Q21. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
|
सूची I (स्थल) |
सूची II (क्षेत्र) |
|
a. लखनजो दारो |
i. सिंध |
|
b. निंदोवारी |
ii. बलूचिस्तान |
|
c. धालेवान |
iii. पंजाब |
|
d. कालीबंगन |
iv. राजस्थान |
कूट :
(A) a-iv, b-iii, c-ii, d-i
(B) a-ii, b-iv, c-iii, di
(C) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(D) a-iii, b-i, c-iv, d-ii
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q22. “ईकोटोन” शब्द का क्या तात्पर्य है ? व्याख्या: ‘ईकोटोन’ वह पारिस्थितिक संक्रमण क्षेत्र (Transition zone) होता है जो दो अलग-अलग पारिस्थितिकी तंत्रों (जैसे- वन और घास का मैदान) के मिलने की सीमा पर बनता है। यहाँ दोनों तंत्रों की विशेषताएँ पाई जाती हैं।
(A) एक ऐसा क्षेत्र जहाँ पारिस्थितिक स्थितियाँ अपेक्षाकृत स्थिर रहती हैं
(B) एक ऐसा क्षेत्र जहाँ एक पारिस्थितिकी तंत्र पड़ोसी आवासों में फैलता है
(C) एक एकल पारिस्थितिक समुदाय द्वारा वर्चस्व वाला क्षेत्र
(D) दो आसन्न परिस्थितिक तंत्रों संक्रमणकालीन क्षेत्र
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q23. कौन-सी तकनीक रेडियोलेबल किए गए DNA संपरीक्षित्र (प्रोब) का उपयोग करके एक विशिष्ट DNA अनुक्रम की पहचान करती है ? व्याख्या: सदर्न ब्लॉटिंग तकनीक का उपयोग इलेक्ट्रोफोरेसिस द्वारा अलग किए गए DNA नमूनों में विशिष्ट DNA अनुक्रमों की पहचान करने के लिए रेडियोएक्टिव रूप से लेबल किए गए DNA प्रोब के साथ हाइब्रिडाइजेशन द्वारा किया जाता है। (नोट: RNA के लिए नॉर्दर्न और प्रोटीन के लिए वेस्टर्न ब्लॉटिंग का उपयोग होता है)।
(A) ईस्टर्न ब्लॉटिंग
(B) नॉर्दर्न ब्लॉटिंग
(C) वेस्टर्न ब्लॉटिंग
(D) सदर्न ब्लॉटिंग
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q24. निम्नलिखित में से ब्रिटिश संवैधानिक प्रावधानों और उन्हें लागू करने वाले अधिनियमों का कौन-सा युग्म सही सुमेलित है ? व्याख्या:
(A) द्वैध शासन की शुरुआत – भारत सरकार अधिनियम, 1858
(B) पृथक निर्वाचक मंडल – भारत सरकार अधिनियम, 1935
(C) प्रांतीय स्वायत्तता – भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
(D) द्विसदनीय विधायिका -भारत सरकार अधिनियम, 1919
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q25. जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) के अंतर्गत, “भुला दिए जाने का अधिकार” (right to be forgotten) किसी व्यक्ति को क्या करने की अनुमति देता है ? व्याख्या: यूरोपीय संघ (EU) के GDPR के तहत ‘राइट टू बी फॉरगॉटन’ (भुलाए जाने का अधिकार) किसी व्यक्ति को संगठनों या कंपनियों से अपने व्यक्तिगत डेटा को ऑनलाइन रिकॉर्ड से हटाने या मिटाने का अनुरोध करने की अनुमति देता है, बशर्ते डेटा रखने के लिए कोई वैध कानूनी कारण न बचा हो।
(A) सभी ऑनलाइन डेटा संग्रह को रोकना
(B) कुछ व्यक्तिगत डेटा को मिटाने का अनुरोध करना
(C) ऑनलाइन सामग्री के स्वामित्व का दावा करना
(D) प्रकाशनाधिकार संरक्षित सामग्री का स्वतंत्र रूप से उपयोग करना
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q26. माजुली द्वीप किस भारतीय राज्य में स्थित है ? व्याख्या: माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जो ब्रह्मपुत्र नदी के बीच असम राज्य में स्थित है। चूँकि विकल्पों में ‘असम’ नहीं दिया गया है, इसलिए सही विकल्प (E) होगा।
(A) मेघालय
(B) पश्चिम बंगाल
(C) ओडिशा
(D) बिहार
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q27. इसरो (ISRO) ने 2025 में श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से अमेरिका के किस AST स्पेसमोबाइल संचार उपग्रह को प्रक्षेपित किया ? व्याख्या: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने LVM3-M6 मिशन के तहत 24 दिसंबर 2025 को श्रीहरिकोटा से अमेरिका की कंपनी AST स्पेसमोबाइल के भारी-भरकम ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (BlueBird Block-2) संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
(A) स्टारलिंक V2
(B) ब्लूबर्ड ब्लॉक-2
(C) ब्लूवॉकर 3
(D) वनवेब जेन-2
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q28. पीएम- आशा (PM- AASHA) योजना के अंतर्गत, दलहनों, तिलहनों और खोपरा की भौतिक खरीद के लिए कौन-सी योजना उत्तरदायी है ? व्याख्या: पीएम-आश (PM-AASHA) योजना के तहत मूल्य समर्थन योजना (PSS) वह उप-योजना है जिसके अंतर्गत केंद्रीय नोडल एजेंसियों (जैसे NAFED और FCI) द्वारा राज्य सरकारों के सहयोग से दलहनों, तिलहनों और खोपरा की भौतिक खरीद (Physical Procurement) न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाती है।
(A) मूल्य न्यूनता भुगतान योजना (PDPS)
(B) बाज़ार हस्तक्षेप योजना (MIS)
(C) मूल्य समर्थन योजना (PSS)
(D) निजी अधिप्राप्ति एवं स्टॉकिस्ट योजना (PPSS)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q29. पेसा (PESA) अधिनियम, 1996 के अंतर्गत, अनुसूचित क्षेत्रों में लघु वनोपज का स्वामित्व किस प्राधिकारी में निहित है ? व्याख्या: पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 यानी PESA अधिनियम की धारा 4(m)(i) के तहत, अनुसूचित क्षेत्रों में ‘लघु वनोपज’ (Minor Forest Produce) के स्वामित्व का अधिकार ग्राम सभा और पंचायतों को प्रदान किया गया है।
(A) ग्राम सभा और पंचायत
(B) संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ
(C) ज़िला कलेक्टर और स्थानीय प्रशासनिक निकाय
(D) राज्य वन विभाग और ट्राइफेड
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
Q30. काला-अज़ार (विसेरल लीशमैनियासिस), जो भारत में उन्मूलन के लिए लक्षित एक परजीवी रोग है, लीशमैनिया डोनोवानी (Leishmania danovani) के कारण होता है और ________ के काटने से मनुष्यों में फैलता है । व्याख्या: काला-अज़ार एक परजीवी जनित गंभीर रोग है जो लीशमैनिया डोनोवानी परजीवी के कारण होता है और यह संक्रमित मादा सैंडफ्लाई (बालू मक्खी / Phlebotomus argentipes) के काटने से मनुष्यों में फैलता है।
(A) ऐनोफ़ेलीज़ (Anopheles) मच्छर
(B) त्से-त्से मक्खी (Tsetsełiy)
(C) सैंडफ़्लाई (Sandfly)
(D) क्यूलेक्स (Culex) मच्छर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Show Answer/Hide
