UPPCS Lower Pre Exam (General Studies) – 23 August 2026 (Answer Key)

UPPCS Lower PCS Exam (General Studies) – 23 August 2026 (Answer Key)

August 24, 2026

Q71. आउटलुक की कौन-सी विशेषता प्राप्तकर्ताओं को साझा की गई फ़ाइल के नवीनतम संस्करण तक पहुँचने में हमेशा मदद करती है ?
(A) वनड्राइव सिंक्रोनाइज़ेशन
(B) क्लाउड फ़ाइल शेयरिंग
(C) शेयर्ड मेलबॉक्स
(D) फ़ाइल अटैचमेंट
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में जब आप किसी फ़ाइल को सीधे कंप्यूटर से जोड़ने के बजाय क्लाउड (जैसे वनड्राइव या शेयरपॉइंट) के लिंक के रूप में साझा करते हैं, तो प्राप्तकर्ताओं को हमेशा उस फ़ाइल का नवीनतम अपडेटेड संस्करण ही दिखाई देता है, भले ही उसमें बाद में बदलाव किए गए हों।

Q72. टीसीपी/आईपी (TCP/IP) प्रोटोकॉल लेयर्स का निम्नलिखित में से कौन-सा सही अनुक्रम (ऊपर से नीचे) है ?
(A) ऐप्लिकेशन → ट्रांसपोर्ट → इंटरनेट → नेटवर्क → एक्सेस
(B) इंटरनेट → ट्रांसपोर्ट → ऐप्लिकेशन → नेटवर्क → एक्सेस

(C) नेटवर्क → एक्सेस → इंटरनेट → ट्रांसपोर्ट → ऐप्लिकेशन
(D) ट्रांसपोर्ट → ऐप्लिकेशन → इंटरनेट → नेटवर्क → एक्सेस
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: टीसीपी/आईपी मॉडल में सबसे ऊपर ऐप्लिकेशन लेयर होती है, उसके बाद क्रमशः ट्रांसपोर्ट लेयर, इंटरनेट लेयर, और नीचे की ओर नेटवर्क/डेटा लिंक और नेटवर्क एक्सेस (फिजिकल) लेयर आती है।

Q73. सामान्य कंप्यूटर ऐप्लिकेशन CAD का पूर्ण रूप क्या है ?
(A) कंप्यूटर असिस्टेड ड्राफ्टिंग
(B) कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन
(C) कंप्यूटर एडवांस्ड डिज़ाइन
(D) कंप्यूटराइज़्ड आर्किटेक्चरल ड्राइंग
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: CAD का पूरा नाम ‘कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन’ है, जिसका उपयोग इंजीनियरिंग, वास्तुकला (Architecture) और विनिर्माण में 2D या 3D मॉडल तैयार करने के लिए किया जाता है।

Q74. निम्नलिखित में से कौन-सा ट्रांसपोर्ट लेयर प्रोटोकॉल विश्वसनीय, इन ऑर्डर डेटा डिलीवरी की गारंटी देता है और श्री वे हैंडशेक का उपयोग करके कनेक्शन स्थापित करता है ?
(A) एआरपी (ARP)
(B) आईसीएमपी (ICMP)
(C) यूडीपी (UDP)
(D) डीएनएस(DNS)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (E)

व्याख्या: प्रश्न में वर्णित विशेषताएँ TCP (ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल) की हैं, जो एक विश्वसनीय कनेक्शन-ओरिएंटेड प्रोटोकॉल है और 3-वे हैंडशेक का उपयोग करता है। चूँकि विकल्पों (ARP, ICMP, UDP, DNS) में TCP उपलब्ध नहीं है, अतः सही विकल्प (E) होगा।

Q75. X (पहले Twitter पर “Quote Post” फ़ीचर का उपयोग इसके लिए किया जाता है :
(A) किसी पोस्ट को बाद में प्रकाशित करने के लिए समय निर्धारित करने
(B) किसी दूसरे यूज़र के पोस्ट को अपना कमेंट जोड़कर पोस्ट करने के लिए
(C) किसी दूसरे यूज़र की प्रोफ़ाइल की जानकारी को अपने पोस्ट में अपने-आप कॉपी करने के लिए
(D) केवल टेक्स्ट वाले पोस्ट बनाने के लिए जिसमें इमेज, वीडियो या लिंक शामिल न हों
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: ‘कोट पोस्ट’ (Quote Post) सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ता किसी अन्य व्यक्ति के ट्वीट/पोस्ट को अपने अकाउंट पर शेयर करते समय उसमें अपनी टिप्पणी (Comment/Thoughts) भी जोड़ सकते हैं।

Q76. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची I (AI/ML अवधारणा)

सूची II (विवरण)

a. रिकमेंडेशन इंजन

i. प्रयास एवं त्रुटि आधारित अधिगम

b. डीप लर्निंग

ii. वैयक्तिकृत कंटेंट सुझाव

c. सुपरवाइज़्ड लर्निंग

iii. न्यूरल नेटवर्क-आधारित

d. रीइन्फोर्समेंट लर्निंग

iv. पूर्वानुमान और वर्गीकरण के लिए नामांकित आँकड़े

कूट :
(A) a-ii, b-i, c-iv, d-iii

(B) a-iii, b-ii, c-i, d-iv
(C) a-i, b-iii, c-ii, d-iv
(D) a-ii, b-iii, c-iv, d-i
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Q77. क्वांटम कंप्यूटरों में उपयोग की जाने वाली सूचना की इकाई को कहा जाता है :
(A) बिट्स (Bits)
(B) क्यूबिट्स (Qubits)
(C) निबल्स (Nibbles)

(D) बाइट्स (Bytes)
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

व्याख्या: क्लासिकल कंप्यूटरों में सूचना की इकाई ‘बिट’ (Bit) होती है, जबकि क्वांटम कंप्यूटरों में क्वांटम बिट्स यानी क्यूबिट्स (Qubits) का उपयोग किया जाता है।

Q78. निम्नलिखित में से केंद्रीकृत इलेक्ट्रॉनिक निधि हस्तांतरण प्रणालियों का कौन-सा युग्म क्रमशः 2004 और 2005 में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा उच्च – मूल्य और खुदरा इलेक्ट्रॉनिक भुगतानों को आधुनिक बनाने के लिए शुरू किया गया था ?
(A) RTGS और NEFT
(B) UPI और BHIM
(C) ECS और NACH
(D) IMPS और AePS
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़े लेन-देन के लिए RTGS (दिसंबर 2004 में) और खुदरा खुदरा भुगतानों के लिए NEFT (नवंबर 2005 में) प्रणाली की शुरुआत की थी।

Q79. डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली में प्रेषक की पहचान और संदेश की अखंडता को सत्यापित करने के लिए किस क्रिप्टोग्राफ़िक तंत्र का उपयोग किया जाता है ?
(A) प्लेनटेक्स्ट कम्प्रेशन

(B) केवल सममित कुंजी एन्क्रिप्शन
(C) निजी कुंजी से हस्ताक्षर के साथ हैशिंग
(D) पासवर्डो की सॉल्टिंग
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: डिजिटल हस्ताक्षर (Digital Signature) में संदेश का हैश मान निकाला जाता है और प्रेषक की निजी कुंजी (Private Key) का उपयोग करके उस पर हस्ताक्षर किए जाते हैं, जिससे प्रेषक की प्रमाणिकता और डेटा की अखंडता सुनिश्चित होती है।

Q80. एक दस्तावेज़ में हस्तलिखित चेकबॉक्स और मुद्रित टेक्स्ट हों, तो चिह्नित किए गए उत्तरों को पढ़ने और मुद्रित टेक्स्ट को अलग से डिजिटाइज़ करने के लिए किस डिवाइस के संयोजन का उपयोग किया जाना चाहिए ?
(A) OMR और OCR

(B) OCR और MICR
(C) OCR और बारकोड रीडर
(D) OMR और MICR
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (A)

व्याख्या: हस्तलिखित या चिह्नित चेकबॉक्स (गोले/बक्से) को पढ़ने के लिए OMR (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) और मुद्रित पाठ (Printed text) को पहचानने व डिजिटाइज़ करने के लिए OCR (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) तकनीक का संयुक्त रूप से उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop