Q121. “राज्य की लोक सेवाओं में, न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक करने के लिए राज्य कदम उठायेगा।” यह प्रावधान भारतीय संविधान के किस भाग में उद्धृत है ? व्याख्या: कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 50 में वर्णित है। चूंकि अनुच्छेद 36 से 51 तक भाग IV (राज्य के नीति निदेशक तत्व – DPSP) के अंतर्गत आते हैं, इसलिए यह प्रावधान भाग IV का हिस्सा है।
(a) भाग I
(b) भाग III
(c) भाग XI
(d) भाग IV
Show Answer/Hide
Q122. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा संसद एवं राज्य विधानमंडलों में महिलाओं के लिए 1/3rd सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है ? व्याख्या: 106वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2023 (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।
(a) 101वाँ संशोधन अधिनियम
(b) 105वाँ संशोधन अधिनियम
(c) 106वाँ संशोधन अधिनियम
(d) 107वाँ संशोधन अधिनियम
Show Answer/Hide
Q123. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :
|
सूची-I (नगरपालिकाओं से संबंधित) |
सूची-II (प्रावधान) |
|
A. अनुच्छेद 243Q |
1. नगरपालिकाओं की संरचना |
|
B. अनुच्छेद 243R |
2. नगरपालिकाओं का गठन |
|
C. अनुच्छेद 243T |
3. सदस्यता के लिए अयोग्यताएँ |
|
D. अनुच्छेद 243V |
4. स्थानों का आरक्षण |
कूट:
A B C D
(a) 2 1 4 3
(b) 2 1 3 4
(c) 1 2 3 4
(d) 3 4 2 1
Show Answer/Hide
Q124. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सचिवों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
|
सूची-I (भारतीय संविधान के अनुच्छेद) |
सूची-II (प्रावधान) |
|
A. अनुच्छेद 54 |
1. राष्ट्रपति का निर्वाचन |
|
B. अनुच्छेद 56 |
2. राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान |
|
C. अनुच्छेद 60 |
3. राष्ट्रपति की पदावधि |
|
D. अनुच्छेद 61 |
4. राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया |
कूट:
A B C D
(a) 1 3 2 4
(b) 1 3 4 2
(c) 1 2 3 4
(d) 2 1 4 3
Show Answer/Hide
Q125. निम्नलिखित में से कौन सी अनुसूची राज्यों के लिए राज्यसभा में सीटों के आवंटन से संबंधित है ? व्याख्या: भारतीय संविधान की चौथी अनुसूची में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्यसभा (उच्च सदन) में आवंटित सीटों की संख्या का विवरण दिया गया है।
(a) दूसरी अनुसूची
(b) चौथी अनुसूची
(c) पाँचवीं अनुसूची
(d) नवीं अनुसूची
Show Answer/Hide
Q126. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यों में विधानपरिषदों की समाप्ति या सृजन का प्रावधान है ? व्याख्या: अनुच्छेद 169 के तहत संसद को किसी राज्य में विधान परिषद का गठन करने या उसे समाप्त करने का अधिकार है, बशर्ते संबंधित राज्य की विधानसभा इस संबंध में दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पारित करे।
(a) अनुच्छेद 172
(b) अनुच्छेद 167
(c) अनुच्छेद 169
(d) अनुच्छेद 176
Show Answer/Hide
Q127. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है : व्याख्या: भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में तीन सूचियाँ (संघ, राज्य और समवर्ती सूची) दी गई हैं, जिनके माध्यम से केंद्र और राज्यों के बीच विधायी शक्तियों का स्पष्ट बंटवारा किया गया है। अतः कारण (R), अभिकथन (A) का बिल्कुल सही और सटीक आधार प्रस्तुत करता है।
अभिकथन (A): भारत के संविधान में केन्द्र एवं राज्यों के मध्य शक्तियों का विभाजन है।
कारण (R) : भारत के संविधान में विषयों की तीन सूचियाँ दी गई हैं संघ सूची, राज्य सूची एवं समवर्ती सूची । नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(b) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Show Answer/Hide
Q128. भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के लिए कौन सी योग्यता सही नहीं है ? व्याख्या: संविधान के अनुच्छेद 58 के अनुसार, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, न कि 30 वर्ष (30 वर्ष की आयु राज्यसभा सदस्य के लिए होती है)। इसलिए कथन 2 गलत है, जबकि बाकी सभी योग्यताएँ (1, 3 और 4) बिल्कुल सही हैं।
1. भारत का नागरिक हो।
2. तीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
3. लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के लिए अर्हित हो।
4. भारत सरकार या किसी राज्य की सरकार के अधीन अथवा उक्त सरकारों में से किसी के नियंत्रण में किसी स्थानीय या अन्य प्राधिकरण के अधीन कोई लाभ का पद धारण नहीं करता है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये:
कूट:
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) केवल 4
Show Answer/Hide
Q129. 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से कौन से शब्द जोड़े गये थे ? व्याख्या: 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में तीन नए शब्द जोड़े गए थे: समाजवादी, पंथनिरपेक्ष/धर्मनिरपेक्ष, और ‘अखंडता’।
1. गणराज्य
2. प्रभुत्व-संपन्न
3. समाजवादी
4. पंथनिरपेक्ष
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये:
कूट:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 1 और 4
Show Answer/Hide
Q130. निम्न में से केंद्रीय मंत्रिपरिषद् की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ? व्याख्या: भारत के प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्रिपरिषद् के प्रमुख होते हैं। इसलिए, मंत्रिपरिषद् की सभी औपचारिक और नीतिगत बैठकों की अध्यक्षता प्रधानमंत्री ही करते हैं।
(a) राष्ट्रपति
(b) प्रधानमंत्री
(c) उप-राष्ट्रपति
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
