UGC NET PAPER 1 June 2015 Answer Key

UGC-NET June 2015 Paper 1 (Answer Key)

21. निम्नलिखित में से कौन सम्प्रेषण की विशेषताएँ हैं?
(a) सम्प्रेषण में विचारों, तथ्यों और मतों का आदान-प्रदान शामिल है।
(b) सम्प्रेषण में सूचना और समझ दोनों शामिल हैं।
(c) सम्प्रेषण एक सतत प्रक्रिया है।
(d) सम्प्रेषण एक वृत्तीय प्रक्रिया है।
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(1) (a), (b) और (c)
(2) (a), (b) और (d)
(3) (b), (c) और (d)
(4) (a), (b), (c) और (d)

Show Answer/Hide

Answer – (4)

22. ‘ग्रेपवाइन’ (दाखलता) शब्द निम्नांकित में से किस रूप में भी जाना जाता है?
(1) नीचे की ओर संचार
(2) अनौपचारिक संचार
(3) ऊपर की ओर संचार
(4) क्षैतिज संचार

Show Answer/Hide

Answer – (2)

23. निम्नलिखित में से कौन प्रभावी सम्प्रेषण का सिद्धान्त नहीं है?
(1) प्रत्ययकारी और विश्वासोत्पादक वार्ता
(2) श्रोताओं की भागीदारी
(3) सूचना का एकतरफा अन्तरण
(4) ग्रेपवाइन का रणनीतिक उपयोग

Show Answer/Hide

Answer – (3)

24. सम्प्रेषण में भाषा होती है :
(1) वाचिक कूट
(2) अन्तर्वैयक्तिक
(3) प्रतीकात्मक कूट
(4) गैर वाचिक कूट

Show Answer/Hide

Answer – (1)

25. इस श्रृंखला की अगली संख्या क्या होगी?
2, 5, 9, 19, 37, _?_
(1) 73
(2) 75
(3) 78
(4) 80

Show Answer/Hide

Answer – (2)

26. किसी कोड में MATHURA को JXQEROX निरूपित करता है, HOTELS किसके द्वारा निरूपित होता है?
(1) LEQIBP
(2) ELQBIP
(3) LEBIQP
(4) ELIPQB

Show Answer/Hide

Answer – (2)

27. एक दिन प्रकाश घर से जाता है और दक्षिण में 10 कि.मी. चलता है, दाएँ मुड़ता है और 5 कि.मी. चलता है, दाएँ मुड़ता है और 10 कि.मी. चलता है और बाएँ मुड़कर 10 कि.मी. चलता है। सीधे अपने घर पहुँचने के लिए उसे कितने कि.मी. चलना पड़ेगा?
(1) 10
(2) 20
(3) 15
(4) 30

Show Answer/Hide

Answer – (3)

28. एक लड़की ने एक लड़के का परिचय दिया कि वह उसके अंकल के पिता की बेटी का लड़का है, तो लड़की का लड़के से रिश्ता हुआ?
(1) भाई
(2) अंकल
(3) भतीजा
(4) बेटा

Show Answer/Hide

Answer – (1)

29. एक परीक्षा में 10,000 विद्यार्थी बैठे। परीक्षा फल घोषित होने पर विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है :
सभी पाँचों विषयों में सफल होने वालों की संख्या = 5583
तीन विषयों में सफल होने वालों की संख्या = 1400
दो विषयों में सफल होने वालों की संख्या = 1200
एक विषय में सफल होने वालों की संख्या = 735
केवल अंग्रेजी विषय में असफल होने वालों की संख्या = 75
केवल भौतिक विषय में असफल होने वालों की संख्या = 145
केवल रसायन विषय में असफल होने वालों की संख्या = 140
केवल गणित विषय में असफल होने वालों की संख्या = 200
केवल जीव विज्ञान विषय में असफल होने वालों की संख्या = 157
कम से कम चार विषयों में सफल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या होगी :
(1) 6300
(2) 6900
(3) 7300
(4) 7900

Show Answer/Hide

Answer – (1)

30. वर्तमान में एक व्यक्ति अपने बेटे से चार गुना बड़ा है और अपनी पत्नी से 3 साल बड़ा है, 3 साल के बाद उसके बेटे की आयु 15 साल हो जाएगी। उस व्यक्ति की पत्नी की आयु 5 साल बाद कितनी होगी?
(1) 42
(2) 48
(3) 45
(4) 50

Show Answer/Hide

Answer – (4)

31. यदि हम विश्व के बारे में तथ्यों की नई जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें तो निम्न में से किस प्रकार की तर्क-शक्ति पर भरोसा करें?
(1) आगमनात्मक
(2) निगमनात्मक
(3) प्रदर्शनात्मक
(4) शरीर विज्ञान सम्बन्धी

Show Answer/Hide

Answer – (1)

32. एक निगमनात्मक तर्क अवैध होता है यदि :
(1) इसके आधार वाक्य और निष्कर्ष सभी असत्य हैं।
(2) इसके आधार वाक्य सत्य परन्तु निष्कर्ष असत्य हैं।
(3) इसके आधार वाक्य असत्य परन्तु निष्कर्ष सत्य हैं।
(4) इसके आधार वाक्य और निष्कर्ष सभी सत्य हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (2)

33. आगमनात्मक तर्क निम्नांकित में से किस पर आधारित है?
(1) प्रकृति की अखण्डता
(2) प्रकृति की एकता
(3) प्रकृति की समरूपता
(4) प्रकृति की समरसता

Show Answer/Hide

Answer – (3)

34. निम्नलिखित कथनों में से दो एक-दूसरे के विरोधी है। सही कूट चयन करिए जो सही उत्तर का प्रतिनिधित्व करे।
कथन :
(a) सभी कवि दार्शनिक होते हैं।
(b) कुछ कवि दार्शनिक होते हैं।
(c) कुछ कवि दार्शनिक नहीं होते।
(d) कोई भी दार्शनिक कवि नहीं होता।
कूट :
(1) (a) और (b)
(2) (a) और (d)
(3) (a) और (c)
(4) (b) और (c)

Show Answer/Hide

Answer – (3)

35. नीचे दिये गये कूटों में से किसमें केवल सही कथन समाविष्ट है?
कथन :
(a) वेन आरेख तर्कों को आलेखीय रूप से प्रदर्शित करता है।
(b) वेन आरेख हमारी समझ को बढ़ा सकता है।
(c) वेन आरेख को वैध अथवा अवैध कहा जा सकता है।
(d) वेन आरेख संकेत-पद्धति का स्पष्ट तरीका है।
कूट :
(1) (a), (b) और (c)
(2) (a), (b) और (d)
(3) (b), (c) और (d)
(4) (a), (c) और (d)

Show Answer/Hide

Answer – (2)

36. जब परिभाषा का उद्देश्य उपयोग को स्पष्ट करना या अस्पष्टता अथवा संशय दूर करना होता है तो ऐसी परिभाषा कहलाती है :
(1) अनुबन्धात्मक
(2) सैद्धान्तिक
(3) शाब्दिक
(4) प्रत्ययकारी

Show Answer/Hide

Answer – (3)

प्रश्न संख्या 37 से 42 तक नीचे दिये गये टेबलीकृत डेटा पर आधारित हैं।

एक कम्पनी में 20 कर्मचारी हैं। उनकी उम्र (वर्षों में) और वेतन (प्रति माह हजार रुपये में) नीचे दिया गया है।
UGC NET PAPER 1 June 2015 Answer Key

37. प्रत्येक कर्मचारी की उम्र के आंकड़े को 5 वर्ष के अन्तराल के वर्ग में वर्गीकृत करें। किस वर्ग अन्तराल में अधिकतम औसत वेतन प्रदर्शित है?
(1) 35 – 40 वर्ष
(2) 40 – 45 वर्ष
(3) 45 – 50 वर्ष
(4) 50 – 55 वर्ष

Show Answer/Hide

Answer – (4)

38. 30 – 35 वर्षों के वर्ग अन्तराल में आवृत्ति (%) क्या है?
(1) 20%
(2) 25%
(3) 30%
(4) 35%

Show Answer/Hide

Answer – (4)

39. कर्मचारियों की औसत उम्र क्या है?
(1) 40.3 वर्ष
(2) 38.6 वर्ष
(3) 47.2 वर्ष
(4) 45.3 वर्ष

Show Answer/Hide

Answer – (1)

40. कर्मचारियों का कितना भाग (%) प्रति माह > 40,000 वेतन प्राप्त कर रहा है?
(1) 45%
(2) 50%
(3) 35%
(4) 32%

Show Answer/Hide

Answer – (1)

41. 40 – 50 वर्षों के आयु समूह में औसत वेतन (प्रति माह हजार रुपये में) कितना है?
(1) 35
(2) 42.5
(3) 40.5
(4) 36.5

Show Answer/Hide

Answer – (2)

42. कर्मचारियों का कितना भाग कुल कर्मचारियों के औसत वेतन से कम वेतन लेता है?
(1) 45%
(2) 50%
(3) 55%
(4) 47%

Show Answer/Hide

Answer – (3)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!