21. अंग/भाग, जो चलन में सहायता करता है, के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
A. युग्लीना : फ्लेजेलम (कशाभ)
B. पैरामिशियम : सिलिया (पक्ष्मभ)
C. नेरीस : पादाभ
D. स्टारफिश : नाल-पद
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (C)
22. निम्नलिखित में से किस कोशिका अंगक से लाइसोसोम बनता है?
A. केन्द्रक
B. अन्तद्रव्यी जालिका
C. गोल्जी काय
D. राइबोसोम
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (C)
23. अंतद्रव्यी जालिका आबद्ध राइबोसोम में प्रोटीन का संश्लेषण होता है और यह क्लोरोप्लास्ट के भीतरी थाइलाकाइंड स्थान की ओर लक्षित होता है। इसे अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए दोहरी परत वाली झिल्ली की कितनी तहों से होकर गुजरना होगा?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (B)
24. निम्नलिखित में से किस कारण से, वायुमंडल में रुद्धोष्म ताप परिवर्तन होते हैं?
A. विक्षेप (विचलन) और अभिवहन
B. संघनन की गुप्त ऊष्मा
C. वायु का प्रसार और संपीडन
D. वायुमंडल द्वारा और सौर विकिरण का आंशिक अवशोषण
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (C)
25. वर्षण की संघटन-संलयन प्रक्रिया के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा प्रयोज्य है?
A. बादल, जो हिमीकरण स्तर से परे विस्तारित नहीं होते हैं।
B. बादल, जो जो हिमीकरण स्तर से परे विस्तारित होते हैं।
C. सभी प्रकार के बदल
D. पक्षाभ-कपासी मेघ
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (A)
26. भारत के निम्नलिखित में से किस स्थान में, शीतकाल के दौरान उच्चतम वायुमंडलीय दाब अनुभव किया जाता है?
A. जैसलमेर
B. लेह
C. चेन्नई
D. गुवाहाटी
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (B)
27. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : .
. सूची-I सूची-II
(परिकल्पना/सिद्धांत) (प्रतिपादक)
(परिकल्पना/सिद्धांत) (प्रतिपादक)
A. गृहाणु परिकल्पना 1. कोबर
B. तापीय संकुचन सिदधांत 2. चेम्बरलीन
C. भू-अभिनतिक पर्वतजन सिद्धांत 3. डैली
D. विसप महाद्वीप की परिकल्पना 4. जेफ्रेइस
कूट :
. A B C D
A. 2 4 1 3
B. 2 1 4 3
C. 3 1 4 2
D. 3 4 1 2
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (A)
28. फोटोग्राफर के फ्लैश्वन से चमकीले प्रकाश का निकलना देखा जाता है। निम्नलिखित में से किस आदर्श गैस की उपस्थिति के कारण यह चमक होती है?
A. आर्गन
B. जिनोन
C. निऑन
D. हीलियम
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (B)
29. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता, एक यौगिक में नहीं होती है?
A. संघटन, चर (परिवर्तनशील) होता है।
B. यौगिक के सभी कण (अंश) केवल एक प्रकार के होते हैं।
C. यौगिक के कणों में दो या इससे अधिक तत्व होते हैं।
D. सामान्य भौतिक विधियों से यौगिक के अवयवों को पृथक् नहीं किया जा सकता है।
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (B)
30. निम्नलिखित में से किन पदार्थों के कारण जल में अस्थायी कठोरता होती है?
1. Mg(HCO3)2
2. Ca(HCO3)2
3. CaCl2
4. MgSO4
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
A. 3 और 4
B. 2 और 3
C. 1 और 4
D. 1 और 2
Click here to Show Answer/Hide
Answer – (D)