CDS Answer Key

CDS II Exam 2016 – General Knowledge Paper (Answer Key)

91. रोजगार के क्लासिकी सिद्धांत के अनुसार, पूर्ण रोजगार की अवस्था से विचलन किस प्रकार के होते हैं ?
A. प्रकृति में पूर्ण रूप से अस्थायी
B. प्रकृति में स्थायी
C. काल्पनिक अवस्था
D. सामान्य अवस्था

Show Answer/Hide

Answer – (A)

92. पूँजी सघनीकरण क्या उल्लिखित करता है ?
A. प्रति कामगार अधिक नियत पूँजी होने देना
B. सामाजिक बँधी पूँजी पर बल देना
C. स्थिर पूँजी-उत्पाद अनुपात
D. बढ़ रहा पूँजी-उत्पाद अनुपात

Show Answer/Hide

Answer – (A)

93. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के संबंध में सही नहीं है ?
A. यह नागरिकों को मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उपाय प्रदान करता है।
B. यह मौलिक अधिकारों का एक हिस्सा है।
C. अनुच्छेद 32 के तहत, देरी के आधार पर उच्चतम न्यायालय किसी रिट याचिका को अस्वीकार नहीं कर सकता।
D. अनुच्छेद 32 के तहत सुरक्षा, साधारण कानून के लागू होने पर भी लागू होती है, जिसका मौलिक अधिकारों से कोई संबंध नहीं है।

Show Answer/Hide

Answer – (D)

94. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आदेश, किसी व्यक्ति को गैर-कानूनी रूप से बंदी बनाए जाने पर, उसकी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी किया गया है ?
A. बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस)
B. परमादेश (मैंडेमस)
C. उत्प्रेषण (सर्टिओरेरि)
D. अधिकार-पृच्छा (क्वो वारंटो)

Show Answer/Hide

Answer – (A)

95. भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है ?
A. राष्ट्रध्वज का सम्मान करना
B. राष्ट्र की प्रतिरक्षा करना
C. अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
D. ग्राम एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना

Show Answer/Hide

Answer – (D)

96. भारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत, आपातकाल की घोषणा की जा सकती है, यदि भारत के किसी भाग की सुरक्षा को खतरा हो
1. युद्ध से
2. विदेशी आक्रमण से
3. सशस्त्र बगावत से
4. आंतरिक उपद्रव से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1, 3 और 4
D. केवल 1 और 2

Show Answer/Hide

Answer – (A)

97. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 के विषय में सत्य नहीं है ?
A. यह अधिनियम घरेलू हिंसा का शिकार हुई किसी महिला को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वैधानिक उपायों का प्रबंध करता है।
B. इस कानून के अंतर्गत केवल महिलाएँ ही कोई शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
C. केवल पति अथवा संग रह रहे पुरुष साथी, जिसके साथ महिला के पारिवारिक संबंध रहें हों, के विरुद्ध ही राहत माँगी जा सकती है।
D. यह अधिनियम केवल पत्नियों को ही नहीं अन्तर्विष्ट करता है, बल्कि विवाह-जैसे संबंधों में रहने वाली महिलाएँ भी इसके अंतर्गत आती हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

98. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है ?
A. राष्ट्रीय निवेश एवं आधारिक संरचना कोष (NIIF) के सृजन की घोषणा संघीय बजट, 2015-16 में की गई।
B. NIIF एक ऐसा कोष है, जो देश में आधारिक संरचना सुविधाओं को बढ़ाने के लिए है।
C. NIIF और NIF (राष्ट्रीय निवेश कोष) एक ही संगठन के नाम हैं।
D. NIIF में एक से अधिक वैकल्पिक निवेश कोष हो सकते हैं।

Show Answer/Hide

Answer – (C)

99. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, अंडमान और निकोबार कमान के संबंध में सही नहीं है ?
A. यह भारत की पहली एकीकृत कक्ष कमान है।
B. इसका मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर में है।
C. यह एक तीन-सितारा अलंकृत अधिकारी द्वारा नियंत्रित होता है।
D. इसकी स्थापना अंग्रेजों द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की गई थी।

Show Answer/Hide

Answer – (A)

100. स्टाफ समिति के प्रमुखों का अध्यक्ष कौन है ?
A. थलसेना स्टाफ का प्रमुख
B. नौसेना स्टाफ का प्रमुख
C. वायुसेना स्टाफ का प्रमुख
D. वह सदस्य, जो समिति में सबसे अधिक समय तक रहा हो

Show Answer/Hide

Answer – (D)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!