UKPSC Assit. Librarian, Assit. RO, Translator & Typist Exam Paper - 19 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Assit. Librarian, Assit. RO, Translator & Typist Exam Paper – 19 July 2026 (Answer Key)

July 19, 2026

Q191. 2026 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बन्दी बनाये गये राष्ट्रपति का क्या नाम है ?
(a) किम जॉन्ग-उन, उत्तर कोरिया
(b) अशरफ गनी, अफगानिस्तान

(c) व्लादिमिर पुतिन, रूस  
(d) निकोलस माडुरो मोरस, वेनेजुएला

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: वेनेजुएला में मचे भारी राजनीतिक उथल-पुथल और अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए पुराने आरोपों व प्रतिबंधों के बाद एक बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम में अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निकोलस माडुरो को हिरासत में लिया गया।

 

Q192. किस भारतीय स्वदेशी लड़ाकू विमान ने जनवरी, 2026 में अपनी उड़ान संचालन की 25वीं वर्षगाँठ मनाई ?
(a) राफेल

(b) जगुआर
(c) तेजस
(d) मिराज

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस (LCA) के पहले प्रोटोटाइप (LCA-TD1) ने 4 जनवरी 2001 को अपनी पहली ऐतिहासिक उड़ान भरी थी। इस प्रकार जनवरी 2026 में इसने अपनी सफल उड़ान के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Q193. 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी निम्न में से कौन सा राज्य करेगा ?
(a) उत्तराखंड
(b) मेघालय

(c) उत्तरप्रदेश
(d) मध्यप्रदेश

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अनुसार आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पूर्वोत्तर राज्य मेघालय को सौंपी गई है। (38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित किए गए थे)।

 

Q194. जी. पी. बिरला मेमोरियल पुरस्कार 2025 निम्न में किसने प्राप्त किया ?
(a) जय शाह
(b) प्रभा वर्मा

(c) वेणू श्रीनिवासन
(d) वी. नारायणन

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: अंतरिक्ष विज्ञान और लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक और एलपीएससी (LPSC) के निदेशक डॉ. वी. नारायणन को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित जी.पी. बिरला मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

 

Q195. निम्नलिखित घटनाओं को सही कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:
1. अलीगढ़ में मोहम्मडनल ऐंग्लो ओरियंटल कॉलेज की स्थापना

2. बी. जी. तिलक द्वारा शिवाजी उत्सव प्रारंभ करना
3. लंदन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक शाखा का गठन
4. मद्रास महाजन सभा की स्थापना
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए
कूट:
(a) 1, 4, 3, 2
(b) 2, 1, 4, 3

(c) 4, 3, 1, 2
(d) 2, 1, 3, 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: इन ऐतिहासिक घटनाओं का वर्षवार सही क्रम इस प्रकार है:
अलीगढ़ में मोहम्मडनल ऐंग्लो ओरियंटल कॉलेज की स्थापना: 1875 ई. (सर सैयद अहमद खान द्वारा)
मद्रास महाजन सभा की स्थापना: 1884 ई. (एम. वीरा राघवाचारी, जी. सुब्रमण्यम अय्यर द्वारा)
लंदन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक शाखा (ब्रिटिश कमेटी) का गठन: 1889 ई.
बी. जी. तिलक द्वारा शिवाजी उत्सव प्रारंभ करना: 1895 ई. (गणपति उत्सव 1893 में और शिवाजी उत्सव 1895 में)
अतः सही क्रम 1  4  3  2 है।

 

Q196. एशियाटिक सोसायटी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. इसकी स्थापना 1786 में हुई थी ।
II. इसकी स्थापना विलियम जोन्स ने की थी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) ना तो I और ना ही II

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: कथन I गलत है, क्योंकि एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना 15 जनवरी, 1784 को हुई थी, न कि 1786 में।
कथन II बिल्कुल सही है, इसकी स्थापना मशहूर भाषाविद सर विलियम जोन्स द्वारा कोलकाता के फोर्ट विलियम में की गई थी।

Q197. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (स्थान)

सूची-II (नेता)

A. कानपुर

1. बेगम हजरत महल

B. लखनऊ

2. नानासाहेब

C. बरेली

3. वीर कुंवर सिंह

D. बिहार

4. खान बहादुर

कूट :
A B C D

(a) 2 1 4 3
(b) 2 3 4 1
(c) 1 4 2 3
(d) 3 2 1 4

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Q198. गांधीजी के द्वारा अहमदाबाद मिल हड़ताल 1918 ई. में हस्तक्षेप के कारण मज़दूरों की आय में कितनी वृद्धि हुई ?
(a) 25%
(b) 30%

(c) 35%
(d) 40%

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: प्लेग बोनस को लेकर अहमदाबाद के मिल मालिकों और मजदूरों के बीच विवाद था। गांधीजी ने भारत में अपनी पहली ‘भूख हड़ताल’ इसी आंदोलन में की थी। गांधीजी के सफल मध्यस्थता और हस्तक्षेप के बाद मिल मालिक मजदूरों के वेतन (प्लेग बोनस) में 35% की वृद्धि करने पर सहमत हुए थे।

 

Q199. व्यपगत सिद्धांत के अंतर्गत भारतीय राज्यों का विलय के संदर्भ में सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा कूट का सही योग कर उत्तर चुनिए :

सूची-I (राज्य)

सूची-I (विलय का वर्ष)

A. सतारा

1. 1848 ई.

B. जैतपुर

2. 1849 ई.

C. बघाट

3. 1850 ई.

D. उदयपुर

4. 1852 ई.

कूट :
A B C D

(a) 1 2 3 4
(b) 1 3 2 4
(c) 4 1 3 2
(d) 3 4 2 1

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Q200. प्राचीन भारत में ‘रूप्यारूपा’ प्रकार के सिक्कों के निर्माण में किस धातु का अधिकतम मात्रा में प्रयोग होता था ?
(a) ताम्र
(b) लोहा

(c) सीसा
(d) रजत

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: चाणक्य के अर्थशास्त्र के अनुसार, मौर्य काल और प्राचीन भारत में सिक्कों की ढलाई की देखरेख ‘लक्षणअध्यक्ष’ और ‘रूपदर्शक’ करते थे। रजत (चांदी) के सिक्कों को विशेष रूप से ‘रूप्यारूपा’ कहा जाता था, जबकि तांबे के सिक्कों को ‘ताम्ररूपा’ कहा जाता था। इसलिए इसमें चांदी (रजत) का अधिकतम प्रयोग होता था।

Read Also :
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में)  Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language
Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language
Click Here
Uttarakhand UKPSC Previous Year Exam Paper  Click Here
Uttarakhand UKSSSC Previous Year Exam Paper  Click Here

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop