CDS Answer Key

CDS I Exam 2018 – General Knowledge Paper (Answer Key)

February 10, 2019
101. निम्नलिखित घटनाओं में से कौन-सी एक घटना उसके घटित होने के वर्ष के साथ सही सुमेलित नहीं है? 
A. विश्वव्यापी अंत:बैंकीय निधि अंतरण इलेक्ट्रोनिक प्रणाली SWIFT का प्रारंभण- 1985 
B. GATT के उरुग्वे दौर पर समापन 1994 
C. विश्व व्यापार संगठन का उद्घाटन 1995 
D. प्रथम पूर्णत: इलेक्ट्रोनिक शेयर बाजार (नॉसॉस) की स्थापना- 1971 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
102. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ITBP 1962 में बना था 
2. ITBP मूलतः एक पर्वत प्रशिक्षित बल है 
3. सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सीमा रक्षा के लिए 2004-2005 में असम रायफल्स की जगह ITBP को रखा गया 
4. वर्तमान में ITBP के 52 विभागीय (सेवा) बटालियन हैं 
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं? 
A. केवल 1, 2 और 4 
B. केवल 3 और 4 
C. 1, 2, 3 और 4 
D. केवल 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (D)
103. निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्तराष्ट्रीय मानवाधिकार सन्धि नहीं है? 
A. नागरिक और राजनितिक अधिकारों पर अन्तराष्ट्रीय प्रतिज्ञा-पत्र (प्रसंविदा) 
B. महिलाओं के विरुद्द भेदभाव के सभी प्रकारों (रूपों) के उन्मूलन पर समझौता (कन्वेंशन)
C. अशक्तता वाले व्यक्तियों के अधिकारों पर समझौता (कन्वेंशन) 
D. विकास के अधिकार पर घोषणा 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
104. भारत में निर्वाचन के सन्दर्भ में VVPAT का सही पूरा शब्द-रूप, निम्नलिखित में से कौनसा है? 
A. वोटर वेरीफाइएबल पोल ऑडिट ट्रेल 
B. वोटर वेरीफाइंग पेपर ऑडिट ट्रेल 
C. वोटर वेरीफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल
D. वोटर वेरीफाइएबल पेपर अकाउंट ट्रेल 

Show Answer/Hide

Answer – (C)
105. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का एक उद्देश्य, निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है? 
A. क्षेत्र-स्तर सिचाई में निवेश का अभिसरण प्राप्त करना 
B. सिंचाई के अंतर्गत कृष्य क्षेत्र का विस्तार करना 
C. जल का अपव्यय रोकने के लिए खेत-स्तर पर (ऑन-फार्म) जल उपयोग दक्षता को बढ़ाना 
D. प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसलों के नुकसान से किसानों को बचना 

Show Answer/Hide

Answer – (D)
106. निर्यात बंधु योजना’ के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है? 
A. यह प्रथम पीढ़ी के उधमियों को विश्वसनीय सलाह देने की एक योजना है। 
B. यह फसल संरक्षण के लिए एक योजना है। 
C. यह समाज के कमज़ोर (असुरक्षित) वर्ग के लिए एक योजना है । 
D. यह ग्रामीण गरीबों की निगरानी (मोनिटरिंग) के लिए एक योजना है।

Show Answer/Hide

Answer – (A)
107. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDUGKY) के बारे में सही नहीं है? 
A. यह विशेषकर ग्रामीण लड़कियों के लिए नौकरी दिलाने से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है 
B. इसका उद्देश्य भारत के जनाकिकीय अधिशेष को जनांकिकीय लाभांश में बदलना है 
C. इस योजना का उद्देश्य 55 मिलियन से भी अधिक गरीब ग्रामीणजनों को फायदा पहुँचना है 
D. यह पीढ़ी दर पीढ़ी वाली गरीबी के उन्मूलन का एक कार्यक्रम है 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
108. हम्बनटोटा बन्दरगाह कहाँ स्थित है? 
A. ईरान 
B. श्रीलंका 
C. जापान
D. पाकिस्तान 

Show Answer/Hide

Answer – (B)
109. फ्लैगशिप (प्रमुख) सागरमाला कार्यक्रम की तटीय गोदी (लंगरगाह) स्कीम के अंतर्गत परियोजनाएं कितने राज्यों तक फैली हुई हैं? 
A. आठ
B. दस 
C. बारह
D. चौदह 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
110. जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय अनुकूलन निधि के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? 
A. अनुकूलन उपायों के खर्च को पूरा करने हेतु राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय गतिविधियों की सहायता के लिए यह निधि बनाई गई है
B. यह स्कीम एक केन्द्रीय क्षेत्रक स्कीम के रूप में ली गई है 
C. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, इस निधि के लिए राष्ट्रीय कार्यान्वयन सत्व (संस्था ) है 
D. यह स्कीम 2015-2016 से लागू की गई

Show Answer/Hide

Answer – (C)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop