HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

April 27, 2026

Q61. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. मिजोरम, जिसे ‘मोलासिस बेसिन’ के रूप में भी जाना जाता है, नरम असंपिंडित निक्षेप से बना है।
2. बुग्याल महान् हिमालय शृंखलाओं के ऊँचे क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन घास के मैदान हैं।
3. लोकटक झील मिजोरम में स्थित है।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. कथन 1 सही है: मिजोरम को ‘मोलासिस बेसिन’ कहा जाता है जो नरम और असंपिंडित निक्षेपों से बना है।
2. कथन 2 सही है: बुग्याल हिमालय के ऊँचे क्षेत्रों में पाए जाने वाले ग्रीष्मकालीन घास के मैदान हैं (विशेषकर उत्तराखंड में)।
3. कथन 3 गलत है: लोकटक झील मणिपुर में स्थित है, मिजोरम में नहीं।

Q62. नीचे दो कथन दिये गये हैं।
कथन I : महासागरीय सतह पर उच्चतम तापमान भूमध्य रेखा दर्ज किया जाता है।
कथन II : महासागरों का अधिकतम तापमान उनकी सतह पर दर्ज तापमान किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है ।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: उच्चतम तापमान भूमध्य रेखा पर नहीं, बल्कि उसके थोड़ा उत्तर में (अयनवृत्तों के पास) दर्ज किया जाता है, क्योंकि भूमध्य रेखा पर भारी वर्षा और बादल सौर विकिरण को कम कर देते हैं। कथन II सही है क्योंकि सौर ताप सीधे सतह पर पड़ता है।

Q63. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें:

स्थान

खनिज / ऊर्जा

राज्य

1. कुद्रेमुख

लौह अयस्क

कर्नाटक

2. बालाघाट

मैंगनीज

मध्य प्रदेश

3. कटनी

बॉक्साइट

छत्तीसगढ़

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. कुद्रेमुख — लौह अयस्क — कर्नाटक (सही)
2. बालाघाट — मैंगनीज — मध्य प्रदेश (सही)
3. कटनी — बॉक्साइट — मध्य प्रदेश (छत्तीसगढ़ नहीं)।

Q64. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें :

खेती का प्रकार

विशेषताएँ

क्षेत्र

1. चलवासी पशुचारण

आदिकालीन निर्वाह गतिविधि

सहारा और एशियाटिक रेगिस्तान

2. विस्तृत वाणिज्यिक अनाज की खेती

गेहूँ मुख्य फसल है।

मध्य अक्षांश की अर्ध-शुष्क भूमि के आंतरिक भाग

3. भूमध्यसागरीय कृषि

यह दाक्षा-कृषि (विटिकल्चर) के लिए जाना जाता है।

यूरोप, ईरान और कनाडा में  भूमध्यसागरीय तटीय कृषि

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: पंक्ति 3 गलत है क्योंकि कनाडा में भूमध्यसागरीय कृषि नहीं होती; यह मुख्य रूप से भूमध्य सागर के चारों ओर, कैलिफोर्निया, मध्य चिली और दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में होती है।

Q65. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ओडिशा में उच्च श्रेणी का हेमाटाइट अयस्क बादामपहाड़ खदानों में पाया जाता है।
2. झारखंड में प्रसिद्ध बैलाडिला शृंखला की पहाड़ियों में बहुत उच्च श्रेणी के हेमाटाइट पाये जाते हैं।
3. कर्नाटक के बेल्लारी – चित्रदुर्ग – चिक्कमंगलुरु-तुमकुरु पट्टी में लौह अयस्क का बड़ा भंडार है।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: प्रसिद्ध बैलाडिला खदानें छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा) में स्थित हैं, झारखंड में नहीं।

Q66. अभिकथन A: हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में उत्तर-पूर्वी जिलों की तुलना में काफी कम मानसून वर्षा होती है।
कारण R : दक्षिण-पश्चिम में अरावली श्रृंखला एक विशाल पर्वतीय अवरोध के रूप में कार्य करती है, जो बंगाल की खाड़ी शाखा की नमी से भरी हवाओं को अवरुद्ध करती है।
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है, लेकिन R गलत है।
(D) A गलत है, लेकिन R सही है ।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: दक्षिण-पश्चिमी जिलों में वर्षा कम होती है, यह सही है। लेकिन अरावली एक अवरोध नहीं है, बल्कि मानसून पवनों के समानांतर होने के कारण वर्षा कम कराने में सहायक होती है।

Q67. हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 और उसके बाद के संशोधनों के संदर्भ में, सरपंच के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए निम्नलिखित में से कितने मानदंड अनिवार्य हैं ?
1. उम्मीदवार के पास अपने आवासीय परिसर में एक कार्यात्मक शौचालय होना चाहिए।
2. सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवार को मैट्रिक (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
3. उम्मीदवार पर किसी भी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पी ए सी एस ) का कोई बकाया नहीं होना चाहिए।
4. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए ।
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) केवल तीन
(D) सभी चारों

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या:
1. कार्यात्मक शौचालय (सही)
2. सामान्य पुरुष के लिए 10वीं पास (सही)
3. सहकारी समिति का बकाया न होना (सही)
4. कथन 4 गलत है: सरपंच के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए (25 वर्ष नहीं)।

Q68. हरियाणा में राष्ट्रपति शासन ( अनुच्छेद 356 ) लागू करने के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. हरियाणा में इसके गठन के बाद से तीन बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है।
2. हरियाणा में राष्ट्रपति शासन की पहली घटना 1967 में राव वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त विधायक दल सरकार के पतन के बाद हुई थी।
(A) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं।
(B) कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं।
(C) कथन 1 सही है, लेकिन कथन 2 गलत है।
(D) कथन 1 गलत है, लेकिन कथन 2 सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: हरियाणा में अब तक तीन बार (1967, 1977, 1991) राष्ट्रपति शासन लगा है। पहली बार 1967 में लगा था।

Q69. अभिकथन A : 1966 में स्थापित जे० सी० शाह आयोग ने सर्वसम्मति से चंडीगढ़ और खरड़ तहसील को नवगठित राज्य हरियाणा में शामिल करने की सिफारिश की।
कारण R : 1961 की भाषाई जनगणना ने चंडीगढ़ और खरड़ तहसील दोनों में निर्णायक हिंदी भाषी बहुमत का संकेत दिया।
(A) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है, लेकिन R गलत है।
(D) A गलत है, लेकिन R सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: आयोग ने सिफारिश की थी, यह सही है। भाषाई जनगणना के आँकड़े भी सही हैं, लेकिन सिफारिश का मुख्य आधार केवल जनगणना नहीं, बल्कि प्रशासनिक सुविधा भी थी।

Q70 निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें:
1. कृषि                          :           संघ सूची
2. पशुधन और पशुपालन :           राज्य सूची
3. शिक्षा                        :           समवर्ती सूची
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्म
(D) कोई भी युग्म नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: कृषि मुख्य रूप से राज्य सूची का विषय है (संघ सूची का नहीं)। शिक्षा समवर्ती सूची में है और पशुपालन राज्य सूची में।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop