61. शिरोमणि गुरद्वारा प्रबन्धक समिति (SGPC) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. यह 19वीं सदी के अंत में सिंह सभाओं के राजनितिक पक्ष के रूप में आरंभ हुई
2. यह 1920 में आगामी अकाली आंदोलन के भाग के रूप में बनाई गई थी
3. सरकार द्वारा जोड़-तोड़ करके बनाई गई वफादार समितियों से सिख पूजास्थलों का नियन्त्रण वापस लेने के लिए इसे संस्थापित किया गया था
4. इसने समूहों (जत्थों) के साथ समन्वय करने के लिए अकाली दल बनाया ताकि पूजास्थलों का नियन्त्रण वापस लिया जा सके
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. 1, 3 और 4
B. 2, 3 और 4
C. केवल 2 और 4
D. केवल 2 और 3
Click here to Show Answer/Hide
62: बनारस हिन्दू विश्वविधालय के शुभारंभ पर महात्मा गाँधी के भाषण के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. उन्होंने भारतीय प्रवरजनों पर आरोप लगाया कि उनमें मजदूरी करने वाले गरीबों के प्रति चिन्ता का अभाव है
2. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी मुक्ति केवल किसानों के द्वारा हो सकती है
3. उन्होंने अस्प्रश्यों की दुर्दशा पर विशेष बल दिया
4. उन्होंने अहमदाबाद के मिल मालिकों के मामले को उठाने का वचन दिया
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1, 2 और 3
D. केवल 3 और 4
Click here to Show Answer/Hide
63. हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2015 के अंतर्गत चुनाव लड़ने की पात्रता के लिए किसी प्रत्याशी
1. के पास घर पर काम कर रहा एक शौचालय होना चाहिए
2. के पास बिजली के बिलों की भुगतान पर्चियाँ होनी चाहिए
3. को सहकारी ऋण का बकायेदार (डिफाल्टर) नहीं होना चाहिए
4. को न्यूनतम मैट्रिक तक अध्ययन किया हुआ होना चाहिए, चाहे वह किसी भी वर्ग के तहत आता हो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 2 और 4
C. 1, 2, 3 और 4
D. केवल 3 और 4
Click here to Show Answer/Hide
64. निम्नलिखित आयोगों को उनके गठन की तिथि के आधार पर कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :
1. वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
2. ग्यारहवां वित्त आयोग
3. पँछी आयोग
4. सरकारिया आयोग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. 4, 2, 1, 3
B. 4, 3, 2, 1
C. 3, 2, 4, 1
D. 3, 4, 1, 2
Click here to Show Answer/Hide
65. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने 2016 के रियो पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों के भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) खेल का स्वर्ण पदक भारत के लिए जीता?
A. रिंकू हुडा
B. देवेन्द्र झझारिया
C. सुन्दर सिंह गुर्जर
D. मरियाप्न थांगावेलु
Click here to Show Answer/Hide
66. भारत में पंचायतों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. पंचायत क्षेत्र में प्रादेशिक निर्वाचन-क्षेत्रों से प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा पंचायत की सीटों को भरा जाता है।
2. ग्राम सभा उन व्यक्तियों का एक निकाय है, जो पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी ग्राम की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं।
3. पंचायतें संविधानिक स्वायतता के सिद्धांत पर कार्य करती हैं।
4. राज्य विधानमंडल, विधि द्वारा पंचायतों को वे शक्ति और प्राधिकार दे सकते हैं जिससे कार्य करने में सक्षम हो सकें।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1, 2 और 4
D. केवल 1 और 4
Click here to Show Answer/Hide
67. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन भारतीय परिसंघीय व्यवस्था के सम्बन्ध में सही है/हैं?
1. राज्य सभा में सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व समान है ।
2. किसी राज्य की सीमाओं में बदलाव के लिए उस राज्य की सहमति आवश्यक नहीं है।
3. भारत में दोहरी नागरिकता नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2
Click here to Show Answer/Hide
68. भारत के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) की शक्तियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं?
1. एक या एक से अधिक राज्यों तथा भारत सरकार के बीच किसी विवाद की स्थिति में आरंभिक अधिकारिता
2. उच्च न्यायलयों के विरुद्ध अपीलें सुनने की शक्ति
3. इसके समक्ष आए किसी भी मामले में न्याय करने केलिए डिक्री और आदेश पारित करना
4. विधि से सम्बन्धित मामलों में भारत के राष्ट्रपति को सलाह देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. केवल 3 और 4
Click here to Show Answer/Hide
69. निम्नलिखित में से कौन-सा संघ सरकार की राजस्व प्राप्तियों का घटक नहीं है?
A. निगमित कर प्राप्तियाँ
B. लाभांश तथा लाभ
C. विनिवेश प्राप्तियाँ
D. व्याज प्राप्तियाँ
Click here to Show Answer/Hide
70. TRIPS समझौता किससे सम्बन्धित है?
A. अंतराष्ट्रीय ट्रेरिफ व्यवस्था
B. बौधिक सम्पदा संरक्षण
C. व्यापार सरलीकरण पर अंतराष्ट्रीय पददति
D. सम्पत्ति का अंतराष्ट्रीय कराधान
Click here to Show Answer/Hide