Q31. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत सरकार की पूँजीगत प्राप्ति नहीं है ? व्याख्या: लाभांश आय (Dividend Income) सरकार की राजस्व प्राप्तियां (Revenue Receipts) होती हैं, क्योंकि इससे सरकार की देनदारियां नहीं बढ़तीं और न ही संपत्तियों में कमी आती है। इसके विपरीत, विनिवेश प्राप्तियाँ, बाज़ार उधारी और ऋण वसूली सरकार की पूंजीगत प्राप्तियां (Capital Receipts) हैं।
(A) विनिवेश प्राप्तियाँ
(B) लाभांश आय
(C) बाज़ार उधारी
(D) ऋण वसूली
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q32. विनियामक अनुमोदन, अनुज्ञप्ति और एनबीएफसी (NBFC) प्रमाणपत्रों के समर्पण को संसाधित करने के लिए आरबीआई (RBI) द्वारा कौन-सा पोर्टल लॉक किया गया था ? व्याख्या: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विनियामक अनुमोदन, लाइसेंस/अनुज्ञप्ति और अन्य आवेदनों को आसानी से ऑनलाइन देखने और संसाधित करने के लिए ‘प्रवाह‘ (PRAVAAH – Platform for Regulatory Application, Validation and Authorisation) पोर्टल लॉन्च किया है।
(A) उद्गम (UDGAM)
(B) ई-कुबेर
(C) प्रवाह (PRAVAAH)
(D) दक्ष (DAKSH )
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q33. राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष ( SDRF) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: व्याख्या:
I. SDRF का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 58(1)(a) के अंतर्गत किया गया है।
II. केन्द्र सरकार सामान्य श्रेणी के राज्यों के लिए इस कोष का 70% और विशेष श्रेणी के राज्यों के लिए 80% योगदान देती है।
III. राज्य केंद्रीय रूप से अधिसूचित सूची में शामिल न होने वाली स्थानीय प्राकृतिक आपदाओं के लिए इस कोष का 10% तक उपयोग कर सकते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा /से कथन सही है/हैं?
(A) केवल III
(B) केवल II और III
(C) I, II और III
(D) केवल I और II
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q34. वह अनुपात जो कार्यशील आयु जनसंख्या पर ग़ैर-कार्यशील जनसंख्या के भार को दर्शाता है, कहलाता है : व्याख्या: पराश्रितता अनुपात (Dependency Ratio) वह सांख्यिकीय माप है जो कार्यशील आयु वर्ग (सामान्यतः 15-64 वर्ष) की जनसंख्या के मुकाबले आश्रित या गैर-कार्यशील आयु वर्ग (बच्चों और वृद्धों) के अनुपात को दर्शाता है।
(A) श्रम शक्ति अनुपात
(B) पराश्रितता अनुपात
(C) श्रमिक – जनसंख्या अनुपात
(D) रोजगार- जनसंख्या अनुपात
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q35. किस पूर्व भारतीय राजनयिक को 2026 में संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर समिति (CESCR) के लिए फिर से चुना गया ? व्याख्या: वरिष्ठ भारतीय राजनयिक प्रीति सरन को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के अंतर्गत ‘आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों पर समिति’ (CESCR) में वर्ष 2027 से शुरू होने वाले नए कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है।
(A) स्नेहा दुबे
(B) प्रीति सरन
(C) रुचिरा कंबोज
(D) ईनाम गंभीर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q36. रॉकी पर्वत के पवनविमुख (leeward) ढालों पर चलने वाली गर्म और शुष्क स्थानीय फॉन (Foehn) पवन कौन-सी है ? व्याख्या: उत्तरी अमेरिका में रॉकी पर्वतमाला के पूर्वी (पवनविमुख) ढालों पर उतरने वाली गर्म और शुष्क स्थानीय हवा को ‘चिनूक‘ (Chinook) कहा जाता है। इसे ‘हिमभक्षी’ (Snow eater) भी कहते हैं क्योंकि यह वहाँ जमी बर्फ को पिघला देती है।
(A) हारमैट्टन
(B) सिरोको
(C) मिस्ट्रल
(D) चिनूक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q37. सैन फ्रांसिस्को में हिंदुस्तान गदर पार्टी के मुख्यालय को किस नाम से जाना जाता था? व्याख्या: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थापित ‘गदर पार्टी’ के केंद्रीय कार्यालय और मुख्यालय को ‘युगांतर आश्रम‘ कहा जाता था, जहाँ से क्रांतिकारी गतिविधियों और ‘गदर’ अखबार का संचालन होता था।
(A) अभिनव भारत
(B) स्वराज भवन
(C) युगांतर आश्रम
(D) इंडिया हाउस
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q38. निम्नलिखित में से कौन-सा रोगजनक कुक्कुटों में रानीखेत रोग (जिसे न्यूकैसल रोग कहा जाता है) के लिए उत्तरदायी है ? व्याख्या: मुर्गियों और अन्य पक्षियों में होने वाला अत्यधिक संक्रामक ‘रानीखेत रोग’ (Newcastle disease) एवियन पैरामिक्सोवायरस (Avian Paramyxovirus – APMV-1) के कारण होता है।
(A) पैरामिक्सोवायरस
(B) हर्पीज़वायरस S
(C) ऑर्थोमिक्सोवायरस
(D) एविपॉक्सवायरस
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q39. “न्याय सेतु” एआई चैटबॉट के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: व्याख्या: कथन I, II और III तीनों सही हैं। ‘न्याय सेतु’ एक वॉइस-फर्स्ट, मल्टीमॉडल और बहुभाषी AI कानूनी सहायक है। इसे कानून मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा ‘दिशा’ (DISHA) कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया है, जो वास्तविक समय में अनुवाद के लिए ‘भाषिनी’ (Bhashini) प्रणाली का उपयोग करता है।
I. यह एक वॉइस फर्स्ट (voice-first), मल्टीमॉडल और बहुभाषी एआई-संचालित कानूनी सहायक है।
II. इसे न्याय विभाग के दिशा (DISHA) कार्यक्रम के तहत लॉन्च किया गया था ।
III. यह वास्तविक-समय में बहुभाषी अनुवाद को सक्षम करने के लिए अनुवादिनी प्रणाली का उपयोग करता है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही है?
(A) केवल II और III
(B) I, II और III
(C) केवल I और III
(D) केवल I और II
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q40. 1892 में ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए पहले भारतीय कौन थे ? व्याख्या: ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में विख्यात दादाभाई नौरोजी वर्ष 1892 में लिबरल पार्टी के टिकट पर फिन्सबरी सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय थे।
(A) दादाभाई नौरोजी
(B) गोपाल कृष्ण गोखले
(C) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
(D) बाल गंगाधर तिलक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
