CDS Answer Key

CDS 1 Exam 2017 – General Knowledge Paper (Answer Key)

February 11, 2019

51. अगस्त 2016 में राज्य सभा द्वारा पारित किए गए GST विधेयक के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
A. यह सभी केन्द्रीय करों, शुल्कों आदि को केवल एक एकल कर से प्रतिस्थापित करेगा।
B. इसमें केंद्र के साथ-साथ राज्य के कर, शुल्क आदि भी सम्मिलित होंगे।
C. मानव उपभोग हेतु शराब पर 25 प्रतिशत की एकसमान दर से GST लगाया जाएगा।
D. पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पाद GST की उगाही के अधीन नहीं होंगे।

Show Answer/Hide

Answer – (B)

52. अगस्त 2016 में रहस्योंघाटित संवेदनशील सूचना, भारत के निम्नलिखित में से किस रक्षा प्लेटफार्म से सम्बन्धित है?
A. पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान
B. लड़ाकू हेलिकॉप्टर
C. पनडुब्बियाँ
D. मानवरहित विमान

Show Answer/Hide

Answer – (C)

53. 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक में भारत ने कितने पदक जीते?
A. एक रजत और एक कांस्य
B. दो स्वर्ण
C. दो कांस्य
D. कुछ भी नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

54. 2016 में भारत निम्नलिखित में से किसका सदस्य बना?
A. नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रिटि (परमाणु अप्रसार संधि)
B. मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रेजीम
C. न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप
D. वासेनार अरेंजमेंट

Show Answer/Hide

Answer – (B)

55. 2016 में भारत ने अपने एक पड़ोसी देश के साथ एक सामरिक बंदरगाह विकसित करने हेतु एक समझौता किया। उस बंदरगाह का नाम क्या है?
A. चाबहार
B. ग्वादार
C. हंबनटोटा
D. मोंगला

Show Answer/Hide

Answer – (A)

56. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग सगंठन (SAARC) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
A. इसका मुख्यालय काठमांडू में स्थित है।
B. केवल चीन ही एक ऐसा देश है, जिसे SAARC में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।
C. प्रथम SAARC शिखर सम्मेलन ढाका में हुआ था।
D. अठारहवा SAARC शिखर सम्मेलन नेपाल में हुआ था।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

57. इल्बर्ट विधेयक (1883) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इसने सीमित दांडिक अधिकारिता, भारतीय अधिकारियों को प्रदान करने का प्रस्ताव किया।
2. इसने सम्पूर्ण सिविल और दांडिक अधिकारिता, भारतीय अधिकारियों को प्रदान करने का प्रस्ताव किया।
3. इस प्रस्तावित विधेयक से भारत में रह रहे इंग्लैंड के यूरोपीय नागरिकों में विरोध उत्पन्न हुआ।
4. विधेयक का विरोध होने के बावजूद भी इसे बिना किसी परिवर्तन के पारित किया गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
A. 1 और 2
B. केवल 2
C. 1 और 3
D. 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (B)

58. दितीय पंचवर्षीय योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. के० एन० राज के नेतृत्व में इसका प्रारूप तैयार किया गया।
2. इसमें प्रस्ताव था कि बिजली, रेलवे, इस्पात, मशीनरी और संचार जैसे उघोग पब्लिक सेक्टर में विकसित किए जाएँ।
3. प्रारूपकारों ने पाया कि उघोग और कृषि में संतुलन बनाना बहुत कठिन है।
4. प्रारूपकारों ने पाया कि उघोग और कृषि में संतुलन बनाना वास्तव में आसान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. 1 और 2
C. 2 और 3
D. 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (C)

59. महात्मा गाँधी द्वारा उच्चरित ‘स्वराज’ के विभिन्न अर्थों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अहिंसा और सत्याग्रह के साथ स्वराज घनिष्ठता से जुड़ा है
2. स्वराज के दो अभिप्राय हैं – एक राजनितिक और एक राजनीति के क्षेत्र से परे (बाहर)
3. स्वराज कुछ ऐसा है, जिसे प्राप्त करने के लिए समय और धैर्य आवश्यक होता है
4. संकल्प के साथ स्वराज को सरलता और शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. 3 और 4
D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (D)

60. महात्मा गाँधी के तत्वविचार पर रचनात्मक प्रभाव क्या था/थे?
1. गाँधीजी 18वीं सदी के प्रणामी संप्रदाय से प्रभावित थे जो आस्थाओं/धर्मों की एकता का समर्थन करता था
2. गाँधीजी देवविधा के जानकारों (थियोसोफिस्ट) से प्रभावित थे
3. गाँधीजी वोर्डवोर्थ जैसे स्वच्छदतावादियों (रोमांटिक्स) के लेखन के प्रशंसक थे
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer/Hide

Answer – (C)

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop