UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper II) – 18 July 2026 (Answer Key)

UKPSC Lecturer Exam – Political Science (Paper II) – 18 July 2026 (Answer Key)

Q71. निम्नलिखित में से कैडर आधारित राजनैतिक दलों को पहचानें।
1. पूर्व सोवियत संघ का कम्युनिस्ट
2. चीनी कम्युनिस्ट

3. जर्मनी का पूर्व नाज़ी दुल
4. जर्मन सामाजिक लोकतांत्रिक दल
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 2 और 3

(d) केवल 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: मॉरिस दुवर्जर (Maurice Duverger) के अनुसार:
कैडर आधारित दल (Cadre Parties): अनुशासनबद्ध और वैचारिक रूप से कड़े दल होते हैं (जैसे पूर्व सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, नाजी पार्टी)।
जर्मन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD): ‘मास पार्टी’ (Mass Party / जन-आधारित दल) का ऐतिहासिक उदाहरण है।

 

Q72. निम्नलिखित में से बहुलवादी राजनीतिक दार्शनिकों की पहचान करें:
1. जॉन लॉक
2. मॉन्टेस्क्यू

3. व्लादिमीर लेनिन
4. जेम्स मेडिसन

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 4

(c) केवल 1
(d) केवल 2 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: राजनीतिक बहुलवाद (Pluralism) के विकास में मॉन्टेस्क्यू (शक्तियों के विभाजन द्वारा निरंकुशता को रोकना) और जेम्स मेडिसन (Federalist No. 10 में समूहों और गुटों का संतुलन) का योगदान प्रमुख है। जॉन लॉक को उदारवाद का जनक और लेनिन को लोकतांत्रिक केंद्रीयवाद का समर्थक माना जाता है।

Q73. “द ओल्ड रेजीम एण्ड द फ्रेन्च रिवॉल्यूशन ” पुस्तक किसने लिखी ?
(a) होर्स्ट सीहोफर
(b) जॉन लॉक

(c) जे. एस. मिल
(d) एलेक्सिस डी टॉकविले

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: फ्रांसीसी राजनीतिक विचारक एलेक्सिस डी टॉकविले ने 1856 में अपनी पुस्तक ‘The Old Regime and the Revolution’ लिखी थी।

Q74. संसदीय प्रणाली की सरकार की मूल विशेषताओं को चिह्नित करें:
1. संसद की सर्वोच्चता।

2. प्रधानमंत्री कार्यकारी प्रमुख होते हैं।
3. राष्ट्रपति वास्तविक राज्य प्रमुख होते हैं।
4. प्रधानमंत्री को अनिवार्य रूप से संसद के किसी सदन का सदस्य होना चाहिए।
(a) 1,2,3,4
(b) 1, 2, 4

(c) 3, 1, 2
(d) 1, 3, 4

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: संसदीय व्यवस्था की विशेषताएँ:
1 (सही): संसद की सर्वोच्चता/प्रधानता।
2 (सही): प्रधानमंत्री वास्तविक कार्यपालिका प्रमुख होते हैं।
4 (सही): प्रधानमंत्री/मंत्रियों को अनिवार्य रूप से संसद का सदस्य होना चाहिए।
3 (गलत): राष्ट्रपति/राजा नाममात्र के प्रमुख होते हैं, वास्तविक नहीं।

 

Q75. भारत के संविधान में अविशिष्ट शक्तियों को निम्नलिखित में से कौन से देश के संविधान से लिया गया है ?
(a) कनाडा
(b) फ्रांस

(c) यूनाइटेड किंगडम
(d) क्रिया जर्मनी

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियाँ सरकार के पास रहने का प्रावधान कनाडा के संविधान से प्रेरित होकर अपनाया गया है।

Q76. “प्रधानमंत्री कार्यालय का अध्यक्षीकरण” की अवधारणा किस कथन द्वारा सर्वोत्तम रूप से स्पष्ट होती है ?
(a) प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक प्रमुख नीतिगत निर्णय पर सभी कैबिनेट सहयोगियों से परामर्श करना ।

(b) राज्य के नाममात्र प्रमुख द्वारा मंत्रियों को बर्खास्त करने के लिए अपने विवेकाधिकारों का सक्रिय रूप से उपयोग करना ।
(c) चुनावों का काफी हद तक प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द केंद्रित होना ।
(d) संसद के लिए विधायी एजेंडा तैयार करने हेतु, कैबिनेट का सामूहिक रूप से कार्य करना ।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: ‘प्रधानमंत्री कार्यालय का अध्यक्षीकरण’ उस प्रवृत्ति को संदर्भित करता है जहाँ संसदीय व्यवस्था में भी चुनाव और निर्णय प्रक्रिया अध्यक्षात्मक (Presidential) शैली में बदल जाती है और पूरी सरकार व चुनाव प्रधानमंत्री के चेहरे/व्यक्तित्व पर केंद्रित हो जाते हैं।

Q77. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से कथन संघात्मक व्यवस्था की सामान्य विशेषताएँ चित्रित करता है / करते हैं ?
1. दो पूर्णतः स्वतंत्र सरकारों का स्तर
2. केन्द्र व राज्यों में शक्ति के विभाजन में परस्पर समझ
3 घटक इकाइयों का ऊपरी सदन में प्रतिनिधित्व
4. न्यायिक स्वतंत्रता
(a) केवल 1
(b) केवल 4
(c) 1, 2, 3
(d) 2, 3, 4

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: कथन 1 गलत है क्योंकि संघात्मक व्यवस्था में सरकार के स्तर संपूर्ण रूप से एक-दूसरे से स्वतंत्र नहीं होते, बल्कि वे संविधान के तहत शक्तियों का बंटवारा साझा करते हैं।
कथन 2, 3 और 4 सही हैं: केंद्र-राज्यों में शक्तियों का स्पष्ट बंटवारा, उच्च सदन (जैसे राज्यसभा/सीनेट) में इकाइयों का प्रतिनिधित्व और स्वतंत्र न्यायपालिका संघवाद की पहचान हैं।

Q78. निम्न में से कौन सा संसदीय सरकार की विशेषता नहीं है ?
1. सामूहिक उत्तरदायित्व
2. कार्यपालिका और विधायिका का सम्मिलन
3. विधायिका की सर्वोच्चता
4. वास्तविक और नाममात्र के कार्यकारी के बीच अंतर
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: ‘विधायिका की सर्वोच्चता’ केवल ब्रिटेन जैसे एकात्मक देश में पाई जाती है। भारत जैसे लिखित संविधान और न्यायपालिका वाले संसदीय देशों में संविधान सर्वोच्च होता है, न कि केवल विधायिका। अतः 3 संसदीय सरकार की अनिवार्य या सार्वभौमिक विशेषता नहीं है।

 

Q79. अभिकथन (A) : एक सर्वाधिकारवादी राज्य में न्यायिक प्रक्रिया अकसर राजनैतिक विरोधियों को एक स्वतंत्र और खुली सुनवाई के बिना दंडित करती है।
कारण (R) :
ऐसे राज्यों में, न्यायालय मुख्य रूप से कार्यपालिका के उद्देश्य की पूर्ति करते हैं और उन्हें वर्ग शासन के उपकरण के रूप में देखा जाता है।
नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है ।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(c) (A) सही है, किन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किन्तु (R) सही है।

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: सर्वाधिकारवादी राज्यों में स्वतंत्र न्यायपालिका नहीं होती; वहाँ अदालतें शासक दल या कार्यपालिका के राजनीतिक एजेंडे को लागू करने और विरोधियों को दबाने के लिए एक साधन (Tool of Class Rule) के रूप में कार्य करती हैं। इसलिए दोनों कथन सही हैं और कारण अभिकथन की व्याख्या करता है।

 

Q80. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
कथन I :
यू. एस. ए. में न्यायिक समीक्षा की शक्ति मूल संविधान में स्पष्ट रूप से वर्णित थी ।
कथन II:
भारतीय संविधान ने जानबूझकर यू. एस. ए. की अवधारणा “विधि की उचित प्रक्रिया” को “विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया” से बदला ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
(a) केवल कथन I
(b) केवल कथन II

(c) दोनों कथन I और II
(d) न तो कथन I और न ही कथन II

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: कथन I गलत है: अमेरिका के मूल संविधान में ‘न्यायिक समीक्षा’ (Judicial Review) शब्द का स्पष्ट उल्लेख नहीं था; यह 1803 के प्रसिद्ध मारबरी बनाम मेडिसन (Marbury v. Madison) मामले में मुख्य न्यायाधीश जॉन मार्शल के फैसले से विकसित हुआ।
कथन II सही है: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अमेरिकी अवधारणा “Due Process of Law” (विधि की सम्यक प्रक्रिया) के स्थान पर जानबूझकर जापानी संविधान से प्रेरित “Procedure Established by Law” (विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया) शब्द को अपनाया था।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop