CDS Answer Key

CDS II Exam 2016 – General Knowledge Paper (Answer Key)

February 16, 2019

31. यदि किसी भारतीय राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश का अक्षांश और देशांतरीय विस्तार 15.48’00” N से 14.53’15” N और 74.20’13” E से 74.40’33” E है, तो निम्नलिखित में से वह राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश कौन-सा है ?
A. पुडुचेरी
B. चण्डीगढ़
C. गोआ
D. दिल्ली

Show Answer/Hide

Answer – (C)

32. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                           सूची-II
(रेल मण्डल)                 (मुख्यालय)
a. उत्तर-पूर्वी रेल           1. कोलकाता
b. पूर्व-मध्य रेल             2. बिलासपुर
c. दक्षिण-पूर्व मध्य रेल  3. हाजीपुर
d. दक्षिण-पूर्वी रेल        4. गोरखपुर
कूट :
.    a b c d
A. 4 2 3 1
B. 1 3 2 4
C. 1 2 3 4
D. 4 3 2 1

Show Answer/Hide

Answer – (D)

33. पृथ्वी के वायुमण्डल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. समतापमण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान बढ़ता है।
2. मध्यमण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान घटता है।
3. वायुमण्डल का न्यूनतम तापमान मध्यमण्डल के ऊपरी भाग में दर्ज किया जाता है।
4. क्षोभसीमा (ट्रोपोपॉस) एक समतापी क्षेत्र है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer/Hide

Answer – (D)

34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I            सूची-II
(स्थान)          (उद्योग)
a. बोंगाईगाँव 1. कागज
b. कोरापुट    2. मशीनी औजार
c. पिंजौर       3. वायुयान
d. सिरपुर     4. शैलरसायन (पेट्रोकेमिकल)
कूट :
.    a b c d
A. 4 2 3 1
B. 4 3 2 1
C. 1 2 3 4
D. 1 3 2 4

Show Answer/Hide

Answer – (B)

35. निम्नलिखित में से कौन-सी एक गंगा की सहायक नदी नहीं है ?
A. सोन
B. महानन्दा
C. तिस्ता
D. शारदा

Show Answer/Hide

Answer – (C)

36. निम्नलिखित में से कौन-सा झीलों का जोड़ा सू नहर द्वारा जुड़ता है ?
A. सुपिरियर और मिशिगन
B. सुपिरियर और हुरॉन
C. हुरॉन और ओन्टारियो
D. हुरॉन और एरी

Show Answer/Hide

Answer – (B)

37. पूर्ण आंतरिक परावर्तन में प्रकाश
A. विरल से सघन माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के बिना प्राप्त होता है
B. सघन से विरल माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के बिना प्राप्त होता है
C. विरल से सघन माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के साथ प्राप्त होता है
D. सघन से विरल माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के साथ प्राप्त होता है

Show Answer/Hide

Answer – (B)

38. एक फोटॉन, जिसका संवेग 10 MeV/c है, जहाँ c प्रकाश की चाल है, की ऊर्जा किसके द्वारा प्रकट होती है ?
A. 10 MeV
B. 100 MeV
C. 1 MeV
D. 0.1 MeV

Show Answer/Hide

Answer – (A)

39. द्रवों और गैसों में कभी भी
A. प्रतिचुम्बकीय गुण नहीं होते हैं
B. अनुचुम्बकीय गुण नहीं होते हैं
C. लोह-चुम्बकीय गुण नहीं होते हैं
D. विद्युत्-चुम्बकीय गुण नहीं होते हैं

Show Answer/Hide

Answer – (C)

40. प्रकाश सीधी रेखा में चलता है (प्रकाश का ऋजुरेखीय संचरण)। यह कथन संभव है, यदि प्रकाश के लिए संचरण का माध्यम
A. परिवर्ती अपवर्तनांक का हो
B. विभिन्न अपवर्तनांकों की पट्टियों का बना हो
C. समांगी और पारदर्शी हो
D. असमांगी और पारदर्शी हो

Show Answer/Hide

Answer – (C)

SOCIAL PAGE

E-Book UK Polic

Uttarakhand Police Exam Paper

CATEGORIES

error: Content is protected !!
Go toTop