UPSC CSE (Preliminary) Exam 2026 Paper I (GS) (Hindi) – 24 May 2026 (Answer Key)

UPSC CSE (Preliminary) Exam 2026 Paper I (GS) (Hindi) – 24 May 2026 (Official Answer Key)

May 24, 2026

Q31. जलवायु परिवर्तन पर भारत की अनुक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. भारत की दीर्घकालिक निम्न उत्सर्जन विकास रणनीति (LT-LEDS), वर्ष 2070 तक नेट- जीरो उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए एक निर्णायक साधन है।

II. दिसंबर, 2024 में प्रस्तुत की गई भारत की चौथी द्विवार्षिक अद्यतन रिपोर्ट (BUR-4) में 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में लगभग 8% कमी दर्ज की गई।
III. जलवायु अनुकूल (क्लाइमेट-नेरेज़िलिएन्ट) विकास अनिवार्य रूप से उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों की त्वरित और अल्पकालिक उपलब्धि पर निर्भर है।

उपर्युक्त कथनों के बीच के संबंधों में से निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से सही है/हैं?
1. कथन I, कथन II द्वारा आनुभविक रूप से समर्थित है।

2. कथन III, कथन I में निहित दृष्टिकोण का खंडन करता है।
3. कथन I और कथन III सम्मिलित रूप से दीर्घकालिक स्थिरता (sustainability) की आधारिका (premise) को स्थापित करते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1

(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – B
व्याख्या:

निष्कर्ष 1 सही है: कथन I भारत की दीर्घकालिक रणनीति (LT-LEDS) के बारे में है, जिसका लक्ष्य 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन पाना है। कथन II (BUR-4) दिखाता है कि 2019 की तुलना में 2020 में उत्सर्जन में लगभग 8% की गिरावट आई (जो कि कोविड-19 लॉकडाउन और आर्थिक गतिविधियों के धीमे होने के कारण अनुभव की गई थी)। यह गिरावट व्यावहारिक या आनुभविक (Empirical) रूप से यह दर्शाती है कि कम उत्सर्जन का लक्ष्य संभव है, इसलिए निष्कर्ष 1 सही बैठता है।

निष्कर्ष 2 सही है: कथन I “दीर्घकालिक” (Long-term) रणनीति की बात करता है, जबकि कथन III कहता है कि जलवायु अनुकूल विकास “त्वरित और अल्पकालिक” (Short-term) लक्ष्यों पर निर्भर है। चूंकि ये दोनों दृष्टिकोण समय-सीमा और दृष्टिकोण के मामले में एक-दूसरे के विपरीत हैं, इसलिए कथन III वास्तव में कथन I का खंडन (Contradict) करता है

निष्कर्ष 3 गलत है: कथन III का दृष्टिकोण (केवल अल्पकालिक लक्ष्यों पर अत्यधिक बल देना) दीर्घकालिक स्थिरता (Long-term Sustainability) की मूल आधारिका के साथ सुसंगत नहीं है।

Q32. वेस्टर्न लॉक गिबनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कौन-से कथन सही है/हैं?
1. पूर्वोत्तर भारत में एक अभयारण्य इस वानर जाति (species) का घर है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

2. उनके पास विशिष्ट बाहुगमन (ब्रेकिएशन) की क्षमता है और वे आसानी से पेड़ों के बीच झूल सकते हैं।
3. गोरिला की भाँति, वे मज़बूत और स्थूलकाय होते हैं, तथापि वे असाधारण रूप से फुर्तीले वृक्षारोही हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1

(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – B
व्याख्या:

कथन 1 सही है: असम का ‘हूलोंगपपार गिबन अभयारण्य’ (Hoollongapar Gibbon Sanctuary) मुख्य रूप से इस वानर प्रजाति का घर है। हूलॉक गिबन भारत में पाया जाने वाला एकमात्र वानर (Ape) है और IUCN की रेड लिस्ट में यह ‘लुप्तप्राय’ (Endangered) श्रेणी में आता है।

कथन 2 सही है: गिबनों के पास विशिष्ट बाहुगमन (Brachiation) की क्षमता होती है। इसका मतलब है कि उनके हाथ शरीर से काफी लंबे होते हैं, जिसकी मदद से वे बड़ी ही आसानी से पेड़ों की एक शाखा से दूसरी शाखा पर झूलते और छलांग लगाते हुए यात्रा करते हैं।

कथन 3 गलत है: गिबन आकार में गोरिल्ला की तरह मजबूत या स्थूलकाय (Robust/Bulky) नहीं होते हैं। वे बहुत छोटे, हल्के और पतले शरीर वाले ‘लेसर एप्स’ (Lesser Apes) की श्रेणी में आते हैं।

Q33. निम्नलिखित में से कौन-सा कौन-से, जलवायु अनुकूलन (climate_resilience) के संदर्भ में गरान (मैंग्रोव ) पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण हेतु तर्काधार की सर्वोत्तम व्याख्या करता है/ करते हैं ?
1. गरान ज्वारीय ऊर्जा को कम करते हैं और अलवणजल का संचयन करते हैं, जो उन्हें लवणीय ज्वारनदमुखी कटिबंधों में धान की खेती के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं।

2. उनकी लवण-संवेदी जड़ें समुद्रीजल को छानती हैं, इस प्रकार तटीय भूमि को अलवण जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) क्षेत्रों में परिवर्तित करने में गरानों की मुख्य भूमिका होती है।
3. ज्वारीय लहरों (टाइडल सर्जेस) को सहन करने तथा जैवमात्रा (बायोमास) संसाधनों को उपलब्ध करवाने के माध्यम से, गरान प्राकृतिक जैव-ढाल (बायोशील्ड) और ग्रामीण समुदायों के लिए जीविका के आधार, दोनों रूपों में कार्य करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1

(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – D
व्याख्या:

कथन 3 बिल्कुल सही है: मैंग्रोव अपनी मजबूत और फैली हुई जड़ों के कारण चक्रवात, सुनामी और तीव्र ज्वारीय लहरों (Tidal Surges) के प्रभाव को बहुत कम कर देते हैं, जिससे ये प्राकृतिक जैव-ढाल (Bio-shield) का काम करते हैं। साथ ही, ये तटीय समुदायों को मछली पकड़ने और लकड़ी जैसे बायोमास संसाधन देकर आजीविका का ठोस आधार प्रदान करते हैं।

कथन 1 और 2 गलत हैं: मैंग्रोव की जड़ें लवण-संवेदी (Salt-sensitive) नहीं, बल्कि लवण-सहिष्णु (Salt-tolerant या Halophytes) होती हैं। मैंग्रोव क्षेत्र अलवण जल (Freshwater) का संचयन नहीं करते और न ही वे भूमि को मीठे पानी की खेती (जैसे सामान्य धान या अलवण जलीय कृषि) के अनुकूल बनाने के लिए होते हैं। वे खारे और दलदली पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

Q34. विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पत्तन, भारत के समुद्री व्यापार और संभार तंत्र (लॉजिस्टिक्स) नीति में संरचनात्मक परिवर्तन को किस रूप/किन रूपों में निरूपित करता है?
1. तटीय पोत परिवहन पर निर्भरता कम करने और विदेशी सहयोग की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए केवल एक घरेलू कार्यों केंद्र के रूप में कार्य करना।

2. मुख्यतः यात्री क्रूज ‘पर्यटन और विरासत पोत परिवहन पर केंद्रित करते हुए एक समुद्री विरासत गंतव्य के रूप में केरल की पहचान (प्रोफाइल) को बढ़ाना।
3. अपनी प्राकृतिक गहराई (डीप ड्राफ्ट) और रणनीतिक अवस्थान का लाभ उठाते हुए विदेशी यानांतरण (ट्रांस- शिपमेंट) पत्तनों पर निर्भरता को कम करना, राजस्व बनाए रखने को बढ़ाना, और क्षेत्रीय समुद्री व्यापार में भारत को पुनः स्थापित करना ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1

(b)1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – D
व्याख्या:

कथन 3 बिल्कुल सही है: केरल में स्थित विझिनजाम पोर्ट भारत का पहला वैश्विक डीप-वाटर ट्रांस-शिपमेंट टर्मिनल (Deep-Water Trans-shipment Port) है। इसकी प्राकृतिक गहराई (20-24 मीटर तक) बहुत अधिक है, जिससे यहाँ दुनिया के सबसे बड़े कार्गो जहाज आ सकते हैं। रणनीतिक रूप से यह अंतरराष्ट्रीय पूर्व-पश्चिम समुद्री व्यापार मार्ग के बहुत करीब है। इसके शुरू होने से भारत की कोलंबो, सिंगापुर या दुबई जैसे विदेशी ट्रांस-शिपमेंट बंदरगाहों पर निर्भरता कम होगी और भारत का समुद्री राजस्व देश के भीतर ही रहेगा।

कथन 1 और 2 गलत हैं: यह पत्तन केवल घरेलू कार्यों के लिए या मुख्य रूप से यात्री क्रूज पर्यटन के लिए नहीं बनाया गया है; इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाजों (Cargo containers) का ट्रांस-शिपमेंट संभालना है।

Q35. निम्नलिखित’सूचनाके आधार पर भारतीय उप महाद्वीप की नदी को पहचानिए :
1. इसका एक पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र है।

2. यह तीन देशों में से होकर बहती है।
3. इसका उद्गम तिब्बत के पठार में होता है और यहसिंचाई के लिए महत्त्वपूर्ण नदी है।
4. इसकी कोई वितरिका नहीं है।

निम्नलिखित में से उत्तर चुनिए :
(a) ब्रह्मपुत्र

(b) सिंधु
(c) सतलुज
(d) तीस्ता

Show Answer/Hide

Answer – C

व्याख्या: दी गई सभी विशेषताएँ सतलुज नदी पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं:

पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र (Antecedent Drainage System): सतलुज एक पूर्ववर्ती नदी है, जिसका अर्थ है कि यह हिमालय के उत्थान (बनने) से पहले से वहाँ बह रही है और उसने पहाड़ों को काटकर अपना रास्ता (गहरी घाटियाँ) बनाया है।

तीन देशों से प्रवाह: यह चीन (तिब्बत), भारत (लद्दाख) और पाकिस्तान से होकर बहती है।

उद्गम और सिंचाई का महत्त्व: इसका उद्गम तिब्बत के पठार में बोखर-चू के निकट मानसरोवर झील के पास होता है। यह पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम भारत की सिंचाई व्यवस्था की जीवनरेखा है।

कोई वितरिका नहीं: समुद्र (अरब सागर) में गिरने से पहले सिंधु नदी मुख्य धारा के रूप में आगे बढ़ती है, इसकी कोई बड़ी ‘वितरिका’ नहीं है; इसमें आकर सहायक नदियाँ जुड़ती हैं।

Q36. भारतीय राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा /कौन-से सही नहीं है/हैं?
1. उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संख्या में अन्य भारतीय राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

2. सभी भारतीय राज्यों में से राजस्थान सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
3. सिक्किम एकमात्र राज्य है जो केवल एक अन्य भारतीय राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1

(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – C

व्याख्या:

कथन 1 सही है: उत्तर प्रदेश भारत में सर्वाधिक राज्यों के साथ सीमा साझा करता है। यह 8 राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार) और 1 केंद्र शासित प्रदेश (दिल्ली) के साथ सीमा बनाता है।

कथन 2 गलत है: भारत के राज्यों में सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पश्चिम बंगाल (बांग्लादेश के साथ लगभग 2,217 किमी) साझा करता है, न कि राजस्थान (पाकिस्तान के साथ राजस्थान की सीमा लगभग 1,037 किमी है)।

कथन 3 गलत है: सिक्किम एकमात्र ऐसा राज्य नहीं है जो केवल एक भारतीय राज्य (पश्चिम बंगाल) को छूता है। मेघालय भी एक ऐसा राज्य है जिसकी सीमा केवल एक ही भारतीय राज्य (असम) से लगती है। अतः कथन 2 और 3 गलत होने के कारण सही विकल्प (c) है।

Q37. मंगोलिया से प्रत्येक वर्ष नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाजों (Amur Falcons ) के आगमन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कौन-से कथन सही है/हैं?
1. यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर स्थानीय संरक्षण प्रयास अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के आगमन और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।

2. यह उन उन्नत ट्रैकिंग प्रौद्योगिकियों की वैश्विक सफलता को दर्शाता है जो प्रवासी पक्षियों को अपने प्रवास स्थल (स्टॉपओवर साइट) पर वापस जाने का मार्ग दिखाती हैं।
3. यह पुष्टि करता है कि अमूर बाज़ों ने अनुकूल आवास संबंधी परिवर्तनों के कारण भारत को स्थायी निवास स्थल (रेजिडेन्सी) के रूप में अपना लिया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1

(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – A

व्याख्या:

कथन 1 बिल्कुल सही है: नागालैंड की दोयंग झील (Doyang Lake) को “अमूर बाज़ों की वैश्विक राजधानी” कहा जाता है। पहले यहाँ इन पक्षियों का बड़े पैमाने पर शिकार होता था, लेकिन स्थानीय समुदायों, प्रशासन और गैर-सरकारी संगठनों के अथक स्थानीय संरक्षण प्रयासों के कारण यह क्षेत्र अब पूरी तरह सुरक्षित है। यह वैश्विक स्तर पर सामुदायिक भागीदारी से वन्यजीव संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण है।

कथन 2 गलत है: पक्षियों पर लगाई जाने वाली ट्रैकिंग तकनीक (जैसे सैटेलाइट टैगिंग) वैज्ञानिकों को उनके मार्ग का अध्ययन करने में मदद करती है, लेकिन यह तकनीक पक्षियों को उनका रास्ता नहीं दिखाती; पक्षी अपने प्राकृतिक अंतर्ज्ञान (Innate Navigation) से रास्ता तय करते हैं।

कथन 3 गलत है: अमूर बाज़ साइबेरिया और मंगोलिया से दक्षिण अफ्रीका के लंबे प्रवास के दौरान भारत में केवल कुछ हफ्तों के लिए रुकते हैं (स्टॉपओवर)। वे यहाँ स्थायी निवास (Residency) नहीं बताते

Q38. राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के अंतर्गत वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD) पहल का/के उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से है/हैं?
1. वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकधान्य कृषि (मोनोकल्चर) को प्रोत्साहित करना

2. सिंचित क्षेत्रों में धान की खेती को बढ़ाना
3. एकीकृत कृषि प्रणालियों (IPS) के माध्यम से उत्पादकता को बढ़ाना और जलवायु संबंधी जोखिमों का न्यूनीकरण करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए ।
(a) केवल 1

(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

Show Answer/Hide

Answer – D

व्याख्या:

कथन 3 बिल्कुल सही है: वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (Rainfed Area Development – RAD) का मुख्य उद्देश्य एकीकृत कृषि प्रणालियों (Integrated Farming Systems – IFS) को बढ़ावा देना है। इसमें फसलों के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन, और मत्स्य पालन को जोड़ा जाता है ताकि सूखे या कम वर्षा की स्थिति में किसानों के जलवायु जोखिम कम हों और उत्पादकता बढ़े।

कथन 1 और 2 गलत हैं: यह पहल एकधान्य कृषि (Monoculture – केवल एक ही फसल बार-बार उगाना) को हतोत्साहित करती है और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देती है। साथ ही, इसका मुख्य ध्यान ‘वर्षा सिंचित क्षेत्रों’ (जहाँ सिंचाई के साधन नहीं हैं) पर है, न कि पहले से सिंचित क्षेत्रों में धान की खेती बढ़ाने पर।

Q39. वैश्विक वस्त्र उद्योग में एरी रेशम (सिल्क) के लिए ओको-टेक्स प्रमाणन (Oeko- Tex certification) प्राप्त करने का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तात्पर्य निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से है/हैं ?
1. यह भारतीय निर्यातकों को रसायनमुक्त उत्पादों को अधिक महत्त्व देने वाले उच्चस्तरीय बाज़ारों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है।

2. यह पुष्टि करता है कि एरी रेशम अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरणीय, और गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है, जिससे प्रीमियम पर्यावरण सचेतन बाज़ारों में इसे प्रवेश का अधिकार मिलता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) केवल 1

(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों2
(d) न तो 1, न ही

Show Answer/Hide

Answer – C

व्याख्या:

कथन 1 और 2 दोनों सही हैं: ओको-टेक्स (Oeko-Tex) वस्त्र उद्योग में एक विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन है जो यह गारंटी देता है कि प्रमाणित कपड़ा या धागा पूरी तरह से रसायनमुक्त और मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।

एरी रेशम (जो मुख्य रूप से असम और पूर्वोत्तर भारत में अहिंसक तरीके से उत्पादित होता है) को यह प्रमाणन मिलने से भारतीय निर्यातकों को वैश्विक प्रीमियम और ‘पर्यावरण के प्रति जागरूक’ (Eco-conscious) विकसित बाज़ारों में बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलती है, क्योंकि यह उत्पाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को प्रमाणित करता है।

Q40. निम्नलिखित में से किन देशों से आने वाले जहाजों को हिंद महासागर तक पहुँचने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज) को पार करना होता है ?
1. बहरीन

2. सीरिया
3. क़तर
4. मिस्र

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
(a) 1 और 2

(b) 1 और 3
(c) 2 और 3
(d) 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – B

व्याख्या: होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी (Persian Gulf) को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। फारस की खाड़ी के भीतर स्थित देशों से आने वाले किसी भी जहाज को हिंद महासागर में प्रवेश करने के लिए इस जलडमरूमध्य को पार करना ही होगा।

बहरीन (1) और क़तर (3) दोनों पूरी तरह से फारस की खाड़ी के भीतर स्थित द्वीपीय/प्रायद्वीपीय देश हैं, अतः इनके जहाजों को होर्मुज पार करना अनिवार्य है।

सीरिया (2) और मिस्र (4) भूमध्य सागर और लाल सागर के क्षेत्र में स्थित हैं, इनका फारस की खाड़ी या होर्मुज जलडमरूमध्य से सीधा भौगोलिक संबंध नहीं है।

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop