UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper II) – 18 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper II) – 18 July 2026 (Answer Key)

Q91. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
सूची-I (देश)     –         सूची-II (चुनावी प्रणाली)
I. कनाडा           –           एफपीटीपी

II. ऑस्ट्रेलिया    –           वैकल्पिक मतदान प्रणाली
III. न्यूजीलैंड     –           मिश्रित सदस्य आनुपातिक प्रणाली
IV. जर्मनी          –           पार्टी सूची प्रणाली
उपर्युक्त युग्मों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल I

(b) केवल I और II
(c) केवल I, II और III
(d) उपरोक्त सभी

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: कनाडा: FPTP प्रणाली (सही)
ऑस्ट्रेलिया: वैकल्पिक मतदान / वरीयता मतदान प्रणाली (Alternative Vote) (सही)
न्यूजीलैंड: मिश्रित सदस्य आनुपातिक (MMP) प्रणाली (सही)
जर्मनी: मिश्रित सदस्य आनुपातिक (MMP) प्रणाली अपनाता है, केवल पार्टी सूची नहीं।

 

Q92. निम्नलिखित में से किस राजनैतिक विचारक ने “द सिविक कल्चर” पुस्तक लिखी है ?
(a) रॉबर्ट ड
(b) लुसियन डब्ल्यू. पाई

(c) एलेक्सिस डी टॉकविले
(d) आलमण्ड और सिडनी बर्बा

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: प्रसिद्ध पुस्तक ‘The Civic Culture: Political Attitudes and Democracy in Five Nations’ (1963) गैब्रिएल आलमण्ड (Gabriel Almond) और सिडनी बर्बा (Sidney Verba) द्वारा लिखी गई थी।

 

Q93. उन देशों की पहचान करें जहाँ ‘फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (FPTP)’ वोटिंग प्रणाली लागू है :
I. यूनाइटेड किंगडम
II. इजरायल
III. संयुक्त राज्य अमेरिका
IV. कनाडा
(a) केवल I और III सही हैं।
(b) केवल I, II और III सही हैं।

(c) केवल II और IV सही हैं।
(d) केवल I, III और IV सही हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: UK, USA, भारत और कनाडा में First Past the Post (FPTP) प्रणाली लागू है। इजरायल में पूरे देश के लिए आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली लागू है।

Q94. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I :
अप्रतिमान समूहों की तरह, गैर-सहयोगी समूह शायद ही कभी सुव्यवस्थित होते हैं और उनकी गतिविधि घटना आधारित होती है।
कथन II :
सांस्कृतिक संबंधों के कारण, अप्रतिमान समूहों में गैर-सहयोगी समूहों की तुलना में अधिक निरंतरता होती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में से कौन सा एक सही है ?
(a) कथन I और II दोनों सही हैं तथा कथन II कथन I की सही व्याख्या करता है।

(b) कथन I और II दोनों सही हैं, किन्तु कथन II कथन I की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) कथन I सही है, किन्तु कथन II सही नहीं है ।
(d) कथन I सही नहीं है, किन्तु कथन II सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: कथन I (सही): अप्रतिमान (Anomic) और गैर-सहयोगी (Non-associational) दोनों समूह संगठनात्मक रूप से अनौपचारिक और घटना-आधारित होते हैं।
कथन II (गलत): गैर-सहयोगी समूह (जैसे जाति, धर्म) में सांस्कृतिक संबंधों के कारण निरंतरता होती है, जबकि अप्रतिमान समूह (दंगे, अचानक विरोध) स्वतःस्फूर्त और अस्थायी होते हैं।[/toggle

Q95. निम्न जोड़ों पर विचार करें। कौन से जोड़े सही हैं ?
दल व्यवस्था                         –         देश
1. बहुदलीय व्यवस्था                   –           स्विट्जरलैंड फ्रांस, इटली
2. स्थायी गठबंधन व्यवस्था           –           जर्मनी, आयरलैंड, बेल्जियम, डेनमार्क
3. प्रभावी दल व्यवस्था                –           टर्की, जापान
4. द्विदलीय व्यवस्था                    –           ब्राजील, पाकिस्तान, इंडोनेशिया
(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) केवल 1, 2 और 4
[toggle]Answer – (A)

व्याख्या:
1 (सही): स्विट्जरलैंड, फ्रांस और इटली में बहुदलीय व्यवस्था है।
2 (सही): जर्मनी, आयरलैंड, बेल्जियम आदि में स्थायी गठबंधन सरकारें बनती हैं।
3 (गलत): प्रभावी दल व्यवस्था के उदाहरण भारत (कांग्रेस युग), मेक्सिको आदि रहे हैं।
4 (गलत): ब्राजील, पाकिस्तान में बहुदलीय व्यवस्था है; द्विदलीय व्यवस्था USA और UK में है।

Q96. निम्नलिखित में से कौन सा लुसियन पाई के ‘विकास सिंड्रोम’ का हिस्सा नहीं है ?
(a) समानता

(b) संतुलन
(c) विभेदीकरण
(d) क्षमता

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: लुसियन पाई (Lucian Pye) ने राजनीतिक विकास के ‘विकास सिंड्रोम’ (Development Syndrome) में तीन मुख्य तत्व बताए हैं: समानता (Equality), क्षमता (Capacity), विभेदीकरण (Differentiation) ‘संतुलन’ इसका हिस्सा नहीं है।

Q97. किस पुस्तक में सी. राइट मिल्स ने ‘शक्ति अभिजन’ के अमेरिका में प्रभाव को रेखांकित किया ?
(a) द पावर एलीट
(b) अमेरिका एण्ड इंडिया : एनगेज्ड अलाइज़

(c) डिबेटिंग ग्लोबलाइज़ेशन
(d) द ट्रेजेडी ऑफ द ग्रेट पावर पोलिटिक्स

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: समाजशास्त्री सी. राइट मिल्स (C. Wright Mills) ने 1956 में प्रकाशित अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘The Power Elite’ में यह दर्शाया कि अमेरिका में सैन्य, कॉर्पोरेट और राजनीतिक नेता मिलकर शक्ति का संचालन करते हैं।

 

Q98. निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें :
लेखक                      –         किताब
I. डेविड ई. एप्टर             –           पोलिटिक्स ऑफ मॉडर्नाइजेशन

II रॉबर्ट डहल                 –           पोलीआर्की; पार्टीसिपेशन एण्ड ऑपोज़िशन
III. लुसियन पाई             –           द पोलिटिक्स ऑफ डेवलपिंग एरियाज़
IV. सैमुअल पी. हंटिंगटन –           पोलिटिकल ऑर्डर इन चेंजिंग सोसाइटीज़

उपरोक्त में से कौन से युग्म सही हैं ?
(a) केवल I और II सही हैं।
(b) केवल I, II और III सही हैं।
(c) केवल II, III और IV सही हैं ।

(d) केवल I, II और IV सही हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या:
I (सही): डेविड एप्टर – The Politics of Modernization
II (सही): रॉबर्ट डहल – Polyarchy: Participation and Opposition
III (गलत): The Politics of the Developing Areas पुस्तक गाब्रिएल आलमण्ड और जेम्स कोलमैन द्वारा संपादित की गई थी।
IV (सही): सैमुअल पी. हंटिंगटन – Political Order in Changing Societies

Q99. “टूवर्डस् ए न्यू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन : द मिन्नोब्रुक पर्सपेक्टिव” पुस्तक किसने लिखी है ?
(a) फ्रैन्क मैरिनी
(b) ड्वाइट वाल्डो

(c) सी. जे. चार्ल्सवर्थ
(d) जे. एम. पिफनर

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: 1968 के प्रथम मिन्नोब्रुक सम्मेलन के आधार पर तैयार पुस्तक ‘Toward a New Public Administration: The Minnowbrook Perspective’ (1971) का संपादन फ्रैन्क मैरिनी (Frank Marini) द्वारा किया गया था।

 

Q100. निम्नलिखित राजनैतिक चिंतकों में से किसने कहा: “हर युग में शासक वर्ग के विचार ही शासक विचार होते हैं” ?
(a) आलमण्ड और वर्बा

(b) कार्ल मार्क्स
(c) एनटोनियो ग्राम्शी
(d) माइकल ऑक्शॉट

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने अपनी पुस्तक ‘The German Ideology’ (1846) में प्रसिद्ध कथन लिखा था: “The ideas of the ruling class are in every epoch the ruling ideas” (प्रत्येक युग में शासक वर्ग के विचार ही dominant/शासक विचार होते हैं)।

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop