CDS Answer Key

CDS I Exam 2018 – General Knowledge Paper (Answer Key)

February 10, 2019
91. ई-बिज, भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेस योजना के अंतर्गत एक एकीकृत सेवा परियोजना है, जो 31 मिशन मोड़ प्रोजेक्टों (MMPs) का हिस्सा है। ई-बिज, औघोगिक नीति एवं संवर्धन विभाग, वाणिज्य एवं उघोग मंत्रालय की देखरेख और संरक्षण में किसके द्वारा कार्यान्वित की जा रही है? 
A. टाटा कन्सलटेंसी सर्विसज 
B. इन्फोसिस टेक्नोलॉजीस लिमिटेड 
C. विप्रो
D. HCL टेक्नोलॉजीस 

Show Answer/Hide

Answer – (B)
92. ओलिव रिडले कछुओं के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 
1. विश्व में पाए जाने वाले सभी समुद्री कछुओं में ये सबसे छोटे और भरपूर मात्रा में हैं।
2. ये प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर के उष्ण जल में रहते हैं। 
3. भारत का कोरोमंडल तट, ऑलिव रिडले कछुओं के लिए सबसे बड़ा सामूहिक बसेरा (नीडन स्थल) है । 
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए । 
A. 1, 2 और 3 
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3 
D. केवल 1 

Show Answer/Hide

Answer – (B)
93. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए :
“एक स्वस्थ शरीर का मतलब है ऐसा शरीर जो अपनी आत्मा के वशीभूत होता है और एक उपकरण की तरह सदैव इसकी सेवा के लिए तैयार रहता है |”
उपर्युक्त कथन किसका माना जाता है?
A. सरदार पटेल 
B. विंस्टन चर्चिल
C. महात्मा गाँधी 
D. बाडेन-पॉवेल 

Show Answer/Hide

Answer – (C)
94. फिनिक्स बस्ती (व्यवस्थापन) का संस्थापक, इनमें से कौन था? 
A. महात्मा गाँधी 
B. बी. आर. अम्बेदकर 
C. रवीन्द्रनाथ टैगोर
D. स्वामी विवेकानंद 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
95. विजयनगर साम्राज्य के राजाओं द्वारा धार्मिक प्रयोजनों के लिए उपयोग किए जाने वाले मंच (चबूतरे) को क्या कहा जाता था? 
A. महानवमी दिब्बा 
B. लोटस महल
C. हजारा रामा 
D. विरूपाक्ष 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
96. फर्र-ए इजदी’ का विचार, जो मुगल राजतंत्र का आधार था, इनमें से किस सूफी संत द्वारा सबसे पहले विकसित किया गया था? 
A. शिहाबुद्दीन सुहरावर्दी 
B. निजामुद्दीन औलिया 
C. इब्न अल-अरबी 
D. बयाजिद बिस्तामी 

Show Answer/Hide

Answer – (A)
97. किस बौद्ध मूल-ग्रंथ में, मौर्य सम्राट, अशोक का विवरण समाहित है? 
A. विनय पिटक 
B. सुत्त पिटक
C. अभिधस्म पिटक 
D. महावाम्सा 

Show Answer/Hide

Answer – (D)
98. भारत के बौदध स्तूपों के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है? 
A. स्तूप उपासना को प्रचलन में लाने में अशोक ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 
B. ये बुद्ध और अन्य मठवासियों के स्मृतिशेषों के आधान (भंडार) थे।
C. ये ग्रामीण इलाकों में स्थित थे। 
D. ये व्यापार-मार्गों के नजदीक स्थित थे। 

Show Answer/Hide

Answer – (C)
99. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य की विधान सभा की सीटों की संख्या सर्वाधिक है? 
A. पश्चिम बंगाल 
B. बिहार 
C. मध्य प्रदेश 
D. तमिलनाडु

Show Answer/Hide

Answer – (A)
100. अध्यादेश बनाने की राज्यपाल की शक्ति के बारे में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 
1. यह एक वैवेकिक शक्ति है 
2. किसी भी समय अध्यादेश को वापस लेने के लिए स्वयं राज्यपाल भी सक्षम नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए 
A. केवल 1 
B. केवल 2 
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2 

Show Answer/Hide

Answer – (D)

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

UKSSSC Graduation Level Exam 2025 Mock Test Series

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop
error: Content is protected !!
Go toTop