HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

April 27, 2026

Q31. हरियाणा की नदी अपवहन तंत्र के बारे में निम्नलिखित में से कितने कथन सही हैं ?
1. मारकंडा नदी, एक अल्पकालिक धारा, राज्य में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर अरुणा नदी कर लेती है।
2. साहिबी नदी मेवात पहाड़ियों से निकलती है और यमुना की एक प्रमुख सहायक नदी है, जो ओखला के पास इसमें मिलती है।
3. तांगरी नदी मार्कंडा नदी की एक सहायक नदी है और मोरनी पहाड़ियों से निकलती है।
4. दृश्यद्वती नदी को आमतौर पर आधुनिक चौटांग नदी प्रणाली के रूप में पहुंचानी जाता है।
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) केवल तीन
(D) सभी चारों
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: कथन 2 गलत है क्योंकि साहिबी नदी यमुना की नहीं, बल्कि नजफगढ़ नाले के माध्यम से मिलने वाली एक मौसमी नदी है और यह ओखला के पास सीधे नहीं मिलती।

Q32. निम्नलिखित में से कौन-सा हरियाणा के ‘बागर’ क्षेत्र का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(A) पूर्वी जिलों में यमुना नदी से बने बाढ़ के मैदान ।
(B) भारी, क्षरण वाली, अवनलिका वाली भूमि विशेष रूप से शिवालिकों की तलहटी में पायी जाती है।
(C) राजस्थान सीमा के साथ शुष्क, रेतीले उच्च भूमि क्षेत्र जहाँ रेत के टीले स्थानांतरित होते हैं।
(D) रोहतक और सोनीपत जैसे मध्य जिलों में अत्यधिक उपजाऊ, निचले में दोमट मैदान हैं।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: बागर मुख्य रूप से भिवानी, हिसार और सिरसा के रेतीले क्षेत्रों को कहा जाता है।

Q33. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : विकृत अल्कोहल में थोड़ी मात्रा में मिथेनॉल होता है, जो एक विषैला पदार्थ है।
कथन II : मिथेनॉल विषैला होता है, क्योंकि यह यकृत में ऑक्सीकृत होकर मेथानोइके अम्ल बनाता है, जो प्रोटोप्लाज्म को जमा देता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: मिथेनॉल यकृत में ऑक्सीकृत होकर मेथानोइक अम्ल (फार्मिक एसिड) बनाता है, जो कोशिकाओं के प्रोटोप्लाज्म को जमा देता है और ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुँचाकर अंधापन या मृत्यु का कारण बनता है।

Q34. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें:

कॉलम – A

कॉलम – B

कॉलम – C

1. धुआँ

कोलाइड

ठोस रूप में गैस

2. दूध

इमल्शन

समांगी

3. झाँवा पत्थर

फोम

विषमांगी

उपर्युक्त पंक्तियों में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या:
1. धुआँ: गैस में ठोस का कोलाइड है।
2. दूध: एक विषमांगी (Heterogeneous) मिश्रण है (समांगी नहीं)।
3. झाँवा पत्थर (Pumice): यह फोम है जिसमें ठोस के अंदर गैस होती है और यह विषमांगी है (सही)।

Q35. नीचे दो कथन दिये गये हैं.
कथन I : सभी धातुएँ हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ प्रतिक्रिया करने पर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न करती हैं।
कथन II : सोडियम को छोड़कर सभी धातुओं के हाइड्रोजन कार्बोनेट, अम्लों के साथ प्रतिक्रिया करके अनुकूल लवण, कार्बन डाइऑक्साइड और जल देते हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत हैं, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. सभी धातुएँ (जैसे सोना, चांदी, तांबा) HCl के साथ H2 नहीं देतीं।
2. सोडियम ही नहीं, बल्कि सभी धातुओं के कार्बोनेट और बाईकार्बोनेट अम्लों के साथ CO2 और जल देते हैं।

Q36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. दाँतों की सड़न या दंत क्षय तब शुरू होता है जब शक्कर पर क्रिया करने वाले जीवाणु अल्कोहल उत्पन्न करते हैं, जो एनैमल को नरम या विखनिजित कर देते हैं।
2. दाँतों की सड़ने या दंत क्षय तब शुरू होता है जब शक्कर पर क्रिया करने वाले जीवाणु एसीटोन उत्पन्न करते हैं, जो एनॅमल को नरम या विखनिजित कर देते हैं।
3. दाँतों की सड़न या दंत क्षय तब शुरू होता है जब शक्कर पर क्रिया करने वाले जीवाणु अम्ल उत्पन्न करते हैं, जो एनैमल को नरम या विखनिजित कर देते हैं।
ऊपर दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: बैक्टीरिया शक्कर पर क्रिया करके अम्ल (Acid) उत्पन्न करते हैं, जो एनैमल का विखनिजीकरण करते हैं।

Q37. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
1. अंतर-राज्य परिषद् राज्यों के बीच विवादों की जाँच कर सकता है।
2. यह उन विषयों पर चर्चा कर सकता है जिनमें राज्यों या संघ और एक या अधिक राज्यों का समान स्वार्थ है।
3. अंतर-राज्य परिषद् में केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व नहीं है।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व इसमें होता है (जिनमें विधानसभा है उनके मुख्यमंत्री और अन्यों के प्रशासक)।

Q38. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. स्थिर वेग से गतिमान वस्तु पर लगने वाला कुल बल शून्य होता है।
2. क्रिया और प्रतिक्रिया बल एक ही पिंड पर कार्य करते हैं।
3. अल्पकाल के लिए लगने वाला एक बड़ा बल संवेग में बड़ा परिवर्तन उत्पन्न कर सकता है।
ऊपर दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: क्रिया और प्रतिक्रिया बल हमेशा दो अलग-अलग पिंडों पर कार्य करते हैं (कथन 2 गलत है)।

Q39. निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें:
1. यदि सिलिअरी मांसपेशियाँ शिथिल हों : नेत्र लेंस की फोकल लंबाई बढ़ जाती है।
2. यदि नेत्र लेंस मोटा हो जाय : निकटवर्ती वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख पाना संभव हो जाता है।
3. सामान्य दृष्टि वाले एक युवा वयस्क के लिए : निकट बिंदु लगभग 25 सेंटीमीटर होता है
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही ढंग से मेल खाते हैं ?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों युग्म
(D) कोई भी युग्म नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या:
1. शिथिल मांसपेशियाँ = लेंस पतला = लंबी फोकल लंबाई।
2. मोटा लेंस = अधिक शक्ति = पास की वस्तु।
3. निकट बिंदु = 25 सेमी।

Q40. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. ध्वनि की तीव्रता मूलतः उसकी आवृत्ति द्वारा निर्धारित होती है।
2. ध्वनि तरंग की आवृत्ति एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर नहीं बदलती।
3. औसत मनुष्य के कान की श्रव्य सीमा लगभग 20 हर्ट्ज से 20 किलो हर्ट्ज तक होती है।
ऊपर दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: ध्वनि की तीव्रता (Loudness) उसके आयाम (Amplitude) द्वारा निर्धारित होती है, आवृत्ति (Frequency) द्वारा नहीं (आवृत्ति से तारत्व/Pitch निर्धारित होता है)।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop