CDS Answer Key

CDS 1 Exam 2017 – General Knowledge Paper (Answer Key)

71. वर्ष 2015-16 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा दर्ज की गई 7.6% की वृधि दर का आधार क्या है?
A. बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
B. स्थिर कीमतों पर सकल अतिरिक्त मूल्य
C. बाजार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद
D. स्थिर कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद

Show Answer/Hide

Answer – (D)

72. ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (TPP) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. वर्ष 2015 में 12 पैसिफिक रिम राष्ट्रों द्वारा TPP पर हस्ताक्षर किया गया ।
2. ऐसी संभावना है कि TPP वैश्विक व्यापार में दिशा परिवर्तक (गेम-चेंजर) साबित होगा, क्योंकि वैश्विक GDP का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा इसके सदस्य देशों का है।
3. भारत, TPP का एक संस्थापक सदस्य है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer/Hide

Answer – (B)

73. बिटकॉइन (Bitcoin) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं।
1. यह एक विकेंद्रीकृत परोक्ष मुद्रा है
2. इसे जटिल कंप्यूटर सॉफ्टवेर प्रणालियों द्वारा सृजित किया जाता है।
3. रिज़र्व बैंक इंडिया ने जनवरी 2016 में इसे एक वैध टेंडर के रूप में मान्यता प्रदान की।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (B)

74. हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से प्रकल्पित एवं निर्मित किए गए प्रथम दो हल्के लड़ाकू विमान, 2016 में भारतीय वायु सेना को सौपे। इन नए लड़ाकू विमानों का नाम क्या है?
A. मारुत
B. गरुड़
C. तेजस
D. पुष्पक

Show Answer/Hide

Answer – (C)

75. फुटबॉल के एक विख्यात खिलाड़ी के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए :
“बचपन में से वृधि हॉर्मोन अल्पता रोग था किन्तु उसने अपने जीवन में तीन बार यूरोपियन गोल्डन शूज का पुरस्कार जीता”
उस खिलाड़ी का नाम क्या है?
A. एंड्रिज इनिएस्टा
B. लियोनेल मेस्सी
C. क्रिस्टिआनो रोनाल्डो
D. जिनेदिन जिदान

Show Answer/Hide

Answer – (B)

76. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. जून 2016 में वैज्ञानिकों के LIGO समूह ने गुरुत्वीय तरंगों के एक दितीय समुच्चय की खोज की घोषणा की ।
2. गुरुत्वीय तरंगों की उत्पति लगभग 1.4 बिलियन प्रकाश-वर्ष की दूरी पर दो ब्लैक होलों (black holes) के विलय के कारण हुई
3. गुरूत्वीय तरंगे लगभग 1.4 बिलियन प्रकाश-वर्ष की दूरी पर दो सफ़ेद वामन तारों की टक्कर के कारण निविष्ट हुई थी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (D)

77. वर्ष 2016 में भारत सरकार ने वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए ₹ 6,000 करोड़ की एक विशेष पैकेज की घोषणा किसलिए की थी?
1. तीन वर्षों के भीतर एक करोड़ नौकरियाँ सृजित करने हेतु
2. पुरुषों और महिलाओं के लिए बराबर नौकरियाँ सृजित करने हेतु
3. उधमियों को कर और उत्पादन प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer/Hide

Answer – (C)

78. निम्नलिखित में से कौन-सा एक इंटर-सर्विसेज प्रतिष्ठान (Inter-Services Establishment) नहीं है?
A. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी)
B. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
C. राष्ट्रीय रक्षा महाविधालय
D. सशस्त्र बल चिकित्सा महाविधालय (आमई फोर्सेज मेडिकल कॉलेज)

Show Answer/Hide

Answer – (A)

79. निम्नलिखित में से कौन-सा एक शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है?
A. शौर्य चक्र
B. वीर चक्र
C. युद्ध सेवा मेडल
D. परमवीर चक्र

Show Answer/Hide

Answer – (A)

80. भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसैन्य कमान का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर हैं ?
A. करवार
B. कोच्ची
C. तिरुवनंतपुरम
D. चेन्नई

Show Answer/Hide

Answer – (B)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!