UKPSC Previous Year General Studies Questions Part - 01 | TheExamPillar
UKPSC Previous Year General Studies Questions

UKPSC Previous Year General Studies Questions Part – 01

UKPSC द्वारा आयोजित की गई विभिन्न परीक्षाओं के सामान्य अध्ययन (General Studies) के Previous Year Questions यहाँ पर उपलब्ध कराये गए है, जो कई पेपरों में दोहराये गए (Repeated) है। यह प्रश्नों की सीरीज भी आने वाले परीक्षाओं की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है, इसमें से भी कई प्रश्न आने वाले पेपरों में दोहराये जा सकते है। 

Question Type  One Liner
Number Of Questions  100

UKPSC Previous Year Questions 

1. ‘चुंबकीय दिशासूचक’ यंत्र का सर्वप्रथम संदर्भ मिलता है – जवामिउल् हिकायात में

2. दिल्ली सल्तनत के पराभव के उपरांत किस शासक द्वारा स्वर्ण मुद्रा का सर्वप्रथम प्रचलन किया गया? – अकबर

3. फतेहपुर सीकरी के स्मारक – स्वर्णं महल, पाँच महल, जोधा बाई का महल

4. महात्मा गांधी से सम्बद्ध सबसे पुराना आश्रम है – फीनीक्स (दक्षिण अफ्रीका में 1904 में यह आश्रम स्थापित किया गया।)

5. ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा स्थापित उच्चतम न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे – एलिजाह इम्पे

6. ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन थे ? – दीनबन्धु मित्रा

7. अजीमुल्ला खाँ सलाहकार थे – नाना साहब के

8. ‘सत्य शोधक समाज’ की स्थापना किसने की थी ? – जोतिबा फुले

9. मुजफ्फर अहमद, एस.ए. डांगे, शौकत उस्मानी तथा नलिनी गुप्ता किस षड्यंत्र के लिए कैद किए गए थे ? – कानपुर बोलशेविक षड्यंत्र काण्ड

10. महासागरीय नितल का सबसे विस्तृत भाग कौन सा है ? – गहरे सागरीय मैदान

11. ग्रेनाडा अवस्थित है – कैरीबियन सागर में

12. ग्रीनविच से दोपहर 12.00 बजे एक तार भेजा गया। तार संप्रेषित करने में 12 मिनट का समय लगा। वह एक नगर में 6.00 बजे सायं को पहुँचा। नगर का देशान्तर होगा – 87° पू.

13. कौन ‘ब्रिक्स’ (BRICS) का सदस्य नहीं है ? – सऊदी अरब (1 जनवरी 2024 से ब्रिक्स के नए सदस्य सऊदी अरब, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, इथियोपिया और मिस्र होंगे, अब ब्रिक्स में कुल 11 देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण के साथ छह नए देशों होंगे।)

14. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता दर वाला राज्य है – मिजोरम (केरल – 93.91%, मिजोरम – 91.58%, त्रिपुरा – 87.75%)

15. कौनसी नदी सरदार सरोवर परियोजना से सम्बन्धित है ? – नर्मदा

16. कौन सा पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत शिखरों का सही क्रम है ? – कंचनजंगा, एवरेस्ट, अन्नपूर्णा, धौलागिरि

17. कौन भारत के राज्यों का उनके क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में सही क्रम है ? – छत्तीसगढ़, झारखण्ड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड

18. कौनसी नदी गंगा नदी में बाएँ से नहीं मिलती है ? – सोन 
(गंगा नदी के दाहिने किनारे की सहायक नदियाँ यमुना, सोन, पुनपुन और दामोदर हैं।
गंगा की बायीं ओर की सहायक नदियाँ रामगंगा नदी, गोमती नदी, घाघरा नदी, गंडकी नदी और कोसी नदी हैं।)

19. भारत के दक्कन के पठार पर बैसाल्ट-निर्मित लावा शैलों का निर्माण हुआ है – क्रिटेशियस युग में

20. 1946 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में सम्मिलित प्रथम भारतीय कौन थे ? – श्रीमती हंसा मेहता

21. ‘स्टार्ट-I’ एवं ‘स्टार्ट-II’ सन्धियाँ हस्ताक्षरित की गई – अमेरिका व सोवियत संघ के मध्य

22. भारत में मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ ? – 1993 में

23. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना किस समझौते के अन्तर्गत हुई ? – ब्रेटन वुड्स समझौता

24. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) को स्थापना कब हुई ? – 1985 में

25. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा शहरी स्थानीय शासन की संवैधानिक दर्जा दिया गया ? – 74वां
(पी.वी. नरसिम्हा राव के शासनकाल के दौरान 74वें संशोधन अधिनियम के माध्यम से शहरी स्थानीय सरकारों का गठन वर्ष 1992 में किया गया था। यह 1 जून, 1993 को लागू हुआ।)

26. भारत के सर्वोच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार किसके द्वारा बढ़ाया जा सकता है ? – संसद द्वारा विधि बनाकर

27. मन्त्रिपरिषद् सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी है ? – लोक सभा

28. किसको भारतीय संविधान की आत्मा कहा गया है ? – संवैधानिक उपचार का अधिकार

29. लोकसभा सचिवालय प्रत्यक्ष रूप से किसकी देखरेख में कार्य करता है ? – लोकसभा अध्यक्ष

30. किसके अन्तर्गत भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया ? – कैबिनेटमिशन योजना, 1946

31. संसद के दोनों सदनों को संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है : – लोकसभा अध्यक्ष

32. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल कितना होता है ? – छः वर्ष या 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो

33. जनहित याचिका (पी.आई.एल.) कहाँ पर प्रस्तुत की जा सकती है ? – उच्च न्यायालयों एवं सर्वोच्च न्यायालय दोनों में

34. एक व्यक्ति पंचायत का चुनाव लड़ सकता है यदि उसने पूर्ण कर ली है – 21 वर्ष की आयु

35. संविधान के किस संशोधन के अन्तर्गत अन्य पिछडा वर्ग को शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु 27 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है ? – 93वें

36. राज्यपाल को पद व गोपनीयता की शपथ कौन दिलवाता है ? – उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

37. किस राज्य ने सर्वप्रथम लोकायुक्त संस्था की स्थापना की ? – महाराष्ट्र

38. किस आयोग / समिति ने स्थानीय संस्था ऑम्बुड्समैन बनाने का सुझाव दिया ? – द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग

39. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में, जिसमें गैर-सरकारी व गैर-अनुदान प्राप्त भी सम्मिलित हैं, अन्य पिछड़ों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है ? – अनुच्छेद 15(5)

40. 86वें संशोधन द्वारा प्रस्तावित शिक्षा का अधिकार’ किस वर्ष से लागू किया गया ? – 2010 से

41. कौन एक ‘ब्रिक्स’ का सबसे अन्त में सम्मिलित किया गया राष्ट्र है ? – दक्षिण अफ्रीका

42. ब्रेटन वुड्स सम्मेलन ने किन संस्थाओं की स्थापना की ? – I.M.F. और I.B.R.D.

43. मानव विकास रिपोर्ट, निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा प्रकाशित की जाती है ? – यू.एन.डी.पी.

44. विश्व बैंक की कौन सी सम्बद्ध संस्था, विश्व के निर्धनतम राष्ट्रों को गरीबी उन्मूलन हेतु सहायता प्रदान करती है ? – अंतरांष्ट्रीय विकास संघ

45. माल्थस के जनसंख्या सिद्धान्त के अनुसार, जनसंख्या में वृद्धि होती है : – ज्यामितीय क्रम में

46. फिलिप्स वक्र किनके मध्य सम्बंध को व्यक्त करता है ? – मुद्रा स्फीति एवं बेरोजगारी

47. किस अर्थशास्त्री ने व्यापार चक्र का विशुद्ध मौद्रिक सिद्धान्त प्रतिपादित किया ? – हाट्रे

48. ‘पूँजी का संग्रहण’ (The Accumulation of Capital) पुस्तक का कौन लेखक है ? – श्रीमती जॉन राबिन्सन

49. किस अर्थशास्त्री ने, 1929-30 की महान मंदी को सुधारने के लिये, राजकोषीय नीति के उपाय का उपयोग किया ? – प्रो. कीन्स

50. भारत में वित्तीय क्षेत्रों में सुधार समिति-2008 के अध्यक्ष थे – रघुराम राजन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!