HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

April 27, 2026

Q71. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. संसद् विधि द्वारा किसी राज्य में विधानपरिषद् का निर्माण कर सकती है, यदि राज्य की विधानसभा साधारण बहुमत से इस सम्बन्ध में प्रस्ताव पारित करती है।
2. राज्य की विधानपरिषद् को समाप्त करने में उस राज्य की विधानसभा की कोई भूमिका नहीं होती ।
3. किसी राज्य की विधानपरिषद् में सदस्यों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या के एक तिहाई से अधिक नहीं हो सकती है।
4. विधानपरिषद् के 1/12 सदस्यों का चुनाव राज्य में रहने वाले उन व्यक्तिओं द्वारा किया जाता है जो कम से कम तीन वर्षों का स्नातक हैं।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक कथन
(B) केवल दो कथन
(C) केवल तीन कथन
(D) सभी चारों कथन
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. कथन 1 गलत: विधानसभा को विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित करना होता है।
2. कथन 2 गलत: विधानसभा की मुख्य भूमिका होती है।
3. कथन 3 सही: अधिकतम संख्या 1/3 से अधिक नहीं हो सकती।
4. कथन 4 सही: 1/12 स्नातक सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।

Q72. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. ग्राम सभा में, गाँव के भीतर रहने वाली पूरी आबादी शामिल होती है।
2. पंचायतों के निर्वाचन भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किये जाते हैं।
3. 5 वर्ष के पूर्ण समय से पहले विघटित पंचायत, बाव में पुनर्गठन होता है, केवल शेष बची हुई अवधि के लिए कार्य करती है।
4. पंचायतों को राज्य द्वारा कर लगाने की शक्ति दी जा सकती है।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक कथन
(B) केवल दो कथन
(C) केवल तीन कथन
(D) सभी चारों कथन
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. कथन 1 गलत: ग्राम सभा में केवल पंजीकृत मतदाता शामिल होते हैं, पूरी आबादी नहीं।
2. कथन 2 गलत: पंचायत चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग कराता है (भारत का निर्वाचन आयोग नहीं)।
3. कथन 3 सही: पुनर्गठित पंचायत शेष अवधि के लिए कार्य करती है।
4. कथन 4 सही: राज्य सरकार उन्हें कर लगाने की शक्ति दे सकती है।

Q73. निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें :
1. जनजाति सलाहकार परिषद् : चौथी अनुसूची
2. स्वायत्त जिले  : छठी अनुसूची
3. प्रादेशिक परिषद्  : पाँचवीं अनुसूची
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्म
(D) कोई भी युग्म नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: जनजाति सलाहकार परिषद् पाँचवीं अनुसूची से संबंधित है। चौथी अनुसूची राज्यसभा सीटों के आवंटन के लिए है।

Q74. भारतीय अर्थव्यवस्थी की वर्तमान क्षेत्रीय संरचना के निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26:
1. प्राथमिक क्षेत्र : सकल घरेलू उत्पाद में सबसे कम हिस्सेदारी के साथ रोजगार में सबसे बड़ा हिस्सा।
2. द्वितीयक क्षेत्र : सकल घरेलू उत्पाद में दूसरे सबसे बड़े योगदान के साथ रोजगार में सबसे कम हिस्सेदारी ।
3. तृतीयक क्षेत्र : सकल घरेलू उत्पाद में सबसे बड़ा योगदान ।
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्म
(D) कोई भी युग्म नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: वर्तमान में प्राथमिक क्षेत्र का GDP हिस्सा सबसे कम है पर रोजगार सबसे ज्यादा। तृतीयक क्षेत्र (सेवा क्षेत्र) का GDP में सबसे बड़ा योगदान है।

Q75. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें :
प्रमाणन चिह्न      : उत्पाद
1. हॉल मार्क       : एलपीजी सिलेंडर और इलेक्ट्रॉनिक सामान
2. ISI मार्क       : गहने
3. एगमार्क         : खाद्य पदार्थ जैसे खाद्य तेल और शहद
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या:
1. हॉल मार्क — गहनों के लिए (गलत मिलान)
2. ISI मार्क — इलेक्ट्रॉनिक और औद्योगिक सामान के लिए (गलत मिलान)
3. एगमार्क — खाद्य तेल, शहद आदि के लिए (सही)।

Q76 निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें :

ज़िला

आर्थिक विशेषता – I

आर्थिक विशेषता – II

1. पानीपत

कपड़ा उद्योग केंद्र

हथकरघा उद्योग का केंद्र

2. गुरुग्राम

सूचना प्रौद्योगिकी

निगमित सेवाएँ

3. भिवानी

कृषि मशीनरी

विनिर्माण

उपर्युक्त में से कितनी पेंक्तियों में दी गयी जानकारी सही सुमेलित है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: भिवानी ‘कृषि मशीनरी’ के लिए नहीं, बल्कि वस्त्र (Textile) और ऐतिहासिक रूप से मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। कृषि मशीनरी के लिए फरीदाबाद प्रसिद्ध है।

Q77. निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से सही है/है?
1. हरियाणा के औद्योगिक आधार में मुख्य रूप से सूती कपड़ा, चीनी प्रसंस्करण और कृषि यंत्रों का उत्पाद शामिल है।
2. राज्य विभिन्न प्रकार की उपभोक्ता वस्तुओं के रूप में रसायनों का भी निर्माण करता है।
नीचे दिये गये कोड का उपयोग करके उत्तर का चयन कीजिए
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)

Q78. निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं ?
1. बजट 2026-27 के अनुसार हरियाणा के वितीय अनुमानित राजकोषीय घाटा 2.6 प्रतिशत है।
2. हरियाणा में पिछले तीन वर्षों में प्रभावी राजस्व घाटा बढ़ा है, क्योंकि पूंजीगत परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए अनुदान कम हो गया है।
नीचे दिये गये कोड का उपयोग करके उत्तर का चयन कीजिए
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: हरियाणा का राजकोषीय घाटा लक्ष्य के भीतर रहा है, लेकिन प्रभावी राजस्व घाटे का तर्क सभी तीन वर्षों के लिए एकसमान रूप से नहीं दिया जा सकता।

Q79 निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन से सही है/हैं ?
1. हरियाणा के लिए बजट 2026-27 के अनुसार अधिकतम कर राजस्व राज्य वस्तु एवं सेवा कर आता है, उसके बाद स्टाम्प और पंजीकरण से ।
2. हरियाणा सरकार के स्व कर राजस्व में बजट 2026-27 में संशोधित बजट 2025-26 की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
नीचे दिये गये कोड का उपयोग करके उत्तर का चयन कीजिए
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: राज्य का मुख्य राजस्व SGST और स्टाम्प ड्यूटी से आता है।

Q80. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : इसरो ने ब्रह्मांडीय एक्स-रे स्रोतों का अध्ययन करने के लिए जनवरी 2025 में XPoSat मिशन शुरू  किया।
कथन II : XPoSat एक्स-रे ध्रुवीकरण का अध्ययन करने के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (D)
व्याख्या: इसरो ने XPoSat मिशन जनवरी 2024 में लॉन्च किया था (जनवरी 2025 में नहीं)। कथन II सही है कि यह भारत का पहला समर्पित पोलरिमेट्री मिशन है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop