उत्तर प्रदेश P.C.S. (Uttar Pradesh Public Service Commission) की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) – 2013 का हल (Solved) सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – 2nd Paper) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित।
परीक्षा (Exam) – UPPCS Pre – 2013
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – IInd Paper)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
बुकलेट श्रृंखला (Booklet Series) – C
सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – Ist Paper) के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तर प्रदेश PCS प्रारंभिक परीक्षा (UPPCS Pre Exam) – 2013
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – II
प्रश्न संख्या 1 एवं 2 के लिये निर्देश : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और प्रश्न 1 एवं 2 के उत्तर कथनों के आधार पर दीजिये :
I. किसी अतिथि गृह में छः कमरे A, B, C, D, E और F हैं। इनमें से A तथा C में से प्रत्येक में दो व्यक्ति रह सकते हैं, शेष कमरों में प्रत्येक में केवल एक व्यक्ति रह सकता है।
II. आठ अतिथियों P, Q, R, S, T, U,W और X को इन कमरों में ठहराया जाना है। Q, T तथा X महिलाएँ हैं और शेष पुरुष। एक ही कमरे में दो विपरीत लिंगी नहीं ठहराए जा सकते। कोई पुरुष C या F कमरों में ठहरना नहीं चाहता है।
III. P अकेले रहना चाहता है किन्तु B या D कमरे में नहीं। S को एक साझेदार चाहिये किन्तु U या W नहीं। X अपने कमरे में किसी अन्य को ठहराना नहीं चाहती है।
1. निम्नलिखित में से कौन E कमरे में ठहरेगा ?
A. U
B. W
C. P
D. Q
Click To Show Answer/Hide
2. ‘X’ किस कमरे में ठहरेगी ?
A. C
B. E
C. B
D. F
Click To Show Answer/Hide
3. निम्नलिखित युग्मों में से किसमें वही संबंध है जो JL और WZ के बीच में हैं ?
A. AC और RU
B. AB और PW
C. PR और LM
D. TU और WX
Click To Show Answer/Hide
4. निम्न में से कौन समीचीन क्रम है ?
A. सुनना, सोचना, विश्वास करना, कार्य करना
B. विश्वास करना, सुनना, सोचना, कार्य करना
C. सोचना, विश्वास करना, सुनना, कार्य करना
D. विश्वास करना, कार्य करना, सोचना, सुनना
Click To Show Answer/Hide
5. डॉक्टर : नर्स में वहीँ सम्बन्ध है जो है पुलिस इन्स्पेक्टर : ? में है।
A. चोर
B. सिपाही
C. पिस्तौल
D. जेल
Click To Show Answer/Hide
6. निम्नांकित आकृतियों में से कौन शेष से भिन्न है ?
Click To Show Answer/Hide
7. निम्नलिखित तीन कथनों जाँच कीजिये :
1. श्याम हरि का पिता नहीं है।
2. हरि सुरेश का बेटा है।
3. सुरेश के तीन बेटे हैं।
उपर्युक्त कथनों से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
A. श्याम सुरेश का बेटा है।
B. हरि श्याम का भाई है।
C. सुरेश हरि का पिता है।
D. श्याम के बच्चे नहीं हैं।
8. निम्नांकित में से तर्कणा का अन्तिम सोपान कौन है ?
A. प्राक्कल्पना
B. निगमन
C. सत्यापन
D. तैयारी
Click To Show Answer/Hide
9. प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन आएगा ?
CD, HI, MN, ?
A. QS
B. OP
C. PQ
D. RS
Click To Show Answer/Hide
10. यदि पहली अक्तूबर को सोमवार पड़ता हो तो उस महीने की बीस तारीख के तीन दिन बाद कौन सा वार पड़ेगा ?
A. सोमवार
B. मंगलवार
C. बुधवार
D. रविवार
Click To Show Answer/Hide
11. निम्नलिखित अनुक्रम की पूर्णता हेतु चारों में से सही विकल्प का चयन कीजिये
-A – A – – BAB – B -BABA
A. BBABAA
B. BBBAAA
C. ABABBA
D. BBAABB
Click To Show Answer/Hide
12. बच्चों की एक पंक्ति में बलि वाएँ से सातवाँ है तथा मोती दाएँ से चौथा है। तब बलि और मोती अपने स्थान परस्पर बदलते हैं तो बलि बाएँ से पंद्रहवाँ होगा। मोती का स्थान दाएँ से होगा
A. आठवाँ
B. चौथा
C. ग्यारहवाँ
D. बारहवाँ
Click To Show Answer/Hide
13. निम्नलिखित युग्मों में से किसमें वही संबंध है जो है ऑस्ट्रेलिया : महाद्वीप में ?
A. इंजन : रेलगाड़ी
B. नदी : तट
C. विक्रान्त : जहाज़
D. यूरी गागारिन : अन्तरिक्ष
Click To Show Answer/Hide
14. XYZ कम्पनी के प्रबंध निर्देशक श्री वसु ने पाँच व्यक्तियों असित, वरुण, चन्द्रा, डैनी और इशिता से नई परियोजना में उनकी अभिरुचि के संबंध में पूछा। उन्हें उत्तर मिला:
असित : हममें से किसी की रुचि नहीं है।
वरुण : हममें से एक की रुचि है।
चन्द्रा : हममें से दो की रुचि है।
डैनी : हममें से तीन की रुचि है।
इशिता : हममें से चार की रुचि है।
अपने अनुभव के आधार पर श्री वसु जानते है कि जिनकी रुचि है केवल वही सत्य बोलते हैं और अन्य झूठ बोलते हैं। नई परियोजना में कितनों की रुचि हैं ?
A. 4 की
B. 3 की
C. 2 की
D. 1 की
Click To Show Answer/Hide
15. आपने अपनी कॉलोनी की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत के लिये राज्य सिविल कार्य विभाग से अनुरोध किया है। इन सड़कों की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है आपके द्वारा दायर किये गए आर. टी. आई. आवेदन पत्र के उत्तर में अधिकारी के रिकॉर्डो में दिखाया गया है कि मरम्मत की गई है और इसके लिये ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया है आपने अधिशासी अभियंता से मिलने का प्रयास किया किन्तु वह किसी-न-किसी बहाने आपसे मिलने से कतराता रहा। इस बीच ठेकेदार ने आपसे सम्पर्क किया और आपको धमकी दी कि यदि आपने आगे कोई कार्यवाई की तो उसके भयंकर परिणाम होंगे। उसने आश्वासन दिया कि यदि आप खामोश रहे तो आपके घर के आसपास और उससे जुड़ी सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
आप निम्नलिखित में से क्या कार्यवाई करेंगे
A. धमकी की परवाह न करते हुए अधिशासी अभियंता और ठेकेदार के विरुद्ध लिखित शिकायत करेंगे।
B. चुप रहेंगे और ठेकेदार के इस प्रस्ताव को मान लेंगे कि आपके घर के आस-पास की सड़क की मरम्मत कर दी जाए।
C. आप पहल कर अपनी कॉलोनी के लोगों को इकठ्ठा करके सिविल अधिकारियों तथा ठेकेदार के विरुद्ध एक संयुक्त ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।
D. अपना आवास एक बेहतर कालोनी में स्थानांतरित करने की सोचेंगे जहाँ अधिक उत्तरदायी एवं बेहतर नागरिक एजेन्सी की सेवाएँ उपलब्ध हों।
16. हमारे बहुत से निर्णय परिस्थिति के अप्रासंगिक पक्षों (उदाहरणार्थ वह सुनिश्चित ढंग जिसमें कोई मुद्दा प्रस्तुत किया जाता है) से प्रभावित होते हैं। यह गोचर कहलाता है
A. गढ़न के रूप में
B. प्रत्याशित पश्चाताप के रूप में
C. वैयक्तिक पुष्टिकरण के रूप में
D. हानि विरूचि के रूप में
Click To Show Answer/Hide
17. पाँच व्यक्ति A,B,C,D, और E या तो रक्षक हैं या चोर। रक्षक सदैव सत्य बोलते हैं जबकि चोर सदैव झूठ बोलते हैं। A दावा करता है कि B रक्षक है। B दावा करता है कि C चोर है। C दावा करता है कि D चोर है। E दावा करता है कि A रक्षक हैं। D दावा करता है कि B और E अलग प्रकृति के हैं। चोरों की संख्या है
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
Click To Show Answer/Hide
18. जब एक निष्कर्ष प्रायः अव्यक्त या व्यक्त रूप में एक सम्भाव्यता कथन के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है तो यह संदर्भित करता है
A. तर्कणा संवाद को
B. निगमनात्मक तर्कणा को
C. आगमनात्मक तर्कणा को
D. उपर्युक्त में से किसी को नहीं
Click To Show Answer/Hide
19. जब कोई व्यक्ति किसी निर्णय के वांछित लक्ष्य के बारे में काफी कम जानता हो और जब निर्णय के विकल्प अस्पष्ट हों तो ऐसी परिस्थिति कहलाती है
A. निश्चित
B. अनिश्चित
C. जोखिमभरी
D. सन्दिग्ध
Click To Show Answer/Hide
20. निम्नलिखित में से कौन समूह निर्णय लेने की विशेषता नहीं है ?
A. सदस्य विचारों की वर्धित विविधता प्रस्तुत करते हैं।
B. सदस्य समाधान की वर्धित स्वीकृति की ओर ले जाते हैं।
C. सदस्य कार्यकुशल होते हैं।
D. सदस्य प्रभावकारी होते हैं।
Click To Show Answer/Hide