Q51. नीचे दो कथन दिये गये हैं
कथन I : प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य चीतों को उनके विलुप्त होने के बाद भारत में फिर से लाना है।
कथन II : इस परियोजना को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वार कार्यान्वित किया जाता हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या: इसका उद्देश्य कूनो नेशनल पार्क में चीतों को फिर से बसाना है और इसे NTCA द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
Q52. नीचे दो कथन दिये गये हैं
कथन I : पैसिफिक रिंग ऑफ फायर उच्च भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधि से जुड़ा हुआ है।
कथन II : यह भारत के हिंद महासागर तट के साथ स्थित है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या: रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के चारों ओर स्थित है, भारत के हिंद महासागर तट पर नहीं।
Q53. निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए:
|
संगठन / समझौते |
विशेषता |
|
1. UNFCCC |
जलवायु वार्ता के लिए ढाँचा |
|
2. क्योटो प्रोटोकॉल |
सभी देश के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य |
|
3. ग्लोबल कॉम्पैक्ट फोर माइग्रेशन |
कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता |
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. UNFCCC जलवायु परिवर्तन वार्ताओं के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करता है।
2. क्योटो प्रोटोकॉल केवल विकसित देशों (Annex I) के लिए बाध्यकारी था, सभी के लिए नहीं।
3. ग्लोबल कॉम्पैक्ट फॉर माइग्रेशन गैर-बाध्यकारी समझौता है।
Q54. निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए:
|
कार्यक्रम / पहल |
विशेषता |
|
1. भारतनेट परियोजना |
भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड संपर्क प्रदान करने का उद्देश्य । |
|
2. राष्ट्रीय विद्युत् गतिशीलता मिशन |
ईवी अपनाने और बुनियादी ढाँचे का समर्थन करता है। |
|
3. प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना |
घरों में खाना पकाने के लिए स्वच्छ गैस उपलब्ध करती है। |
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. भारतनेट: ग्रामीण ब्रॉडबैंड के लिए।
2. राष्ट्रीय विद्युत् गतिशीलता मिशन: EVs के लिए।
3. सौभाग्य योजना: बिजली कनेक्शन के लिए है, खाना पकाने वाली गैस के लिए ‘उज्ज्वला योजना’ है।
Q55. निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए:
|
सम्मेलन |
विशेषता |
|
1. UNTOC |
पालेर्मो कन्वेंशन के नाम से भी जाना जाता है। |
|
2. UNCAC |
एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी सार्वभौमिक भ्रष्टाचार रोधी साधन है। |
|
3. संयुक्त राष्ट्र स्पॉटलाइट पहल |
सिर्फ IMF द्वारा लागू की गयी। |
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. UNTOC को पालेर्मो कन्वेंशन कहते हैं।
2. UNCAC भ्रष्टाचार के खिलाफ एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी साधन है।
3. स्पॉटलाइट पहल संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ (EU) की संयुक्त पहल है।
Q56. निम्नलिखित में से कौन सा / कौन-से सही है/हैं ?
1. IPCC द्वारा वैश्विक कार्बन बजट 2024 जारी किया गया है।
2. यह वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन और सिंक को खोज निकालता है।
नीचे दिये गये कोड का उपयोग करके उत्तर का चयन करें:
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या: ग्लोबल कार्बन बजट रिपोर्ट ‘ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट’ (GCP) द्वारा जारी की जाती है, न कि IPCC द्वारा।
Q57. निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं ?
1. भरित ने लाइबेरिया में पहली समस्त महिला गठित पुलिस इकाई तैनात की ।
2. संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान केवल संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अधिदेशाधीन है।
नीचे दिये गये कोड का उपयोग करके उत्तर का चयन करें:
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. भारत ने 2007 में लाइबेरिया में पहली महिला पुलिस इकाई भेजी थी (सही)।
2. शांति अभियानों का अधिदेश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) द्वारा दिया जाता है, महासभा द्वारा नहीं (गलत)।
Q58 निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें :
|
भू-आकृति का नाम |
भू-आकृति का प्रकार |
एजेंट |
|
1. लैपीज |
निक्षेपणा |
भूमिगत जल |
|
2. सीफ़ |
निक्षेपणा |
हवा |
|
3. हॉर्न |
अपरदनकारी |
हिमनद |
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. लैपीज: यह भूमिगत जल द्वारा अपरदन (Erosional) से बनता है, निक्षेपण से नहीं।
2. सीफ़ (Seif): हवा द्वारा रेत के निक्षेपण से बनता है (सही)।
3. हॉर्न: हिमनद के अपरदन से बनी नुकीली चोटी (सही)।
Q59. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जब नदियाँ एक पहाड़ी से निकलती हैं और सभी दिशाओं में बहती हैं, तो जलनिकासी पैटर्न को ‘ट्रेलिस’ पैटर्न के रूप में जाना जाता है।
2. एक पेड़ की शाखाओं से मिलता-जुलता जल निकासी पैटर्न को ‘अभिकेन्द्री’ (सेन्ट्रीपेटल) जलनिकासी पैटर्न के रूप में जाना जाता है।
3. जब नदियाँ किसी झील या गर्त में सभी दिशाओं से अपना पानी छोड़ती है तो पैटर्न को ‘द्रुमाकृतिक (डेंड्राइटिक ) पैटर्न’ के रूप में जाना जाता है।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या: प्रश्न में तीनों परिभाषाएं आपस में बदल दी गई हैं:
1. पहाड़ी से सभी दिशाओं में बहना: अरीय (Radial) पैटर्न।
2. पेड़ की शाखा जैसा: द्रुमाकृतिक (Dendritic) पैटर्न।
3. झील में सभी दिशाओं से गिरना: अभिकेन्द्री (Centripetal) पैटर्न।
Q60. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व में दो लुप्तप्राय पशु प्रजातियों, नीलगिरि ताहर और शेर-पूँछ वाले मकाक की सबसे बड़ी ज्ञात आबादी है।
2. समुद्री गाय, समुद्री जानवरों की एक लुप्तप्राय प्रजाति, गल्फ ऑफ मन्नार बायोस्फीयर रिजर्व में पायी जाती है।
3. पश्चिमी घाट से प्राप्त फूलों के पौधों में से लगभग 80% नीलगिरि वायोस्फीयर रिजर्व में पाये जाते हैं।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. नीलगिरी ताहर और लायन-टेल्ड मकाक नीलगिरी रिजर्व के मुख्य आकर्षण हैं।
2. ‘डगोंग’ (समुद्री गाय) मन्नार की खाड़ी में पाई जाती है।
3. पश्चिमी घाट की वनस्पतियों का बड़ा हिस्सा नीलगिरी क्षेत्र में मौजूद है।
