UKPSC Assit. Librarian, Assit. RO, Translator & Typist Exam Paper - 19 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Assit. Librarian, Assit. RO, Translator & Typist Exam Paper – 19 July 2026 (Answer Key)

July 19, 2026

Q161. शॉर्ट सर्किट के समय, परिपथ में धारा
1. काफ़ी कम हो जाती है।
2. अपरिवर्तित रहती है।
3. बहुत बढ़ जाती है।
4. निरंतर बदलती रहती है।
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सही है?
कूट:
(a) केवल 1
(b) या तो 1 अथवा 2

(c) केवल 3
(d) इनमें से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: जब लाइव तार और न्यूट्रल तार सीधे एक-दूसरे के संपर्क में आ जाते हैं, तो परिपथ का प्रतिरोध घटकर लगभग शून्य हो जाता है। ओम के नियम के अनुसार, प्रतिरोध न्यूनतम होने के कारण परिपथ में धारा (Current) अत्यधिक बढ़ जाती है, जिससे चिंगारी निकलती है या आग लग सकती है।

 

Q162. राइबोसोम स्थान है
(a) प्रकाश संश्लेषण के लिए

(b) वसा संश्लेषण के लिए
(c) श्वसन के लिए

(d) प्रोटीन संश्लेषण के लिए

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: राइबोसोम (Ribosomes) को कोशिका की “प्रोटीन की फैक्ट्री” कहा जाता है। यह कोशिका का वह महत्वपूर्ण अंगक है जहाँ अमीनो एसिड से प्रोटीनों का निर्माण या संश्लेषण (Protein Synthesis) होता है।

 

Q163. निम्न कथनों पर विचार करें :
कथन I:
विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण होता है।
कथन II:
बाय ऑक्सीजन और सूक्ष्म कर्णो का ठोस मिश्रण है।

उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल कथन I
(b) केवल कथन I

(c) कथन एवं II दोनों सही हैं।
(d) कथन I एवं II दोनों गलत हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: कथन I: दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी (Homogeneous) मिश्रण को विलयन (Solution) कहते हैं (जैसे नमक और पानी का घोल), यह बिल्कुल सत्य है।
कथन II: वायु (Air) विभिन्न गैसों और सूक्ष्म धूल कणों का एक ठोस/गैसीय मिश्रण रूप है, यह व्यावहारिक रूप से सत्य माना जाता है (वायु को गैसों का गैस में समांगी मिश्रण भी माना जाता है, तथा इसमें निलंबित कण भी होते हैं)।

Q164. मानव शरीर में कठोरतम पदार्थ है
(a) नख
(c) अस्थि

(b) दंतवल्क
(d) उपास्थि

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: दाँतों की ऊपरी परत, जिसे दंतवल्क या इनेमल (Enamel) कहा जाता है, मानव शरीर का सबसे कठोरतम पदार्थ (Hardest substance) है। यह मुख्य रूप से कैल्शियम फॉस्फेट और हाइड्रॉक्सीएपेटाइट जैसे खनिजों से बना होता है।

Q165. निम्नलिखित में से कौन सा/से जोड़ा/जोड़े सही रूप से सुमेलित है/हैं?
1. गैलिलियो गैलीली – तरंग-कण द्वैतवाद

2. आइजैक न्यूटन – गति के नियम
3. जे. सी. बोस – अल्ट्रासोनिक तरंगे
4. अल्बर्ट आइन्सटीन – सापेक्षता का सिद्धांत
(a) 1 और 3
(b) केवल 3
(c) 2 और 4
(d) 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Q166. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कोड का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I

सूची-II

A. कोयला

1. चट्टानों का विघटन

B. प्राकृतिक गैस

2. सजीव पदार्थों का अपघटन

C. पेट्रोलियम

3. वाहनों का ईंधन

D. मिट्टी

4. ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत

कूट :
A B C D

(a) 3 2 4 1
(b) 2 4 1 3
(c) 1 2 3 4
(d) 4 3 2 1

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Q167. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है : अभिकथन (A): अल्ट्रासाउंड का उपयोग धातु के ब्लॉकों में दरारों और दोषों का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।
कारण (R) :
धातु के ब्लॉकों से अल्ट्रासोनिक तरंगों को गुजारा जाता है और संचारित तरंगों का पता लगाने के लिए डिटेक्टरों का उपयोग किया जाता है। यदि कोई दोष है तो अल्ट्रासाउंड वापस परावर्तित नहीं होता है ।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये
कूट:
(a) (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(b) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: अभिकथन (A) बिल्कुल सही है कि अल्ट्रासाउंड का उपयोग धातु के ब्लॉकों में दोषों का पता लगाने के लिए होता है। लेकिन कारण (R) का अंतिम हिस्सा गलत है—यदि धातु के ब्लॉक में कोई दोष या दरार होती है, तो अल्ट्रासोनिक तरंगें उस दोष से टकराकर वापस परावर्तित हो जाती हैं, जिससे दोष का पता चलता है, जबकि कारण में लिखा है कि वह परावर्तित नहीं होती।

Q168. डी एन ए फिंगरप्रिंटिंग का उपयोग किया जाता है।
(a) आपराधिक मामलों में संदिग्धों की पहचान करने के लिए
(b) माता-पिता और बच्चों के बीच जैविक संबंध निर्धारित करने के लिए

(c) न तो (a) और न ही (b)
(d) दोनों (a) और (b)

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: DNA फिंगरप्रिंटिंग एक उन्नत तकनीक है जिसका उपयोग मुख्य रूप से आपराधिक मामलों में फॉरेंसिक लैब द्वारा संदिग्धों या खूनी/बलात्कारी की पहचान करने (a) तथा पैतृक विवादों में माता-पिता और बच्चों के बीच जैविक संबंध निर्धारित करने (b) दोनों के लिए किया जाता है।

 

Q169. सूची-I और सूची -II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (औषधि)

सूची-II (उपयोग)

A. मॉर्फिन

1. निश्चेतना

B. क्विनिन

2. तंत्रिका संबंधी स्थिति

C. कोकेन

3. मलेरिया

D. एट्रोपीन

4. दर्द निवारक

कूट :
A B  C D
(a) 4 3 1 2

(b) 2 1 4 3
(c) 1 2 3 4
(d) 3 4 2 1

Show Answer/Hide

Answer – (A)

Q170. हाइड्रोजन परॉक्साइड का उपयोग किया जाता है
1. बालों को ब्लीच करने में
2. पर्यावरण (हरित) रसायन विज्ञान में
3. हलके कीटाणुनाशक के रूप में

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए
कूट:
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3

(c) 1, 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: हाइड्रोजन परॉक्साइड () का उपयोग कॉस्मेटिक्स में बालों को ब्लीच करने (1), हल्के एंटीसेप्टिक या कीटाणुनाशक के रूप में घावों को साफ करने (3), तथा पर्यावरण-अनुकूल ऑक्सीकारक होने के कारण इसे ग्रीन केमिस्ट्री (हरित रसायन) में भी बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है (2)।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop