Madhya Pradesh GK in Hindi - Page 2

मौर्य साम्राज्य की शासन व न्याय व्यवस्था (Governance and Justice System of Mauryan Empire)

मौर्य साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था (Administrative System of Mauryan Empire)

चन्द्रगुप्त मौर्य एक वीर, योग्य, प्रतिभाशाली और सफल शासक था। उसने अपने विस्तृत साम्राज्य को संगठित शासन-व्यवस्था से सुदृढ़ किया। विशाल साम्राज्य को स्थायी बनाने के लिए शासन-व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया। जो शासन व्यवस्था उसने निर्मित की वह इतनी श्रेष्ठ और लाभप्रद हुई कि चन्द्रगुप्त के बाद के राजाओं ने उसका अनुकरण किया और शासन प्रबन्ध की आदर्श बन गई। इस शासन व्यवस्था में कौटिल्य (चाणक्य) का बड़ा ही सहयोग रहा। चन्द्रगुप्त के प्रशासन के प्रमुख तीन भाग थे-
1. केन्द्रीय शासन
2. प्रान्तीय शासन और
3. स्थानीय शासन 

केन्द्रीय शासन (Central Government)

राजा केन्द्रीय शासन का सर्वोच्च अधिकारी सम्राट् होता था। इसके परामर्श एवं सहयोग हेतु मंत्रिपरिषद् होती थी। यह व्यवस्था केन्द्रीय राजधानी मगध से संचालित थी। चन्द्रगुप्त मौर्य वहीं पर वैठकर शासन संचालित करता था। शासन व्यवस्था अनेक उपविभागों में विभक्त थी। मौर्यकाल में शासन के विविध विभागों को तीर्थ कहा जाता था। इनकी संख्या अठारह थी। इन तीर्थों के अधीन विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष कार्य करते थे। ये सभी मंत्रिपरिषद के सदस्य होते थे ।

प्रान्तीय शासक (Provincial Ruler)

मध्यप्रदेश में अवन्तिराष्ट्र प्रमुख प्रान्त था जिसकी राजधानी उज्जयिनी थी। यहाँ का शासन राजकुमारों के अधीन था। प्रान्तीय शासक राजवंश से सम्बिन्धित ही होते थे। प्रान्तीय शासक प्रमुख रूप से सम्राट् के आधिपत्य में थे। वे सम्राट् की आज्ञा का उलंघन नहीं कर सकते थे। प्रान्तीय शासक सम्राट् को अवश्यकता के समय सैनिक सहायता देते थे। यदा-कदा प्रान्तों में विद्रोह हो जाते थे तब केन्द्रीय सेना वहाँ का विद्रोह शान्त करती थी। प्रान्तीय शासन की कार्य प्रणाली पर सम्राट् के प्रमुख कर्मचारी और गुप्तचर तीक्ष्ण दृष्टि रखते थे। वे गुप्त रूप से प्रान्तों की सूचना सम्राट् को भेजते रहते थे। 

स्थानीय शासन (Local Government)

प्रत्येक प्रान्त में कई जनपद अथवा नगर हुआ करते थे। नगर के मुखिया को नगर अध्यक्ष या प्रादेशिक कहा जाता था। इससे नगर में शान्ति स्थापित करना, भूमिकर तथा अन्य कर एकत्रित करना, शिक्षा का प्रबन्ध करना, कृषि एवं सिंचाई के प्रबन्ध की देखभाल करना, जंगलों तथा खानों का प्रबन्ध करना आदि कार्य होते थे। उसकी सहायता के लिए कई अधिकारी हुआ करते थे। यह समाहर्ता के प्रति उत्तरदायी होता था। जनपद के निम्नांकित विभाग थे। एक स्थानीय के अन्तर्गत 800 ग्राम हुआ करते थे। स्थानीय के अन्तर्गत दो द्रोणमुख 400-400 ग्राम के होते थे। द्रोणमुख के अन्तर्गत दो खार्वटिक 200 – 200 ग्राम तथा खार्वटिक के अन्तर्गत 20 संग्रहण होते थे। प्रत्येक संग्रहण में 10 ग्राम होते थे। संग्रहण का अधिकारी गोप हुआ करता था। इस प्रकार ग्राम ही साम्राज्य की सबसे छोटी ईकाई थी। इसके संचालन हेतु अनेक अधिकारी, कर्मचारी हुआ करते थे। 

मौर्य साम्राज्य की न्याय व्यवस्था (Judicial System of Maurya Empire)

मौर्य शासन में सम्राट् ही सर्वोच्च न्यायाधीश होता था। लेकिन सम्पूर्ण साम्राज्य में अनेक न्यायालय होते थे। प्रमुख न्यायालय पाटलिपुत्र में था लेकिन अन्य छोटे न्यायालय स्थानीय शासन पर भी थे। ये न्यायालय दो प्रकार के थे।
1. धर्मस्थीय तथा
2. कण्टकशोधन
इनमें तीन – तीन न्यायाधीश बैठकर न्याय करते थे। चन्द्रगुप्त के शासनकाल में उज्जयिनी अत्यन्त समृद्धशाली नगरी माने जानी लगी थी। अशोक ने अपराधियों के दण्ड के लिए उज्जैन में एक नरक-घर बनवाया था जो आज भी विद्यमान है, जिसमें भेरूगढ़ जेल संचालित है। साम्राज्य के प्रमुख नगर तुमैन, बेसनगर, दशपुर और उज्जयिनी, त्रिपुरी थे। ये न्यायालय प्रान्तीय, स्थानीय, द्रोणमुख, खार्वटिक स्तर तक की पृथक-पृथक होती थी। 

 

Read Also :

Read Related Posts

 

अशोक “प्रियदर्शी” (273 – 236 ईसा पूर्व)

बिन्दुसार की मृत्यु पश्चात् सुयोग्य पुत्र अशोक (Ashoka) विशाल मौर्य साम्राज्य के राजसिंहासन पर बैठा। वह केवल मौर्य वंश का ही नहीं अपितु भारतीय इतिहास का सबसे महान् सम्राट् माना जाता है।

प्रारम्भिक जीवन – बिन्दुसार की अनेक रानियाँ और पुत्र-पुत्रियाँ थीं। उनके ज्येष्ठपुत्र का नाम सुमन या सुसीम था। बिन्दुसार की सुभद्रांगी नामक एक और रानी थी। इस रानी से बिन्दुसार के दो पुत्र हुए, अशोक (Ashoka) और विगताशोक। अशोक सुसीम से छोटा और शेष भाइयों में सबसे बड़ा था। अशोक का जन्म 294 ई. पूर्व में हुआ था। अशोक बचपन से ही अधिक बुद्धिमान, तेजस्वी, योग्य और प्रतिभावान था। अशोक के स्वभाव के विषय में अनेक उल्लेख मिलते हैं, उसे बौद्ध साहित्य में चण्ड, और क्रोधी राजा के रूप में चित्रित किया गया है। उन बौद्ध ग्रन्थों ने बाद में उसे धम्मराजा, देवानांप्रिय, चण्डाशोक, कालाशोक नाम भी दिए हैं। अशोक द्वारा अपने भाईयों का वध, अशोक नरकागार में अपराधियों का वध आदि के कारण ही संभवतः उसे चण्ड अभिहित किया गया है। पुराणों में ‘अशोकवर्द्धन’, अभिलेखों में ‘देवानामप्रिय’, प्रियदर्शी, दीपवंश में प्रियदर्शी एवं प्रियदर्शन कहा गया है लेकिन मास्की, मध्यप्रदेश के गुजरी अभिलेख एवं कर्नाटक के कनगनहल्ली से प्राप्त अशोक नामांकित उत्कीर्ण प्रतिमा में ‘अशोक’ नाम का उल्लेख मिलता है। ऐसा जान पड़ता है कि उसका प्राथमिक नाम अशोक था, ‘प्रियदर्शी’ व ‘प्रियदर्शन’ उसकी उपाधियाँ थीं। कलिंग युद्ध के पश्चात् जब उसने बौद्ध धर्म अपना लिया तब उसे देवानांप्रिय तथा धम्मराजा सम्बोधन प्राप्त हुए। अशोक ने अपने शिलालेखों में भी स्वतः के लिए धम्मराजा और प्रिय उल्लिखित करवाया है।

साम्राज्य विस्तार – सम्राट् बनने के पश्चात् अशोक ने साम्राज्यवादी नीति को अपनाया। दिग्विजय द्वारा भारत में साम्राज्य का विस्तार करना चाहा। इस हेतु उसने अनेक प्रदेशों पर आक्रमण कर मौर्य साम्राज्य में मिला लिया जिसमें विशेषकर कश्मीर और कलिंग वो राज्य थे जो मौर्य साम्राज्य के बाहर थे। इन विजयों के परिणाम स्वरूप मौर्य साम्राज्य की सीमाएँ उत्तर-पश्चिम में हिन्दुकुश और कश्मीर से लेकर दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी तक और उत्तर में हिमालय पर्वत से लेकर दक्षिण में मैसूर तक फैल गई थीं। समस्त उत्तरी भारत और मध्य प्रदेश अशोक के साम्राज्य के अन्तर्गत था। उसने भारत के ही नहीं बल्कि विदेशी राज्यों के साथ भी मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित किए। 

कलिंगयुद्ध और मध्यप्रदेश (Kalinga war and Madhya Pradesh)

सम्राट अशोक ने अपनी राज्य सीमाओं के विस्तार हेतु 262 – 261 ईसा पूर्व में कलिंग राज्य पर आक्रमण किया। यह मगध राज्य की सीमाओं के पार बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित था। कलिंग की सेना ने वीरता पूर्वक अशोक का सामना किया। दोनों में भीषण युद्ध हुआ। कलिंग देश के निवासी अपनी स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए वीरतापूर्वक लड़े अन्त में विजयश्री अशोक के हाथ लगी। उसने कलिंग को अपने साम्राज्य में मिला लिया। 

इस युद्ध के परिणाम से मध्यप्रदेश भी प्रभावित हुए नहीं रह सका। कारण कि युद्ध में हुए लाखों लोगों के नरसंहार के कारण अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ और उसने बौद्ध धर्म ग्रहण किया। अब अशोक ने संघर्ष और साम्राज्य विस्तार की नीति त्याग दी। उसने निश्चय किया कि वह भविष्य में राज्य विस्तार के लिए युद्ध न करेगा। भेरिघोष (युद्ध के नगाड़े का शब्द) के स्थान पर अब वह धर्मघोष (धर्म प्रचार की घोषणा) करेगा। सबसे मैत्री और सद्भावना पूर्वक व्यवहार करेगा। अशोक ने केवल स्वयं युद्ध न करने का दृढ़ संकल्प किया, अपितु उसने अपने मित्रों, पुत्रों और पोत्रों को भी युद्ध न करने के आदेश दिए। अब उसकी नीति में युद्ध नीति के स्थान पर धर्म की नीति की विजय हुई। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में अशोक कालीन बौद्धधर्म के पुरावशेष बहुसंख्यक रूप में पाये गये। 

बौद्ध धर्म के प्रभाव से ही अशोक ने अपनी प्रजा को पुत्रवत् समझा, लोक कल्याण के अनेकानेक कार्य किए और अपनी प्रजा को धार्मिक तथा आध्यात्मिक उन्नति करने में तथा उसका नैतिक स्तर अत्याधिक ऊँचा उठाने में उसने राज्य की सारी शक्ति और समस्त साधन लगा दिए। बौद्ध स्तूप, चैत्य, विहार आदि बनवाये जिससे कला को बहुत प्रोत्साहन मिला। इस युग में शांति, अहिंसा, नैतिकता, पवित्रता, सहिष्णुता, उदारता और धर्म प्रचार की प्रधानता रही। देश की अर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रगति और सूत्रधार में वृद्धि हुई।

अशोक की मृत्यु 236 ईसा पूर्व के लगभग हुई। उसके पश्चात् लगभग पचास वर्षों तक उसके कई उत्तराधिकारियों ने शासन किया। पुराणों, बौद्ध तथा जैन ग्रन्थों में अशोक के उत्तराधिकारियों की विभिन्न सूचियाँ दी गई हैं लेकिन इन सूचियों के आधार पर मध्यप्रदेश के क्रमिक इतिहास का अध्ययन करना कठिन है।

अशोक के चार पुत्र थे – महेन्द्र, तीवर, कुणाल तथा जालौक। अशोक की मृत्यु पश्चात् मौर्य साम्राज्य का विभाजन हो गया था। महेन्द्र बौद्ध भिक्षु हो गया था। तीवर की मृत्यु हो गई थी। अशोक के राज्यकाल में कुणाल उज्जयिनी का प्रान्तीय शासक था। अशोक ने अपने पुत्र कुणाल की शिक्षा-दीक्षा का प्रबन्ध उज्जयिनी में ही किया था। वह अत्यन्त योग्य शासक था। उसने यहाँ का शासन सुचारु रूप से किया। उसके विद्याध्ययन से सम्बन्धित निर्देश अशोक भेजा करता था। वह अत्यन्त सुन्दर और गन्धर्व विद्या में प्रवीण था। बौद्ध और जैन ग्रन्थों में उसे अन्धा चित्रित किया है। उसके अन्धत्व से सम्बन्धित कथाएँ मिलती हैं। एक कथा के अनुसार अशोक की एक अन्य रानी ने द्वेषपूर्व कुणाल की आँखों की ज्योति नष्ट करवा दी थी। इसे जानकर अशोक बहुत दुखित हुआ। उसने अवन्ति प्रदेश के कुछ ग्राम और उनसे प्राप्त कर आदि सभी कुणाल को देने की आज्ञा प्रदान की।

वायुपुराण के अनुसार उज्जैन में अशोक के पुत्र कुणाल ने आठ वर्ष तक राज्य किया। अशोक की मृत्यु पश्चात् वह यहाँ पर प्रान्तीय शासक के रूप में शासन करता रहा। इसके पश्चात् उसका पुत्र सम्प्रति उज्जयिनी का प्रान्तीय शासक हुआ। 

मौर्ययुगीन अन्य शासक

सम्प्रति के पश्चात् पारस्परिक गृहकलह से मौर्य साम्राज्य शिथिल हो गया। उसके उत्तराधिकारी राजकार्य ठीक ढंग से नहीं चला पा रहे थे। सम्प्रति के पश्चात् मौर्य वंश का इतिहास साहित्यिक ग्रन्थों में बहुत ही कम मिलता है। पुराणों और बौद्ध ग्रन्थों में दशरथ (बंधुपालित), शालिशुक, देवशर्मन्, शतधन्वन् तथा बृहद्रथ का नामोल्लेख मिलता है। दशरथ ने नौ वर्षों तक राज्य किया। दशरथ का उत्तराधिकारी शालिशुक था। गार्गी संहिता के युगपुराण में उसके विषय में उल्लेख मिलता है कि उसने धर्म विजय की नीति अपनायी थी। शालिशुक स्वयं भी अच्छा योद्धा था। वह सब धर्मों को आदर देता था। लेकिन उसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं होती। शालिशुक के उत्तराधिकारी देववर्मन् के साथ तदन्तर शतधन्वन् ने आठ वर्ष राज्य किया। 

मौर्य साम्राज्य का अंतिम शासक बृहद्रथ था। बृहद्रथ भी एक बौद्ध शासक था। उसका सेनापति पुष्यमित्र शुंग अत्यन्त चालाक एवं कुशल प्रशासक था। सम्पूर्ण सेना पुष्यमित्र के हाथों में थी। शासक से रुष्ट होकर सेनापति ने षडयन्त्र पूर्वक सेना के निरीक्षण करते समय राजा बृहद्रथ की 187 ईसा पूर्व में हत्या कर दी। राजा की हत्या के कारण राज्य में विद्रोह नहीं हो सका और इस तरह मौर्य वंश का शासन हमेशा के लिए समाप्त हो गया।

 

Read Also :

Read Related Posts

बिन्दुसार (Bindusara) (298-273 ईसा पूर्व)

चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु पश्चात् उसका पुत्र बिन्दुसार मौर्य साम्राज्य का उत्तराधिकारी बना। बिन्दुसार (Bindusara) के अनेक नाम मिलते हैं- जैसे भद्रसार, वारिसार, अमित्रघात, एमित्रोचेटस। बिन्दुसार (Bindusara) के जीवन और उपलब्धियों के विषय में अधिक साक्ष्य प्राप्त नहीं होते लेकिन यह स्पष्ट है कि वह एक महान योद्धा था। उसने अपने पिता से उत्तराधिकार के रूप में प्राप्त विशाल साम्राज्य को अक्षुण्ण बनाये रखा। परिस्थितिनुसार उसने शक्तिशाली शत्रुओं को भी पराजित कर दिया था। बिन्दुसार (Bindusara) का प्रमुख सलाहकार आचार्य कौटिल्य ही था, जिसकी सहायता से सोलह राज्यों पर विजय प्राप्त की थी।

प्रशासन के क्षेत्र में बिन्दुसार ने अपने पिता की राज्य-व्यवस्था का ही अनुगमन किया और अपने साम्राज्य को अनेक प्रान्तों में विभाजित किया तथा प्रत्येक प्रान्त में ‘कुमार’ नियुक्त किए। बिन्दुसार के शासनकाल में प्रान्तीय राजधानियों तक्षशिला और अवन्ति पर समीपस्थ प्रान्त के लोगों ने विद्रोह कर दिया था। तक्षशिला में प्रान्तीय शासक सुसीम था। वह विद्रोह न दबा सका तब बिन्दुसार ने अशोक को भेजा अशोक ने वहाँ पहुँचकर विद्रोह को सफलता पूर्वक शान्त किया। इसी से प्रभावित होकर बिन्दुसार ने अशोक को अवन्ति भेजा। बिन्दुसार की मृत्यु लगभग 269 ईसा पूर्व में हो गई। तत्पश्चात् राजसिंहासन प्राप्त करने के लिए राजकुमारों में संघर्ष छिड़ गया। अशोक ने अपने भाई सुसीम और उसके साथियों का वध कर इस उत्तराधिकार के युद्ध में विजयश्री प्राप्त की। उत्तराधिकार के युद्ध में विजयश्री प्राप्त कर अशोक का राज्याभिषेक 269 ईस्वी पूर्व हुआ। उसके अन्य भाइयों के विरोध के चलते शासन प्रारम्भ करने में चार वर्ष का बिलम्ब हुआ । 

बौद्ध ग्रन्थों का कथन है कि अशोक ने अपने 99 भाईयों का वध कर मगध का सिंहासन प्राप्त किया। पुराणों के अनुसार बिन्दुसार ने 25 वर्ष राज्य किया जबकि सिंहली परम्परा में उसका राज्य 28 वर्ष का उल्लिखित है। 

 

Read Also :

Read Related Posts

 

मध्य प्रदेश में मौर्य साम्राज्य

मौर्य साम्राज्य (324-187 ईसा पूर्व) [Maurya Empire (324–187 BC)]

प्राचीन भारतीय इतिहास में मौर्यकाल का विशिष्ट महत्व हैं। यह वह काल है जिससे इतिहास का एक नया युग प्रारम्भ हुआ है। इस युग में पहली बार एक राजनीतिक सत्ता के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारत का राजनीतिक एकीकरण हुआ था जिसने अपनी भौगोलिक सीमा के बाहर स्थित भूमि पर भी अपने प्रभुत्व का दावा किया। मौर्य शासकों ने एक ऐसी प्रशासन प्रणाली विकसित की थी जिसकी व्यवहारिकता आज भी प्रासंगिक है।

मौर्यकाल के प्रमुख शासक इस प्रकार रहे –  

मौर्यकाल का शासन व्यवस्था इस प्रकार रही थी –  

 

Read Also :

Read Related Posts

 

मध्य प्रदेश में नन्द मौर्य युग

नन्द वंश (364 – 324 ईसा पूर्व) (Nanda Dynasty)

  • संस्थापक – नरेश महापद्मनन्द
  • अन्तिम शासक – धनानन्द

नन्द वंश (Nanda Dynasty) का संस्थापक नरेश महापद्मनन्द था। पुराणों में उसे ‘उग्रसेन’ कहा गया है। वह बड़ा योग्य, साहसी और महत्वाकांक्षी सम्राट् था। मगध के पूर्व नरेशों ने मगध साम्राज्य के विस्तार का जो कार्य प्रारम्भ किया था उसे महापद्मनन्द ने पूर्ण किया। जैन ग्रन्थ उसे एक नाई और वेश का पुत्र बताते हैं। यूनानी लेखकों के अनुसार वह एक नाई और शिशुनाग वंश (Shishunaga Dynasty) के अंतिम राजा की एक रानी का पुत्र था। पुराण उसे नाग वंश (Naag Dynasty) के अंतिम राजा महानन्दी और उसकी एक शूद्र पत्नी का पुत्र बताते हैं। अतः इतना तो स्पष्ट है कि वह शूद्र वर्ण का था।

पुराणों के अनुसार महापद्मनन्द ने सभी क्षत्री कुलों के राज्यों को नष्ट कर दिया। इक्ष्वाकु, पांचाल, हैहय, कलिंग, अस्सक, कुरू, मैथिल, शूरसेन आदि सभी राजवंशों के राज्य मगध राज्य में सम्मिलित कर लिए गये। इस प्रकार पंजाब से पूर्व का सम्पूर्ण भारत, मालवा, मध्यप्रदेश, कलिंग तथा दक्षिण में गोदावरी नदी तक का क्षेत्र नन्द राज्य में सम्मिलित कर लिया गया। इस कार्य का श्रेय महापद्मनन्द को जाता है। महापद्मनन्द ने बिम्बिसार द्वारा प्रारम्भ किए गये कार्य की पूर्ति की। मगध को भारत का सर्व-शक्तिशाली एवं विस्तृत राज्य बना दिया और भारतीय इतिहास में साम्राज्यों के युग का सूत्रपात किया।

नन्दवंश के नौ राजाओं ने मगध पर राज्य किया। लेकिन इस सन्दर्भ में ऐतिहासिक तथ्य प्राप्त नहीं होते कि मध्य प्रदेश से इनका क्या सम्बन्ध रहा। केवल अन्तिम शासक धनानन्द का उल्लेख मिलता है कि वह सिकन्दर का समकालीन था जिसके साम्राज्य की सीमाएँ दूर-दूर तक थी जिसमें अवन्तिराष्ट्र सम्मिलित था। वह एक शक्तिशाली सम्राट् था। इसी धनानन्द को सिंहासन से हटाकर चन्द्रगुप्त मौर्य ने मगध का राज्य प्राप्त किया।

 

Read Also :

Read Related Posts

 

MPPSC Pre Exam 2012 Paper I (General Studies)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC – Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) 24 फरवरी 2013 को आयोजित की गई थी। MPPSC Pre Exam 2012 का अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (MPPSC Pre Exam 2012 General Studies Paper – 1) का हल (Solved Paper) प्रश्नपत्र ।

परीक्षा (Exam) – MPPCS Pre Exam – 2012
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies Paper – I)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
परीक्षा दिवस (Date of Exam) – 24 February 2013

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2012 सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र
(
MPPSC Pre Exam 2012 General Studies Paper I)

 

1. निम्नलिखित में से किसने क्रांतिकारियों के संगठन ‘अभिनव भारत’ को संगठित किया था?
(A) जतीन्द्रनाथ मुखर्जी
(B) मदनलाल धींगरा
(C) विनायक दामोदर सावरकर
(D) लाला हरदयाल

Show Answer/Hide

Answer – (C)

2. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है?
(A) योजना आयोग
(B) वित्त मंत्रालय
(C) केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
(D) रिज़र्व बैंक ऑफ इण्डिया

Show Answer/Hide

Answer – (C)

3. निम्नलिखित में से 12वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि कब-से-कब तक है?
(A) 2007-2012
(B) 2012-2017
(C) 2010-2015
(D) 2006-2011

Show Answer/Hide

Answer – (B)

4. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध ‘आई. एन.ए. मुकदमे’ के वकील थे?
(A) सुभाष चन्द्र बोस
(B) सी. राजगोपालाचारी
(C) आसफ अली
(D) भुलाभाई देसाई

Show Answer/Hide

Answer – (D)

5. निम्नलिखित में से किसने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था?
(A) वल्लभभाई पटेल
(B) मदन मोहन मालवीय
(C) बी. आर. अम्बेडकर
(D) उपर्युक्त में से किसी ने नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

6. संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देने वाले निम्न में से पहले व्यक्ति कौन रहे हैं?
(A) स्वामी विवेकानन्द
(B) लाल बहादुर शास्त्री
(C) अटल बिहारी बाजपेयी
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

7. निम्नलिखित में से कौनसा बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है?
(A) स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया
(B) बैंक ऑफ इण्डिया
(C) यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया
(D) रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया

Show Answer/Hide

Answer – (D)

8. रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया निम्नलिखित में से किसके बदले में मुद्रा-निर्गमन करता है?
(A) स्वर्ण
(B) विदेशी प्रतिभूति
(C) भारत सरकार की प्रतिभूति
(D) उपर्युक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

9. निम्नलिखित शक्तियों में से कौनसी एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अधीन विनिर्दिष्ट विशेष न्यायालय को नहीं दी गई है?
(A) किसी अपराध के दोषसिद्ध अभियुक्त की सम्पति का समपहरण
(B) पुलिस से भिन्न किसी व्यक्ति को अतिरिक्त अन्वेषण करने के लिए अधिकृत करना
(C) ऐसे व्यक्ति को किसी क्षेत्र से हटाना जिसके द्वारा अपराध किए जाने की संभावना है
(D) ऐसे व्यक्ति का माप और फोटोग्राफ लेना जिसके द्वारा अपराध किए जाने की संभावना है

Show Answer/Hide

Answer – (B)

10. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम का विस्तार है –
(A) सम्पूर्ण भारत पर
(B) अनुसूचित क्षेत्रों के सिवाय सम्पूर्ण भारत पर
(C) जम्मू-कश्मीर राज्य के सिवाय सम्पूर्ण भारत पर
(D) संघ राज्य क्षेत्र गोवा, दमन तथा दियू के सिवाय सम्पूर्ण भारत पर

Show Answer/Hide

Answer – (A)

11. सर क्रीक विवाद किन दो देशों के मध्य है?
(A) भारत-पाकिस्तान
(B) अफगानिस्तान-पाकिस्तान
(C) चीन-भारत
(D) भारत-बांग्लादेश

Show Answer/Hide

Answer – (A)

12. निम्नलिखित में से कौनसा शहर ‘नहरों का शहर’ कहलाता है?
(A) एम्स्टरडम
(B) रोम
(C) वेनिस
(D) एथेन्स

Show Answer/Hide

Answer – (C)

13. भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून के प्रवाह की सामान्य दिशा निम्नलिखित में से कौनसी है?
(A) दक्षिण से उत्तर
(B) दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
(C) दक्षिण-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
(D) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व

Show Answer/Hide

Answer – (C)

14. नागार्जुन सागर बांध भारत के किस राज्य में स्थित है?
(A) तमिलनाडु
(B) आन्ध्र प्रदेश
(C) कर्नाटक
(D) उड़ीसा

Show Answer/Hide

Answer – (B)

15. भारत का सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से कौनसा है?
(A) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(B) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
(C) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(D) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

Show Answer/Hide

Answer – (D)

16. ‘अस्पृश्यता’ से उद्भूत अपराध गठित नहीं होगा, जबकि –
(A) अभियुक्त का कार्य जनसाधारण के किसी अनुभाग के व्यक्तियों फायदे के लिए सृष्ट एक पूर्त न्यास के अधीन फायदे के उपभोग करने के सम्बन्ध में है
(B) अभियुक्त का कार्य अलंकारों के उपयोग करने के सम्बन्ध में है
(C) अभियुक्त के अपराध साबित करने में सक्षम नहीं होने से है
(D) अभियुक्त और परिवादी पीडित समान सामाजिक-समूह से है

Show Answer/Hide

Answer – (B)

17. एंडीज पर्वत श्रेणी निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में स्थित है?
(A) आस्ट्रेलिया
(B) यूरोप
(C) दक्षिण अमरीका
(D) उत्तर अमरीका

Show Answer/Hide

Answer – (C)

18. अलास्का निम्नलिखित में से किस देश का हिस्सा है?
(A) ग्रीनलैण्ड
(B) संयुक्त राज्य अमरीका
(C) कनाडा
(D) रूस

Show Answer/Hide

Answer – (B)

19. भूमध्यरेखा निम्नलिखित में से किस देश से होकर नहीं गुजरती है?
(A) कीनिया (केन्या)
(B) मेक्सिको
(C) इंडोनेशिया
(D) ब्राजील

Show Answer/Hide

Answer – (B)

20. हिमालय पर्वत श्रेणियां निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है?
(A) उत्तराखण्ड
(B) उत्तर प्रदेश
(C) सिक्किम
(D) हिमाचल प्रदेश

Show Answer/Hide

Answer – (B)

MPPSC Pre Exam 2013 Paper I (General Studies)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC – Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) 27 जुलाई 2014 को आयोजित की गई थी। MPPSC Pre Exam 2013 का अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (MPPSC Pre Exam 2013 General Studies Paper – 1) का हल (Solved Paper) प्रश्नपत्र ।

परीक्षा (Exam) – MPPCS Pre Exam – 2013
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies Paper – I)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
परीक्षा दिवस (Date of Exam) – 27 July 2014

 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2013 सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र
(
MPPSC Pre Exam 2013 General Studies Paper I)

 

1. प्राकृतिक आपदा ह्रासीकरण का अन्तर्राष्ट्रीय दशक माना जाता है –
(A) 1991-2000
(B) 1981-1990
(C) 2001-2010
(D) 2011-2020

Show Answer/Hide

Answer – (A)

2. ‘नौका दौड’ किस पर्व से सम्बन्धित है?
(A) पोंगल
(B) ओणम
(C) बिहू
(D) नवरात्रि

Show Answer/Hide

Answer – (B)

3. यूनाइटेड किंगडम ने केरल के साथ किस क्षेत्र में साझेदारी करने की इच्छा व्यक्त की है?
(A) बीमा क्षेत्र
(B) आई.टी. सेक्टर
(C) स्वास्थ्य क्षेत्र
(D) शिक्षा क्षेत्र

Show Answer/Hide

Answer – (C)

4. भारत में उच्चतम न्यायालय का उद्घाटन किस तिथि में हुआ था?
(A) 27 जनवरी, 1950
(B) 28 जनवरी, 1950
(C) 29 जनवरी, 1950
(D) 30 जनवरी, 1950

Show Answer/Hide

Answer – (B)

5. पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम (ई.पी.ए.) को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(A) छाता विधान
(B) छड़ी मुबारक
(C) पर्यावरण विधान
(D) इको-संरक्षा नियम

Show Answer/Hide

Answer – (A)

6. ‘मधुबनी’ पेण्टिंग किस राज्य से सम्बन्धित है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) बिहार
(C) केरल
(D) तमिलनाडु

Show Answer/Hide

Answer – (B)

7. भोपाल गैस त्रासदी कब हुई?
(A) 2-3 दिसम्बर, 1984
(B) 2-3 नवम्बर, 1984
(C) 2-3 दिसम्बर, 1985
(D) 2-3 नवम्बर, 1985

Show Answer/Hide

Answer – (A)

8. निम्न में से कौन सा देश ‘आसियान’ का सदस्य नहीं है?
(A) वियतनाम
(B) थाईलैण्ड
(C) दक्षिण कोरिया
(D) इण्डोनेशिया

Show Answer/Hide

Answer – (C)

9. किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश सरकार ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी का चाय व शक्कर के व्यापार का एकाधिकार समाप्त किया?
(A) रेग्यूलेटिंग एक्ट-1773
(B) पिट्स इण्डिया एक्ट-1784
(C) चार्टर एक्ट-1813
(D) चार्टर एक्ट-1833

Show Answer/Hide

Answer – (D)

10. निम्न में से किसने ‘गदर पार्टी का गठन किया?
(A) वी.डी. सावरकर
(B) रासबिहारी बोस
(C) मदनलाल धींगरा
(D) लाला हरदयाल

Show Answer/Hide

Answer – (D)

11. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ ग्रन्थ के लेखक कौन थे?
(A) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(B) राजा राममोहन राय
(C) अरविन्द घोष
(D) स्वामी विवेकानन्द

Show Answer/Hide

Answer – (A)

12. ‘नेमसेक’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(A) किरन देसाई
(B) चेतन भगत
(C) अरुन्धति रॉय
(D) झुप्पा लाहिड़ी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

13. ‘इम्यूनोलॉजी’ का जनक कौन है?
(A) रॉबर्ट कोच
(B) लुईस पास्चर
(C) एडवर्ड जेनर
(D) लैण्डस्टीनर

Show Answer/Hide

Answer – (C)

14. ‘प्रधान मन्त्री भारत जोड़ो परियोजना’ सम्बन्धित है :
(A) संचार से
(B) सामाजिक एकीकरण से
(C) नदियों के जुड़ाव से
(D) राजमार्गों के विकास से

Show Answer/Hide

Answer – (D)

15. किस देश ने प्रथम ‘थ्री डी’ दूरदर्शन प्रसारण प्रायोगिक तौर पर प्रवृत्त किया है?
(A) यू. के.
(B) चीन
(C) अमेरिका
(D) दक्षिण अफ्रीका

Show Answer/Hide

Answer – (B)

16. पानीपत का तीसरा युद्ध कब लड़ा गया?
(A) 14 जनवरी, 1760
(B) 5 जनवरी, 1761
(C) 14 जनवरी, 1761
(D) 5 नवम्बर, 1556

Show Answer/Hide

Answer – (C)

17. ‘आजाद हिन्द फौज’ का प्रधान कार्यालय कहां स्थित था?
(A) टोकियो
(B) रंगून
(C) बर्लिन
(D) दिल्ली

Show Answer/Hide

Answer – (B)

18. योजना आयोग का पदेन अध्यक्ष होता है :
(A) भारत का राष्ट्रपति
(B) भारत का प्रधानमन्त्री
(C) भारत का वित्त मन्त्री
(D) भारत का वित्त सचिव

Show Answer/Hide

Answer – (B)

19. स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो में आयोजित ‘विश्व धर्म सम्मेलन’ में अपना भाषण कब दिया था?
(A) 1863
(B) 1892
(C) 1881
(D) 1894

Show Answer/Hide

Answer – (B)

20. भारत की सबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा किस देश के साथ है?
(A) नेपाल
(B) पाकिस्तान
(C) चीन
(D) बांग्लादेश

Show Answer/Hide

Answer – (D)

MPPSC Pre Exam 2014 Paper I (General Studies)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC – Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) 09 मई 2015 को आयोजित की गई थी। MPPSC Pre Exam 2014 का अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (MPPSC Pre Exam 2014 General Studies Paper – 1) का हल (Solved Paper) प्रश्नपत्र ।

परीक्षा (Exam) – MPPCS Pre Exam – 2014
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies Paper – I)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
परीक्षा दिवस (Date of Exam) – 9th May 2015

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2014 सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र
(
MPPSC Pre Exam 2014 General Studies Paper I)

 

1. ‘कचली भरना’ है
(A) लोकगीत
(B) लोकनृत्य
(C) लोक चित्रकला
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

2. घोटुल प्रथा किस जनजाति में पाई जाती है?
(A) बैगा
(B) सहरिया
(C) भील
(D) गोण्ड

Show Answer/Hide

Answer – (D)

3. हुशंगशाह का मकबरा स्थित है
(A) इन्दौर
(B) शिवपुरी
(C) माण्डू
(D) उज्जैन

Show Answer/Hide

Answer – (C)

4. डायरेक्ट कैश ट्रांसफर योजना का शुभारंभ हुआ है
(A) जनवरी, 2013
(B) दिसम्बर, 2012
(C) नवम्बर, 2012
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

5. पिको ड्रैगन’ लघु उपग्रह 4 अगस्त, 2013 को अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए प्रक्षेपित किया गया। इस लघु उपग्रह को किस देश ने तैयार किया है?
(A) चीन
(B) जापान
(C) दक्षिण कोरिया
(D) वियतनाम

Show Answer/Hide

Answer – (D)

6. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना किस राज्य की है?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश
(C) ओडिशा
(D) गुजरात

Show Answer/Hide

Answer – (B)

7. निम्न में से कौन-से विषय ग्यारहवीं अनुसूची में शामिल
(A) गन्दी बस्ती सुधार
(B) आर्थिक और सामजिक विकास योजना
(C) नगरीय निर्धनता उन्मूलन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (D)

8. 12वीं पंचवषीय योजना का विषय है
(A) व्यापक एवं समावेशी विकास
(B) त्वारित सतत और समावेशी विकास
(C) सामाजिक न्याय और ग्रामीण विकास
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

9. किस संभाग का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखा गया है?
(A) शहडोल
(B) जबलपुर
(C) होशंगाबाद
(D) भोपाल

Show Answer/Hide

Answer – (C)

10. ग्राम स्वराज को कब प्रारम्भ किया गया है?
(A) 26 जनवरी, 1999
(B) 26 जनवरी, 2000
(C) 26 जनवरी, 2001
(D) 26 जनवरी, 2002

Show Answer/Hide

Answer – (C)

11. निम्न में से किस जिले का लिंगानुपात एक हजार से ज्यादा है?
(A) बालाघाट
(B) अलीराजपुर
(C) मण्डला
(D) ये सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

12. सबसे कम लिंगानुपात किस जिले का है?
(A) मुरैना
(B) भिण्ड
(C) ग्वालियर
(D) दतिया

Show Answer/Hide

Answer – (B)

13. राज्य में 12वीं योजना में सामाजिक सेवा के लिए राशि का प्रावधान है
(A) ₹ 79820.22 करोड़
(B) ₹ 70820.22 करोड़
(C) ₹ 50755.40 करोड़
(D) ₹ 71510.40 करोड़

Show Answer/Hide

Answer – (A)

14. राज्य का राजकीय खेल है
(A) हॉकी
(B) बैडमिण्टन
(C) मलखम्ब
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

15. ‘चिली’ किस खिलाड़ी का उपनाम है?
(A) राज्यवर्द्धन राठौर
(B) जसपाल राठौर
(C) गगन नारंग
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

16. पार्क-ग्वान-हे किस देश की महिला राष्ट्रपति हैं?
(A) उत्तर कोरिया
(B) दक्षिण कोरिया
(C) जापान
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

17. ऋग्वेद में अघन्य का प्रयोग हुआ है
(A) गाय के लिए
(B) घोड़े के लिए
(C) हाथी के लिए
(D) बकरी के लिए

Show Answer/Hide

Answer – (A)

18. आजकल सबसे अधिक प्रयक्त होने वाली इनपुट डिवाइस कौन-सी है?
(A) मदर बोर्ड
(B) सीपीयू
(C) सेमीकण्डक्टर
(D) की-बोर्ड

Show Answer/Hide

Answer – (D)

19. निम्न में से किस वित्तीय संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक मई, 2013 में भारत में होनी है?
(A) एशियाई विकास बैंक
(B) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(C) विश्व बैंक
(D) डब्ल्यूटीओ

Show Answer/Hide

Answer – (A)

20. एनिमोमीटर से मापते हैं
(A) वायु दिशा
(B) वायुगति
(C) सापेक्षिक आर्द्रता
(D) कुल विकिरण

Show Answer/Hide

Answer – (B)

MPPSC Pre Exam 2015 Paper I (General Studies)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC – Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) 24 जनवरी 2016 को आयोजित की गई थी। MPPSC Pre Exam 2015 का अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (MPPSC Pre Exam 2015 General Studies Paper – 1) का हल (Solved Paper) प्रश्नपत्र ।

परीक्षा (Exam) – MPPCS Pre Exam – 2015
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies Paper – I)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
परीक्षा दिवस (Date of Exam) – 24 January 2016

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2015 सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र
(
MPPSC Pre Exam 2015 General Studies Paper I)

 

1. संविधान सभा द्वारा स्थापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(A) पण्डित नेहरू
(B) सरदार पटेल
(C) बीएन राव
(D) अम्बेडकर

Show Answer/Hide

Answer – (B)

2. किस संविधान संशोधन एक्ट के अन्तर्गत मतदाताओं की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई?
(A) 61वें
(B) 62वें
(C) 63वें
(D) 64वें

Show Answer/Hide

Answer – (A)

3. भारत के विभाजन से सम्बन्धित ‘माउण्टबेटन योजना’ की सरकारी तौर पर घोषणा कब हुई थी?
(A) 4 जून, 1947
(B) 10 जून, 1947
(C) 3 जून, 1947
(D) 3 जून, 1947

Show Answer/Hide

Answer – (D)

4. किस गवर्नर-जनरल ने भारत में स्थायी भू-राजस्व व्यवस्था स्थापित की थी?
(A) लॉर्ड जॉन शोर
(B) लॉर्ड क्लाइव
(C) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(D) लॉर्ड वारेन हेस्टिंग्स

Show Answer/Hide

Answer – (C)

5. ‘गौर’ नृत्य किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) बैगा
(B) मुड़िया
(C) दण्डामी माड़िया
(D) कोरकू

Show Answer/Hide

Answer – (B)

6. एक बाइट में होते हैं
(A) 8 बिट
(B) 16 बिट
(C) 32 बिट
(D) 64 बिट

Show Answer/Hide

Answer – (A)

7. सबसे धीमी इंटरनेट कनेक्शन सेवा कौन-सी है?
(A) डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन
(B) डायल-अप सर्विस
(C) लीज्ड लाइन
(D) केबल मॉडेम

Show Answer/Hide

Answer – (B)

8. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत अपराध का विचारण किस न्यायालय द्वारा किया जाता है?
(A) सत्र न्यायालय
(B) प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
(C) द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
(D) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

Show Answer/Hide

Answer – (B)

9. ‘एसएमपीएस’ का विस्तारण है।
(A) स्विच्ड मोड पावर सप्लाई
(B) स्टार्ट मोड पावर सप्लाई
(C) सिग्नल मोड पावर सप्लाई
(D) स्टोर मोड पावर सप्लाई

Show Answer/Hide

Answer – (A)

10. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत सामूहिक जुर्माना अधिरोपित और वसूल करने की शक्ति किसे है?
(A) जिला मजिस्ट्रेट
(B) राज्य सरकार
(C) विशेष न्यायालय
(D) उच्च न्यायालय

Show Answer/Hide

Answer – (B)

11. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन किसी लोक सेवक द्वारा धारा-3 के अधीन अपराध किए जाने पर कम-से कम दण्ड का प्रावधान है –
(A) तीन माह
(B) छह माह
(C) एक वर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

12. बेतवा नदी के किनारे स्थित है –
(A) ओरछा
(B) उज्जैन
(C) मण्डीद्वीप
(D) मुरैना

Show Answer/Hide

Answer – (A)

13. वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और फोटो एडिटिंग किसके उदाहरण हैं?
(A) एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर
(B) सिस्टम सॉफ्टवेयर
(C) ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर
(D) प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर

Show Answer/Hide

Answer – (A)

14. मध्य प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र सफेद बाघों के लिए जाना जाता है?
(A) रोहिलखण्ड
(B) बघेलखण्ड
(C) मालवा
(D) निमाड़

Show Answer/Hide

Answer – (B)

15. इनमें से कौन-सा/से कनेक्टिंग डिवाइस नहीं है/हैं?
(A) राउटर
(B) हुब
(C) स्विच
(D) ये सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

16. ‘एफटीपी’ का पूरा नाम है –
(A) फाइल ट्रांसलेट प्रोटोकॉल
(B) फाइल ट्रांजिट प्रोटोकॉल
(C) फाइल टाइपिंग प्रोटोकॉल
(D) फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल

Show Answer/Hide

Answer – (D)

17. संचार नेटवर्क/प्रणाली में फायरवॉल का प्रयोग निम्न में से किससे बचाता है?
(A) अनाधिकृत आक्रमण
(B) डाटा ड्रिवन आक्रमण
(C) अग्नि आक्रमण
(D) वायरस आक्रमण

Show Answer/Hide

Answer – (A)

18. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कम्पनियों द्वारा अपराध किए जाने की दशा में कौन उत्तरदायी है?
(A) निदेशक
(B) प्रबन्धक
(C) सचिव
(D) ये सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

19. राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति निम्न में से किसके द्वारा की जाती है?
(A) राष्ट्रपति
(B) राज्यपाल
(C) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायामूर्ति
(D) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

20. निम्न में से किसका सम्बन्ध ‘वेदान्त दर्शन’ के साथ नहीं है?
(A) शंकराचार्य
(B) अभिनव गुप्त
(C) रामानुज
(D) माधव

Show Answer/Hide

Answer – (B)

MPPSC Pre Exam 2016 Paper I (General Studies)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC – Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) 31 मई 2016 को आयोजित की गई थी। MPPSC Pre Exam 2016 का अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (MPPSC Pre Exam 2016 General Studies Paper – 1) का हल (Solved Paper) प्रश्नपत्र ।

परीक्षा (Exam) – MPPCS Pre Exam – 2016
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies Paper – I)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
परीक्षा दिवस (Date of Exam) – 31 May 2016

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा 2016 सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र
(
MPPSC Pre Exam 2016 General Studies Paper I)

1. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का/के उद्देश्य है/हैं।
A. गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ना
B. पक्की सड़क बनाना
C. दोनों (a) और (b)
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – दिसम्बर 2000 से क्रियान्वित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य देश के सभी गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ना एवं पक्की सड़क का निर्माण करना है।

2. मध्य प्रदेश में खनिज नीति किस वर्ष घोषित हुई थी
A. 1995
B. 1999
C. 2002
D. 2004

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – मध्य प्रदेश में खनिज नीति वर्ष 1995 में घोषित हुई थी।

3. मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था है।
A. कृषि प्रधान
B. पूंजी प्रधान
C. उद्योग प्रधान
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है। म.प्र. की जनसंख्या का 42.9 प्रतिशत भाग कृषि से पर आधारित है।

4. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है।
A. जबलपुर
B. सागर
C. इन्दौर
D. भोपाल

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला इन्दौर है।

5. 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसंख्या है।
A. 7.2 करोड़
B. 6.2 करोड़
C. 6.5 करोड़
D. 7.5 करोड़

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य की जनसंख्या 7,26,26,809 है। म.प्र. का जनसंख्या के मामले में देश में छठा स्थान है।

6. गोल्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क कहाँ स्थित है?
A. इन्दौर
B. पीथमपुर
C. बीना
D. मण्डीदीप

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – गोल्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क इन्दौर में स्थित है।

7. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम कब पारित हुआ था?
A. 2004
B. 2005
C. 2007
D. 2010

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम वर्ष 2005 में पारित हुआ था एवं इसके अंतर्गत नरेगा योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2005 से हुई थी एवं 2 अक्टूबर 2009 ये इसका नाम ‘मनरेगा’ किया गया।

8. मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की स्थापना हुई थी?
A. 1958 में
B. 1961 में
C. 1963 में
D. 1970 में

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की स्थापना 28 दिसम्बर 1961 को हुई थी

9. किस संस्था को ‘पिजरे में बंद तोता’ कहा गया है?
A. केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सी.वी.सी)
B. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पी.टी.आई.)
C. केन्द्रीय जाँच आयोग (सी.बी.आई.)
D. सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.)

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – केन्द्रीय जाँच आयोग (सी.बी.आई.) नामक संस्था को गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा “पिजरं में बंद तोता” कहा जाता है।

10. भारत में किस राष्ट्रीय नेता की स्मृति में उनके जन्मदिन पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मानाया जाता है?
A. डॉ. राम मनोहर लोहिया
B. डॉ. बी. आर. अम्बेटकर
C. सरदार बल्लभ भाई पटेल
D. डॉ. रजेन्द्र प्रसाद

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – भारत में राष्ट्रीय नेता सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में उनके जन्म दिवस (31 अक्टूबर) पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” मानाया जाता है।

11. 2017 का शूटिगं विश्व कप कहाँ हुआ था?
A. जापान में
B. चीन में
C. भारत में
D. श्रीलंका में

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – वर्ष 2017 का शूटिंग विश्व कप टूर्नामेन्ट भारत में आयोजित हुआ था।

12. इनमे से किन्हें नवम्बर 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निर्देशक नियुक्त किया गया था?
A. सुबीर गोकरण
B. जयंत सिन्हा
C. रघुराम राजन
D. वाई. वी. रेड्डी

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – नवम्बर 2015 में अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम. एफ) के कार्यकारी निर्देशक सुबीर गोकरण को नियुक्त किया गया है।

13. निम्नलिखित में से कौन- सा BRICS देशों में से एक नही है?
A. ब्राजील
B. रुस
C. दक्षिण अफ्रीका
D. कनाडा

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Note – BRICS संगठन में शामिल देश है ब्राजील, रुस, भारत, चीन, साऊथ अफ्रीका जबकि कनाडा देश इस संगठन में शामिल नहीं है।

14. निम्नलिखित में से कौन सी एक भारतीय नौसेना की पनडुब्बी है?
A. आई. एन. एस.विराट
B. आई. एन. एस. सिन्धुरक्षक
C. आई. एन. एस. राजालि
D. आइ. एन. एस. विक्रान्त

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – आई. एन. एस. सिन्धुरक्षक वर्तमान में भारतीय नौसेना की पनडुब्बी है।

15. द किलर इंस्टिंक्ट का लेखक है?
A. सुलक्षण मोहन
B. एम. के. संतानम
C. ओ.पी.सभरवाल
D. सुभाष जैन

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – “द किलर इंस्टिंक्ट” के लेखक ओ.पी. सभरवाल है।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश G-8 का सदस्य नहीं है।
A. रूस
B. ब्रिटेन
C. स्पेन
D. कनाडा

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – विकसित देषो को संगठन G-8 का सदस्य उपरोक्त विल्कपो में से स्पेन देश नही है।

17. नवंबर 2015 में G-20 शिखर सम्मेलन कहां हुआ था
A. पेरिस, फ्रांस
B. अंटाल्या, तुर्की
C. विएना, ऑस्ट्रिया
D. लंदन, इंग्लैंड

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – नवम्बर 2015 में विकासशील देषों के संगठन G -20 का शिखर सम्मेलन तुर्की देश के अंटाल्या शहर में आयोजित हुआ था।

18. अपनी भारत यात्रा के दौरान फेसबुक का संस्थापक मार्क जुकरबर्ग निम्नलिखित में से क्या देखने गया था
A. लाल किला
B. गेटवे ऑफ इंडिया
C. ताजमहल
D. कुतुब मीनार

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – सोशल नेटवर्क फेसबुक का संस्थापक मार्क जुकर बर्ग अपनी भारत यात्रा के दौरान आगरा में स्थित ताजमहल को देखने गया था।

19. अक्टूबर 2015 में ‘ई-सहयोग’ योजना किस विभाग द्वारा प्रारम्भ की गई थी
A. बिक्री-कर
B. आयकर
C. आबकारी-कर
D. पथ-कर

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – अक्टूबर 2015 में ‘ई-सहयोग’ योजना आयकर विभाग द्वारा प्रारंभ की गई हैं

20. निम्नलिखित में से किस राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना में सबसे कम जनसंख्या घनत्व दर्ज किया गया
A. मिजोरम
B. अरुणाचल प्रदेश
C. सिक्मिम
D. नागालैंड

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश राज्य में सबसे कम जनसंख्या घनत्व (17 व्यक्ति/वर्ग किमी.) दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!