MPPSC Pre Exam 2016 Paper 1 (General Studies) | TheExamPillar
MPPSC Pre Exam 2016 General Studies Paper I

MPPSC Pre Exam 2016 Paper I (General Studies)

81. चम्बलघाटी मध्य प्रदेश के किस भौतिक विभाग में स्थित है।
A. बघेलखण्ड पठार
B. बुंदेलखण्ड पठार
C. मध्य भारत पठार
D. विन्ध्यन कगारी प्रदेश

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – चम्बलघाटी मध्य प्रदेश के मध्य भारत का पठार नामक भौतिक क्षेत्र में स्थित है।

82. भेड़ाघाट पर कौन-सा जलप्रपात स्थित है।
A. धुआंधारा
B. दुग्धधारा
C. कपिलधारा
D. चचाई

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – धुआंधार जलप्रपात भेड़ाघाट (जबलपुर) पर नर्मदा नदी पर स्थित है जबकि दुग्धधारा एवं कपिलधारा जलप्रपात नर्मदा नदी पर ही अनुपपुर जिले में स्थित है तथा चचाई जलप्रपात वीहड़ नदी पर रीवा जिले में स्थित है।

83. ‘तवा’ किस नदी की सहायक नदी है।
A. ताप्ती
B. नर्मदा
C. पार्वती
D. महानदी

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – तवा नदी, नर्मदा नदी की सहायक नदी है। तवा नदी बांद्राभान नामक स्थल पर नर्मदा नदी में मिलती है।

84. मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी’ कहां स्थित है।
A. राजपीपला पहाड़ियां
B. महादेव पहाड़ियां
C. मैकल श्रेणी
D. गाविलगढ़ पहाड़ियां

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – मध्य प्रदेश का एक मात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी महादेव पहाड़ियों में स्थित है। इसे बायो स्फियर रिसर्व भी घोषित किया गया है।

85. कौन-सी श्रेणी यमुना और सोन के मध्य जलविभाजक का कार्य करती है।
A. भाण्डरे
B. कैमूर
C. मैकल
D. मुकुन्दरा

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – कैमूर श्रेणी यमुना और सोन के मध्य जलविभाजक का कार्य करती है। कैमूर श्रेणी विध्यांचल पर्वत श्रृंखला का भाग है।

86. मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी ‘धूपगढ़’ स्थित है।
A. महादेव पहाड़ियों में
B. राजपीपला पहाड़ियों में
C. मैकल श्रेणी में
D. कैमूर पहाड़ियों में

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ (ऊंचाई 1350 मीटर) सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत महादेव पहाड़ियों में स्थित है।

87. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की निम्नलिखित में से किस धारा में अग्रिम जमानत प्रतिबंधित है।
A. धारा 16
B. धारा 17
C. धारा 18
D. धारा 19

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 18 में अग्रिम जमानत प्रतिबंधित है।

88. अनूसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के उद्देश्यों को क्रियान्वित करने के लिए नियम बनाने के शक्तियां किसे/किन्हे प्राप्त है।
A. राज्य सरकार
B. केन्द्र सरकार
C. दोनों (a) और (b)
D. सर्वोच्च न्यायालय

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के उद्देश्यों को क्रियान्वित करने के लिए नियम बनाने के शक्तियां अनुच्छेद 23 के अन्तगत केन्द्र सरकार को प्राप्त है।

89. अनूसूचित जाति एवं अनूसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 के निम्नलिखित में से किस धारा में भारतीय दंड संहिता के कतिपय उपबंधों का लागू होना उपबंधित है।
A. धारा 12
B. धारा 10
C. धारा 06
D. धारा 08

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 के धारा 06 में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के कतिपय उपबंधों का लागू होना उपबंधित है।

90. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नियम, 1995 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत, “जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरी समिति के गठन का उपबंध किया गया है।
A. धारा 18
B. धारा 19
C. धारा 17
D. धारा 16

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नियम, 1995 की धारा 17 के अंतर्गत, “जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरी समिति के गठन का उपबंध किया गया है।

91. एचटीटीपी का पूरा नाम क्या है।
A. हाइपरटेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोग्राम
B. हाइपरटेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल
C. हाइपरटूल ट्रान्सफर प्रोग्राम
D. हाइपरटूट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – एचटीटीपी का पूरा नाम हाइपरटेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल है। यह विभिन्न कम्प्यूटर को इंटरनेट से आपस में जोड़ने के लिए प्रयुक्त नियमों का एक समूह है।

92. वीडियो कांफ्रेंसिंग हेतु में निम्नलिखित में से कौन-सा डिवाइज अनिवार्य है।
A. प्रिंटर
B. स्कैनर
C. वेबकैम
D. माउस

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – वीडियो कांफ्रेंसिंग हेतु वेबकैम (कैमरा) डिवाइज अनिवार्य है।

93. निम्न में से कौन-सा एक सर्च इंजन है।
A. बाइडू
B. पैकेट्स
C. कूकीज
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – बाइडू चीन का एक सर्च इंजन है जबकि कूकीज एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है। जिसके द्वारा कोई वेबसाइड कुछ सुचनाएं उपयोगकर्ता के कम्प्यूटर पर स्टोर करता है।

94. स्पैम किस विषय से संबंधित शब्द है।
A. कम्प्यूटर
B. कला
C. संगीत
D. खेल

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – स्पैम कम्प्यूटर से संबंधित है इंटरनेट पर ई-मेल का प्रयोग कर किसी अवांछित मैसेज को दूसरे कम्प्यूटर पर भेजना स्पैम कहलाता है।

95. कम्प्यूटर में फैलने वाला वायरस है।
A. हार्डवेयर
B. कम्प्यूटर प्रोगाम
C. ऐन्ट
D. सिस्टम सॉफ्टवेयर

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Note – कम्प्यूटर में फैलने वाला वायरस एक कम्प्यूटर प्रोग्राम होता है जो कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर तथा सुचनाओं को कुप्रभावित करता है।

96. विप्रो कंपनी के प्रमुख कौन है।
A. अजीम प्रेम जी
B. रतन टाटा
C. अनिल अंबानी
D. आदित्य बिड़ला

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note – 

व्यक्ति संबंधित कंपनी समूह 
अजीम प्रेम जी  विप्नों 
रतन टाटा  टाटा समूह 
अनिल अंबानी रिलायंस समूह 
आदित्य बिड़ला  आईडिया कंपनी

97. गूगल ने किस वेब ब्राउजर को विकसित किया था
A. इंटरनेट एक्सप्लोरर
B. फायरफोक्स
C. सफारी
D. क्रोम

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Note – 

कम्पनी  विकसित वेब ब्राउजर 
माइक्रोसॉफ्ट  इंटरनेट एक्सप्लोरल 
एप्पल  सफारी 
गुगल  क्रोम 
मोज़िला फायरफॉक्स

98. एक्सेल स्प्रेडशीट की मूल ईकाई, जहां पर डाटा एन्ट्री की जाती है, कहलाती है।
A. टैब
B. बॉक्स
C. सेल
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Note – एक्सेल स्प्रेडशीट की मूल ईकाई, जहां पर डाटा एन्ट्री की जाती है वह सेल कहलाती है, स्प्रेडशीट एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है।

99. 1024 किगोबाइट बराबर होता है।
A. 1 मेगाबाइट
B. 1 गीगाबाइट
C. 10 किलोबाइट
D. 1024 बाइट

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Note –
एक किलोबाइट = 1024 बाइट
एक मेगाबाइट = 1024 किलोबाइट
एक गीगाबाइट = 1024 मेगाबाइट

100. मध्य प्रदेश में औद्योगिक पिछड़ेपन का/के कारण है/हैं।
A. वित्त का अभाव
B. शक्ति (ऊर्जा) का अभाव
C. कच्चे माल का अभाव
D. उपर्युक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Note – मध्य प्रदेश में औधोगिक पिछड़ेपन का कारण
1. वित्त का अभाव
2. शक्ति (ऊर्जा) का अभाव
3. कच्चे माल का अभाव
4. निजी पूंजी निवेश का अभाव आदि है।

Read Also :

Read Related Posts

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!