हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC – Haryana Public Service Commission) द्वारा आयोजित HCS (Haryana Civil Services) की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को हुई थी। इस परीक्षा (HPSC HCS Prelims Exam 2026) का प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन (Paper I – General Studies) उत्तर कुंजी सहित उपलब्ध है।
Haryana Public Service Commission (HPSC) conducted the HCS (Haryana Civil Services) Prelims Exam on 26 April 2026. Haryana PCS Pre Exam 2026 Paper I (General Studies) with Answer Key available here.
| परीक्षा (Exam) | HPSC HCS Pre Exam 2026 |
| आयोजक (Organiser) | HPSC (Haryana Public Service Commission) |
| विषय (Subject) | सामान्य अध्ययन (General Studies) |
| दिनांक (Date) | 26 April 2026 |
| प्रश्न संख्या (Total Question) | 100 |
| Paper Set | D |
HPSC HCS Prelims Exam 2026
Paper – I (General Studies)
(Answer Key)
Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वर्तमान परती भूमि – दो या दो से अधिक कृषि वर्षों के लिए खेती के बिना रह गयी।
2. वर्तमान परती भूमि के अलावा – पिछले 1 से 5 कृषि वर्षों से बिना खेती के रह गयी है।
3. सकल बोया गया क्षेत्र एक कृषि वर्ष में एक से अधिक बार बोया गया क्षेत्र और शुद्ध बोया गया क्षेत्र है योग को सकल बोया गया क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या :
1. कथन 1 गलत है: ‘वर्तमान परती भूमि’ (Current Fallow) वह होती है जो 1 कृषि वर्ष या उससे कम समय के लिए खाली छोड़ी गई हो।
2. कथन 2 सही है: ‘वर्तमान परती भूमि के अलावा अन्य परती’ वह भूमि है जो पिछले 1 से 5 कृषि वर्षों से बिना खेती के पड़ी है।
3. कथन 3 सही है: सकल बोया गया क्षेत्र (Gross Cropped Area) = शुद्ध बोया गया क्षेत्र + एक से अधिक बार बोया गया क्षेत्र।
Q2. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. भारत का राष्ट्रीय जल मार्ग (NW1) : कोट्टापुरम – कोल्लम विस्तार
2. भारत का राष्ट्रीय जल मार्ग (NW2) : इलाहाबाद-हल्दिया विस्तार
3. भारत का राष्ट्रीय जल मार्ग (NW3) : सदिया-धुबरी विस्तार
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्म
(D) कोई भी युग्म नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या: तीनों युग्म गलत सुमेलित हैं। सही मिलान इस प्रकार है:
1. NW1: इलाहाबाद (प्रयागराज) – हल्दिया विस्तार (गंगा नदी)।
2. NW2: सदिया – धुबरी विस्तार (ब्रह्मपुत्र नदी)।
3. NW3: कोट्टापुरम – कोल्लम विस्तार (केरल की नहरें)।
Q3. नीचे दो कथन दिये गये हैं
कथन I : भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में लंबे रेशे वाली (अमेरिकी) कपास को ‘नरमा’ कहा जाता है।
कथन II : तुअर, एक महत्त्वपूर्ण दाल को पीले चना के रूप में भी जाना जाता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिनु कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
कथन I सही है: उत्तर-पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा) में लंबे रेशे वाली अमेरिकी कपास को ‘नरमा‘ कहा जाता है।
कथन II गलत है: तुअर (अरहर) को लाल चना (Red Gram) या पिजन पी (Pigeon Pea) कहा जाता है, न कि पीला चना।
Q4. हरियाणा क्षेत्र से संबंधित निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित करें (सबसे पहले से लेकर नवीनतम ) :
I. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को हरियाणा का नियंत्रण हस्तांतरित करने के लिए सुरजी-अंजनगांव की संधि ।
II. हाँसी में जॉर्ज थॉमस के स्वतंत्र राज्य की स्थापना।
III. व्यपगत के सिद्धांत के तहत अंग्रेजों द्वारा कैथल राज्य का विलय ।
IV. नादिर शाह और मुहम्मद शाह के बीच करनाल की लड़ाई ।
(A) IV, II, I, III
(B) IV, I, II, III
(C) II, IV, I, III
(D) I, IV, II, III
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. करनाल की लड़ाई: 1739 (नादिर शाह और मुगल बादशाह)।
2. जॉर्ज थॉमस का राज्य (हाँसी): 1797-1798 के आसपास।
3. सुरजी-अंजनगांव की संधि: 1803 (मराठों द्वारा अंग्रेजों को हरियाणा सौंपना)।
4. कैथल का विलय: 1843 (व्यपगत के सिद्धांत/उत्तराधिकारी न होने पर)।
Q5. निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें।
1. मच्छर : अंडे, लार्वा, प्यूपा और वयस्क
2. रेशम कीट : अंडा, लार्वा, प्यूपा और वयस्क
3. तिलचट्टे : अंडा, निम्फ, प्यूपा और वयस्क
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही ढंग से मेल खाते हैं?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्मों
(D) युग्मों में से कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. मच्छर: अंडा → लार्वा → प्यूपा → वयस्क (सही)।
2. रेशम कीट: अंडा → लार्वा (कैटपिलर) → प्यूपा (कोकून) → वयस्क (सही)।
3. तिलचट्टा: अंडा → निम्फ → वयस्क। इनमें प्यूपा अवस्था नहीं होती (गलत)।
Q6. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : रबी फसलों में धान, सोयाबीन, अरहर, मक्का और कपास शामिल हैं, जबकि गेहूँ, चना, मटर जैसी फसलें खरीफ फसल हैं।
कथन II : सब्जियाँ और फल हमें विटामिन और खनिज प्रदान करते हैं और साथ ही अल्प मात्रा में प्रोटीन और वसा भी ।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
कथन I गलत है: धान, सोयाबीन और कपास खरीफ फसलें हैं, जबकि गेहूँ, चना और मटर रबी फसलें हैं। प्रश्न में इन्हें उल्टा दिया गया है।
कथन II सही है: सब्जियां और फल मुख्य रूप से विटामिन और खनिज देते हैं, पर उनमें बहुत कम मात्रा में प्रोटीन और वसा भी मौजूद होते हैं।
Q7. निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं ?
1. उर्वरक व्यावसायिक रूप से उपलब्ध वस्तुएँ हैं जो फसलों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटेशियम प्रदान करते हैं।
2. उर्वरक में काफी मात्रा में कार्बनिक पदार्थ मौजूद होता है, जो मिट्टी के जल संग्रहण की क्षमता बढ़ाता है।
नीचे दिये गये कोड को उपयोग करके उत्तर का चयन करें।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
कथन 1 सही है: उर्वरक कारखानों में बनते हैं और NPK (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम) के समृद्ध स्रोत हैं।
कथन 2 गलत है: उर्वरक में कार्बनिक पदार्थ (ह्यूमस) नहीं होता। यह विशेषता ‘खाद‘ (Manure) की है जो मिट्टी की जल संग्रहण क्षमता बढ़ाती है।
Q8. निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें
1. प्राकृतिक गर्भनिरोधक : लैक्टेशनल एमेनोरिया
2. बाधा विधि : प्रोजेस्टेसर्ट
3. हार्मोन स्रावित करने IUDs : सहेली
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही ढंग से मेल खाते हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्मों
(D) युग्मों में से कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
1. प्राकृतिक: लैक्टेशनल एमेनोरिया (स्तनपान के दौरान डिंबोत्सर्जन न होना) – सही।
2. बाधा विधि: प्रोजेस्टेसर्ट एक हार्मोन स्रावित करने वाला IUD है, बाधा विधि (कंडोम/डायाफ्राम) नहीं – गलत।
3. सहेली: यह एक ‘नॉन-स्टेरॉयडल’ मौखिक गर्भनिरोधक गोली है, IUD नहीं – गलत।
Q9. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : अकबर एवं उसके अभिजात वर्ग ने 1604 ई० में पहली बार तंबाकू देखा था।
कथन II : अबुल फजल अपने आइन-ए-अकबरी में उत्तर भारत में तंबाकू की खेती एवं उपयोग का बखूबी वर्णन किया है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
कथन I सही है: अकबर के दरबार में 1604 ई० में पहली बार तंबाकू लाया गया था।
कथन II गलत है: अबुल फजल ने ‘आइन-ए-अकबरी’ (1590 के दशक) में तंबाकू का उल्लेख नहीं किया क्योंकि तब तक यह उत्तर भारत में प्रचलित नहीं था। जहाँगीर के समय इसकी खेती बड़े स्तर पर शुरू हुई।
Q10. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दौरान संथालों को राजमहल की तलहटी में बसाकर इस बड़े इलाके को उनकी भूमि (दामिन-ए-कोह) मानकर खेती करवायी जाती थी ।
कथन II : जमींदार, साहूकार एवं औपनिवेशिक राज के द्वारा संथालों की स्वच्छ की हुई भूमि पर पुनः भारी कर एवं ऊँची ब्याज दर लगाकर हड़प ली जाती थी। इसी कारण बाद में संथाल विद्रोह हुआ था।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Show Answer/Hide
व्याख्या:
कथन I सही है: अंग्रेजों ने संथालों को राजमहल की पहाड़ियों के तलहटी क्षेत्र (दामिन-ए-कोह) में बसाया ताकि वे खेती कर सकें।
कथन II सही है: संथालों ने जंगल साफ कर खेती की, लेकिन जमींदारों और साहूकारों के शोषण और भारी करों के कारण 1855-56 में संथाल विद्रोह (सिद्धू और कान्हू के नेतृत्व में) हुआ।
