HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

April 27, 2026

Q91. नीचे दो कथन दिये गये हैं.
कथन I : विजयनगर साम्राज्य की देवी पंपादेवी ने विष्णु से विवा के लिए तपस्या की थी।
कथन II : पंपादेवी के इस विवाह समारोह को विरूपाक्ष मंदिर में ह वर्ष धूमधाम से आयोजित किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: पंपादेवी ने शिव (विरूपाक्ष) से विवाह के लिए तपस्या की थी, न कि विष्णु से। इनका विवाह उत्सव आज भी विरूपाक्ष मंदिर में मनाया जाता है।

Q92. निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें:
1. क्षैतिज वेग समय ग्राफ : शून्य त्वरण
2. शून्येतर ढाल के साथ एक रेखीय वेग-समय ग्राफ : एकसमान गति
3. वक्रित दूरी- समय ग्राफ : असमान गति
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही ढंग से मेल खाते हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्म
(D) कोई भी युग्म नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. क्षैतिज वेग-समय ग्राफ का मतलब है वेग स्थिर है, अतः त्वरण शून्य है।
2. शून्येतर ढाल वाला रेखीय वेग-समय ग्राफ एकसमान त्वरण को दर्शाता है, एकसमान गति को नहीं।
3. वक्रित दूरी-समय ग्राफ असमान गति को दर्शाता है।

Q93. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : यदि कमरे के साधारण तापमान पर समान लम्बाई और समान अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाले एक ताँबा और एक नाइक्रोम के तार से समान समय के लिए एक समान विद्युत् धारा बहे तो दोनों समान ऊष्मा उत्पन्न करेंगे।
कथन II : यदि किसी सुचालक में धारा को दुगुना और समय को आधा कर दिया जाय तो उससे उत्पन्न ऊष्मा दुगुनी हो जाती है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या:
1. ताँबा और नाइक्रोम का प्रतिरोध अलग-अलग होता है (H = I2Rt), इसलिए वे समान ऊष्मा उत्पन्न नहीं करेंगे।
2. यदि धारा (I) दुगुनी (22=4) और समय (t) आधा (1/2) हो, तो 4 × 1/2 = 2 गुनी ऊष्मा होगी।

Q94. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : सांद्र नाइट्रिक अम्ल और जल को मिलाने के लिए सांद्र अम्ल में जल को हमेशा धीरे-धीरे मिलाना चाहिए।
कथन II : तनूकरण के लिए सांद्र विलयन में विलायक मिलाना आवश्यक है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: कथन 1 गलत है क्योंकि हमेशा अम्ल को जल में मिलाना चाहिए, जल को अम्ल में नहीं (यह विस्फोटक हो सकता है)। कथन 2 भी गलत है क्योंकि तनूकरण की प्रक्रिया में सांद्रता घटाई जाती है, विलायक की भूमिका विशिष्ट होती है।

Q95. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें:

पदार्थ

रासायिनक सूत्र

उपयोग

1. ब्लीचिंग पाउडर

CaO2Cl2

पीने के पानी को रोगाणु मुक्त बनाना

2. बेकिंग सोडा

NaHCO3

सोडा – एसिड अग्निशामक

3. वाशिंग सोडा

Na2CO3

पानी की स्थायी कठोरता को दूर करना

ऊपर की कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही मेल खाती हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. ब्लीचिंग पाउडर का सूत्र CaOCl2 होता है (प्रश्न में CaO2Cl2 गलत है)।
2. बेकिंग सोडा (NaHCO3) अग्निशामक में उपयोग होता है।
3. वाशिंग सोडा पानी की कठोरता दूर करता है।

Q96. निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें
1. श्री भ्रामरमदा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर : आंध्र प्रदेश
2. श्री कामाक्षी देवी मंदिर : गोवा
3. सूर्य मंदिर : ओडिशा
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्म
(D) युग्मों में से कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: मल्लिकार्जुन (आंध्र प्रदेश) और सूर्य मंदिर (ओडिशा) सही हैं। कामाक्षी देवी का प्रसिद्ध मंदिर तमिलनाडु (कांचीपुरम) में है, गोवा में नहीं।

Q97. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें :

कला का रूप

मूल / सामुदायिक संबद्ध

प्रमुख विशेषता

1. मोहिनीअट्टम

चेर संरक्षण (9वीं-12वीं शताब्दी ईस्वी)

विष्णु के मोहिनी अवतार से संबंधित एक लालित्यपूर्ण तरीके से झूमते हुए गति करना

2. थुल्लल

कुंचन नाम्बियार द्वारा प्रस्तुत

मंदिर उत्सवों के दौरान एकल व्यंग्य नृत्य

3. कुटियाट्टम

चक्कियार समुदाय

छह से बीस दिनों तक चलने वाला नाटकीय प्रदर्शन

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही सुमेलित है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: मोहिनीअट्टम (लालित्यपूर्ण नृत्य), थुल्लल (व्यंग्य नृत्य) और कुटियाट्टम (लंबा नाटकीय प्रदर्शन) की दी गई जानकारी सही है।

Q98. निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए:

त्योहार

राज्य

माह

1. मदई

छत्तीसगढ़

दिसंबर

2. डूंगरी

हिमाचल प्रदेश

मई

3. गुग्गा नीमी

हरियाणा

अगस्त-सितंबर

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: मदई (छत्तीसगढ़), डूंगरी (हिमाचल) और गुग्गा नवमी (हरियाणा) के माह और राज्य सही सुमेलित हैं।

Q99. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. विस्तारित निधि सुविधा (EFF) : संरचनात्मक भुगतान  संतुलन समस्याओं के लिए।
2. त्वरित ऋण सुविधा (RCF) : उच्च आय वाले देशों के लिए त्वरित और रियायती ऋण।
3. लचीलापन और टिकाऊपन सुविधा (RSF) : अल्पकालिक तरलता रेखा ।
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या:
1. EFF संरचनात्मक सुधारों के लिए है।
2. RCF कम आय वाले देशों के लिए है।
3. RSF जलवायु परिवर्तन जैसे दीर्घकालिक जोखिमों के लिए है, न कि अल्पकालिक तरलता के लिए।

Q100. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें

सूचकांक

अर्थशास्त्री

1. मानव विकास सूचकांक

महबूब उल हक

2. जीवन की भौतिक गुणवत्ता सूचकांक

मॉरिस डेविड मॉरिस

3. बहुआयामी निर्धनता सूचकांक

सुरेश तेंदुलकर

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. HDI – महबूब उल हक।
2. PQLI – मॉरिस डी. मॉरिस।
3. बहुआयामी निर्धनता सूचकांक (MPI): यह UNDP और OPHI द्वारा विकसित किया गया है। सुरेश तेंदुलकर समिति भारत में गरीबी रेखा के आकलन से जुड़ी थी।

 

Read Also :

Read Related Posts

 

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop