HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

HPSC HCS Pre Exam Paper I (General Studies) Exam – 26 April 2026 (Answer Key)

April 27, 2026

Q21. नीचे दो कथन दिये गये हैं:
कथन I : उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग हरियाणा 4 गैर- जीएसटी वस्तुओं को छोड़कर अन्य वस्तुओं की विक्री पर वैट लगाता है।
कथन II : शराब पर उत्पाद शुल्क संग्रह हरियाणा में राज्य सरकार के लिए राजस्व के प्रमुख स्रोतों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: हरियाणा में पेट्रोलियम उत्पादों (पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, कच्चा तेल) और प्राकृतिक गैस जैसी वस्तुओं पर अभी भी वैट (VAT) लगता है। साथ ही, शराब पर उत्पाद शुल्क (Excise Duty) राज्य के राजस्व का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।

Q22. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
जलडमरूमध्य                :           समुद्र / खाड़ी इसके द्वारा जुड़े हुए हैं
1. होरमुज़ जलडमरूमध्य :           लाल सागर और अदन की खाड़ी
2. डेविस जलडमरूमध्य   :           वाफिन खाड़ी और लैब्राडोर सागर
3. वोस्पोरस जलडमरूमध्य :         काला सागर और मर्मारा का सागर
उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
(A) केवल एक युग्म
(B) केवल दो युग्म
(C) सभी तीनों
(D) कोई भी युग्म युग्म नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या:
1. होरमुज़: यह फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी को जोड़ता है (लाल सागर को नहीं – वह बाब-अल-मंडेब है)।
2. डेविस: बाफिन खाड़ी और लैब्राडोर सागर को जोड़ता है (सही)।
3. वोस्पोरस: काला सागर और मर्मारा सागर को जोड़ता है (सही)।

Q23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कुरोशियो प्रशांत महासागर में एक ठंडी महासागर धारा है।
2. कुरोशियो महासागर धारा उष्णकटिबंधों से दक्षिणी ध्रुव की ओर बहती है।
3. कुरोशियो उत्तरी प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग में एक महासागर धारा है।
उपर्युक्त दिये गये कथनों में से कितने सही हैं ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या:
1. कुरोशियो एक गर्म जलधारा है (ठंडी नहीं)।
2. यह उष्णकटिबंध से उत्तरी ध्रुव की ओर बहती है।
3. यह उत्तरी प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग (जापान के पास) बहती है (सही)।

Q24. निम्नलिखित जानकारी पर विचार करें :

उत्पत्ति  

नदी

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

1. ब्रह्मगिरि पहाड़ियाँ

कावेरी

कर्नाटक

2. वेरीनाग में एक झरना

चेनाव

जम्मू और कश्मीर

3. अमरकंटक पठार

गोदावरी

मध्य प्रदेश

उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में दी गयी जानकारी सही ढंग से मेल खाती है ?
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) सभी तीनों
(D) कोई नहीं
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या:
1. कावेरी: ब्रह्मगिरि पहाड़ियाँ, कर्नाटक (सही)।
2. चेनाब: बारालाचा दर्रे के पास से निकलती है (वेरीनाग से झेलम निकलती है)।
3. गोदावरी: त्रयंबकेश्वर, महाराष्ट्र से निकलती है (अमरकंटक से नर्मदा और सोन निकलती हैं)।

Q25. हरियाणा की ‘परिवार पहचान पत्र (पी पी पी) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
1. यह हरियाणा में रहने वाले प्रत्येक परिवार के लिए 8 अंकों की विशिष्ट अल्फान्यूमेरिक आईडी बनाने को अनिवार्य करता है।
2. पी पी पी के माध्यम से प्राप्त डेटा हरियाणा परिवार पहचान अधिनियम, 2021 के तहत कानूनी रूप से संरक्षित है, जो हरियाणा ट्रस्ट आधारित पठन प्राधिकरण को डेटा संरक्षक के रूप में नोमित करता है।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: PPP आईडी 8 अंकों की होती है, लेकिन इसमें केवल अंक होते हैं (अल्फान्यूमेरिक नहीं)। कथन 2 डेटा सुरक्षा और ‘हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण’ (HPPA) के बारे में सही है।

Q26. निम्नलिखित में से कितने जी आई (भौगोलिक संकेतक ) टैग आधिकारिक रूप से, विशेष रूप से या संयुक्त रूप से हरियाणा राज्य के साथ जुड़े हुए हैं ?
1. फुलकारी
2. बासमती चावल
3. सिरसा किन्नो
4. रोहतक रेवड़ी
(A) केवल एक
(B) केवल दो
(C) केवल तीन
(D) सभी चारों
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: फुलकारी (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान का संयुक्त) और बासमती चावल को आधिकारिक तौर पर GI टैग प्राप्त है। सिरसा किन्नो और रोहतक रेवड़ी प्रसिद्ध हैं, लेकिन अभी आधिकारिक GI टैग सूची में नहीं हैं।

Q27. सूची I ( प्रमुख बिजली / औद्योगिक परियोजनाएँ) को सूची II (स्थान / ज़िला) के साथ मिलाएँ और सही कोड का चयन करें ।
सूची-I (परियोजना)                                            सूची-II (ज़िला)
I. गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र                             a. झज्जर
II. राजीव गांधी ताप विद्युत् परियोजना                  b. हिसार
III. महात्मा गांधी सुपर थर्मल पावर परियोजना       c. फतेहाबाद
IV. दीनबंधु छोटू राम ताप विद्युत् संयंत्र                  d. यमुनानगर
(A) I-c, II-b, III-a, IV-d
(B) I-b, II-c, III-d, IV-a
(C) I-c, II-a, III-b, IV-d
(D) I-d, II-b, III-a, IV-c
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
सही मिलान: गोरखपुर परमाणु (फतेहाबाद), राजीव गांधी ताप (हिसार-खेदार), महात्मा गांधी सुपर थर्मल (झज्जर), दीनबंधु छोटू राम (यमुनानगर)।

Q28. हरियाणा के निम्नलिखित पारंपरिक लोक मेलों को हिंदू पंचांग के महीनों के कालानुक्रम में व्यवस्थित करें जो आमतौर पर (चैत्र से) मनाये जाते हैं :
1. मसानी मेला ( गुरुग्राम)
2. कपाल मोचन मेला (यमुनानगर )
3. गुग्गा नौमी मेला
4. फाल्गु मेला (फराल)
(A) I, III, IV, II
(B) I, IV, III, II
(C) III, I, IV, II
(D) IV, I, III, II
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (B)
व्याख्या: मसानी मेला (चैत्र), फाल्गु मेला (अश्विन/अक्टूबर), गुग्गा नौमी (भाद्रपद), कपाल मोचन (कार्तिक पूर्णिमा)।

Q29. सूची I (स्वतंत्रता सेनानियों / हरियाणा के सुधारकों) को सूची II (संबद्ध पत्रिकाएँ / योगदान) के साथ मिलान करें और सही कोड का चयन करें:
सूची-I (व्यक्तित्व)                      सूची-II (योगदान / पत्रिका)
1. सर छोटू राम                           a. ‘संदेश’ (साप्ताहिक समाचार पत्र)
II. पंडित नेकी राम शर्मा              b. ‘जाट गजट’ (उर्दू साप्ताहिक)
III. लाला मुरलीधर                     c. ‘हरियाणा तिलक’ (उर्दू / हिन्दी)
IV. श्रीराम शर्मा                          d. खेर-अंदेश (समाचार पत्र )
(A) I-b, II-a, III-d, IV-c
(B) I-b, II-c, III-a, IV-d
(C) I-a, II-b, III-c, V-a
(D) I-c, II-a, III-d, IV-b
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (A)
व्याख्या: सर छोटू राम (जाट गजट), पंडित नेकी राम (संदेश), लाला मुरलीधर (खेर-अंदेश), श्रीराम शर्मा (हरियाणा तिलक)।

Q30. अभिकथन A : हरियाणा क्षेत्र में 1857 के विद्रोह में एक केंद्रीकृत नेतृत्व का अभाव था जिससे (एक एकीकृत सैन्य अभियान के बजाय खंडित आदिवासी और स्थानीय किसान विद्रोह हुए।
कारण R: विद्रोह शुरू होने से पहले झज्जर के नवाब अब्दुर रहमान खान की रणनीतिक हत्या ने हरियाणा विद्रोहियों की केंद्रीय कमान का सिर कलम कर दिया।
(A) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या है।
(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A सही है, लेकिन R गलत है।
(D) A गलत है, लेकिन सही है।
(E) अनुत्तरित प्रश्न

Show Answer/Hide

Answer – (C)
व्याख्या: विद्रोह में केंद्रीकृत नेतृत्व की कमी थी, यह सही है। लेकिन झज्जर के नवाब को विद्रोह के बाद (जनवरी 1858) फांसी दी गई थी, विद्रोह शुरू होने से पहले नहीं।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop