121. पुराणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है?
(1) विष्णु पुराण से मौर्य वंश की जानकारी मिलती है।
(2) वायु पुराण गुप्त वंश की शासन व्यवस्था पर प्रकाश डालता है।
(a) केवल 1
(b) न तो 1 ना ही 2
(c) केवल
(d) दोनों 1 तथा 2
Click To Show Answer/Hide
विष्णु पुराण से मौर्य वंश की जानकारी मिलती है जबकि वायु, विष्णु, मत्स्य, ब्रह्माण और भागवत पुराण से गुप्त वंश की जानकारी प्राप्त होती है।
122. निम्नलिखित में से किस स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी को जनवरी, 2023 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया?
(a) आई.एन.एस. करंज
(b) आई. एन. एस. बेला
(c) आई.एन.एस. वागीर
(d) आई. एन. एस. कलवारी
Click To Show Answer/Hide
23 जनवरी, 2023 को स्कॉर्पीन श्रेणी की 5वीं स्टील्थ पनडुब्बी INS वागीर को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया था।
123. निम्नलिखित कथनों में से ‘ग्राम सभा’ के संबंध में कौनसा सत्य नहीं है?
(a) इसके कार्य और शक्तियां ग्राम स्तर पर उसी प्रकार हैं जैसे राज्य व्यवस्थापिका के राज्य स्तर पर होते हैं।
(b) इसकी शक्तियों का निर्धारण केन्द्रीय सरकार के द्वारा होता है।
(c) यह एक ग्राम स्तर की सभा है, जिसमें पंचायत के क्षेत्र के सभी पंजीकृत मतदाता सम्मिलित होते हैं।
(d) (a) तथा (c) दोनों
Click To Show Answer/Hide
संविधान के अनुच्छेद 243 के खंड (ख) के अनुसार ‘ग्राम सभा’ से तात्पर्य ग्राम स्तर पर पंचायत के क्षेत्र के भीतर समाविष्ट किसी ग्राम की निर्वाचक नामावली में पंजीकृत सभी व्यक्तियों से मिलकर बने निकाय से है। अनुच्छेद 243- क के अनुसार ग्राम सभा, ग्राम स्तर पर ऐसी शक्तियों का प्रयोग और ऐसे कृत्यों का पालन कर सकेगी, जो किसी राज्य के विधानमंडल द्वारा, विधि द्वारा, उपबंधित किए जाएं। सामान्य तौर पर ग्राम सभा के कार्य और शक्तियां ग्राम स्तर पर उसी प्रकार हैं, जैसे कि राज्य व्यवस्थापिका की राज्य स्तर पर होती हैं। इस प्रकार प्रश्नगत विकल्पों में विकल्प (b) का कथन सही नहीं है।
124. फरवरी, 2023 तक उत्तर प्रदेश में “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत आधुनिकीकरण के लिए कितने रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है?
(a) 123
(b) 57
(c) 82
(d) 149
Click To Show Answer/Hide
10 फरवरी, 2023 को पत्र सूचना ब्यूरो (PIB) द्वारा जारी रेल मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्तमान में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत अब तक उन्नयन/आधुनिकीकरण हेतु देश भर में कुल 1275 रेलवे स्टेशनों की पहचान की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 149 रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
125. 2 फरवरी, 2023 को, निम्नलिखित में से किस देश ने केन्द्रीय बैंक के अपने करेन्सी नोट से ब्रिटिश राजशाही को हटाने की घोषणा की?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) नेपाल
(c) श्रीलंका
(d) कनाडा
Click To Show Answer/Hide
फरवरी, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने बैंक नोटों से ब्रिटिश राजशाही को हटाने की घोषणा की।
126. लोटिक पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है
(a) तालाब
(b) दलदल
(c) नदी
(d) धसाउ क्षेत्र (मार्शी एरिया)
Click To Show Answer/Hide
लोटिक पारिस्थितिकी तंत्र किसी भी प्रकार का गतिमान जल हो सकता है, जैसे कि नदी, स्प्रिंग, चैनल या स्ट्रीम क्रीक इत्यादि । एक लोटिक पारिस्थितिकी तंत्र में पानी के स्रोत से मुंह तक वायुमण्डलीय गैसें मैलापन (Turbidity), अनुदैर्घ्य तापमान उन्नयन और घुलनशील पदार्थ मिश्रित होते हैं।
127. निम्नलिखित में से प्राकृतिक रेशम का एक घटक कौन है?
(a) पोटैशियम
(b) मैग्नीशियम
(c) नाइट्रोजन
(d) फॉस्फोरस
Click To Show Answer/Hide
प्राकृतिक रेशम में नाइट्रोजन विद्यमान होता है, जबकि कृत्रिम रेशम में नाइट्रोजन नहीं होता।
128. समुद्री शैवाल किसके महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं?
(a) आयोडीन के
(b) आर्गन के
(c) ब्रोमीन के
(d) क्लोरीन के
Click To Show Answer/Hide
समुद्री शैवाल (Sea Weeds) का मुख्यत: खाद्य स्रोत के रूप में एवं उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है। समुद्री शैवाल मनुष्यों के लिए आयोडीन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।
129 संसद में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है/हैं?
(1) राज्य सभा के लिए उत्तर प्रदेश को 31 सीटें आवंटित हैं।
(2) लोकसभा के 80 सदस्य उत्तर प्रदेश से निर्वाचित होते हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट –
(a) न तो 1 ना ही 2
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) दोनों 1 तथा 2
Click To Show Answer/Hide
उत्तर प्रदेश से लोक सभा हेतु 80 सदस्य निर्वाचित होते हैं, जबकि राज्य सभा के लिए उत्तर प्रदेश को 31 सीटें आवंटित हैं। इस प्रकार प्रश्नगत दोनों ही कथन सही हैं।
130. निम्नलिखित में से कौनसा (झील – देश) सही सुमेलित नहीं है?
(a) माराकाइबो – वेनेजुएला
(b) ओनेगा – कनाडा
(c) मिशीगन – संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) बैकाल – रूस
Click To Show Answer/Hide
ओनेगा झील, उत्तर-पश्चिमी रूस में करेलिया गणराज्य, लेनिनग्राद ओब्लास्ट तथा वोलोग्दा ओब्लास्ट के क्षेत्र में एक झील है, न कि कनाडा में रूस की अन्य दो प्रमुख झीलें बैकाल तथा लदोगा हैं। मिशीगन, संयुक्त राज्य अमेरिका की एक प्रमुख झील है। माराकाइबो झील उत्तर पश्चिमी वेनेजुएला में एक लैगून है, जो दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है।
131. निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
(a) इल्तुतमिश – रज़िया के पिता
(b) गुलबदन बेगम – बाबर की पुत्री
(c) हमीदा बानु बेगम – अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी
(d) शाह तुर्कन – इल्तुतमिश की पत्नी
Click To Show Answer/Hide
‘हमीदा बानु बेगम’ मुगल बादशाह हुमायूं की पत्नी थीं।
132. दिसंबर, 2022 में जारी सामाजिक प्रगति सूचकांक के अनुसार टियर-1 में, निम्नलिखित में से कौन अति उच्च सामाजिक प्रगति में शीर्ष तीन स्थानों पर हैं?
(a) पांडिचेरी, लक्षद्वीप और
(b) मिज़ोरम हिमाचल गोवा प्रदेश और लद्दाख
(c) केरल, नागालैण्ड और मेघालय
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Click To Show Answer/Hide
20 दिसंबर, 2022 को ‘प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद’ द्वारा ‘सामाजिक प्रगति सूचकांक, 2022:’ भारत के राज्य एवं जिलें नामक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में कुल 6 स्तरों (6 Tiers ) के तहत रैंक प्रदान की गई है।
प्रथम स्तरः अत्यधिक उच्च सामाजिक प्रगति का है, जिसमें शीर्ष तीन राज्य/केंद्रशासित प्रदेश क्रमश: पुदुचेरी, लक्षद्वीप तथा गोवा है।
133. डीकिन विश्वविद्यालय के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1. यह एक स्वतंत्र परिसर के माध्यम से भारत में प्रवेश करने वाला पहला विदेशी विश्वविद्यालय है।
2. इसे महाराष्ट्र में स्थापित किया जा रहा है।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये –
कूट –
(a) न तो 1 ना ही 2
(b) केवल 1
(c) दोनों 1 एवं 2
(d) केवल 2
Click To Show Answer/Hide
3 मार्च, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय को भारत में अपनी अंतरराष्ट्रीय शाखा खोलने की मंजूरी प्राप्त हुई। यह पहला विदेशी विश्वविद्यालय है, जिसकी कोई शाखा भारत में स्थापित की जाएगी। डीकिन विश्वविद्यालय गांधीनगर, गुजरात में अपने अंतरराष्ट्रीय शाखा परिसर की स्थापना करेगा।
134. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व नोबल गैस नहीं है?
(a) आर्गन
(b) क्रिप्टन
(c) एक्टिनियम
(d) राडोन
Click To Show Answer/Hide
हीलियम (He), निऑन (Ne), ऑर्गन (Ar ), क्रिप्टान (Kr), जीनॉन (Xe) तथा रेडॉन (Rn) अक्रिय गैसें हैं।
135. साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 प्राप्त करने वाले प्रसिद्ध उपन्यास “ऑल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड” के लेखक कौन हैं?
(a) अनुराधा रॉय
(b) अनीता देसाई
(c) सुधा मूर्ति
(d) शोभा डे
Click To Show Answer/Hide
साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2022 में अंग्रेजी भाषा के लिए अनुराधा रॉय के उपन्यास ‘ऑल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड’ को पुरस्कृत किया गया।
136. एस. सी. ओ. फिल्म महोत्सव-2023 के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
1. शंघाई सहयोग संगठन की भारत की अध्यक्षता के दौरान एस.सी. ओ. फिल्म महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
2. एस. सी. ओ. फिल्म महोत्सव में एस.सी.ओ. देशों की फिल्में दिखाई जायेंगी ।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए
कूट –
(a) न तो 1 ना ही 2
(b) केवल 1
(c) दोनों 1 एवं 2
(d) केवल 2
Click To Show Answer/Hide
शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव, एस.सी.ओ. के भारत की अध्यक्षता के दौरान राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, एस.सी.ओ. काउंसलिंग ऑफ स्टेट्स के सहयोग से 27 से 31 जनवरी, 2023 तक मुंबई भारत में आयोजित किया गया। इस फिल्म महोत्सव में एस.सी.ओ. देशों की कुल 581 फिल्में दिखाई गई।
137. निम्नलिखित में से किसे जनवरी, 2023 में न्यूजीलैण्ड के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है?
(a) सिंडी किरो
(b) कार्मेल सेपुलोनी
(c) जैसिंडा अर्डर्न
(d) क्रिस हिपकिंस
Click To Show Answer/Hide
25 जनवरी, 2023 को क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैण्ड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
138. चरक संहिता कितने अध्यायों और खंडों में विभाजित है?
(a) 60 अध्याय और 8 खंड
(b) 120 अध्याय और 8 खंड
(c) 100 अध्याय और 5 खंड
(d) 80 अध्याय और 7 खंड
Click To Show Answer/Hide
चरक संहिता 120 अध्यायों और 8 खंडों में विभाजित है।
139. भारत का प्रथम नेशनल सेंटर फॉर मरीन बायोडायवर्सिटी (एन.सी.एम.बी.) स्थित है –
(a) मुंबई में
(b) पुडुचेरी में
(c) भावनगर में
(d) जामनगर में
Click To Show Answer/Hide
भारत का प्रथम ‘नेशनल सेंटर फॉर मरीन बायोडायवर्सिटी’ (NCMB) जामनगर, गुजरात में स्थित है। इस सेंटर को केंद्र सरकार द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज की भागीदारी में शुरू किया गया है।
140. दक्षिणी गोलार्ध में हवा का बायीं ओर विक्षेपित होने का क्या कारण है?
(a) चुंबकीय क्षेत्र
(b) कोरोलियस बल
(c) तापमान
(d) दबाव
Click To Show Answer/Hide
धरातल पर प्रवाहित हवाओं की दिशा वायुदाब तथा पृथ्वी की घूर्णन गति द्वारा निर्धारित होती है। पृथ्वी की अक्षीय गति से उत्पन्न विक्षेपक बल (Deflection force) के कारण हवाओं की दिशा में विक्षेप हो जाता है। इस बल की खोज जी. जी. कोरिऑलिस द्वारा किए जाने के कारण इसका नामकरण कोरिऑलिस बल (Coriolis Force) रखा गया। फेरल के नियमानुसार, हवाएं उत्तरी गोलार्द्ध में दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बाईं ओर मुड़ जाती हैं।
Very good
aap ka answer bahu hi acha tha thank you so much
Very good, and knowledge full
Good