UPPCS Lower Pre Exam (General Studies) – 23 August 2026 (Answer Key)

UPPCS Lower PCS Exam (General Studies) – 23 August 2026 (Answer Key)

August 24, 2026

Q81. उत्तर प्रदेश के बहराइच के करीकोट गाँव को निम्नलिखित में से किस श्रेणी में इंडियन सबकॉन्टिनेंट रिस्पॉन्सिबल टूरिजम (ICRT) अवार्ड 2025 प्राप्त हुआ है ?
(A) अपशिष्ट प्रबंधन

(B) शांति, समझ और समावेश
(C) जलवायु अनुकूलन और लचीलापन
(D) लोकल (स्थानीय) सोर्सिंग बढ़ाना
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थारू जनजाति बहुल करीकोट गाँव को समुदाय-आधारित और जिम्मेदार पर्यटन पहलों को बढ़ावा देने के लिए ‘शांति, समझ और समावेश’ (Peace, Understanding and Inclusion) श्रेणी में ICRT अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया था।

Q82. जनवरी 2023 में वाराणसी से रवाना किए गए दुनिया के सबसे लंबे नदी क्रूज़ में से एक का नाम क्या है ?
(A) एमवी यमुना विलास

(B) एमवी ब्रह्मपुत्र विलास
(C) एमवी शारदा विलास
(D) एमवी गंगा विलास

(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: जनवरी 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक की यात्रा के लिए दुनिया के सबसे लंबे नदी क्रूज़ एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई थी, जो बांग्लादेश के रास्ते लगभग 3,200 किलोमीटर की दूरी तय करता है।

Q83. अकबर और उसके उत्तराधिकारियों के शासनकाल के दौरान, बस्ती जिले का क्षेत्र अवध सूबे की किस सरकारका हिस्सा बना था ?
(A) खैराबाद सरकार

(B) बहराइच सरकार
(C) गोरखपुर सरकार
(D) जौनपुर सरकार
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: मुगल काल के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था में अवध सूबे के अंतर्गत बस्ती जिले का अधिकांश क्षेत्र गोरखपुर सरकार (प्रशासनिक इकाई) के अधीन आता था।

Q84. क्रांतिकारी महाकाव्य ‘राम की शक्ति पूजा‘, जो अपनी उदात्त शैली और भावनात्मक तीव्रता के लिए प्रसिद्ध है, किस छायावादी कवि ने लिखा था ?
(A) गजानन माधव

(B) केदारनाथ सिंह
(C) सूर्यकान्त त्रिपाठी
(D) सुमित्रानंदन पंत
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: ‘राम की शक्ति पूजा’ हिंदी साहित्य के महान छायावादी कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला द्वारा रचित एक अत्यंत प्रसिद्ध और ओजस्वी लंबी कविता है, जिसका प्रकाशन 1936 में हुआ था।

Q85. उत्तर प्रदेश की एक जिला एक उत्पाद‘ (ODOP) योजना के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित जिलों (सूची I) को उनके संबंधित उत्पादों (सूची II) से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची I (जिला)

सूची II (उत्पाद)

a. बदायूँ

i. ज़री ज़रदोजी

b. अयोध्या

ii. गुड़

c. बलिया

iii. बिंदी (टिकुली)

d. बांदा

iv. शज़र पत्थर शिल्प

कूट :
(A) a-ii, b-iii, c-iv, d-i

(B) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
(C) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(D) a-iv, b-i, c-ii, d-iii
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Q86. उत्तर प्रदेश में स्थित ईको पर्यटन गंतव्य चुका बीच‘, निम्नलिखित में से किस टाइगर रिज़र्व में स्थित है ?
(A) दुधवा टाइगर रिज़र्व

(B) रानीपुर टाइगर रिज़र्व
(C) अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व
(D) पीलीभीत टाइगर रिज़र्व
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: ‘चुका बीच’ (Chuka Beach) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के अंतर्गत शारदा नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय और सुंदर इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन है।

Q87. महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के संस्थापक कौन थे ?
(A) पं. मदन मोहन मालवीय

(B) महात्मा गाँधी
(C) आचार्य नरेंद्र देव
(D) बाबू शिव प्रसाद गुप्त
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: वाराणसी स्थित ‘महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ’ की स्थापना असहयोग आंदोलन के दौरान 1921 में बाबू शिव प्रसाद गुप्त द्वारा की गई थी (इसमें महात्मा गांधी का भी प्रेरणादायी योगदान था)।

Q88. निम्नलिखित में से कौन-सा घटक समग्र शिक्षा योजना में विलीन नहीं किया गया है ?
(A) सर्व शिक्षा अभियान

(B) राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
(C) टीचर एजुकेशन (शिक्षक शिक्षा)
(D) मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मील स्कीम)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (E)

व्याख्या: ‘समग्र शिक्षा’ एक एकीकृत योजना है जिसमें सर्व शिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) और शिक्षक शिक्षा (Teacher Education) को समाहित किया गया है।

Q89. ज्ञानोदय के बाद गौतम बुद्ध ने अपना सबसे पहला उपदेश कहाँ दिया था ?
(A) सारनाथ

(B) कौशाम्बी
(C) कुशीनगर
(D) श्रावस्ती
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: भगवान बुद्ध को बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के निकट सारनाथ (ऋषिपतनम/मृगदाव) में अपने पाँच शिष्यों को पहला उपदेश दिया था, जिसे बौद्ध ग्रंथों में ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहा गया है।

Q90. निम्नलिखित में से किस कृति में चित्रकूट को रामगिरिकहा गया है ?
(A) कुमारसंभव
(B) बृहत् रामायण
(C) मेघदूत
(D) रघुवंश
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: महाकवि कालिदास की प्रसिद्ध रचना मेघदूत में चित्रकूट क्षेत्र को रामगिरि के रूप में संबोधित किया गया है, जहाँ यक्ष ने निवास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop