71. नील ओ’ ब्राइन, हाल ही में जिनकी मृत्यु हुई है, एक प्रसिद्ध
A. पत्रकार थे
B. बिलियर्ड के खिलाड़ी थे
C. नाटककार थे
D. प्रश्नोत्तरी मास्टर थे

72. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए :
“यदि आपको लगे कि आप किसी ब्लैक होल में फँस गये हो, तो हार न मानो। इसका समाधान है।”
उपर्युक्त कथन इनमें से किसने दिया था ?
A. अलबर्ट आइंस्टीन
B. स्टीफन हॉकिंग
C. सी. वी. रमन
D. अब्दुस सलाम

73. हाल ही में भारत सरकार ने 18 स्वदेशी ‘धनुष’ तोप बंदूकों के उत्पादन के लिए प्रस्ताव को अनुमति दी है। इनका उत्पादन भारत में किसके द्वारा किया जाएगा ?
A. भारतीय सेना
B. यू. एस. सेना
C. भारतीय आयुध फैक्टरी बोर्ड
D. भारतीय और यू. एस. सेना द्वारा संयुक्त रूप से

Click here to Show Answer/Hide

Answer – (C)

74. ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट, 2016 में पुरुष एकल का खिताब इनमें से किसने जीता है ?
A. जेमी मूर्रे
B. ब्रूनो सोरेस
C. नोवक जोकोविक
D. एंडी मूर्रे

75. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन दार्शनिक शंकर के विषय में सत्य है/हैं ?
1. शंकर ने वेदांत के एक रूप, जिसे अद्वैत कहते हैं, का समर्थन किया।
2. गौड़पाद के दर्शन की उन्होंने व्याख्या की।
3. शंकर ने यह प्रमाणित करने का प्रयास किया कि उपनिषद् और ब्रह्मसूत्र में एक सम्मिलित, क्रमबद्ध दर्शन अन्तर्विष्ट है।
4. शंकर ने अमानय मठों की स्थापना की।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. 3 और 4
D. केवल 4

76. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन 1875 के दक्कन के दंगों के विषय में सत्य है/हैं ?
1. दक्कन के दंगों के परिणामस्वरूप दक्कन कृषक राहत अधिनियम, 1879 के माध्यम से किसानों को सुरक्षा मिली।
2. अंग्रेजों के तात्कालिक दमन के कारण दंगे पूरे महाराष्ट्र में नहीं फैले।
3. अंग्रेज दंगों को रोकने में असमर्थ थे और पूरे महाराष्ट्र में दंगे फ़ैल गए।
4. दक्कन में कपास में सहसा वृद्धि, जो अमेरिका में गृहयुद्ध से उत्पन्न कृत्रिम माँग के कारण हुई थी, ने किसानों को कंगाल कर दिया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. 1 और 3
C. केवल 2 और 4
D. 1, 2 और 4

77. कंजरों (जिप्सी) को भारतीय मूल का क्यों समझा जाता है ?
1. वे भारतीय धार्मिक रिवाजों का पालन करते हैं।
2. उनकी भाषा, जो रोमानी कहलाती है, एक भारतीय-आर्य भाषा है।
3. उनका यह विश्वास है कि वे भारत से आए हुए हैं।
4. पुरालेखीय साक्ष्य उनका मौलिक गृह उत्तर प्रदेश में स्थानित करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 4
B. केवल 2
C. 1, 2 और 4
D. 2 और 3

78. ‘उपरि’ शब्द निम्नलिखित में से किस एक के संबंध में है ?
A. मुग़ल शासन के अधीन स्वामित्व अधिकार की एक श्रेणी
B. मराठा शासन के अधीन काश्तकारी अधिकार की एक श्रेणी
C. मराठा फ़ौज में एक सैनिक
D. मुग़ल काल में एक गाँव का मुखिया

79. रिचर्ड आर्कराइट का ‘वाटर फ्रेम’ किस कार्य के लिए एक युक्ति थी ?
A. एक नये प्रकार की चित्रकारी के लिए
B. चावल की खेती हेतु खेतों की सिंचाई के लिए
C. सूत के मजबूत धागे बनाने के लिए
D. वाष्प-चालित पोतों को तीव्र गति देने के लिए

80. गुओमिंदांग द्वारा निर्धारित जनता की ‘चार अति आवश्यकताएँ’ क्या थीं ?
A. कपडा, खाना, घर और परिवहन
B. शिक्षा, खाना, घर और स्वास्थ्य रक्षा
C. खाना, घर, शिक्षा और रोजगार
D. रोजगार, घर, शिक्षा और स्वास्थ्य रक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!