111. भारत में अनुसूचित जातियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन-से संवैधानिक प्रावधान और कानून हैं ?
1. भारत के संविधान का अनुच्छेद 17
2. नागरिक अधिकार सुरक्षा अधिनियम, 1955
3. अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जनजातियाँ (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. 1, 2 और 3
D. केवल 2 और 3
Click here to Show Answer/Hide
112. उच्चतम न्यायालय की शक्तियों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सत्य नहीं है ?
A. अंतर्शासकीय विवादों में उच्चतम न्यायालय मूल और अनन्य क्षेत्राधिकार रखता है।
B. उच्चतम न्यायालय कानून के प्रश्न अथवा किसी तथ्य पर, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा इसे निर्दिष्ट किया गया हो, सलाहकार अधिकारिता रखता है।
C. उच्चतम न्यायालय अपने निजी निर्णय या आदेश पर पुनर्विचार करने की शक्ति रखता है।
D. जनता के मूल अधिकारों की रक्षा के लिए याचिकाएँ जारी करने की अनन्य शक्ति उच्चतम न्यायालय के पास है।
Click here to Show Answer/Hide
113. भारत के संविधान की छठी अनुसूची निम्नलिखित में से किन राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से संबंध रखती है ?
A. असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
B. मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम
C. असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा
D. मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश
Click here to Show Answer/Hide
114. भारत के संविधान की नौवीं अनुसूची के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
A. इसे संविधान (प्रथम संशोधन) अधिनियम, 1951 के माध्यम से सम्मिलित किया गया था।
B. नौवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट कोई अधिनियम या विनियमन इस आधार पर अमान्य हो जाएगा कि यह संविधान के भाग III के किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है।
C. आभारी संरचना के सिद्धांत पर नौवीं अनुसूची में शामिल किसी अधिनियम के न्यायिक पुनरीक्षण की शक्ति उच्चतम न्यायालय के पास है।
D. नौवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट किसी अधिनियम को उपयुक्त विधानमंडल निरस्त या संशोधित कर सकता है।
Click here to Show Answer/Hide
115. हड़प्पा के शहरों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सड़कें हमेशा पूरी तरह से सीधी नहीं होती थीं और एक-दूसरे को हमेशा समकोण पर नहीं काटती थीं।
2. एक असाधारण विशेषता यह है कि घरों और शहर की दीवारों की ईंटों का औसत आकार एकसमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
Click here to Show Answer/Hide
116. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(शब्द) (अर्थ)
a. कुरिंची 1. चरागाही क्षेत्र
b. पलाइ 2. समुद्रतट
c. नेयताल 3. शुष्क क्षेत्र
d. मुल्लई 4. पर्वतीय क्षेत्र
कूट :
. a b c d
A. 1 2 3 4
B. 1 3 2 4
C. 4 3 2 1
D. 4 2 3 1
Click here to Show Answer/Hide
117. भारत में निर्वाचनों के संचालन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं ?
1. मतदाता सूचियों को तैयार करने का उत्तरदायित्व भारत के निर्वाचन आयोग में निहित है।
2. आदर्श आचार संहिता, चुनाव की तिथि की घोषणा होने के साथ ही अस्तित्व में आ जाती है।
3. निर्वाचन क्षेत्रों के सीमा-निर्धारण से संबंधित कानून भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए जाते हैं।
4. केवल चुनाव याचिका के माध्यम को छोड़कर किसी निर्वाचन पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकेगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 3
B. 1, 2 और 4
C. 1, 2 और 3
D. केवल 4
Click here to Show Answer/Hide
118. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संबंध में सही नहीं है ?
A. अनुसूचित जनजातियों को प्रभावित करने वाले सभी प्रमुख नीतिगत मामलों में संघ एवं प्रत्येक राज्य सरकार आयोग से परामर्श लेगी।
B. आयोग की सभी रिपोर्टें और इसकी सिफारिशें केवल लोक सभा के समक्ष रखी जाएँगी।
C. किसी मामले की जाँच-पड़ताल करते समय सिविल कोर्ट की सारी शक्तियाँ आयोग के पास होती हैं।
D. अपनी निजी प्रक्रियाओं को विनियमित करने की शक्ति आयोग के पास होती है।
119. संस्थाएँ और संघ बनाने का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है ?
A. प्रत्येक व्यक्ति के लिए गारंटित अधिकार
B. केवल नागरिकों के लिए गारंटित स्वतंत्रता का अधिकार
C. कानून के समक्ष समानता का अधिकार
D. जीवन और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
Click here to Show Answer/Hide
120. वर्ष 2015 में कुछ भारतीय भूभाग बंगलादेश को हस्तांतरित किया गया था। यह किस प्रक्रिया का अनुसरण करके किया गया ?
A. भारत सरकार और बंगलादेश सरकार के बीच एक समझौते द्वारा
B. भारत के संविधान की अनुसूची 1 का संशोधन करते हुए संसद द्वारा पारित एक विधान द्वारा
C. संसद की संशोधनकारी शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत के संविधान की अनुसूची 1 के संशोधन द्वारा
D. संसद की संशोधनकारी शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत के संविधान की अनुसूची 1 के संशोधन एवं सोलह राज्य विधानमंडलों के अनुसमर्थन के द्वारा
Click here to Show Answer/Hide