist
(C) Pessimist
(D) None of these

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Uttarakhand LT Exam Paper 2015 (Sanskrit) Answer Key

तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड बोर्ड (UBTER– Uttarakhand Board of Technical Education) द्वारा उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) की भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 29 मार्च, 2015 को किया गया । यह हिंदी, अंग्रेजी, कला, भौतिक विज्ञान तथा गणित, संगीत,  संस्कृत, विज्ञानं, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, भूगोल विषयों के अध्यापकों के पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था । इन परीक्षाओं का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) सहित यहाँ पर उपलब्ध है। यह उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) के संस्कृत विषय (Sanskrit Subject) का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) के साथ उपलब्ध है।

UBTER (Uttarakhand Board of Technical Education) organized the Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper on 29th  March 2015. This Exam Paper Uttarakhand LT Exam Paper 2015 Question Paper with Answer Key. 

Post Name – उत्तराखंड सहायक अध्यापक (Uttarakhand LT (Licentiates Teacher))
Exam Paper Part – II- संस्कृत (Sanskrit)
Exam Date – 29 March 2015

Total Number of Questions – 100

Click Here To

Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper 2015 With Answer Key

भाग – 2 – संस्कृत (Sanskrit)

101. सम्प्रति कति वेदाः वर्तन्ते ?
(A) 02
(B) 03
(C) 04
(D) 05

Show Answer/Hide

Answer – (C)

102. ऋग्वेदे पवमानसंज्ञक मंडलं किम् ?
(A) नवम
(B) दशम
(C) षष्ठ
(D) चतुर्थ

Show Answer/Hide

Answer – (A)

103. ऋग्वैदिक शाखा का अस्ति ?
(A) द्राह्ययण
(B) वैश्म्पायन
(C) आश्वलायन
(D) शाकल

Show Answer/Hide

Answer – (C)

104. मैक्समूलन-महोदयेन ऋग्वैदिक-काल खण्डः ?
(A) 1200-1000 ई.पू.
(B) 5000-2500 ई.पू.
(C) 7000-5000 ई.पू.
(D) 400-220 ई.पू.

Show Answer/Hide

Answer – (A)

105. यजुर्वेदस्य मुख्य देवता कः अस्ति ?
(A) वायुः
(B) जैमिनि
(C) सविता
(D) सूर्यः

Show Answer/Hide

Answer – (A)

106. सामवेदस्य ऋत्विक् कः ?
(A) ब्रह्मा
(B) विष्णु
(C) उद्गाता
(D) होता

Show Answer/Hide

Answer – (C)

107. अथर्ववेदस्य ऋत्विक् कः ?
(A) अध्वर्यु
(B) ब्रह्मा
(C) उद्गाता
(D) होता

Show Answer/Hide

Answer – (B)

108. अथर्ववेदस्य शाखा का अस्ति ?
(A) स्तौदशाखा
(B) तैत्तिरीयशाखा
(C) मौदमहा भाष्य शाख
(D) पिप्लादशाखा

Show Answer/Hide

Answer – (A)

109. ऊँकार ब्रह्म-विवेचकः उपनिषदग्रन्थः
(A) माण्डूक्योपनिषद्
(B) श्वेताश्वेतरोपनिषद्
(C) छान्दोग्योपनिषद्
(D) केनोपनिषद्

Show Answer/Hide

Answer – (A)

110. सांख्य-योग-शैवदर्शन प्रतिपादकः उपनिषद्ग्रन्थः
(A) शाण्डिल्योपनिषद्
(B) श्वेताश्वेतरोपनिषद्
(C) प्रश्नोपनिषद्
(D) कठोपनिषद्

Show Answer/Hide

Answer – (B)

111. यजुर्वेदीयः शिक्षा ग्रन्थः कः ?
(A) भारद्वाज शिक्षा
(B) माण्डव्य शिक्षा
(C) याज्ञवाल्क्य शिक्षा
(D) पाणिनीय शिक्षा

Show Answer/Hide

Answer – (A)

112. कल्पवेदांगस्य कति विभागाः विद्यन्ते ?
(A) 04
(B) 08
(C) 10
(D) 03

Show Answer/Hide

Answer – (A)

113. किं सत्यमस्ति ?
(A) रुद्रः – अन्तरिक्षस्थानीयः
(B) रविः – धू स्थानीयः
(C) ब्रह्मा – पृथ्वी स्थानीयः
(D) वरुणः – स्वर्गस्थानीयः

Show Answer/Hide

Answer – (A)

114. ‘विश्ववारा’ का अस्ति ?
(A) उपषस
(B) पृथिवी
(C) दितिः
(D) रविः

Show Answer/Hide

Answer – (*)

115. सर्वं खल्विदं ______ ।
(A) ब्रह्म
(B) ब्राह्मणः
(C) जगत्
(D) सत्यं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

116. तत् ______ असि।
(A) त्वम्
(B) तुभ्यम्
(C) त्वयि
(D) युष्मासु

Show Answer/Hide

Answer – (A)

117. ‘पुरुरवा-उर्वशी-संवाद सूक्ते’ उर्वशी का अस्ति ?
(A) देवी
(B) अप्सरा
(C) देवदूती
(D) भार्या

Show Answer/Hide

Answer – (B)

118. अधस्तनयुग्मानां समीचीनां तालिकां विचिनुत
(a) ऋग्वेदः           (1) अज्ञातः
(b) अथर्ववेदः       (2) आर्षेयः
(c) सामवेदः         (3) शाकल्यः
(d) कृष्णयजुर्वेदः  (4) गार्यः
कूट
(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 4
(B) 3 1 4 2
(C) 1 2 4 3
(D) 2 3 1 4

Show Answer/Hide

Answer – (B)

119. कति विकृतयः ?
(A) पञ्च
(B) सप्त
(C) अष्ट
(D) एक

Show Answer/Hide

Answer – (A)

120. कौथुमशाखा अस्ति
(A) सामवेदस्य
(B) ऋग्वेदस्य
(C) यजुर्वेदस्य
(D) अथर्ववेदस्य

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Uttarakhand LT Exam Paper 2015 (Home Science) Answer Key

तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड बोर्ड (UBTER– Uttarakhand Board of Technical Education) द्वारा उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) की भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 29 मार्च, 2015 को किया गया । यह हिंदी, अंग्रेजी, कला, भौतिक विज्ञान तथा गणित, संगीत,  संस्कृत, विज्ञानं, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, भूगोल विषयों के अध्यापकों के पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था । इन परीक्षाओं का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) सहित यहाँ पर उपलब्ध है। यह उत्तराखंड सहायक अध्यापक (LT – Licentiates Teacher) के गृह विज्ञान विषय (Home Science Subject) का प्रश्नपत्र उत्तर कुंजी (Paper With Answer Key) के साथ उपलब्ध है।

UBTER (Uttarakhand Board of Technical Education) organized the Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper on 29th  March 2015. This Exam Paper Uttarakhand LT Exam Paper 2015 Question Paper with Answer Key. 

Post Name – उत्तराखंड सहायक अध्यापक (Uttarakhand LT (Licentiates Teacher))
Exam Paper Part – II- गृह विज्ञान (Home Science)
Exam Date – 29 March 2015

Total Number of Questions – 100

Click Here To

Uttarakhand LT (Licentiates Teacher) Exam Paper 2015 With Answer Key

भाग – 2 – गृह विज्ञान (Home Science)

101. पैटर्न बनाने की सर्वाधिक तेज विधि है
(A) सपाट पैटर्न बनाना
(B) ड्रॉफ्टिंग
(C) ड्रेपिंग
(D) इनमें से कोई

Show Answer/Hide

Answer – (A)

102. किन कारण/कारणों से कटे हुए फलों में भूरा जाता है ?
(A) आक्सीजन
(B) फेनोलिक यौगिक
(C) एन्जाईम
(D) उपरोक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

103. बेन्जीन रिंग पायी जाती है
(A) सूती रेशे में
(B) नायलान के रेशे
(C) डेक्रान के रेशे में
(D) रेयोन के रेशे

Show Answer/Hide

Answer – (C)

104. कसूती यहाँ की पारम्परिक कढ़ाई है
(A) बंगाल
(B) कश्मीर
(C) राजस्थान
(D) कनाटक

Show Answer/Hide

Answer – (D)

105. ब्रोकेड के वस्त्र प्रसिद्ध है
(A) केरल
(B) बनारस
(C) उड़ीसा
(D) इनमें से कोई

Show Answer/Hide

Answer – (B)

106. निम्न में से कौन सी वेटर सेवा है ?
(A) वेंडिंग सेवा
(B) मेज सेवा
(C) बुफे सेवा
(D) इनमें से कोई न

Show Answer/Hide

Answer – (B)

107. जिंक की कमी से होता है
(A) विकृत ग्लूकोज सहन क्षमता
(B) विकृत स्वाद एवं गंध क्षमता
(C) प्रतिरक्षा दोष
(D) उपरोक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

108. आयोडाइज्ड नमक बनाते समय उसमें आयोर्ड मात्रा होनी चाहिए
(A) 15 पीपीएम
(B) 100 पीपीएम
(C) 30 पीपीएम
(D) इनमें से कोई

Show Answer/Hide

Answer – (C)

109. 8 मार्च को मनाया जाता है
(A) अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस
(B) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
(C) अन्तर्राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस
(D) अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस

Show Answer/Hide

Answer – (B)

110. सूची I (चिन्ह) को सूची II (घटना) के साथ सुमेलित कीजिए
UTTARAKHAND LT HOME SCIENCE EXAM PAPER

Show Answer/Hide

Answer – (A)

111. सूची I का सूची II से मिलान कीजिए

सूची I   सूची II
(a) सेलेनियम  (1) लहसून
(b) विटामिन ई  (2) टमाटर
(c) फ्लेवोनायड्स  (3) सूरजमुखी फूल के बीज
(d) लाइकोपीन  (4) समुद्री खाद्यान
(5) हरी सब्जियाँ

कूट
(a) (b) (c) (d)
(A) 3 4 2 5
(B) 4 3 1 2
(C) 2 3 5 1
(D) 4 5 2 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)

112. सब्जियों का अचार संरक्षित होता है
(A) तेल
(B) सिरका से
(C) नमक से
(D) उपरोक्त सर्भ

Show Answer/Hide

Answer – (D)

113. चोर सिलाई उपयुक्त है
(A) मोटे वस्त्रों के लिए
(B) वेलवेट के वस्त्रों के लिए
(C) पतले व पारदर्शी वस्त्रों के लिए
(D) रोएदार वस्त्रों के लिए

Show Answer/Hide

Answer – (C)

114. सबसे अधिक प्रत्यास्थता पायी जाती है
(A) ऊनी रेशों में
(B) रेशम के रेशों
(C) कपास के रेशों में
(D) लिनन के रेशे

Show Answer/Hide

Answer – (A)

115. चार्ट, आलेख, चित्र इत्यादि इस कार्य में मुख्य भूमिका निभाते हैं
(A) नेत्र सम्पर्क
(B) स्पष्ट और व्यापक विचार दर्शाना
(C) दृश्य संधात
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

116. टी.पी.आई. यह शब्द इसके सम्बन्ध में उपयोग हो
(A) सूत
(B) कपड़े
(C) बुनना
(D) बुनावट

Show Answer/Hide

Answer – (A)

117. एस.पी.आई. का मतलब है
(A) सीम/इंच
(B) सालवेज/इंच
(C) स्टिचेस/इंच
(D) इनमें से कोई

Show Answer/Hide

Answer – (C)

118. स्कीन रंगाई में
(A) वस्त्रों को रंगा जाता है
(B) धागों को रंगा जाता है
(C) रेशों को रंगा जाता है
(D) उपरोक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (B)

119. चिल्ड्रन्स अपरसेप्शन टेस्ट (सी.ए.टी.) में होते हैं
(A) 31 कार्ड्स
(B) 25 कार्ड्स
(C) 15 कार्ड्स
(D) 10 कार्ड्स

Show Answer/Hide

Answer – (D)

120. माइक्रोवेव में खाद्य पदार्थ को निम्न तरंग द्वारा पकाया जाता है
(A) इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंग
(B) अल्ट्रा वायलेट तरंग
(C) गामा तरंग
(D) ताप तरंग

Show Answer/Hide

Answer – (A)

1 3 4 5 6 7 9
error: Content is protected !!