UPPCS Lower Pre Exam (General Studies) – 23 August 2026 (Answer Key)

UPPCS Lower PCS Exam (General Studies) – 23 August 2026 (Answer Key)

August 24, 2026

निर्देश (प्रश्न संख्या 51 – 55 ) निम्नलिखित पाई चार्ट एक कैलेंडर वर्ष में किसी स्कूल द्वारा अलग-अलग खेलों पर खर्च की गई राशि को दर्शाता है। यदि फुटबॉल पर खर्च की गई राशि ₹9,000 है, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

UP Lower PCS Pre Exam 2026

Q51. यदि फुटबॉल पर कुल खर्च की गई राशि ₹ 9,000 से ₹ 18,000 तक बढ़ जाती है और पाई चार्ट अपरिवर्तित रहती है), तो हॉकी और बास्केटबॉल पर खर्च की गई कुल राशि है :
(A) ₹18,000
(B) ₹48,000
(C) ₹50,000
(D) ₹60,000
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Q52. बास्केटबॉल पर कितनी राशि खर्च की गई है ?
(A) ₹2,500

(B) ₹8,500
(C) ₹6,500
(D) ₹4,500
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (E)

Q53. सभी खेलों पर कुल कितनी राशि खर्च की गई है ?
(A) ₹82,000

(B) ₹72,000
(C) ₹62,000
(D) ₹80,000
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Q54. कुल राशि का कितना भाग क्रिकेट पर खर्च किया गया है ?
(A) 5/9

(B) 5/8
(C) 4/9
(D) 1/3
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Q55. फुटबॉल की तुलना में हॉकी पर कितनी अधिक राशि खर्च की गई है ?
(A) ₹20,000

(B) ₹10,000
(C) ₹11,000
(D) ₹12,000
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Q56. ‘तथा का उच्चारण स्थान है :
(A) कंठ व तालु

(B) दंत व ओष्ठ
(C) कंठ व ओष्ठ
(D) दंत व तालु
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: ‘ओ’ और ‘औ’ का निर्माण ‘अ’ या ‘आ’ (कंठ्य) और ‘उ’ या ‘ऊ’ (ओष्ठ्य) के मेल से होता है, इसलिए इनका उच्चारण स्थान कंठ-ओष्ठ (कंठ व ओष्ठ) होता है।

Q57. निम्नलिखित में से किस विराम चिह्न का प्रयोग युग्म शब्दों के मध्य या दो शब्दों में संबंध स्पष्ट करने के लिए तथा शब्दों को दोहराने की स्थिति में किया जाता है ?
(A) निर्देशक चिह्न
(B) विवरण चिह्न
(C) योजक चिह्न
(D) उद्धरण चिह्न
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: योजक चिह्न (-) का प्रयोग युग्म शब्दों (जैसे- माता-पिता), दो शब्दों में संबंध स्पष्ट करने तथा एक ही शब्द को दोबारा लिखने (जैसे- धीरे-धीरे, कभी-कभी) की स्थिति में किया जाता है।

Q58. निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है ?
(A) दासता युक्त जीवन ठीक नहीं है।

(B) वह पौधों को सींचता है।
(C) विंध्याचल बहुत प्राचीन है।
(D) सप्रमाण सहित स्पष्ट कीजिए ।
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: यह वाक्य अशुद्ध है क्योंकि ‘सप्रमाण’ और ‘सहित’ दोनों एक ही अर्थ (प्रमाण के साथ) को व्यक्त करते हैं, इसलिए दोनों का एक साथ प्रयोग पुनरुक्ति दोष पैदा करता है। इसका शुद्ध रूप “प्रमाण सहित स्पष्ट कीजिए” या “सप्रमाण स्पष्ट कीजिए” होगा।

Q59. जब कोई राजकीय या ग़ैर-राजकीय संस्था अपने निर्देश, योजना, निर्णय आदि को समाचार पत्रों के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों एवं आम जनता तक पहुँचाती है, तो उसे कहा जाता है:
(A) परिपत्र
(B) अनुस्मारक
(C) विज्ञप्ति
(D) ज्ञापन
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

व्याख्या: जब कोई सरकारी या गैर-सरकारी विभाग अपनी किसी सूचना, योजना या निर्णय को अखबारों या मीडिया के जरिए जनसामान्य तक पहुँचाता है, तो उसे विज्ञप्ति (प्रेस विज्ञप्ति) कहा जाता है।

Q60. ‘तुमने पढ़ाई की होती तो उत्तीर्ण हो जाते।वाक्य में कौन-सा काल है ?
(A) सामान्य भूत

(B) आसन्न भूत
(C) संदिग्ध भूत
(D) हेतुहेतुमदभूत
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer/Hide

Answer – (D)

व्याख्या: जहाँ भूतकाल में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया के होने पर निर्भर करता है (अर्थात एक कार्य न होने के कारण दूसरा कार्य भी पूरा न हो सका), वहाँ हेतुहेतुमदभूत काल होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

Go toTop