CDS Answer Key

CDS I Exam 2018 – General Knowledge Paper (Answer Key)

February 10, 2019
51. विनि मय व्यापारित निधि (ETF) के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? 
A. यह एक पण्य सुरक्षा है 
B. इसमें दिन-भर मूल्य बदलता रहता है 
C. म्यूचुअल फंड शेयरों की तुलना में इसमें प्रारूपिकतया निम्नतर दैनिक तरलता और उच्चतर शुल्क होता है। 
D. ETF के लिए उसका निवल परिसंपत्ति मूल्य, प्रत्येक दिवस की समाप्ति पर एक बार परिकलित नहीं होता है।

Show Answer/Hide

Answer – (C)
52. राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) निजी क्षेत्र के अंतर्गत NPS, से जुड़ने की अधिकतम आयु निम्नलिखित में से कौन-सी है? 
A. 55 वर्ष
B. 60 वर्ष 
C. 65 वर्ष
D. 70 वर्ष

Show Answer/Hide

Answer – (C)
53. भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में सार्वजिनक साख पंजीयन (PCR) पर एक उच्चस्तरीय कार्यदल (टास्क फ़ोर्स) का गठन किया है | यह कार्यदल, भारत के लिए एक पारदर्शी, व्यापक और लगभग-वास्तविक-समय PCR विकसित करने के लिए एक सड़क मानचित्र (रोड मैप) का सुझाव देने के लिए है। इस कार्यदल के प्रमुख हैं। 
A. सेकर कर्णम 
B. विशाखा मुले 
C. श्रीराम कल्याणरमन
D. वाई० एम० देवस्थली 

Show Answer/Hide

Answer – (D)
54. भारत सरकार ने अनुदान के रूप में  अफगानिस्तान को 1.1 मिलियन टन गेहूँ दिए जाने के अपने वादे के मुताबिक पहले खेप में गेहूँ से लदा जहाज अक्टूबर 2017 में अफगानिस्तान भेजा। यह जहाज किस रास्ते से होकर गया? 
A. ईरान 
B. पाकिस्तान
C. ताजीकिस्तान 
D. चीन 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
55. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से भारतीय डाक भुगतान बैंक (IPPB) के बारे में सही है/हैं?
1. इसे एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी की तरह संस्थापित किया गया है 
2. इसका कार्य दो पायलट शाखाओं, हैदराबाद और वाराणसी, की स्थापना के साथ आरंभ हो गया है 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए 
A. केवल 1 
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
56. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के कार्य निम्नलिखित में से कौन-से हैं?
1. मानव अधिकारों के उल्लंघन पर, अपने स्वयं की पहल पर जाँच-पड़ताल करना 
2. पीड़ित द्वारा इसके समक्ष प्रस्तुत याचिका के आधार पर जाँच-पड़ताल करना 
3. कैदियों की दशा को जानने के लिए जेलों का भ्रमण करना
4. मानव अधिकारों के क्षेत्र में शोध का जिम्मा लेना और शोध को प्रोत्साहित करना 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2 
B. केवल 2, 3 और 4 
C. केवल 1, 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4 

Show Answer/Hide

Answer – (D)
57. एक व्यक्ति संसद के किसी भी सदन का सदस्य होने के लिए और सदस्य के रूप में चुने जाने के लिए अयोग्य होता है, यदि वह व्यक्ति। 
1. भारत सरकार अथवा किसी राज्य सरकार के अधीन लाभ का कोई पद धारण किए हुए हो, संसद उपविधि द्वारा घोषित किसी पद के धारक को अयोग्य नहीं ठहराए जाने को छोड़कर 
2. अनुन्मुक्त दिवालिया हो। 
3. भारत के संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत अयोग्य ठहराया गया हो। 
4. विक्षिप्त दिमाग वाला हो और एक सक्षम न्यायालय द्वारा उसे ऐसा घोषित किया गया हो। 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए 
A. केवल 1, 2 और 4
B. 1, 2, 3 और 4 
C. केवल 3 और 4 
D. केवल 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)
58. भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, एक ‘राष्ट्रीय दल’ के रूप में मान्य होने के लिए एक राजनितिक दल का कितने राज्यों में मान्यताप्राप्त राजनितिक दल के रूप में होना आवश्यक है? 
A. कम-से-कम दो राज्य 
B. कम-से-कम तीन राज्य 
C. कम-से-कम चार राज्य
D. कम-से-कम पांच राज्य 

Show Answer/Hide

Answer – (C)
59. एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही हैं? 
A. यह औघोगिक नीति एवं संवर्धन विभाग की एक व्यावसायिक शाखा है।
B. यह अंतरिक्ष विभाग के प्रशासनिक नियन्त्रण के अधीन है। 
C. यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियन्त्रण के अधीन है। 
D. यह विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग की एक व्यावसायिक शाखा है 

Show Answer/Hide

Answer – (B)
60. संत कवि कबीर से संबंधित छंदों का संग्रह निम्नलिखित में से किस/किन परंपरा/परंपराओं में किया गया है? 
1. बीजक वाराणसी वाला 
2. कबीर ग्रंथावली राजस्थान वाला 
3. आदि ग्रंथ साहिब 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1 और 2 
B. 1, 2 और 3 
C. केवल 2 और 3
D. केवल 3 

Show Answer/Hide

Answer – (B)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop